रीति रिवाज & माहेश्वरी समाज के रीति रिवाज
  • Home
  • वटवृक्ष की जीवनगाथा
    • भाईजी का विचार प्रवाह
    • भाईजी के प्रति विविध मनोगत
  • हमारे रीति रिवाज़
    • शिशु जन्म
    • सगाई
    • सावा बान बत्तीसी मायरा
    • पीठी बरणा निकासी
    • ढुकाव फेरा बिदाई
    • विवाह विवेचन
    • विवाह पश्चात नेगचार
    • देवी देवताओं के गीत
    • देहावसान
  • मारवाड़ी गीत
  • वीणा म्यूज़िक गीत
  • सम्पर्क
हिन्दी | English
रीति रिवाज & माहेश्वरी समाज के रीति रिवाज
Download PDF

वटवृक्ष की जीवनगाथा – भाईजी का विचारप्रवाह

भाईजी के लिखे लेख

भाईजी के लिखे लेख भाईजी को पूरी गहराई तक समझना हो तो उनकी जीवनी से भी अधिक उनके लेखों से उनके व्यक्तित्व और उनके विचारों की गहराई का दर्शन होता है। विशेषकर यह उभर कर आता है कि समाज जिस दिशा की तरफ बढ़ रहा है, विशेषकर नई पीढ़ी जिस मानसिकता को अपना रही है और अंतर्जातीय विवाह के कारण माहेश्वरी समाज के अस्तित्व के ही मिठ जाने का जो खतरा उनको दीख रहा था, वह स्थितप्रज्ञ दीखने वाले भाईजी को भी कितनी चिन्ता, कितनी टीस दे रहा था? माहेश्वरी समाज के हर सम्मलेन में वे समाज को इन खतरों के प्रति आगाह करने का मौका नहीं छोड़ते थे | ३० वर्षो के लम्बे कालखंड में उनके लिखे व मंच पर प्रस्तुत किये गए ढेर सारे लेखों को प्रस्तुत करना न संभव है, न पाठक इतना पढ़ पाएंगे । इसलिए उन लेखों में से कांट छांट कर अलग अलग विषय के मुद्दों को उनके शब्दों में संकलित करने का प्रयास किया गया है।

क्रमांक विषय पृष्ठसंख्या
1 भाईजी की डायरी ५१
2 माहेश्वरी समाज का इतिहास, संस्कृति, नैतिक मूल्य व मान्यताएं ५३
3 संस्कृति व नैतिक मूल्यों में ह्रास ५९
4 सामाजिक समस्याएं ६४
5 पीढ़ियों में असामंजस्य (Generation Gap) ६६
6 बच्चों की परवरिश, पढ़ाई व परिवार सुख ६७
7 आज के युग में यौन आकर्षण व दुष्परिणाम ७८
8 लड़कियों का कैरियर ८५
9 नववधू का ससुराल में समरस होना / विवाह विच्छेद ९९
10 अंतर्जातीय विवाह १०७
11 भ्रूणहत्या १११
12 वृद्ध परिवार जनों (Senior Citizen) की समस्याएं ११२
13 गाँव निवासी लड़कों के विवाह की समस्या ११४

भाईजी की डायरी में से एक पृष्ठ - स्वास्थ्य संकल्प

(दयुवावस्था में भाईजी ने कुछ समय तक डायरी लिखी। बड़ी दिलचस्प हो सकती थी पर वह मिल नहीं पायी। उसके दो पृष्ठ बचे मिले जो प्रस्तुत हैं।)

ता. २३-५-४९ कल रात को ही मैंने निश्चय कर लिया था कि सवेरे घूमने जाऊँगा । इसलिये मैंने भोर में उठने के लिये एलार्म लगा दी थी। आज सवेरे ४।। बजे उठा और नहा-धोकर घूमने चला गया। रास्ते में जीवन सम्बन्धी प्रश्नों पर विचार करने लग गया।यों तो जबसे दर्शनशास्तर में कुछ अधिक लगाव हुआ है तभी से इस विषय में सोचता रहता हूँ फिर भी मैंने सब बातों के कार्य में लाने का विचार 8.4. की परीक्षा समाप्त होने पर किया था। घूमते-घूमते सोचने लगा कि मेरे जीवन का उद्देश्य क्या होना चाहिये और उस उद्देश्य को पूर्ण करने के लिये मुझे क्या करना चाहिये | मैंने सर्वप्रथम अपने स्वास्थ्य को सुधारने का निश्चय किया। उसके लिये मैंने निश्चय किया कि मैं मिठाई नहीं खाऊँणा और हलका भोजन करूँगा और वह भी समय पर । कुछ फल भी खाने का निश्चय किया जिनसे पेट साफ रहे। इसके लिये मैंने यह नियम बनाया कि सवेरे दूध, मङ्टा या फल खाऊँगा। ९।। बजे भोजन करना, दोपहर में कुछ फल खाना । सायं का भोजन ६ बजे करना। ९ बजे दूध पीना या कुछ भी न खाना। खाने-पीने के बारे में तो यह निश्चित किया। स्वास्थ्य के लिये व्यायाम भी करना जरूरी है। इसके लिये रोज घूमना और कसरत करना। तेल मालिश भी कभी कभी कर लेना। तैरना सीखने के लिये भी विचार किया। पर पूरा कार्यक्रम धीरे धीरे बढ़ाने की जँँची। शारीरिक स्वास्थ्य के अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य भी मैंने आवश्यक समझा । मुझे आत्मबल की बहुत आवश्यकता है। आत्मबल योग से ही आ सकता है। इसलिये मैंने कुछ व्रत या नियम पालने का निश्चय किया। इस प्रकार इन व्रतों का पूर्ण पालन करने से कुछ आत्मबल बढ़ जायेगा | तो मैंने उनको सर्वप्रथम चुना जो आवश्यक भी हो और सुगम हो | प्रथम व्रत तो मैंने सप्ताह में एक दिन निराहार करने का किया । इससे स्वास्थ्य को भी लाभ होगा और आत्मबल भी बढ़ेगा। इसके लिये मैंने शनिवार का दिन निश्चित किया है। इस दिन शिवाय तरल और सुपच्य पदार्थो के दूसरी वस्तु न खाऊंणा। तरल में जैसे डाब, जल, मोसमी, कमला इत्यादि । मानसिक त्याग में मैंने सर्वप्रथम रेशमी वस्त्र न पहनने का निश्चय किया। रेशमी वस्त्र पहनना बहुत अधिक आवश्यक नहीं है। सिर्फ दूसरों की तड़क भड़क देखकर खुद को भी पहनने की इच्छा हो जाती है । इस व्रत से उस इच्छा को प्रबल न होने की सहायता मिलेगी । व्यय में भी मैंने यह निश्चित किया कि धनी होने के नाते मैं उस वस्तु में ही पैसा व्यय करूंगा जिसमें आत्मा और परमात्मा दोनों का भला होगा। इसका अर्थ यह है कि मैं अर्थ का व्यय उसी के लिये करूँगा जो सर्वजन ग्राह हो पर केवल वही ग्रहण कर सकते हो जिनके पास जरूरत है । यह व्रत जहाँ तक हो सके वहाँ तक करने का निश्चय किया । प्रारम्भ में पूर्ण रूप से न हो तो विशेष दुःख की बात नहीं है । अभ्यास से, आशा है, सब ठीक हो जायेगा । एक दूसरा प्रश्‍न जो मेरे सामने आया था वह यह था किं मुझे अभी व्यापार में लगना है। यह पारिवारिक बन्धनों के कारण और कुछ आत्मबल को बढ़ाने के लिये आवश्यक है। आत्मबल के लिये मजुष्य को आत्मोपजीवी होना चाहिये। परोपजीवी कभी भी आत्मबल वाला नहीं हो सकता। यह प्रश्‍न सब तरह की प्रणति में, उठकर एक बाधा खड़ी कर देता है। पर व्यापार में आत्मा के विरुद्ध सिद्धान्तों पर चलना पड़ता है। इसतरह एक दुविधा है। पर मैं व्यापार में जरूर आऊँगा । मुझे आत्मोपजीवी निश्चय रूप से होना है । इसलिये जहाँ तक हो सके, मैं आत्मा के घातक सिद्धान्तो पर नहीं चलूंजा, पर इस विषय में अधिक सफलता मुझे दिखाई नहीं देती और न मैं इसतरह अधिक सफलता की कोशिश ही करूंगा | पर जब मैं आत्मोपजीवी हो जाऊँगा तब मैं इसी बात की चेष्टा करूंगा कि आत्मा के घातक सिद्धान्त न पालन किया जाय। इतना विचारते विचारते अन्त में वापस घूम कर आ गया। आज प्रो. चक्रवर्ती, दत्त, रायचौधरी और आदीबाबू को चायपार्टी देने की बात थी। मेरा इरादा उस पार्टी में न खाने का ही था पर जब रायचौधरी और आदीबाबू नहीं आये तो मेरा बैठना जरूरी हो गया और मैंने मिठाई भी खाई और चाय भी पी। भविष्य में ऐसा अतिक्रम न होगा, ऐसा सोच कर मैंने अपने को सांत्वना दी। शाम को मैंने भोजन नहीं किया । दस बजे मैं सोने का उपक्रम करने लगा।

व्यापार व उद्योग

भौगोलिक स्थिति के कारण राजस्थान के लोग अधिक उद्यमी, परिश्रमी, ईमानदार, साहसी एवं कठिनाइयों से जूझने में सबल हैं । उनकी व्यापार बुद्धि प्रबल है। जहाँ भी वे गये, उन्होंने अपने लिये स्थान बनाया।

माहेश्वरी समाज का स्थान विशिष्ट है। भगवान महेश के आशीर्वाद से संगठन, सेवाभाव, एवं सात्विकता उनमें अधिक प्रमाण में हैं। मुम्बई में ही देखें तो अनेक व्यापार व उद्योग में माहेश्वरी समाज ने अपना स्थान बनाया है। profession के क्षेत्र में भी समाज के डॉक्टर एवं Chartered Accountant बड़ी संख्या में कार्यरत हैं। मुम्बई के ५००० परिवार एक सूत्र में संगठित हैं एवं प्रतिवर्ष सेवा के करीब एक करोड़ लागत से १५० कार्यक्रम करते हैं। भारत की जनसंख्या के अनुपात से माहेश्वरी समाज की जनसंख्या मात्र १५ लाख के अन्दर है, जो जनगणना की मात्र ०.०१ प्रतिशत है। माहेश्वरी समाज का अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान है। विशिष्टताओं के बिना यह सम्भव नहीं होता| मुम्बई Stock Exchange के तीन persident माहेश्वरी समाज के रहे हैं । समाज के रमेशचन्द्रजी लाहोटी उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

माहेश्वरी समाज भारत के सभी प्रदेशों में निवास करता है । छोटा समाज होते हुये भी समाज अखिल भारतीय स्तर तक संगठित है। जहाँ भी निवास करता है, वहाँ स्थानीय सभा अथवा मण्डल है एवं कड़ीबद्ध जिला, प्रदेश एवं महासभा से सम्बद्ध है । समाज के संगठित एवं कड़ीबद्ध भारतीय स्तर तक सम्बद्ध होने से सुविधा है कि किसी भी स्थान का व्यक्ति किसी भी अन्य स्थान के व्यक्ति के बारे में आवश्यक व उपयोगी जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। जरूरत पड़ने पर व्यक्तियों अथवा संघटन से सुझाव व मदद मिल सकती है। सम्बन्धों में इस सुविधा का बड़ा उपयोग है। जैसे कि मुम्बई बैठे हुये आसाम के शहर या छोटे कसबे में स्थित भाई के बारे में व्यापारिक व पारिवारिक जानकारी प्राप्त हो सकती है। विवाह आयोजन के समय आसाम स्थित समाज के भाइयों से सहयोग प्राप्त कर सकता है। विवाह पश्चात्‌ किसी समस्या एवं आवश्यकता हेतु समाज के व्यक्तियों एवं संघटन से समाधान प्राप्त कर सकता है।

आज Information Technology में भारतीयों की विशिष्टता को पश्चिम एवं पूर्व के सभी देश स्वीकार कर रहे हैं। भारतवर्ष के आर्थिक विकास में राजस्थानी समाज के वर्चस्व को हम देख रहे हैं। इसी प्रकार संस्कारों एवं बैतिक मूल्यों की दृष्टि से माहेश्वरी समाज अन्य समाजों से विशिष्ट है, हम देख रहे हैं । इन विशिष्ट गुणों का विवेचन हम अब करेंगे।

  1. माहेश्वरी समाज शाकाहारी, प्याज एवं लहसुन को त्याज्य मानने वाला समाज रहा है। कहावत है- “जैसा खाये अन्न वैसा होवे मन”।
  2. माहेश्वरी समाज “एक पत्नी एक पति” संस्कार को मानने वाला समाज है। विवाह के पूर्व अथवा पश्चात् अन्यत्र यौन संबंध त्याज्य एवं हेय माना जाता है।
  3. विधवा, ध्रुवा, बहिन व बहू का संरक्षण परिवार का कर्तव्य समझा जाता है।
  4. सम्मिलित परिवार जीवन का आदर्श था। कुछ भाई कमाई के लिए परदेश जाते तो कुछ भाई गांव में माता-पिता, भ्रुवा-भाभी एवं बहू की सेवा-सुरक्षा व संरक्षण करते थे। सभी भाइयों के बच्चे परिवार के बच्चे होते थे। एक भाई की पत्नी सभी बच्चों का एक प्रकार का काम संभाल लेती थी। दूसरे भाई की पत्नी उन सभी बच्चों के बाकी के काम संभाल लेती थी। बच्चों के लालन-पालन में समानता व परिवार में समरसता रहती थी।
  5. सभी भाइयों के लड़के व लड़कियों के विवाह सम्मिलित परिवार द्वारा एकरूपता से होते थे।
  6. अति पढ़ा-लिखा भाई चाहे वह डॉक्टर या इंजीनियर, कम या अधिक अर्थोपार्जन करने वाला हो, पूरी कमाई परिवार की मानता हुआ अपने पिता या बड़े भाई को सौंप देता था। प्रत्येक की कमाई पूरे परिवार की कमाई समझी जाती थी एवं पूरे परिवार की आवश्यकता की पूर्ति करती थी।
  7. धार्मिक भावना, धर्म व भगवान का अनुशासन सर्वोपरि होता था। पाप एवं पुण्य का अनुशासन जबरदस्त था। पाप का डर स्व-अनुशासन द्वारा होता था।
  8. परिवार के बड़ों, बुजुर्गों एवं समाज व गांव के बुजुर्गों व गुरुओं का आदर व अंकुश सशक्त होता था। कोई भी व्यक्ति अनुचित काम या बात करने की हिम्मत नहीं करता था। अपवादस्वरूप कोई व्यक्ति अनुचित करता तो उसे दण्ड दिया जाता अथवा अन्य लोगों द्वारा समझाया व मनाया जाता था।
  9. बेटी, बहिन, भ्रुवा के धन को पवित्र व अग्राह्य समझा जाता था। किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि कोई बहिन-बेटी का धन खा जाय।
  10. अपवादस्वरूप यदि बाप-बेटे या भाई-भाई में अनबन व विचार/व्यवहार भिन्नता होती तो सामाजिक व नैतिक आदर्शों की रक्षा करते हुए न्यायपूर्वक बंटवारा, हिसाब-किताब कर दिया जाता था। किसी भाई का हक हड़प लेने व विवाद बढ़ाकर दूसरे भाई को बरबाद करने नहीं दिया जाता था। ये सभी काम पंच-पंचायत व घरेलू वातावरण व तंत्र द्वारा हो जाते थे। कोर्ट-कचहरी नहीं होने दिया जाता था।
  11. व्यापार व रोजगार/नौकरी में ईमानदारी व साहूकारी का व्यवहार होता था।
  12. मितव्ययिता (कम खर्च करना) जन्मघुट्टी की तरह एक गुण था। बड़ा परिवार, पारिवारिक आवश्यकता की पूर्ति, आमदनी के सीमित साधन इस गुण को बनाये रखने में सहायक होते थे।
  13. धन प्राप्त होने पर प्रथम विचार धार्मिक कार्यों में धन के उपयोग का होता था। कुआं बनवाना, बावड़ी खुदवाना, मंदिर/धर्मशाला बनवाना, स्कूल व चिकित्सालय बनवाना आदि।
  14. धर्मादे यानी Charity के लिए कमाई का निर्धारित प्रतिशत चेरिटी खाते जमा किया जाता था। गौरक्षा हेतु गौशाला का डिब्बा रखा जाता था।

माहेश्वरी समाज में उपर्युक्त विशिष्ट गुणों को स्थापित होने व संवर्धन में निम्नानुसार राजस्थान की भौगोलिक, सामाजिक व धार्मिक संरचना व चेतना का मुख्य योगदान है :-

  1. राजस्थान एक मरुस्थलीय या जहाँ पानी की कमी थी एवं फसल बहुत कम होती थी।
  2. व्यापार व रोजगार/नौकरी के साधन नहीं थे।
  3. स्कूल/कॉलेज की शिक्षा का अभाव था।
  4. सड़कें नहीं थीं। रेल मार्ग दूर था। यातायात के साधन पहले एवं ऊँट थे।
  5. अधिकांश वर्षों में अकाल की स्थिति रहती थी।
  6. बाजरा-मोठ का प्रधान अनाज-पान था। गेहूँ मँहगा था एवं पंजाब से आता था। चावल देहरादून से आता था और मँहगा था। चीनी आयात होती थी एवं कम मिलती थी।
  7. पानी इक्के-टुकड़े से घर पहुँच रहता था। तालाब या कुओं से लाती थी। कई गाँवों में 2-8 किलोमीटर से पानी पहुँचता था।
  8. डाकुओं का डर रहता था इसलिए संगठित रहकर खुद व परिवार का संरक्षण करते थे।
  9. मोटा खाना, मोटा पहनना, बचाकर रखना, धर्म व भगवान से डरना, संगठित रहना। परिवार के कुछ भाई कमाई के लिए विदेश जाते थे व बाकी परिवार की सेवा व संरक्षण के लिए गाँव में रहते थे।
  10. दिसंबर जाने में 3-4 महीने लग जाते थे क्योंकि रास्ते में नदी, जंगल, डाकू व जानवरों का डर होता था। एम.सी.पी. 9-2 साल से लेकर 90-92 साल कीलोग करते थे।
  11. बड़ी बीमारी प्लेग जैसे, मलेरिया, T.B. जैसी होती रहती थी। इलाज के साधन नहीं थे। मृत्यु संख्या खासतौर से स्त्रियों व बच्चों की अधिक होती थी।

इन सब परिस्थितियों के कारण हमारा समाज धर्म भीरू, समाज व परिवार की सेवा, संवर्धन, नैतिक मूल्यों का पालनकर्ता, कर्मठ, एक-दूसरे को सहायता व सहयोग देने की भावना व प्रवृत्ति बनानेवाला रहा है। इन परिस्थितियों ने ही हमारे समाज को कर्मठ, होशियार, मेहनती व ईमानदार बनाया है । हिलमिल कर मेल-जोल रखना सिखाया है | समाज के इन विशिष्ठ गुणों की धरोहर को हमारे बुजुर्गों व मनीषियों ने अक्षुण्ण रखा एवं संवर्धन किया है।

आराध्य देव भगवान महेश की असीम अनुकम्पा से प्रादुर्भूत माहेश्वरी समाज,देश के संगठित समाजों में न केवल अग्रणी है बल्कि अपनी विशिष्टताओं से इसे सभी समाजों में एक उत्कृष्ट स्थान प्राप्त है । जहाँ ईश्वर ने सृष्टि को सुचारू रुप से चलाने के लिए एक सुव्यवस्थित ब्रह्माण्ड का निर्माण किया है वहीं हमारे देश में संस्कारी समाज निर्माण हेतु हमारे मनीषियों ने समाज व्यवस्था की रचना को है । इस व्यवस्थित समाज रचना में माहेश्वरी समाज का स्थान अति विशिष्ट है। भगवान महेश के वंशज होने मात्र से हमारे समाज में वे सभी गुण परिलक्षित है जो हमको मानवीय उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिये आवश्यक होते हैं जैसे कि संतोषवृत्ति व समाधान भाव एवं मिलनसारिता का स्वभाव । भौतिकवाद के इस आधुनिक युग में दूसरों के प्रति प्रेम और आदर, श्रद्धा और विश्वास तथा दूसरों के सुख दुख में संवेदनशील व सहयोगी हो कर सामंजस्य और सद्भावना से सामूहिक जीवन निर्वाह कर सुख और शांति का अलुभव करने की जो भावना हमारे समाज मे व्याप्त है वह अपने आप मे एक अनूठा उदाहरण है। सात्विक आहार, सदाचारी व्यवहार, संस्कारिक आचार विचार एवं धार्मिक मान्यताएं, समान व सरल रीति रिवाज एवं संस्कार उन्सुख तीज त्योहारों के प्रभाव से ही हमारे समाज पर उन सब विकृतियों एवं अपराधवृत्ति का नगण्य असर है जिससे आज सारा मानव समाज व अन्य भारतीय समाज त्रस्त हैं।

उस जमाने में स्कूलें नहीं थी, कॉलेज नहीं थे, सिर्फ गणित की शिक्षा देसी प्रणाली से सीख कर हिसाब- किताब में निपुण हो जाते थे।

आज पारिवारिक, सामाजिक, शैक्षणिक, एवं व्यापार व उद्योग का चित्र बिलकुल बदल गया है। साधन हो गये हैं। पूरा परिवार साथ रहता है। माहेश्वरी समाज का संगठन भी पिछले सवा सौ वर्ष से सक्रिय रहा है। आज पूरे भारतवर्ष में देखें तो ऐसा कोई गांव या शहर नहीं जहां माहेश्वरी समाज का संगठन नहीं हो ।

महासभा ने स्थानीय संगठनों को तहसील, जिला, प्रदेश, व अखिल भारतीय स्तर पर श्रृंखलाबद्ध संगठनों से जोड़ा है एवं समाज को एक सूत्र में बांध दिया है। माहेश्वरी समाज का महिला संगठन भी इसी प्रकार श्रृंखलाबद्ध कार्य कर रहा है। आप सब युवाओं का भी अखिल भारतीय संगठन गांवों से अखिल भारतवर्षीय स्तर तक श्रृंखलाबद्ध जुड़ा हुआ है । शैक्षणिक दृष्टि से हमारे समाज ने भी अच्छी उन्नति की है।

उच्च शिक्षा, तकनीकी, वाणिज्य व अन्य विधा में समाज ने भी अच्छी प्रगति की है । ऐसा कोई व्यापार व उद्योग नहीं जिसमें हमारे समाज ने अपना स्थान नहीं बनाया है। यह खुशी की बात है कि समाज का स्तर रहन-सहन, खान-पान, शिक्षा एवं व्यापार व उद्योग में उच्च श्रेणी में पहुँचा हुआ है।

हमारे पूर्वजों ने राजस्थान की कठिन परिस्थितियों के उपरान्त सुदूर बंगाल- आसाम, महाराष्ट्र-मुंबई , आन्ध्र-तामिलनाडू जाकर अपनी संस्कृति एवं बैतिक मूल्यों की रक्षा करते हुये व्यापार एवम्‌ नौकरी द्वारा पारिवारिक सुख समृद्धि में योगदान किया है । अपने रीति रिवाज, धार्मिक मान्यताएं, त्यौहार एवम विवाह सम्बन्ध पूर्व मान्यताओं के अजुसार ही करते थे।

संस्कृति व नैतिक मूल्यों में हास

हम कहाँजा रहे है?

देश को आजाद हुए ४० वर्ष पूरे हो गये हैं । इन ४० वर्षो में देश में सुख सुविधा व्यापार, उद्योग और दैनिक आवश्यकताओं की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में देश ने बड़ी तरक्की की है। खाने को पूरा अनाज पैदा होता है, पहनने को पूरा कपड़ा सूती, रेशमी, ऊनी एवम सिंथेटिक सभी प्रकार का उपलब्ध, है, बल्कि हम आज संपन्न देशों को सभी तरह का कपड़ा निर्यात भी कर रहे हैं। आध्चुनिक आवश्यकताओं में टी.वी. भी आज गांवों तक पहुंच गया है। सड़क, रेल और हवाई मार्ग का आवागमन अत्यंत सुलभ हो गया है । एस टी डी से बात शीघ्र एवं लंबी दूरी से भी हो जाती है। कम्प्यूटर से गहरी व गहन जानकारी, प्रश्नों के हल और भविष्य की योजनाएँ शीघ्र व अधिक तथ्यों पर बनाई जा सकती है । देश जब तक २१वीं सदी में पदार्पण करेगा, तब तक सुख सुविधाएं, आराम व साधन और भी अधिक सुलभ हो जाएंगे। परन्लु मेरा प्रश्न है कि क्या हम सुखी हैं? क्या हमारा परिवार सुख शांति से अपना घर संसार चला रहा है? पति-पत्नी, पिता-माता और बेटे -बेटियों के बीच प्यार व सम्मान क्या यथेच्छ है? क्या ससुराल में सास- सस्रुर व ननद के साथ बहू उस परिवार का अभिन्न अंग बनी हुई है? मेरी दृष्टि में आज परिवार और ससुराल में माता-पिता और बच्चों के बीच, सास-ससुर और बहू के बीच, पति व पत्नी के बीच अधिक तनाव है, अधिक अलणाव है। नशीले द्रवों के सेवन के कारण लड़के व लड़कियाँ स्वछन्दता के वातावरण के कारण, युवक व युवतियाँ शराब व मांसाहार के प्रचलन के कारण, छोटे और बड़े, स्त्री व पुरुष सभी तनावग्रस्त हैं, सभी अलगाव से जीवन को धकेल रहे है ।

नई पीढ़ी के विचारों में, उनके जीवनमूल्यों में, अपने से बड़ों के प्रति सम्मान में हास हुआ हैं। उनमें भी तनाव व अलगाव अधिक है । समरसता कम है। प्रेम व सद्भाव भी कम होते जा रहे हैं । साथ ही लाचारी की अवस्था मातापिता, सास ससुर व पति पत्नी महसूस करते जा रहे हैं। विवाह के पश्चात प्रथम ५ वर्ष पति पत्नी के बीच, सास ससुर व बहू के बीच सम्बन्ध अक्सर तनावपूर्ण रहने लगे हैं। कभी कभी तो आपसी अनबन के फलस्वरूप अलगाव, हत्या व आत्महत्या की स्थिति तक उत्पन्न होने लगी है।

यह विडम्बना है कि स्वतंत्रता के ४० वर्ष पश्चात जबकि शिक्षा बढ़ी है, लड़के लड़कियां, सास व बहुएं पहले की अपेक्षा अधिक शिक्षित है। बी.ए., अथवा एम.ए. की शिक्षा भी होती है । गांधीजी ने कहा था कि जब पुरुष शिक्षित होता है तो सिर्फ एक व्यक्ति शिक्षित होता है, परंतु जब नारी शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है और इस प्रकार पूरा समाज व देश शिक्षित हो जाता है। उन्होंने नारी शिक्षा पर काफी बल दिया था। आज नारी-शिक्षा बढ़ी है। शहरों में अधिकांश लड़कियां ग्रेजुएट होती है, फिर भी यह क्यों है कि शहरों में पति पत्नी और सास बहू में अधिक अनबन होती है? उनका पारिवारिक जीवन सुखी क्यों नहीं है। अलगाव, हत्या व आत्महत्या के प्रकरण शहरों में क्यों बढ़ रहे हैं?

हम कहाँभटक गये?

हमें जानना होगा कि वे क्या कारण है जिनसे जीवनमूल्यों का -हास एवं परिवार की समरसता में कमी हो रही है। यह स्वतन्त्रता प्राप्ति के पूर्व हमारा देश अधिकांश गांवों में ही सिमटा था। लोग गरीब थे। पढ़ाई के साधन भी कम थे। अखबार व रेडियो का प्रसार कम था और पत्र पत्रिकाएं भी कम उपलब्ध थीं। उस समय सिने जगत भी अच्छे व शिक्षाप्रद चलचित्र निकालता था। ठेलिविजन तो था ही नहीं, साथ ही विदेश भ्रमण और विदेशी संस्कृति का प्रभाव व प्रमाण देश में कम था। यातायात के साधन कमजोर थे एवं श्रमण के लिए सुविधाएं भी कम थी।

आज देश के राजनैतिक जीवन में भी जीवनमूल्यों की गिरावट आई है। देश का व्यापारिक, व औद्योगिक सम्रुदाय भी सिर्फ येनकेन प्रकारेण पैसा कमाने व व्यापार व उद्योणवृद्धि में ही लगा हुआ है। देश व समाज में जीवनमूल्यों की स्थापना हो, उद्योग व व्यापार समाज व देश का हितसाधन करें, कर्मचारी व व्यवस्थापन के बीच आदर व सहयोग की भावना बढ़े; आज इस प्रकार का मानस नहीं दिखता है। आवागमन, रेडियो, टेलीविजन, पत्र-पत्रिकाएं, तार, टेलेक्स, टेलीफोन आदि की जो सुविधाएं बढ़ी है और सिने जगत का जो प्रभाव बढ़ा है, उन सब कारणों से देश तो क्या पूरा विश्व छोटा हो गया है। विदेशों की खबर व जानकारी कहीं की भी हो सचित्र शीघ्र मिल जाती है। विदेशी संस्कृति भी आवागमन, पत्र-पत्रिकाएं, सिनेमा और टी वी के माध्यम से देश के हर छोटे बड़े खासतौर से विद्यार्थियों पर बड़ा असर ला रही है।

इसी वर्ष प्रसारित एक शोध के अनुसार पूना के डॉक्टर प्रमोद जोग ने बताया है कि प्रति सप्ताह प्राथमिक विद्यालय का विद्यार्थी २१ घण्टा टेलीविजय देखता है । ऐसे विद्यार्थी की औसत आयु ९ से १२ वर्ष की है। इस प्रकार वर्षभर में यह विद्यार्थी ११०० घण्टे टी.वी. देखता है और करीब इतना ही समय उसका विद्यालय के शिक्षाक्रम का होता है। टी.वी. देखते रहने का प्रभाव यह पड़ा है कि यदि टी.वी. का कार्यक्रम बंद कर दिया जाय और विद्यार्थी को न देखने का आग्रह किया जाय तो ३० प्रतिशत छात्र नाराज व चिइचिड़ापन प्रदर्शित करते है। ५० प्रतिशत जब तक टी.वी. का कार्यक्रम चलता है तब तक घर का काम (होमवर्क) करने से इन्कार करते हैं और जब टी.वी. बंद कर दिया जाता है तो छात्र पढ़ने से इन्कार भी कर देते हैं । रात को देर तक टी.वी. देखने के कारण छात्र देर से उठते हैं और उठने के बाद भी उनकी आंखे अलसाई रहती हैं और वे स्कूल में नींद भरे रहते हैं और पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाते। टी.वी. के कारण अच्छी किताबें पढ़नी, आर्ट व क्राफ्ट आदि हॉबी, आराम, कसरत, सामाजिक गतिविधि और रविवार की पिकनिक आदि में रुचि कम हुई है और ये सब कार्यक्रम शनैः शबैः कम हुए हैं। विज्ञापन के तौर तरीकों से छात्रों को चोरी और निशानेबाजी की शिक्षा अनायास मिल जाती है। फलों के रस के बदले सॉफ्ट ड्रिंक बच्चे अधिक पसंद करने लगे है और मातापिता के प्रेम को सॉफ्ट ड्रिंक के साथ जोड़ने लगे है। नर्सरी गीतों में गांधीजी के बदले *लाजोजी” का नाम बोलते हैं। टी.वी. के कार्यक्रमों में यौन व हिंसा के कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शित होते हैं जिनके कारण बच्चों की प्रवृत्तियां व मानसिकता में आक्रामक व यौन भावना कम उम्र में ही विकसित हुई है । अमेरिका के एक शोध में डॉक्टर मेरियन होवार्ड बताते हैं कि १९८६ के ग्रीष्मकाल के सर्वोच्च ५० गीतों में ४७ गीत यौन संकेत से युक्त थे। अधिकांश चलचित्रों, किताबों व पत्रिकाओं में यौन संकेत की सामग्री प्रचुर मात्रा में रहती है। विज्ञापनों में सिने सितारों द्वारा अपने प्रेमी प्रेमिका ओं की व विवाहेतर उत्पन्न बच्चों की चर्चा रहती है और हम जानते है कि सिने सितारे युवाओं के आदर्श होते हैं। जनसाधारण में यौन संकेतों के प्रति आकर्षण बढ़ा। लोग अपनी मोटरकार के बम्पर पर, ठी शर्ट पर, टोपियों पर यौन संकेत रखते हैं। बिक्री बढ़ाने के लिए उत्पादनकर्ता विज्ञापनों में बहुधा यौन संकेतों का इस्तेमाल करते हैं। शोध के अज्ुसार जब तक एक विद्यार्थी स्नातक परीक्षा पास करता है तब तक वह यौन संकेतों के ५ लाख से अधिक विज्ञापन देख चुका होता है । परफ्यूम व जीन निर्माता विज्ञापनों में सटीक यौन संकेतों का उपयोग करते हैं। विज्ञापन निर्माण करने वालों का कहना है कि यौन सम्बंध के साधारण संकेतों से अब विज्ञापन प्रभावशाली नहीं बनता। नण्नता और खुला यौन प्रदर्शन ध्यानाकर्षण व लोगों को स्तब्ध करने के लिए उपयोगी होता है ताकि लोग विज्ञापित की जाने वाली वस्तुओं को याद रख सकें | इस प्रकार के यौन संकेतयुक्त विज्ञापन सभी उम्र के बच्चे देखते हैं और इन कारणों से बच्चों की मानसिकता व भावना यौन प्रमुख बनने ली है। टी.वी. में भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए यौन संकेतों का खूब इस्तेमाल होता है। जब तक एक विद्यार्थी स्नातक परीक्षा पास करता है तब तक वह टी.वी. देखने में १८००० घण्टे व्यतीत करता है, जबकि स्कूल व कॉलेज की पढ़ाई में सिर्फ ११००० घण्टे ही व्यतीत करता है। टी.वी. पर भी यौन संकेतों की मात्रा विभिन्न विज्ञापनों में इतनी अधिक बढ़ गई है कि एक सर्वेक्षण के अनुसार ६ महीनों के विज्ञापनों में ८ तलाक, २ द्विपत्नी विवाह, ४ अलणाव और ६ तलाकों की तैयारी के दृश्य थे। साथ ही २१ सजीव यौन सम्बन्ध दिखाए गये, जिनमें एक भागीदार विवाह के अतिरिक्त कोई दूसरा था । दो औरतें दिखाई गई जिनके एक से अधिक प्रेमी थे। शंकास्पद पितृत्व वाले अनेक बच्चों को भी दिखाया गया था। टी.वी. पर विवाहित व्यक्तियों को विवाहेतर यौन सम्बन्धों के साथ अक्सर दिखाया जाता है।

जो अमेरिका में सिनेमा, टी.वी., पुस्तके व पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से दिखाया जा रहा है, वह भारतवर्ष में भी कल हो सकता है। और जैसे संकेत मिल रहे हैं विज्ञापनदाता व विज्ञापन निर्माता ऐसा धीरे धीरे शुरु करा देंगे। इस आधार पर यह अज्ुमान लगाया जा सकता है कि आज हमारे देश में युवकों के लिए और बच्चों के लिए वातावरण अच्छे संस्कारों के पनपने के अलुकूल नहीं है।

मांसाहार व शराब का प्रसार भी हमारे व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक संस्कृति व नैतिक मूल्यों की गिरावट का कारण है। हमारी धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यताओं में मांसाहार व शराब को वर्ज्य एवं हेय माना गया है । यह दुर्भाग्य की बात है कि संपन्नता के साथ साथ प्रौढ़ों में भी मांसाहार व शराब के प्रति आकर्षण बढ़ा है । शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी मांसाहार व शराब का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। हमारे मनीषियों ने शोध द्वारा सिद्ध किया है कि शराब हमारे मन और मस्तिष्क को विकृत करती है, उसे चंचल व विषयाजुरक्त भी बनाती है। शराब पीने वाला व्यक्ति कभी भी अधिक शराब पीने वाला बन सकता है । अधिक शराब से स्वास्थ्य का जुकसान होता है और पेट की कई क्रियाएं नष्ट हो जाती है जिनके कारण कम उम्र में ही मृत्यु हो सकती है । शराब के अवगुण के साथ मांसाहार का अवगुण आ ही जाता है। ऐसा कहा भी जाता है कि शराब मांसाहार का आह्वान करता है। मांसाहार भी हमारे मन मस्तिष्क को उत्तेजक व आक्रामक बनाता है। यह भी दुर्भाण्य की बात है कि शराब व मांसाहार में हमारे समाज की महिलाएं भी शनैः शनैः रंग रही है। जब परिवार के मुखिया व मुख्य सदस्य शराब व मांसाहार करते हों तब उनके परिवार में बच्चे और युवक मांसाहार व शराब से अलिप्त कैसे रह सकते हैं? शराब व मांसाहार के संस्कार तो बच्चों को जन्म से या घर के वातावरण से ही प्राप्त हो जाते हैं और इस प्रकार शराबी और मांसाहारी के बच्चे भी शराबी व मांसाहारी बन ही जाते हैं। जो माता पिता स्वयं मांसाहारी हैं व शराब पीते है और झूठा आदर्श बताने के लिए अपने बच्चों को मांसाहार व शराब पीने से मना करते है, वे अपने इस प्रयास में कभी सफल नहीं हो सकते; क्योंकि उपदेश व आदर्श उसी का प्रभावशाली हो सकता है जो उपदेश देने वाले के निजी जीवन में उतरा हुआ हो। अपने बच्चों से छिप कर खाने पीने से भी यह दोष मिटता नहीं व छूट़ता भी नहीं, क्योंकि शराबी व मांसाहारी व्यक्ति के शरीर व मन से निकलने वाली लहरों में मादकता व आक्रामकता के संस्कार रहते है, जो चारों तरफ वातावरण में फैलते है । हमारे समाज में एक पुरानी मान्यता यह भी है कि जो व्यक्ति मांसाहारी होणा वह शराबी भी धीरे धीरे बन जाएगा और जो व्यक्ति शराबी व मांसाहारी होगा वह धीरे धीरे व्यभिचारी भी हो जाएगा, क्योंकि इन तीनों का एक दूसरे से गहरा सम्बन्ध है। एक अवगुण अन्य अवगुणों को आकर्षित करता रहता है। इसलिए आवश्यक है कि हमारे समाज के अभिभावक अपने निजी व परिवार के हित के लिए शराब, मांसाहार व व्यभिचार की घिनौनी व अधोपतन को ले जाने वाली आदतों से बचें ।

सामाजिक समस्यायें

  1. लड़के / लड़कियों के Matching के लिए अच्छी सोच / Chatting की आवश्यकता।
  2. लड़के / लड़कियों को Matching के लिए अच्छी सोच / Chatting की आवश्यकता होने के साथ-साथ परिवारों के संस्कार एवं व्यवहार को भी समझना आवश्यक है।
  3. लड़कियों को उच्च शिक्षा व व्यावसायिक ज्ञान की आवश्यकता / रोजगार प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन एवं अवसर।
  4. लड़कियों में Career व नौकरी प्राप्त करने की अपेक्षा के साथ-साथ घर-परिवार की जिम्मेदारियों को समझना आवश्यक है।
  5. विवाह उपरांत परिवार में सामंजस्य एवं समझ का होना आवश्यक है तथा पति-पत्नी दोनों के बीच उचित व्यवहार एवं सहयोग होना चाहिए।
  6. विवाह की उम्र एवं बच्चों की संख्या के विषय में उचित समझ एवं परिवार नियोजन की आवश्यकता है।
  7. बच्चों को संस्कार, अनुशासन, शिक्षा एवं परिवार के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराया जाना चाहिए। Sharing / Discipline / Reasonableness आदि गुणों का विकास आवश्यक है।
  8. माता-पिता तथा बच्चों के बीच उचित संवाद एवं समझ होना आवश्यक है। बच्चों की शिक्षा, करियर एवं भविष्य के संबंध में सही मार्गदर्शन देना चाहिए।
  9. सामाजिक जीवन में समाज के आदर्श, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को बनाए रखना आवश्यक है। Research से ज्ञात हुआ है कि उचित संस्कार एवं वातावरण से बच्चों का व्यक्तित्व बेहतर बनता है।
  10. विवाह के पश्चात परिवार एवं समाज में लड़के-लड़कियों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा आपसी समझ को बढ़ावा देना आवश्यक है।
  11. पारिवारिक परिस्थितियों एवं समस्याओं को समझकर उनका उचित समाधान तथा परिवार के सदस्यों के लिए मार्गदर्शन आवश्यक है।
  12. आर्थिक स्थिति को मजबूत करना एवं परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार उचित योजना बनाना आवश्यक है।
  13. विवाह-विच्छेद (Divorce) के कारणों को समझना तथा उसके समाधान हेतु उचित मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करना आवश्यक है।
  14. Generation Gap की समस्या।
  15. Senior Citizen की समस्या।

पीढ़ियों में असामंजस्य Generation Gap

Generation Gap का मुख्य कारण है, माता-पिता अपनी सन्तान को मार्गदर्शन हेतु व साथ जीवन जीने के लिए आवश्यक समय नहीं देते | माता-पिता समझ रहे हैं कि हमें हमारे माता-पिता ने मार्गदर्शन व साथ जीवन जीने का कार्य नहीं किया तो इसकी आवश्यकता नहीं है । पुराने जमाने में हमलोग गाँवों में रहते थे। चारों तरफ वातावरण, रहन-सहन, खान-पान, सामान्य, घरेलू व शान्त था। आज हम शहरों में रहते हैं। रहन-सहन में बदलाव है। चारों तरफ पास-पड़ोसी भिन्न संस्कृति व संस्कार के हैं। वातावरण व्यवसायिक व स्वकेन्द्रित है। विदेशी संस्कृति का आक्रामक प्रभाव है । खान- पान भी बदल गया है | मांसाहार व शराब का प्रचलन है। टीवी, अखबार आदि भी हमारी संस्कृति पर आक्रामक समाचार व दृश्य प्रसारित करते हैं। इन सबको हम न तो दूर्‌ कर सकते हैं एवं न रोक सकते हैं। माता-पिता को बच्चों को समय देना ही होगा एवं अपने बच्चों को संभालना होगा। उनमें संस्कार डालना ही होगा। सामाजिक एवं पारिवारिक संस्कृति / रीतरिवाज में बच्चों को सम्मिलित करते हुए उन्हें प्रबुद्ध करना होा। स्कूल / कॉलेज से अवकाश लेकर सम्मिलित करना चाहिए । गलत साथियों व आदतों से समझाकर उन्हें बचाना होगा। आज का युग 'क्यों' एवं 'क्यों नहीं” का है, इसलिए बच्चों को समाधानकारक व सन्तोष-जनक उत्तर देना होगा। जो उत्तर माता- पिता नहीं जानते हैं, अथवा जिस उत्तर से बच्चों को सन्तोष नहीं होता है, उसका उत्तर Experts व जानकार लोगों से प्राप्त करना चाहिए । यदि माता-पिता बच्चों को समय देंगे एवं साथ जीवन जीते हुए समाधानकारक व सन्तोष-जनक वार्तालाप आपस में होता रहेजा तो Generation Gap नहीं रहेगा । पुराने जमाने में तो तीन पीढ़ी साथ रहती थी, शहर, नौकरी व व्यवसाय हेतु शहरों में भी रहते थे। फिर भी Generation Gap नहीं होताथातो अब दोपीढ़ी में Gap क्यों रहेगा ?

बच्चों की परवरिश, पढ़ाई व परिवार सुख

विश्व-एकीकरण (61०७१1५३००) एवं उदारीकरण (liberalisation ) के युग में सारा संसार एक हो गया है।आने जाने एवं [९१९ के कारण सम्पर्क सुलभ व त्वरित हो गया है । व्यापार एवं उद्योग साथ ही आयात एवं निर्यात में नयी दिशाएं प्राप्त हो रही हैं एवं पुराने व्यापार कम हो रहे हैं । (१०७1९५९ ०1६" का युज प्रारम्भ हुआ है एव॑ Information Technol०$ ने भारतवर्ष के लिये सम्भावनाओं के शिखर द्वार खोल दिये हैं। यह युग युवाओं का ही युग होगा । हमारे समाज के युवा वर्ग को उसका भरपूर्‌ लाभ लेना चाहिये । व्यावसायिक उच्च शिक्षा प्राप्त करना यह लक्ष्य प्रत्येक युवा का होना चाहिये। साथ ही समाज एवं संगठन का कर्चव्य है कि उच्च शिक्षा हेतु मार्गदर्शन एवं आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराये।

विश्व एकीकरण (1०७१।८३।००) एवं उदारीकरण (Liberalization) की परिस्थिति में हमारे पुश्तैनी व्यापार का भविष्य उज्ज्वल नहीं दिखाई देता है। इस लिये हमें अपने लड़को को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा देनी चाहिए । उन्हें C.A., Engineer, Doctor, MBA, अथवा सरकारी प्रबन्धन की शिक्षा जैसे कि IAS, IFS, IPS आदि में विशिष्ट योज्यता प्राप्त करनी होणी। Information Technolo का भविष्य भी बहुत उज्ज्वल है। इसलिये समाज का प्रत्येक लड़का धनाभाव से उपर्युक्त उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसे हमें अपना सामाजिक दायित्व समझना चाहिए । साथ ही समाज के होनहार लड़कों के लिये इसे दिशा निर्देश समझना चाहिए ।

लड़कियों की शिक्षा के बारे में मेरा विचार है कि उन्हे अपना मुख्य लक्ष्य परिवार का संरक्षण, सामाजिक एवं पारिवारिक सांस्कृतिक व बैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं भावी पीढ़ी को शैक्षणिक योज्यता एवं संस्कारों से पूर्ण करने की विशिष्ट जिम्मेदारी समझनी चाहिए ।

सामान्यतया अर्थोपार्जन की जिम्मेदारी पुरुषों की ही होनी चाहिए एवं इस हेतु पति एवं पुत्र को ही अर्थोपार्जन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए । परन्तु बदलती हुई परिस्थितियों में एवं अनहोनी घटनाओं के संदर्भ में स्त्री अर्थाभाव एवं अर्थोपार्जन की योग्यता न होने पर लाचारी की स्थिति में न आये, पति अथवा पुत्र द्वारा अज्ञुचित दबाव में न रहे, दुर्घटना की स्थिति में अपना एवं अपने बच्चों के भरण पोषण व शिक्षा की जिम्मेदारी सहजता से निभा सके, इस लिये आवश्यक है कि अर्थोपार्जन की योज्यता वाली शिक्षा व अलुभव उसे शिक्षाकाल एवं विवाहोपरान्त ससुराल परिवार में भी प्राप्त होते रहें | माता-पिता, पति, एवं सास श्वसुर का कर्तव्य होना चाहिए कि लड़की / बहू को अर्थोपार्जन की शिक्षा देकर दैनिक ५ / & घंटे उसे अर्थोपार्जन के कार्य में लगाने की प्रेरणा व सहयोग देते रहें एवं शेष समय ही परिवार के सामान्य कार्य एवं बच्चों के संवर्धन की जिम्मेदारी में लगाये। आज लड़कियों को लड़कों के समान व्यवसाय, नौकरी आदि के लिये शिक्षा दी जा रही है जिससे वे पुरुषों की तरह कार्यालय अथवा कारखानों में पूर्णकालिक कार्य करती हैं एवं करना चाहती हैं | साथ ही उनकी मानसिकता बन रही है कि वे अर्थोपार्जन द्वारा स्वतन्त्र हों | अर्थोपार्जन द्वारा ८०००7 व आत्मनिर्भरता उनकी प्रथम आवश्यकता व दिशा हो रही है। इस हेतु विवाह देर से करना, अथवा नहीं करना एवं विवाह पश्चात सन्तान पैदा न करना अथवा देर से करना आदि की उनकी मानसिकता बन रही है । इस मानसिकता के दुष्परिणाम बड़े हैं । इससे पारिवारिक रचना एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बिणड़ेणा, जो लड़की, परिवार एवं समाज किसी के भी हित की बात नहीं होजी । सभा में उपस्थित भाई-बहिन एवं लड़के / लड़कियां यह न समझें कि लड़कियों की शिक्षा के विपक्ष में मैं बोल रहा हूँ। मैं उनकी शिक्षा की दिशा एवं लड़की के जीवन के प्राथमिक कर्तव्यों एवं दिशा की ओर विचार दे रहा हू. । आज के भाषण में अधिक समय नहीं है । वार्तालाप द्वारा आपसी विचार स्पष्ट किये जा सकते हैं ।

संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। खाने पीने व रहन सहन की जागरूकता बढ़ी है एवं स्तर भी उन्नत हुआ है । फिर भी गंभीर बीमारियाँ एवं दुर्घटनायें व्यक्ति एवं परिवार की चिन्ता के बड़े कारण बनते जा रहे हैं। मधुमेह, रक्तचाप, हृदय विकार, केन्सर एवं गुर्दे की बीमारियाँ असमय में व्यक्तिं एवम्‌ परिवार की चिंता के विषय बनते जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं से परिवार संकट में आ जाता है । ४० से ५० वर्ष की उम्र तक परिवार में बच्चों की शिक्षा पूर्ण नहीं होती । पत्नी की उम्र ३५ से ४५ वर्ष की ही होती है । इस प्रकार पूरा परिवार संकटग्रस्त हो जाता है । इन सब का मुख्य कारण है कि व्यक्ति तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं। भाग दौड़, स्पर्धा एवं उच्च आकांक्षा बढ़ी हैं। लोगों का खान पान बिगड़ा है। सभी तरह की सुविधाओं के उपरान्त असमय में लोग मारक रोगों से ग्रस्त हो रहे है।

इलाजों में भारी खर्च होने लगा है। मारक रोगों के कारण पारिवारिक व व्यापारिक जीवन चिन्तायुक्त बनता जा रहा है । आने वाले समय में स्वास्थ्य सर्वोपरि आवश्यकता होगी। साधनों एवं जागरूकता के कारण हम स्वस्थ रह सकते हैं। पुश्तैनी बिमारियों के असर को भी कम किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को समझना चाहिये कि उसके स्वास्थ्य से पूरे परिवार का भविष्य जुड़ा हुआ है । स्वस्थ रहना आसान है । स्वस्थ रहने में खर्च कम है। स्वस्थ रहने में ही स्वतः की एवं परिवार की सुख शांति है । स्वस्थ रहने से दीर्घकाल तक व्यापार व परिवार का सुख भोग सकते हैं। अपने खान पान एवं दिनचर्या पर नियन्त्रण द्वारा स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकती है । अपने स्वास्थ्य की रक्षा परिवार की सुरक्षा से जुड़ी हुई है। सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण से तथ्य यही सामने आते हैं कि तेज रफ्तार, देर रात का सफर, नींद की झपकी आने से अधिकांश दुर्घटनाएं गम्भीर होतीं हैं। जो युवा हैं उन्हें समझना चाहिये कि जीवन में उन्हें अनेक महत्वपूर्ण कार्य करने हैं एवं तेज रफ्तार उनके जीवन को संकट ग्रस्त कर सकती है । जो विवाहित एवं जीवन व व्यापार के मुखिया हैं, उन्हें समझना चाहिये कि उनपर जिम्मेदारी व्यापार एवं परिवार की भारी है। इसलिये सभी के हित में यही उचित है कि परिवार का प्रत्येक सदस्य स्वास्थ्य के नियमों के अनुसार ही खानपान, रहन सहन एवं कार्य शैली व अपने विचारों को बनाये रखे एवं समझे कि दुर्घटनाओं से बचना जरुरी है।

I.T. के जमाने में हमारे समाज के प्रत्येक युवा को उच्च शिक्षा प्राप्त करनी ही होणी | चाहे तकनीकी अथवा वाणिज्य हो, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड एकाउण्डेंसी जैसी प्रोफेशनल शिक्षा हमारे समाज के प्रत्येक युवा को मिलनी ही चाहिए । 84 भी प्रत्येक युवा को होना ही चाहिए । शिक्षा का खर्च बढ़ गया है । इसे सुलभ करने का साधन ऋण छात्रवृति व बैंक ऋण आदि की व्यवस्था समाज को ही करनी चाहिए ।

आज लड़कियाँ लड़कों जैसी ही शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। वे भी इंजीनियर, सी.ए. एमबीए हो रही हैं। वे पूर्णकालिक काम-काजी बन रही हैं। लड़कियों की मानसिकता भी कैरियर बनाने की हो रही है । कुछ लड़कियां विवाह नहीं करना चाहती क्योंकि विवाह कैरियर में बाधक है। लड़किया संतान भी नहीं करना चाहती क्योंकि संतान भी कैरियर में बाधक है। इस मानसिकता के भयानक परिणाम आने वाले हैं। समाज में लड़कियों की संख्या वर्तमान में ही कम है । यदि लड़कियाँ विवाह नहीं करेगी या देर से करेगी एवं संतान नहीं करेंगी अथवा देर से विवाह के कारण संतान कम होगी (काम-काजी लड़कियों के संतान कम ही होती है) तो समाज की रचना ही बिगड़ जाएगी | मैं लड़कियों की शिक्षा के विरूद्ध में नहीं हूं। प्रत्येक लड़की को शिक्षित होना चाहिए । मैं तो लड़कियों की शिक्षा की दिशा क्या होनी चाहिए इस पर विचार व्यक्त कर रहा हूं। मेरे विचार से प्रत्येक लड़की को ऐसे शिक्षा क्रम में पढ़ाना चाहिये जिससे वह दैनिक जीवन में पाँच से छह घण्ठे अर्थोपार्जन में लगा सके । घरेलू जीवन में जितनी सुविधा विज्ञान के विकास से उपलब्ध हो गई है, घरेलू. काम-काज में अधिक समय नहीं लगता । परन्तु सास-ससुर, पति एवं संतान के लिए समय व शक्ति सुरक्षित रखनी ही चाहिए । यदि लड़की के जीवन में दुर्घटना के कारण अथवा आर्थिक परिस्थिति के कारण आवश्यकता पड़े तो पूर्णकालिक अर्थोपार्जन में समय भी लगाया जा सकता है। परन्लु सामान्यतः अर्थोपार्जन की मुख्य जिम्मेदारी पुरुष की ही होनी चाहिए।

बन्धुओं ! हम सब का दैनिक जीवन तनाव ग्रस्त होता जा रहा है । खान-पान, जीवन शैली, काम-काज की समस्या व स्पर्धा का स्वास्थ्य पर असर हो रहा है । ४० से ५० वर्ष की उम्र में ही मध्रुमेह, रक्तचाप, एवं हृदयाघात का प्रमाण बढ़ता जा रहा है। एक तरफ स्वास्थ के प्रति जागरूकता, निदान एवं उपचार के उच्च कोटि के साधन व विशेषज्ञ डॉ. की संख्या बढ़ी हैं । दूसरी तरफ खान-पान एवं रहन-सहन बिगड़ रहा है । परिवार छोटा होता जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में ४० से ५० वर्ष की उम्र में बड़ी बीमारियाँ हो जाना, उनमें लगने वाला बड़ा खर्च एवं जीवन का खतरा भी बढ़ रहा है। इस उम्र तक पत्नी की उम्र छोटी ही रहती है। संतान की शिक्षा ही पूर्ण नहीं हो सकती। इस लिए स्वास्थ्य के प्रति जाणरूकता एवं रहन-सहन, जीवन शैली व खान-पान में संयम अत्यंत आवश्यक है।

शहरों में रहन-सहन स्थानीय जनता के साथ रहने से उनकी संस्कृति का असर भी पड़ा है। शहरों में शिक्षा का प्रसार बढ़ा है, देश की शिक्षा नीति के अज़ुसार विविध विषय और उनका अध्ययन तो प्रमुख हुआ है, परन्लु नैतिक शिक्षा, देश व समाज के प्रति कर्तव्य का बोध और जीवनोपयोगी विषयों पर शिक्षाक्रम में कोई स्थान नहीं है। विद्यार्थी अपने विद्यार्थी-जीवन में पाठ्यक्रम, विद्यालय व कॉलेज को समयसारिणी के अज्नुसार अपने परिवार से कटा हुआ रहता है। कहीं कहीं पर पिता को और अधिकांश अवस्था में माता की शिक्षा अब तक तो साधारण रही है। शिक्षा की सुविधाएं बढ़ने के कारण कम शिक्षित या अर्ध शिक्षित माता-पिता अपने बच्चों को आधुनिक शिक्षा व उच्च शिक्षा के हेतु विद्यालय व कॉलेज की शिक्षा और साथ ही तकनीकी शिक्षा में भी पढ़ाने लगे है। तकनीकी शिक्षा में अवश्यमेव और कहीं-कहीं कॉलेज की शिक्षा के लिए भी लड़के लड़कियों को घर से दूर्‌ दूसरे शहर अथवा दूसरे राज्य के शहर के होस्टलों में रखना पड़ता है। विद्यालय व कॉलेज का शिक्षाक्रम व शिक्षा के अतिरिक्त अनेक प्रवृत्तियां, विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा एवं प्रवृत्तियों में ही व्यस्त रखते हैं, जिस कारण विद्यार्थी जीवन में लड़के लड़कियों का संपर्क दैनिक जीवन की आवश्यकताओं, समस्याओं व वस्तुस्थिति से कम रहता है। जहाँ लड़के लड़कियों को होस्टल में जाकर पढ़ना पड़ता है, वहां तो मातापिता का संपर्क टूट ही जाता है। कुल मिलाकर माहौल ऐसा बनता है कि विद्यार्थी जीवन में माता-पिता के विचार उनके जीवनमूल्य व रीति रिवाज से लड़के लड़की दूर्‌ हो जाते हैं। शहरी, व्यापारिक व औद्योगिक जीवन में जिन कठिनाइयों से मातापिता को जूझना पड़ता है, उस कारण मातापिता को अपने बच्चों को देने के लिए समय कम मिलता है । कम पढ़ी लिखी माताओं को उच्च व अंग्रेजी शिक्षा लेने वाले लड़के व लड़कियों के साथ वार्तालाप व विचार-विनिमय में भी कठिनाई व झिझक रहती है। आजादी के बाद हमारे देश की नीति धर्म निरपेक्ष की नीति बन गई है । धर्मनिरपेक्ष के साथ बैतिक शिक्षा का सम्बन्ध रह सकता था और रहना चाहिए था, परंतु इस ओर हमारे शिक्षाक्रम में कहीं स्थान नहीं है। विद्यालय, कॉलेज व विश्वविद्यालय की शिक्षाक्रमों में जीवन से छूने वाली समस्याओं व आवश्यकताओं का दिग्दर्शन व उपयोगी नीतियों का नितांत अभाव है । एक लड़की को अच्छी गृहिणी, अच्छी पत्नी व अच्छी माता बनने की शिक्षा विद्यालय व कॉलेज के पाठ्यक्रमों में नहीं है । इसी प्रकार एक लड़के को योज्य पालक, पति, पिता व नागरिक बनने की शिक्षा भी पाठ्यक्रमों में नहीं है। विद्यालयों व कॉलेजों का आज वातावरण जिसमें अध्यापकों व प्राध्यापकों की मानसिकता भी सम्मिलित है, विद्यार्थियों में देश, समाज व परिवार हेलु कर्तव्य, निष्ठा व समर्पण की भावना बनाने व विकसित करने के लिए यथेष्ट ज्ञान एवं अजुभव नहीं है।

तो हम क्या करें

प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है कि देश व समाज में गिरती हुई नैतिकता व जीवनमूल्य पाश्चात्त्य संस्कृति के आकर्षण, सिनेमा, टी.वी., पुस्तके व पत्र-पत्रिकाओं की आक्रमक व यौन भावनाएं विकसित करने वाली सामग्री से अपने बच्चों की रक्षा करें और उन्हें योज्य पुत्र-पुत्री तथा भविष्य में योज्य पति-पत्नी, माता-पिता व नागरिक बनाने की नैतिक शिक्षा दें । हमारी संस्कृति, शाख्र-ग्रथों द्वारा बच्चों में अच्छे संस्कार डालें । जिस प्रकार एक छोटे पौधे को अच्छा माली समय पर धूप व पानी देता है और कोई बकरी अथवा जानवर उसे चर न जाय इस हेलु बाड़ लगाता है, उसी प्रकार वातावरण में अनैतिक, असांस्कृतिक और जीवन को बिगाड़ने वाली प्रवृत्तियों से सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी मां बाप को निभानी होणी | चारों तरफ के आक्रामक वातावरण को नष्ट करने या बंद करने की क्षमता एक व्यक्ति या परिवार में नहीं हो सकती, परंतु प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों के साथ दैनिक संपर्क, वार्तालाप, विचारों के आदान- प्रदान, शंका समाधान व अच्छी पुस्तकों के पठन-पाठन द्वारा अपने बच्चों को गलत आदतों में फंसने व अपनाने से बचा सकते है। यह माना गया है कि बच्चों के प्रथम ५ या ७ वर्ष अच्छे या बुरे संस्कारों के निर्माण में प्रभावशाली होते हैं। यदि माता-पिता अपने अपने बच्चों को ७ वर्ष की उम्र तक अच्छे संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध रहे, बच्चे विद्यालय, घर व पड़ोस में क्या करते हैं, उनकी विचारधारा क्या बन रही है, इसका अध्ययन करते रहे, बच्चों के साथ वार्तालाप करते रहे, उन पर पड़ने वाले संस्कारों को आवश्यक सलाह व शंका समाधान करते रहे तो निश्चयपूर्वक वे अपने बच्चों में अच्छे संस्कार निर्माण करने में सफल हो सकते हैं। आज से २५ अथवा ४० वर्ष पूर्व वातावरण आक्रामक व दूषित नहीं था। ज्ञान व संपर्क की गति भी साधारण थी इसलिए हमारे पूर्वजों को हमें लालन-पालन व अच्छे संस्कार डालने के लिए अधिक मेहनत या ध्यान देना आवश्यक नहीं था। परन्लु आज के आक्रामक व गिरते नैतिक मूल्यों के वातावरण में बच्चों में अच्छे संस्कार डालने व खराब संस्कारों से बचाने के लिए उनको पर्याप्त समय व मार्गदर्शन और संपर्क व संरक्षण आवश्यक है। साथ ही यह भी आवश्यक है कि १४ वर्ष से २५ वर्ष की उम्र, जो वयस्क उम्र कही जाती है, उस समय बच्चों का अधिक संरक्षण, मार्गदर्शन, वार्तालाप व शंका समाधान व संपर्क होना चाहिए । आज का युग विज्ञान का युग है, प्रत्येक छोटी बड़ी चीज अथवा घटना का कारण पूछना बच्चों का स्वाभाविक है। उनका सही उत्तर दे सकना आवश्यक हो गया है । प्रत्येक मातापिता को अपना निजी ज्ञान समृद्ध करना होगा ताकि वे अपने बच्चों द्वारा पूछे ये प्रश्नों का सम्मुचित व समाधानकारक उत्तर दे सकें। आवश्यकतानुसार विद्यालय, महाविद्यालय से सहयोग व सहायता ले सकते हैं और समाज के चिन्तकों का व्यक्तिगत व विचारगोष्टियों के माध्यम से सामूहिक सहयोग ले सकते हैं। पुराने जमाने में लड़के व लड़कियां दैनिक कार्यो में अपने मां बाप का हाथ बंटाते थे । सांस्कृतिक व सामाजिक पर्व घटनाएं एवं आयोजनों में पूरी तौर से सम्मिलित होते थे। परिवार व पड़ोस का इतना नजदीकी व गहरा सम्बन्ध होता था कि प्रत्येक घटना की चर्चा बच्चों के कानों में भी पड़ती रहती थी। आज वातावरण बदला हुआ है, विद्यालय व महाविद्यालय की शिक्षा व माता- पिता का दैनिक जीवन समस्याओं के कारण आपसी समरसता स्वाभाविक गति से नहीं आ सकती | विशेष प्रयत्नों द्वारा ही हम बच्चों में अच्छे संस्कार दे सकेंगे ।

आज योज्य पति या पत्नी होने के लिए किसी प्रकार की शिक्षा पाठ्यक्रमों में उपलब्ध नहीं है । प्रत्येक लड़का-लड़की बड़े होकर पति पत्नी की भूमिका में आयेंगे ही, इसलिए प्रत्येक लड़के-लड़की को पति पत्नी के कर्तव्यों के प्रति सजग करना और विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति व समस्याओं के निराकरण हेलु मार्गदर्शन व शिक्षा आवश्यक है। यह भी आवश्यक है कि प्रत्येक लड़की को इस प्रकार की शिक्षा दी जाय या हुनर सिखाया जाय जिसके द्वारा वह अपने ही प्रयत्नों से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके। इस प्रकार की शिक्षा से ही एक लड़की में आत्मविश्वास जागृत होगा। आवश्यकतानुसार वह अपने पति को अपने हुनर व योज्यता से आर्थिक मदद भी कर सकती है और जीवन में दुर्घटना हो, या तलाक अथवा वैधव्य की स्थिति किसी की हो भी जाती है तो अपनी शिक्षा, हुनर व कला के आधार पर अपना जीवन यापन अपने ही कौशल पर व्यतीत कर सकती है। अपने मातापिता, भाई अथवा सास-ससुर के ऊपर बोझ नहीं बनेगी । तलाक या वैधव्य की अवस्था में अपने आपको असहाय व अकेली अज्ञुभव नहीं करेगी। अपने विवाह के प्रारंभिक वर्षो में अनबन व समरस न होने की अवस्था में आत्महत्या जैसी अवांछनीय मानसिकता का शिकार भी नहीं बनेगी ।

गेरे विचार से एक लड़की का मुख्य कार्यक्षेत्र उसका घर ही होना चाहिए | अपने पति के घर को संभाले रखना, पति व परिवार की सुख-सरुविधाओं का ख्याल रखना और अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करना, उसका कार्यक्षेत्र होना चाहिए । आजकल बच्चों को आया के भरोसे छोड़कर नौकरी पर चले जाने अथवा व्यापार पर चले जाने की प्रवृत्ति बनी है। छोठे बच्चों या वयस्क अवस्था में मां बाप का प्यार, खाने-पीने की उचित व्यवस्था व संभाल माता के निजी हाथों से ही हो सकती है। वयस्क अवस्था में जो समस्याएं उम्र के हिसाब से बच्चों में निर्माण होती हैं उनका समाधान भी मां बाप निजी तौर पर ही निकाल सकते है। इसलिए इस प्राथमिक जिम्मेदारी को निभाते हुए ही प्रत्येक स्री को आर्थिक दृष्टि से आत्म-निर्भर या संपूरक बनना चाहिए। ऐसे अनेक शिक्षाक्रम या कला आदि को सोचा जा सकता है, जो अपने घर में रहते हुए अर्थोपार्जन के साधन बन सकते है : जैसे कि सिलाई, छोटे बच्चों को पढ़ाना, नृत्य, संगीत, चित्रकला, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, इन्टीरियर डेकोरेशन । जहां उपर्युक्त व इसी प्रकार के शिक्षाक्रम व कला की शिक्षा प्राप्त करना संभव नहीं हो वहां दूसरी शिक्षा प्राप्त करना भी गलत नहीं होगा, जिस शिक्षा के माध्यम से घर के बाहर जाकर भी आर्थिक स्वावलंबन अथवा आर्थिक सहयोग संभव हो । आने वाले जमाने में पति पत्नी के आपसी विचारों के न मिलने, अनबन या तलाक के प्रकरण बढ़ सकते हैं | ऐसी अवस्था में कोई भी लड़की अपना मनोबल न खोए और परिवार के सदस्यों पर ही आधारित नहीं हो, यह नितांत आवश्यक है।

अर्थोपार्जन की शिक्षा के अतिरिक्त यह शिक्षा भी लड़कियों के लिए आवश्यक है कि उसे पत्नी बनकर अपने पिता के घर से दूर अपने पति के साथ उसके परिवार वालों से समरस होकर रहना है । भारतीय संस्कृति के आधार पर और हमारे समाज के आज की मान्यता के अजुसार प्रत्येक लड़की के लिए विवाह होकर अपने पति के घर जाना अनिवार्य ही है | पुराने जमाने में इस उद्बोधन की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि उनका विवाह ८ से १२ वर्ष की उम्र अथवा २० वर्ष पूर्व १५/१६ वर्ष की उम्र तक हो जाता था। उस उम्र में लड़कियों को अपने विचारों को बदलने व ढालने और अपने पति के परिवार में समरस होने तथा उनके विचारों को स्वीकार करने में कठिनाई नहीं होती थी। अब समय बदल गया है, आज २० से २२ वर्ष की उम्र में लड़कियों का विवाह होने लगा है, तब ततक वे बी.ए. या एम.ए. की शिक्षा प्राप्त कर लेती है। उनके विचार परिपक्व हो जाते है। पुराने जमाने में पति व पत्नी की उम्र में करीब ५ वर्ष का अंतर रहता था। पांच वर्ष के अंतर के कारण बुद्धि के विकास, अल्ुभव, योज्यता सभी में पति-पत्नी में अंतर रहता था। इसलिए कुल मिलाकर पत्नी अपने पति व पति के परिवार के सदस्यों के विचारों को स्वीकार कर लेती थी और अपना लेती थी।

आज परिस्थिति बदल रही है । पति पत्नी को उम्र का फर्क अधिक से अधिक साल डेढ़ साल का होता है, कहीं-कहीं तो कुछ महीनों का ही होता है। पति-पत्नी दोनों ही समान शिक्षा प्राप्त होते हैं। २१ वर्ष की उम्र प्राप्त कर लेने से लड़की का मानसिक विकास और अनज्ुभव लड़के के बराबर व कहीं-कहीं अधिक भी होता है। विवाह पूर्व अपने विचारों को परिपक्व कर लेने के कारण पति व ससुराल परिवार के विचारों को शीघ्र स्वीकार करना अक्सर नववधू के लिए सरल नहीं होता। हमउम्र व समान योउ्यता के कारण पति भी अपनी पत्नी को अधिकार पूर्वक नहीं कह सकता। क्योंकि अभी भी हमारा समाज पुरुष प्रधान समाज है, इसलिए पति व पति के परिवार वालों के विचार नववध्षू को मानने पड़ते हैं । इसलिए मैं तो नववधू की ही जिम्मेदारी समझता हूँ कि वह अपने विचार विवाह के पूर्व फ्लेक्सिबल रखे । समाज की वर्तमान पुरुष प्रधान परिस्थिति एकाएक बदली नहीं जा सकती | विवाह के ५ वर्ष तक यदि लड़की अपने को ससुराल में समरस बनाने में सफल हो जाती है तो भविष्य के पति व पति के परिवार के विचारों को बदलने में उसे सरलता हो जाती है। लड़की के मातापिता का भी कर्तव्य है कि वे अपनी लड़की को इस प्रकार की शिक्षा दें व उसकी मानसिकता बनाते रहे ताकि वह पति परिवार में समरस हो सके एवं अपना वैवाहिक जीवन सुखी बना सके ।

पुराने जमाने में बच्चों का लालन-पालन एक दर्रे के अनुसार अज्ुभव पर आधारित बड़े बूढ़ों के संरक्षण व सलाह के अजुसार होता रहता था । आज प्रत्येक विषय के ऊपर शोध हुए है और विज्ञान के आधार पर नई जानकारियां भी उपलब्ध हुई है । यौन शिक्षा की आवश्यकता सारे संसार में मानी जाने लगी है । यौन शिक्षा प्राप्त न करने के कारण अनेक प्रकार को श्राँतियों में लड़के व लड़कियां अपने जीवन को कष्टमय व चिंताग्रस्त बना लेते है। गलतियां भी करते हैं। गर्भाधान से लेकर बच्चों की परवरिश के सम्बन्ध में भी विज्ञान के आधार पर जानकारी लेनी आवश्यक व उपयोगी है । होने वाली मां का क्या कर्तव्य है और होने वाले पिता के क्या कर्तव्य है, एक दूसरे से किस प्रकार का सहयोग आवश्यक है, यह जानकारी भी शिक्षा से ही प्राप्त हो सकती है । खाना-पीना सिर्फ पेट भरने या मुंह के स्वाद को पूरा करना मात्र नहीं है। खाद्य विज्ञान में भी अज्ञुसंधान हुआ है । हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, उनका संवर्धन अच्छी रीति से हो, इस हेतु न्यूट्रीशन विज्ञान की सेवाएं भी आज उपलब्ध है। प्रत्येक लड़की को न्यूद्रीशन की शिक्षा लेनी आवश्यक व उपयोगी होगी ताकि वह अपने परिवार के स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल रख सके ।

शरीर विज्ञान के विशेषज्ञों ने शोध किया है कि वयस्क अवस्था १४ से २५ वर्ष उम्र की होती है और इस अवस्था में शरीर व मन में अदक्षुत परिवर्तन आते है, जो वयस्क अवस्था के पूर्व बच्चों की अवस्था से बहुत भिन्न होती है । पिछले २५ वर्षों में जनरेशन जैप व हिप्पी सम्मुदाय के पनपने का मुख्य कारण यही था कि बच्चे जैसे ही वयस्क अवस्था को प्राप्त हुए और उनमें शारीरिक व मानसिक परिवर्तन हुए, उनको अभिभावक समझ नहीं सके, उन परिवर्तनों के फलस्वरूप वयस्कों के साथ किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए, वे नहीं जाने और इस कारण माता-पिता और वयस्कों के बीच दरार खड़ी हुई जिससे जनरेशन गैप हुआ और हिप्पी समुदाय पनपा। मां बाप का कहना नहीं मानना, अपने मित्र का कहना मानना वयस्क उम्र का स्वाभाविक गुण धर्म होता है। वयस्क लड़के का लड़की के प्रति और वयस्क लड़की का लड़के के प्रति आकर्षण भी इस उम्र में स्वाभाविक होता है। हमारे समाज में पिछले कुछ वर्षों से विवाह के पूर्व प्रेम सम्बन्धों की समस्या जागृत हुई है। इस समस्या का मुख्य कारण तो वयस्क अवस्था में उत्पन्न लड़की में लड़के के प्रति आकर्षण तो है ही, साथ ही हमारे वर्तमान परिवार संगठन में समस्याओं को आंकने व कर्तव्यों के प्रति आवश्यक ज्ञान न होने से यह समस्या बढ़ी है। बड़े शहरों में फ्लैट सिस्टम में परिवार रहते हैं। लिफ्ट या दादरों से आते जाते समय, स्कूल या कॉलेज में एक साथ पढ़ने के कारण अपनी ही बिल्डिंग में सांस्कृतिक व सामाजिक उत्सवों में एकत्र मिलने के कारण, लड़के-लड़कियों का आपस में मिलना जुलना और किसी लड़के लड़की के बीच निकटता का विशेष आकर्षण उत्पन्न होना स्वाभाविक है। कहीं-कहीं एक लड़की को पढ़ाने वाला शिक्षक भी इस आकर्षण का केन्द्र बन जाता है। लड़के या लड़की के मां-बाप का ही कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों की वयस्क अवस्था प्राप्त होने पर उनकी विभिन्न गतिविधियों पर ध्यान दें । यौन शिक्षा की सहायता व सहयोग से अपने परिवार व समाज के आदर्शो को समझाते हुए अनावश्यक आकर्षण या अति आकर्षण से लड़के लड़कियों को सजग रखा जा सकता है। विभिन्न सामूहिक उत्सवों में स्वच्छन्द छूठ के बदले नियंत्रित छूट से इस समस्या से बचा जा सकता है । कोई भी आकर्षण एकाएक बड़ा नहीं होता | धीरे-धीरे ही बीज से वृक्ष का रूप होता है । यदि मां-बाप अपने लड़के व लड़कियों के दैनिक कार्यक्रमों के प्रति सजग रहें तो उन्हें अनावश्यक ऐसे आकर्षण का समय रहते ही पता पाना मुश्किल नहीं होता। अधिकतर देखा गया है कि लड़कियों के बारे में तो मातापिता बिल्कुल बेफिक्र होते हैं और जानने की कोशिश नहीं करते कि क्या उनकी लड़की किसी आकर्षण के चक्र में फंसी है या फंस रही है। यदि कोई उनका हितैषी उन्हें किसी आकर्षक के प्रति सजग रहने का प्रयास करता है तो वे हंसकर या टालकर भूल जाते है। कोई कोई माता-पिता सचेतक को ही प्रताड़ित करते हैं कि अनावश्यक अफवाह वे उनकी लड़की के बारे में उड़ा रहे हैं । लड़के के प्रति हमारी वर्तमान समाज रचना का भी हाथ है। वह यह है कि यदि कहीं लड़का गलती भी कर लेजा तो क्या नुकसान होगा? पारिवारिक सुख एवं लड़के के सुखद भविष्य के लिए आवश्यक है कि मां बाप अपने ऐसे विचारों के प्रति सावधान हों । वयस्क उम्र का लड़का या लड़की अपने भले या बुरे का गहरा चिंतन स्वयं नहीं कर सकता। आकर्षण में बह जाने के कारण क्या लुकसान हो सकता है, इसका उसे ज्ञान नहीं होता। यह ज्ञान तो मां बाप ही बच्चों को दे सकते है। हमारे समाज की वर्तमान रचना के परिवेश में लड़के लड़कियों के स्वच्छन्द प्रेम न हो, इस हेतु माता पिता को अधिक सजग रहने की आवश्यकता है। स्वच्छन्द प्रेम से उत्पन्न विभिन्न स्थितियों के कारण लड़की का जीवन अधिक कष्टमय हो सकता है, साथ ही मातापिता को भी अपमानित एवं चिंताग्रस्त होना पड़ सकता है।

आज के युज में यौन आकर्षण व दुष्परिणाम

कुछ समय से लड़के लड़कियों का आपस में मेल जोल बढ़ रहा है । खासतौर से शहरों में एवं कॉलेज जाने वाले लड़के-लड़कियों में मेलजोल बहुत ही बढ़ रहा है । कुछ स्थानों में जिसमें छोटे-मोठे शहर भी शामिल हैं, वहाँ सहशिक्षा होती है एवं लड़के लड़कियाँ १० से १२ वर्ष तक ३ वर्ष की उम्र से १६ वर्ष की उम्र तक साथपढ़ा करते हैं ।

आज देश भर में वातावरण उत्तेजनात्मक बना हुआ है जिसमें अनेक बातें सहायक हो रही हैं, जैसे सहशिक्षा, चाहे वह स्कूल में हो अथवा कॉलेज में। चाहे वे एक ही सोसायटी की बिल्डिंग में रहते हो अथवा एक ही कॉलोनी में रहते हों। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी वे साथ-साथ भागलेते हैं और २०/२१ वर्ष की उम्र तक अविवाहित एवं कॉलेज की शिक्षा प्राप्त करते हैं। टी.वी., पाश्चात्य संगीत व नृत्य , विज्ञापन जो कि टी.वी. व अखबारों में एवं मैगजीन में आते हैं । यौन साहित्य अधिक मात्रा में उपलब्ध है और लड़के- लड़कियाँ उनको गुपचुप पढ़ा करते हैं अथवा देखते हैं । बम्बई जैसे शहर में डांडिया नृत्य का आयोजन मेलजोल में बहुत अधिक सहायक हो रहा है। हमारी लड़कियां अपने मित्र लड़कियों को घर पर बुलाती है, इस प्रकार उन लड़कियों से हमारे लड़कों की जान पहचान बनती है । हमारे लड़के अपने मित्र लड़के के घर पर जाते हैं, वहां पर उनकी बहिनों से हमारे लड़कों की जान पहचान होती है आदि । अनेक कारण हमारे समाज में आज बन रहे हैं, जिनके कारण लड़के लड़कियों का मेलजोल बढ़ रहा है।

शारीरिक विज्ञान का यह तथ्य है कि १४ वर्ष की उम्र में लड़के लड़कियों में यौन आकर्षण जागृत हो जाता है। जब हम लोग गांव में रहते थे, चारों तरफ का वातावरण इतना आक्रामक नहीं था। तब हो सकता था कि यह यौन आकर्षण इतना आक्रामक नहीं होता था। परन्लु आज तो जो वातावरण प्रत्येक परिवार व घर के अंदर है और जो उपर्युक्त बातें बाहर की बताई गई हैं, उनसे लड़के लड़कियों में यौन आकर्षण आक्रामक रूप में १४ से २४ वर्ष की उम्र में पनपने लगा है। आज के मां-बाप अपने बच्चों को अत्यधिक प्यार करते हैं। वे अपने बच्चों पर अत्यधिक खर्च भी करते हैं । इस प्रकार आज के मां-बाप की मानसिक स्थिति अपने बच्चों की हर जायज- नाज़ायज इच्छाओं को पूरी करने की बनती जा रही है । सच पूछा जाय तो आज के मां-बाप का प्रेम मोह- आसक्ति वाला प्रेम होता जा रहा है । इस मोह व आसक्ति के कारण मां बाप अपने बच्चों के हित-अहित का ज्ञान भी नहीं रख पा रहे हैं एवं वे बच्चों को छूट उन बातों की उस हद तक देने लगे हैं, जो कि समय पाकर दोषपूर्ण हो जाते हैं | यह भी प्रायः देखा गया है कि आज के जमाने के मां-बाप तर्क में तेज होते हैं। आधुनिकता के नाम पर अपने मोह के कारण गलत छूट देने की बात को ठीक मानने हैं; उनका पक्ष लेते हैं एवं जो उनको ठीक नहीं मानते, उन मां-बाप को वे पुरातनवादी मानते हैं।

मैं लड़के व लड़कियों को उच्च शिक्षा एवं सांस्कृतिक और स्वास्थ्य सम्बंधी प्रणति हेतु अधिक से अधिक शिक्षा व प्रशिक्षा के पक्ष में हूँ, परन्तु मेरी व्यक्तिगत मान्यता यह है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में ५ सदाचार के नियम रहने चाहिए एवं अपने परिवार में उन ५ सदाचारों को महत्व देते हुए अपने परिवार के बच्चों में पांचों सदाचारों के आधार पर वातावरण रखना चाहिए । ये पांच सदाचार हैं :- १-झूठ न बोलना, २- चोरी न करना, ३- नशीले द्रव्यों का सेवन न करना, ४ - हिंसा न करना, एवं ५- व्यभिचार न करना।

ये सभी सदाचार एक दूसरों पर आधारित हैं । एक दूसरों की मदद करने वाले है। साथ ही एक के टूटने से अन्य सदाचारो के भी टूटने की शंका हो जाती है ।

हम राजस्थानी समाज के व्यक्ति हैं। हमारे समाज का एक विशिष्ट स्थान है। उसमें हमारे परिवार का भी एक विशिष्ट स्थान है, जिनकी मान्यता है कि

१ - हम मांसाहारी नहीं हैं, २- हम शराब आदि नशीले पदार्थो का सेवन नहीं करते, ३ - हमारे परिवार के पुरुष व महिलाओं में परपुरूष अथवा परस्री के साथ गलत सम्बंध नहीं हैं। ४ - अहिंसा का पालन तो हम लोग करते ही हैं। यदि आज के जमाने में मक्खी-मच्छर आदि की बातें एक बार न भी करें तो मोटे तौर पर हम लोग हिंसा को भी खराब व पाप मानते है | ५- झूठ के बारे में कुछ परिवर्तन व्यापारी समाज में जरूर आया है। फिर भी मोठे तौर पर देखा जाय तो झूठ को आज सभी व्यक्ति खराब गिनते हैं, गलत गिनते हैं एवं झूठ को यदि व्यापक रूप में देखें तो किसी को गलत तौलना, कम नापना अथवा मिलावट करना अथवा किसी को धोखा देना या किसी की कोई चीज अथवा रूपया हड़प लेना- ये सभी बातें झूठ के ही विभिन्न प्रकार के स्वरूप हैं , जिन्हें मोटे तौर पर हमारा समाज व परिवार ठीक नहीं मानता । इनकम टैक्स सम्बंधी अथवा सरकारी अन्य सम्बंधी बातों को एक बार हम अलग कर दें क्योंकि मानवीय नियमों में टैक्स की बात नहीं थी। मैं सदाचार में मानवीय नियमों के आधार पर ही महत्व दे रहा हूँ ।

बच्चों की दृष्टि से पांचों सदाचार महत्वपूर्ण हैं । बच्चों को सदाचार की बात कहने का हक तभी माता-पिता को हो सकता है, जबकि वे स्वयं सदाचार का पालन करें । यह भी स्पष्ट है कि यदि मातापिता अपने जीवन में सदाचार का पालन नहीं करते एवं वे बच्चों को सदाचार की बात कहते भी हैं, तो उसका असर बच्चों पर नहीं होता एवं बच्चे सदाचार के नियमों को तोड़ने में लग जाते हैं । इसलिए यह आवश्यक व उपयोगी है कि अपने परिवार के लंबे भविष्य के लिए अपने बच्चों में संस्कार अच्छे आयें - इसके लिए मां-बाप उपर्युक्त ५ सदाचारों को अपने जीवन में लायें एवं इन्हें उचित महत्व दें ।

आज के पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव वाले वातावरण में इन ३ बातों की रक्षा आज के मातापिता के लिए बहुत ही आवश्यक हो गई है। जैसे कि आज लड़के लड़कियां मांसाहारी बनते जा रहे हैं, उनमें मादक पदार्थो के सेवन की रुचि होती जा रही है, साथ ही आपसी मेलजोल में व्यभिचार के रास्ते बच्चे पड़ ही जाते हैं । विदेशों में लड़के लड़कियों के बीच यौन सम्बंध व्यापक रूप में होने लगे हैं । फलस्वरूप विवाह पश्चात्‌ भी बड़े प्रमाण में र्री पुरुष, परपुरुष या परस्त्री के साथ सम्बन्ध रखने लगे हैं । अमेरिका में ३७ प्रतिशत पुरुषों एवं २९% स्त्रियों के विवाहेतर “यौन” सम्बन्ध हैं । भारतवर्ष भी अब पाश्चात्य सभ्यता का शिकार होता जा रहा है। भारतवर्ष में भी लड़के लड़कियों में मांसाहार व शराब के प्रचलन के साथ यौन सम्बंध होने लगे हैं । इन सबके आंकड़े मैंने लड़के लड़कियों को एक अलग प्रपत्र में बताया है। यदि और अधिक आंकड़े जानने के आप लोगउत्सुक हैं तो मेरे पास से वे उपलब्ध होंगे ।

भारतवर्ष में भी लड़के -लड़कियों में मेल-जोल के कारण वातावरण खराब होता जा रहा है - इस सम्बंध में भी अनेक लेख सामग्री मेरे पास उपलब्ध है । जिन्हें जितनी रुचि हो - उन्हें मैं उतनी सामग्री पढ़ने के लिए दे सकता हूँ. । इस पत्र का तात्पर्य यह है कि बच्चों को गलत रास्ते जाने से उन्हें रोकने का आज ही समय है । हम और हमारे बच्चे एक ऐसे चौराहे पर जड़े हैं जहाँ से एक तो पाश्चात्य सभ्यता का रास्ता है- जिस रास्ते पड़कर हमारे लड़के लड़कियां भी पाश्चात्य लड़के लड़कियों की तरह मांसाहारी, शराब पीने वाले एवं यौन सम्बंध रखने वाले बन सकते हैं ,बल्कि मेरे विचारों से वे ऐसा बनेंगे ही। यदि हम ऐसा निश्चय करें और ऐसे कदम उठाएं तो ही हम हमारे बच्चों को इन तीनों ही दोषों से बचा सकते है ।

मेरा यह भी मानना है कि यदि हमने हमारे बच्चों को इस १४ से २४ उम्र में मांसाहारी व शराब पीने वाला, एवं व्यभिचार- रहित बना लिया तो ये बच्चे जब बड़े होंगे तब ये अपने बच्चों को भी इसी प्रकार बचाने में सक्षम होंगे अन्यथा ये तीनों अवगुण जो कि अन्योन्याश्रित हैं- हमारे बच्चों में आयेंगे और आने वालो पीढ़ियों में ये अवणुण होंगे एवं हमारा परिवार पाश्चात्य देशों की संस्कृति वाला होगा | इस प्रकार हमारे देश, हमारे समाज एवं हमारे परिवार में लोगों के साथ ही समाप्त हो जाएजी।

हमारे बच्चे आज मांग कर रहे हैं कि लड़के लड़कियों को आपस में मिलने जुलने की छूट़ देनी चाहिए | उनकी आवश्यकता व उपयोगिता के बारे में भी उनके अपने तर्क हैं। मैंने उन सभी तर्को व आवश्यकताओं के बारे में समझाने का प्रयास किया है कि किस प्रकार यह गलत है एवं किस प्रकार इस छूट को देने से वक्त पर लड़के लड़कियां एक दूसरे के प्रेम के शिकार एवं यौन सम्बन्ध रखने वाले बन जाएंगे | मैंने समझाने का प्रपत्र में प्रयास किया है। मेरी एक मान्यता और है कि जो लड़के लड़कियां विवाह पूर्व आपस में मेलजोल, प्रेम सम्बंध एवं यौन सम्बंध रखते हैं, उनके वैवाहिक जीवन में भी परस्त्री या पर-पुरुष के साथ सम्बंध रखने में कोई हिचक नहीं होगी । जैसा कि ऊपर बताया गया है कि विदेशों में हो रहा है, उसी प्रकार भारत में भी विवाह के पश्चात्‌ परस्र व परपुरुष का सम्बंध व्यापक रूप में हो जाएगा । कुछ प्रमाण में एक सर्वेक्षण के अनुसार यह प्रारम्भ हो गया है । लड़के लड़कियों का आपस में न मिलना एक ब्रेक है, एक लक्ष्मण रेखा है, जिस कारण से वे विवाह पूर्व के जीवन में एवं विवाह पश्चात्‌ के जीवन में भी व्यभिचार से बचे रहेंगे ।

मेरे विचारों से यह भी स्पष्ट है कि यदि लड़के लड़कियां इस उम्र में आपस में मिलने की छूट ले लेते हैं एवं मां बाप यह छूट दे देते हैं तो स्वाभाविक तौर पर जो होना है वह होकर रहेगा, फिर परिणामों के बारे में भी हमें समझ लेना चाहिए कि वे अवश्यंभावी हैं, जो होकर रहेंगे । यदि हमारे आज के पौध के बिगड़ने का प्रमाण १० से २५ प्रतिशत ही हो तो यह भी हमें समझ लेना होगा कि अन्य परिवारों में एवं साथ ही आने वाले १०/२० वर्षो में यह प्रमाण हमारे ही परिवार में पल रहे छोटे बच्चों में २५ मे ५० प्रतिशत (प्रमाण) होगा ।

हमारे माहेश्वरी समाज में पिछले कुछ समय में लड़के लड़कियों के आपसी मेलजोल के कारण जो घटनाएं हुई हैं, उनकी जानकारी देना भी ठीक होणा । सभी को जानकारी होगी ही कि हमारे सम्बंधी की लड़की को एक शिक्षक पढ़ाने आता था। उस लड़की का उस शिक्षक के साथ प्यार हो गया एवं उस लड़की ने उस शिक्षक के साथ विवाह कर लिया । यह प्यार स्कूल जाने वाली उम्र में ही हुआ था ।

३/४ वर्ष पूर्व गोरेगांव में तीन मिडिल क्लास फेमिली में हमारे समाज की ३ लड़कियों ने लव-मैरेज करके - एक मुसलमान परिवार में, एक गुजराती परिवार में एवं एक मराठी परिवार में गई हैं । एक लड़की ने १६ वर्ष की उम्र में ही प्यार करना आरंभ कर दिया एवं १८ वर्ष एवं कुछ महीनों के पश्चात उसने घर से भाग कर विवाह कर लिया ।

मेरे एक सामाजिक मित्र की लड़की का अभी अभी सम्बंध तय हुआ है, वह लड़का गुजराती परिवार का है, जो उसके पड़ोस में रहता था | मेरे एक दूसरे सामाजिक मित्र की लड़की मुसलमान परिवार के लड़के के साथ विवाह करना चाहती है । माँ बाप इस बात की स्वीकार करने की स्थिति में नहीं हैं एवं यह मामला काफी टेन्शन का चल रहा है । वह लड़की कहती है कि मुझे कभी भी विवाह न करना मंजूर है परंतु इस लड़के को छोड़कर अन्य किसी लड़के से मुझे विवाह करना नहीं है । इसके पूर्व हमारे सम्बंधी परिवार में एक प्रेमविवाह हो चुका है एवं एक प्रेमविवाह को मंजूरी नहीं दी गई एवं समझाबुझा कर उस लड़के का विवाह दूसरी जगह कर दिया तो बाद में उस लड़के ने आत्महत्या कर ली थी ।

हमारी ही जान पहचान के एक परिवार के लड़के की कॉलेज के समय में अनेक लड़कियों से जान पहचान थी । इस लड़के का एक जगह सम्बंध निश्चित हुआ । लड़की व लड़की के परिवार को जब इसकी जानकारी हुई कि लड़के का अनेक लड़कियों से मेलजोल है तो उन्होंने सम्बंध तोड़ दिया एवं यह बात इस लड़के के सम्बंध होने में अभी भीबाधादे रही है ।

एक-दो वर्ष पूर्व ही हमारे एक सम्बंधी के घर में उसी मकान में रहने वाले एक लड़के का टेलीफोन करने हेतु आना जाना होता था, इसलिए इस लड़के एवं उनकी लड़की के बीच मेलजोल बढ़कर प्यार हो गया एवं उसका विवाह भी करना पड़ा।

हमारे एक मित्र का लड़का उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया। वहाँ पर उसका प्यार एक गुजराती लड़की से हो गया एवं मातापिता को उसका विवाह भी इतर समाज मेंकरना पड़ा |

इसलिए माता-पिता को ही निश्‍चय करना हैं कि हम क्या करें| क्या अपने देश, समाज एवं परिवार की संस्कृति को बचाने के लिए लड़के लड़कियों को आपसी मेल- जोल रखने से रोकें एवं उनके प्रेम सम्बंध व साथ ही यौन सम्बंध होने से बचाएं अथवा उनको छूट दें, चाहे खुले रूप में अथवा कई तरह के बंधन लगाकर । भविष्य में हम लाचारी से यह देखेंगे कि बंधन तो टूट गये एवं जो स्वाभाविक रूप से होना था वह हुआ । यदि बच्चों के माता पिता की मानसिकता मेलजोल को रोकने की नहीं है, उसमें गलियां, रास्ते व नियम बताने की मानसिकता है तो समझ लेना चाहिए फि हम क्षुलावे में हैं। हमने रास्ता तो निकाल दिया परंतु स्वछन्दता का ही रास्ता है, यह मेलजोल उसी अंतिम स्टेशन पर पहुंचेणा जिसे हम प्रेमविवाह अथवा यौन-सम्बंध का स्टेशन कहते हैं । किस समय एवं कौनसी परिस्थिति में नियम ठूटेगे इसकी मीमांसा करना फालतू होगा ।जब हम लड़के -लड़कियों को मेलजोल करने की उम्र में नहीं रोक सकते तो आज से २/५ वर्ष के आगे की उम्र में उन्हें रोकने की ताकत हम कहां से लाएंगे | यह तो निश्चित ही समझना चाहिए कि लड़के लड़कियों की हिम्मत आजकी उम्र से २/४ वर्षो में अधिक होगी । इसलिए माता-पिता शांति से परंलु गंभीरता से चिन्तन मनन करें कि वे इस बारे में क्या करना चाहते है ।

आज का युग स्वतन्त्रता का युग है । प्रत्येक परिवार व प्रत्येक व्यक्ति अपने विचारों में स्वतंत्र है, बल्कि परिवार में भी प्रत्येक सदस्य-यहां तक कि पति-पत्नी, पिता-पुत्र भी अपने विचारों में स्वतन्त्र हैं साथा ही अपने विचारों के अनुसार उन्हें कार्य करने की छूट है ही ।

इसलिए सामूहिक निर्णय की संभावना नहीं देखते हुए मेरा प्रत्येक मातापिता को निवेदन है कि वे अपने बच्चों के हित में स्वतंत्र निर्णय लें कि उन्हें ऐसी छूट बच्चों को देनी है या नहीं। चाहे उनका पड़ोसी या सगा भाई भी छूट देता हो; क्योंकि आज के इस स्वतन्त्रता के माहौल में यही संभव हो सकता है।

कुछ समय पूर्व मैंने एक फिलम सिनेमा देखा था, जिसका नाम था `Biue La००' | इस फिल्म की कहानी में २ छोटे बच्चे - एक लड़का, एक लड़की - जहाज की टक्कर के कारण एक निर्जन द्वीप में रहने लगते हैं, वहीं छोटे से बड़े होते हैं। ये अर्धनग्न ही रहते थे क्योंकि उनके पास कोई कपड़ा होने का कारण नहीं था । १८/२० वर्ष की उम्र पहुंचने पर भी यौन आकर्षण उनमे प्रारंभ नहीं हुआ था, परंतु एक घटना हुई - किसी रात को जानवर आया अथवा आंधी-तूफान आया। लड़की डरी एवं लड़के से लिपट गई और तब उन दोनों में यौन आकर्षण प्रारंभ हो गया | लिखने का अर्थ यह है कि जब तक वातावरण मदद नहीं करता तब तक यौन आकर्षण असहनीय एवं गलत दिशा में ले जाने का नहीं बनता । मैं यह कदापि नहीं कहना चाहता कि यौन आकर्षण होता ही नहीं, पनपता ही नहीं, एवं बढ़ता ही नहीं । प्रत्येक जीव की उत्पत्ति यौन क्रिया से होती है, इसलिए यौन आकर्षण अथवा यौन क्रिया की इच्छा जन्मजात प्रत्येक जीव को होती है । अब प्रश्‍न यह है कि उन इच्छाओं को परिवार व समाज के नियमों तथा आदर्शों की रक्षा करते हुए कैसे रोका व संभाला जाय | पशु पक्षियों एवं कीट पतंगीं में भी यौन आकर्षण एवं यौन क्रियाओं की प्रेरणा होती है । प्रकृति ने उनको मनुष्य की तरह अक्ल नहीं दी है, परंतु सुरक्षा के लिए प्रकृति ने उनके जीवन में नियमों को भर दिया है , जिन नियमों के अनुसार वे स्वाभाविक तौर पर कार्य करते रहते हैं। बिना उचित उम्र में उनका यौन आकर्षण जागृत नहीं होता, उनको गलत वातावरण मिलता नहीं, उनका गलत खानपान भी होता नहीं, साथ ही सामाजिक नियम व पारिवारिक नियम उनके होते नहीं। उनके लिए कोई भी कीड़ा, कोई भी जंतु, कोई भी पशु पक्षी नर-मादा आपसी यौन आकर्षण में हो जाते हैं और क्रिया कर लेते हैं ।

मज्नुष्य को क्या खाना चाहिए, इसके बारे में विज्ञान है, वैज्ञानिक शोध है, परंतु दुर्भाग्य से विज्ञापनों व स्वाद आदि के चक्कर में मज्ुष्य अपना विवेक छोड़ कर गलत खानपान करता है । इतना ही नहीं यदि उसे डॉक्टर समझाए तो भी अपने गलत खाने- पीने की आदत को नहीं छोड़ता । इस उदाहरण से मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ.कि आकर्षण कैसे गलत ढंग से बढ़ता है एवं उसे क्यों लगाम देने की आवश्यकता होती है ।

मेरा विचार है कि आज के समय में जो आकर्षण लड़कों में लड़कियों के प्रति एवं लड़कियों में लड़कों के प्रति हो रहा है - उनके कारण निम्नाजुसार हैं :-

  1. हम लोग शहरों में रहने लगे हैं व शहरों में सभी जाति के लोग रहते हैं-जिनका व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग विचार-धाराओं का होता है। देशी विदेशी, क्रिश्चियन पारसी सभी संस्कृतियों के लोग शहरों में रहते हैं।
  2. शहरों में दैनिक जीवन में मां बाप, काका-काकी एवं विवाहित भाई-भाभी उतना संयम नहीं रखते जितना संयम परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को रखना चाहिए, जिनको बच्चे लोग उदाहरण स्वरुप अपने जीवन में प्रेरणा लें।
  3. स्कूल व कॉलेज में सहशिक्षा होती है एवं आज स्कूल व कॉलेज का वातावरण स्वच्छन्द हो गया है। लड़के व लड़कियां अपने को आकर्षक बनाने, आपसी मेलजोल बढ़ाने व शिक्षा का स्तर गिरने के कारण कॉलेज की क्लासेज अटेन्ड नहीं करना, आपस में गपशप करना आदि आकर्षण को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  4. टीवी, सिनेमा, किताबें, मेणजिन, अंग्रेजी सिनेमा एण्ड रॉक म्यूजिक व कृत्य आदि का प्रभाव यौन आकर्षण बढ़ाने वाला हो गया है। व्यापारियों की विज्ञापन नीति भी इस आकर्षण को बढ़ाने में लगी हुई है।
  5. हमारा खानपान सात्विक नहीं होकर तामसी व राजसी हो गया है। तला हुआ, मांसाहार, शराब, बीयर आदि सभी का प्रभाव हमारे शरीर एवं हमारे विचारों पर पड़ता है, जो हमारे मन व शरीर में उत्पन्न होने वाले यौन आकर्षण को उत्तेजना देता है।
  6. गरबा व डांडिया नृत्य में लड़के लड़कियाँ सम्मिलित रूप से नृत्य करते हैं। नृत्य के समय लड़कियों का आकर्षण और बढ़ता है एवं जब लड़का लड़की के साथ नृत्य करता है तो वह आकर्षण एक दूसरे तक पहुंचता है और लड़की के आकर्षण को और भी बढ़ावा देता है।
  7. लड़कियों की उम्र १९ से २० वर्ष की विवाह के पूर्व हो जाती है, क्योंकि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करनी है, उसी प्रकार लड़कों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने से २५ वर्ष तक की उम्र हो जाती है। स्वाभाविक यौन आकर्षण के साथ उपर्युक्त बातें वातावरण में उत्तेजना बढ़ाती हैं जिस कारण लड़के व लड़कियां आकर्षण के वेग को रोक नहीं पाते एवं उस वेग में बहने लगते हैं और उस आकर्षण को इस प्रकार और अधिक उत्तेजना मिलती है।
  8. आपस में बातचीत करना, खासतौर से वन-टु-वन बात करना, फोन पर लंबी व प्रायः बात करना भी इस आकर्षण को बढ़ाता है।
  9. हाथ मिलाना, हाथ मिलाकर रहना व लंबे समय तक साथ-साथ घूमना भी आकर्षण को बढ़ाते हैं।
  10. पेटिंग, नेकिंग, चुम्बन, आलिंगन आदि क्रियाओं के शिकार भी आधुनिक लड़के लड़कियां होते जा रहे हैं। जिस धारा में हम चल रहे हैं, उस धारा पर ये स्टेशन आने वाले ही हैं। इन सब से यौन आकर्षण पूरा बढ़ जाता है, जिसकी परिणति लड़के लड़कियों के बीच यौन संबंध, विवाह पूर्व संतान, आपसी प्रेम, इसलिए प्रेमविवाह आदि की घटनाएं होने लगी हैं।

यह आज के इस उम्र का सामाजिक स्तर बन या है:

सामाजिक स्तर का अर्थ होता है कि यह बात समाज में स्वीकार्य है एवं इस मुताबिक काम समाज में हो रहा है एवं अधिकांश लोग कर रहे हैं। लड़के लड़कियों के मेलजोल की बात वास्तव में अभी तक तो भारतवर्ष में स्वीकार्य नहीं हुई है । सभी माता पिता लड़के लड़कियों के दुराग्रह व जोरजबरदस्ती के कारण लाचार हैं । इस लाचारी में मां बाप का लड़के लड़कियों के प्रति मोह है जो उनके द्वारा उचित शिक्षा व मार्गदर्शन के आवश्यक कड़े कदम उठाने की हिम्मत नहीं देता। फलस्वरूप मातापिता चिंतित व दुखी होते हैं । आपस में व अपने ही सर्किल में चर्चा करते हैं । जहाँ तक लड़के लड़कियों की आपसी सोशियल सर्कल की बात की जाय तो वह कहां है? उसका क्या स्टेटस है ? यदि एक लड़का किसी लड़की के आकर्षण में आ जाता है जिसे हम साधारण भाषा में आपसी प्रेम कहते हैं तो उसके बारे में कानाफूसी होती है- यही चर्चा होती है कि आजकल इस लड़के और उस लड़की का चक्कर चल रहा है। दूसरे लड़के व लड़कियाँ उन दोनों को इंगित करके बोलने लगते हैं | समाज में भी जब ये बातें आती हैं तो उसे एक अच्छी नजर से नहीं देखा जाता।

लड़कियों के साथ जान पहचान व मेल जोल - उनके सोशियल होने का मापदण्ड है।

सोशियल होने का मापदण्ड किस सर्कल में है, यह समझने की आवश्यकता है । यदि अपने ही उम्र की लड़कियों - लडकों में है तो उनका कोई मूल्य नहीं है । जहां तक समाज की बात की जाय, समाज उसको गलत समझता है ।

अभी ताजा घटना है कि एक लड़का अपने कॉलिज जीवन में अनेक लड़कियों के साथ जान पहचान व मेलजोल रखता था । उस लड़के की सगाई हुई तब उसने अपनी होने वाली पत्नी को अपने सोशियल होने के प्रमाण में कई लड़कियों से जानपहचान व मेलजोल की बात बताई । लड़की ने अपने मां बाप को यह बात बताई एवं मां बाप ने वह रिश्ता तोड़ दिया। उस रिश्ते को तोड़ने के बाद अब तक डेढ़ दो साल बाद भी उस लड़के का सम्बंध नहीं हो रहा है। जहां कहीं भी बात चलती है, यह खबर पीछा नहीं छोड़ती कि लड़के का कॉलेज जीवन में अनेक लड़कियों के साथ मेलजोल था । इस सम्बंध में यह भी समझ लेना चाहिए कि अनेक लड़कियों के साथ मेलजोल करते समय किंसी दिन किसी लड़के का एक लड़की के साथ प्रेम का चक्कर होने वाला ही है । मेलजोल का प्रेम में परिणत होना स्वाभाविक व अगली स्टेशन है जिसे न लड़का रोक सकता है, न लड़की रोक सकती है एवं न समाज रोक सकता है। जो स्वाभाविक होता है वह होकर रहता है। यदि १०/२०/३० या ४ ० प्रतिशत में आज के दिन कुछ लड़के लड़कियों में प्रेम न हो तो ६० प्रतिशत में बिगाड़ भी बहुत होता है एवं यही ६० प्रतिशत आने वाले ५/१० वर्षा में ८० प्रतिशत हो जाएगा ।

आज विदेशों की स्थिति यही है कि वहां पर १८ वर्ष की उम्र की वर्षगांठ की तरह प्रथम डेटिंग की तारीख को महत्वपूर्ण मानते हैं। इस डेटिंग में उसे वहां के मातापिता भी सहयोग देते हैं । ५० प्रतिशत लड़कियाँ एवं ८० प्रतिशत लड़के विवाह के पूर्व यौन सम्बंध करने लगते हैं।

अमेरिका में निरोध के साधन काम में लेनेवाले कॉलेज के लड़के लड़कियां भी हैं एवं उन्हें स्कूल वाले मुफ्त में कंडोम देते हैं क्योंकि ७५ प्रतिशत लड़के लड़कियां यौन सम्बंध करते हैं। भारतवर्ष में भी रायपुर युनिवर्सिटी के एक विभाग ने सर्वेक्षण किया है एवं पता लगाया है कि भारत में भी लड़के लड़कियों का आपसी यौन सम्बन्ध व आकर्षण कुछ में आर॑भ हो गया हैं। १८ प्रतिशत यौन सम्बन्ध करते हैं एवं ३२% लड़कियां लड़कों की गर्लफ्रेण्ड है। हमारे सामाजिक संगठनों में विवाह पूर्व यौनसम्बन्ध व उनके कारण सम्बंध टूटने या सम्बंध न होने की घटनाएं नजर में आने लग गई हैं । एक लड़की का विवाह बम्बई में रिसेप्शन के ३ घण्टे पहले कैंसिल हो गया क्योंकि लड़के वालों को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन वपत्र आया कि उसका सम्बंध उस लड़की के साथ पहले हो चुका है । आज के जमाने में लड़के लड़कियों को अपने घर की कार उपलब्ध हो जाती है। कार तो घर जैसी ही है। कार में क्या नहीं हो सकता एवं क्या नहीं होता | हम नित्य टेंक्सी में होने वाले दृश्यों से अवगत ही हैं। इस प्रकार की घटनाएं लड़के लड़कियों के बीच में भी होने की पूरी संभावना है ।

४. जब लड़कियों के साथ घूमते हैं तो लड़कों के मन में बड़े ($५०९॥।०।) होने की भावना जागृत होती है ।

इस भावना का कोई अर्थ नहीं है, यह भावना खोखली है। जीवन का अजुभव यह कहता है कि विवाह होने के बाद आधुनिक लड़कियां लड़कों पर शासन करती हैं। लड़कियां लड़कों से अधिक संख्या में ज्यादा होशियार देखी जा रही हैं। लड़कियों के मार्क्स परीक्षा में लडकों की अपेक्षा अधिक आ रहे हैं, इसका कारण यह है किं वर्तमान में लड़कियां बाहरी आकर्षण में कम हैं, लड़के अधिक हैं। लड़के अपना समय व शक्ति शिक्षा के अलावा अधिक बिगाड़ रहे हैं । लड़कियां इतना समय नहीं बिगाइ़ती। लड़कियों की उम्र विवाह के समय, लड़कों से एक डेढ़ वर्ष ही कम होती है । लड़कियां लड़कों से ३ ते ५ वर्ष पहले परिपक्व होती हैं । इस प्रकार विवाह के बाद लड़कियां लड़कों पर शासन करती हुई देखी जा रही है। यदि लड़के अपने आपको बड़े समझने की मानसिकता में हों तो यह उनकी भूल है, ऐसा उन्हें समझ लेना चाहिए ।

५. बच्चों के भावी जीवन के बारे में मातापिता चिन्तित हैं।

मातापिता को यह दिखाई दे रहा है कि यौन आकर्षण के चक्कर में लड़के लड़कियां अपनी शिक्षा को कम महत्व देते हैं । कुछ लड़के बिल्कुल महत्व नहीं दे रहे हैं और यह शंका भी है कि जो लड़के आज महत्व दे रहे हैं उनका भी लड़कियों के साथ आकर्षण बढ़ेगा तो बढ़े हुए आकर्षण के साथ उनका ध्यान पढ़ाई में और कम हो जाएगा ।

६ आज पूरा संसार एक बड़ी स्पर्धा में बढ़ रहा है ।

भारत की जनसंख्या बहुत अधिक है पर सुविधाएं कम हैं। यदि किसी अच्छे स्कूल में ऐडमिशन लेना है तो बहुत अच्छे मार्क्स होंगे अथवा बहुत बड़ा अजुदान होगा तभी अच्छे स्कूल में उन्हें एडमिशन मिलेगा। उसी प्रकार जब बहुत अच्छे मार्क्स होंगे अथवा बहुत बड़ा अज्नुदान होणा तब कालिज में एडमिशन मिलेगा। परंतु अब इस बहुत अधिक मार्क्स की भी लिमिट नहीं रही है। इतनी बड़ी जनसंख्या में अनेक लड़के लड़कियाँ अच्छे मार्क्स ला रहे हैं। इसलिए रुपयों के आधार पर एडमिशन लेने की बात ही शेष रह जाती है।

७ यह कौन से लड़के व लड़कियों के इज्जत की बात है

किं उनको जीवन की सभी सुविधाएं मातापिता दे रहे हैं, उनको अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल, एक्स्ट्रा कोचिंग का भी प्रबंध हो रहा है फिर भी वे लड़के व लड़कियां बहुत ऊंचे मार्क्स नहीं ला रहे हैं । खासतौर से दुख तब होता है जब लड़के लड़कियां अपना समय, अपनी शक्ति, शिक्षा के अलावा मौज मस्ती, घूमने फिरने में ही अधिक लगाते हैं। क्या इस मौज मस्ती के लिए मातापिता अपना समय, अपनी शक्ति व अपना पैसा खर्च कर रहे हैं? इस मौज मस्ती का अंतिम लक्ष्य क्या है? क्या बिना अच्छे नम्बरों से पास किया हुआ लड़का होशियार होगा, समझदार होगा? क्या वह व्यापार व उद्योग को सम्भाल सकेगा? बच्चों को समझने की आवश्यकता है कि व्यापार व उद्योग में भी बड़ी स्पर्धा चल रही है। उद्योग अधिकांश तकनीकी बनते जा रहे हैं। उद्योग में बहुत अधिक पढ़े लिखे व होशियार मैनेजर होते हैं। उन पढ़े लिखे व अच्छे होशियार मैनेजर को मार्गदर्शन देने की क्षमता, उनसे अधिक जानने की योण्यता यदि लड़कों में नहीं होगी तो वे उन मैनेजरों के उपर मैनेजिंग डाइरेक्टर नहीं बन सकेंगे। यदि ऐसे लड़के किसी कारण मैनेजिंग डाईरेक्टर बन भी गये तो ये होशियार मैनेजर उनकी इज्जत नहीं करेंगे। धीरे धीरे उन मैनेजरों को घुटन महस्रूसत होने लगेगी और हो सकता है कि वे कंपनी छोड़कर किसी दूसरे अच्छे प्रतिष्ठान में चले जाएंगे । इसका एक बड़ा जुकसान यह होगा कि होशियार मैनेजर के जाने से कंपनी में कमजोरी आयेगी और कंपनी धीरे धीरे और कमजोर होकर जुकसान करेगी अथवा कम मुनाफा करेगी और कम प्रगति करेगी । और यह भी संभावना है कि जो लड़का योज्य नहीं होगा उसे बड़ी पोस्ट नहीं दी जा सकेगी । उसी लड़के को बड़ी पोस्ट दी जाएगी जो योज्य होगा। यदि कोई भी लड़का योज्य नहीं होगा तो उसके लिए दूसरा इंतजाम करना होगा व उन लड़कों के लिए उनकी योज्यता के अज्ञुसार छोटा मोठा काम दिया जाएगा जिसका अर्थ यह है कि ये लड़के अपनी साधारण होशियारी से साधारण कामकाज करेंगे ।

८ व्यापार के दृष्टिकोण

व्यापार के दृष्टिकोण के अतिरिक्त माँ बाप को इस बात की भी चिंता है कि मेल जोल से प्रारंभ करके लड़के लड़कियां प्रेम के चक्कर में पड़ेंगे | फिर प्रेम विवाह का आग्रह करेंगे। इस बीच यौन सम्बन्ध व अन्य क्रियाओं के भी लड़के शिकार होंगे एवं ये सभी बातें लड़के लड़कियों के भविष्य के जीवन में बाधक होंगी; यहाँ तक कि उनके विवाह सम्बंध में भी बाधाएं आयेंगी । मेरा ऐसा भी मानना है कि जो लड़के लड़कियां विवाह के पूर्व लड़के लड़कियों से मेलजोल रखते हैं एवं थोड़ा बहुत प्रेम होता है, ये सभी घटनाएं विवाह के बाद उनके जीवन में विष घोलने का काम कर सकती हैं। विवाह के बाद भी उन लड़के लड़कियों के मेलजोल कायम रह सकते हैं। उस मेलजोल को इन लड़के लड़कियों के पति व पत्नी उन्हें शंका से देखने लगेंगे और उनका वैवाहिक जीवन इस प्रकार शंकाओं के चक्कर में गिर जाएगा। यदि इन लड़के या लड़कियों के होने वाले पति या पत्नी इसी प्रकार पुराने प्रेम सम्बंध में से गुजरे हों तब तो पूरा का पूरा परिवार निरंतर शंकाओं में ही रहेगा । सिनेमा में देखा गया होगा कि शंका वाले पति व पत्नी किस प्रकार अपने पति या पत्नी का छुप कर पता लगाने की कोशिश करते हैं । घर पर फोन करके या ऑफिस में फोन करके पता लगाते हैं कि क्या उसके पति या पत्नी घर पर ही हैं या ऑफिस में अथवा अन्य कहीं। जाने वाले स्थानों में भी एक दूसरे का पीछा करते हैं । इस प्रकार उनका जीवन शंकामय व दुखमय हो जाता है। हो सकता है कि इसी प्रकार के चक्कर में उनका आपसी तलाक भी हो जाय।

९ मातापिता को इस बात की भी चिंता है

९ मातापिता को इस बात की भी चिंता है कि लड़के व लड़कियां प्रेम सम्बंधों में पड़्कर किसी भी दिन माता पिता के सामने यह बात प्रस्लुत कर देंगे कि मैं तो इस लड़की अथवा इस लड़के से प्रेम करता या करती हूँएवं मैं तो इसके साथ विवाह करूंगा या करूंगी । जैसा कि उपर बताया गया है कि प्रेम तो अंधा होता है, खासतौर से इस उम्र का प्रेम तो बहुत ही अंधा होता है । विवाह जीवन भर का बंधन होता है। प्रेम करना एक वस्लु है, जीवन भर निभाना दूसरी वस्लु होती है। प्रेम करने वाले जीवन भर निभा लें बिल्कुल ही जरूरी नहीं है । यह बात समझ लेनी चाहिए कि यह प्रेम शारीरिक आकर्षण के आधार पर होता है जो थोड़े समय के लिए कायम रहता है। जिस प्रकार अच्छी से अच्छी खुशबू २/५ मिनट तक ही हमको महसूस होती है, उसके बाद में वह खुशबू रहे तब भी महसूस नहीं होती उसी प्रकार किसी लड़के या लड़की का सौंदर्य, उसके हावभाव, उसकी बोली अथवा आकर्षण के अन्य चिन्ह थोड़े से समय के लिए अच्छे लगते हैं एवं समय बीतने के बाद वे सभी अच्छी व बड़ी बातें सामान्य हो जाती हैं। रोज का स्वभाव व व्यवहार ही सुखद या दुःखद रह जाता है। स्वभाव व व्यवहार के बारे में पूर्व जानकारी लड़के लड़कियां नहीं कर पाते, इसलिए वह आकर्षण समाप्त होते ही एक दूसरे के स्वभाव आकर्षण होते हुए भी आपस में टकराने लाते हैं। प्रेम जाति, धर्म, संपन्नता, सोशियल स्टेटस, रीति रिवाज व साथ ही स्वभाव आदि को नही देखता | वह किसीसे हो जाता है । ऐसी अवस्था में जिन मातापिता का धर्म भिन्नता, जाति भिन्नता, बोली भिन्नता, रीति रिवाज भिन्नता एवं इसी प्रकार अन्य भिन्नता की स्थिति आयेगी तो माता पिता असमंजस में पड़ेंगे एवं उन्हें प्रेम सम्बंध स्वीकार करने में कठिनाईयाँ होंगी । यदि वे स्वीकार नहीं करते तो उनका लड़का या लड़की नाराज होते हैं, दुखी होते हैं, घर से चले जाने की धमकी देते हैं। यहां तक कि आत्महत्या करने तक की भी धमकी देते हैं । इस स्थिति में मां बाप क्या करें, यह भी एक कठिनाई है। कुछ मातापिता सामना करके 'ना' करते हैं एवं अधिकांश मातापिता लाचारी में बच्चों के प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं। वे तो दोनों ही अवस्था में दुखी होते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता कि उनके बच्चे को क्या हो गया है। इस प्रकार वह मातापिता की ममता, उनकी शिक्षा, उनकी संस्कृति एवं उनके संस्कारों को भूल कर अपनी मनमानी कर पत्नी लाना चाहता है एवं उनके सामाजिक स्तर , उनके पारिवारिक संगठन एवं उनके अपने अब तक के संजोए हुए सपनों को खण्डित करता है।

कुछ वर्षो पूर्व बम्बई में Nana Chudasama द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के आंकड़े समस्याओं की गंभीरता का इस प्रकार वर्णन कर रहे हैं :-

  • बम्बई के कॉलेजों में पढ़ने वाले 2000 विद्यार्थी (500 लड़के एवं 500 लड़कियों) को प्रश्न किये। कुछ उत्तर महत्वपूर्ण हैं :-
    • 97.2% लड़कियाँ एवं 64.6% लड़कों के यौन सम्बन्ध हो चुके हैं।
    • 66.2% लड़कों का प्रथम यौन सम्बन्ध 18 वर्ष की उम्र में एवं 76.4% लड़कियों का 17 वर्ष की उम्र में हो जाता है।
    • 73.8% लड़के एवं 84.9% लड़कियाँ इस प्रकार के यौन सम्बन्ध को ठीक मानते हैं।
    • 68.2% लड़के एवं 92.9% लड़कियाँ कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।
  • Times of India बम्बई के 15 अगस्त 1999 के अंक में प्रकाशित एक दूसरे सर्वेक्षण के अनुसार समस्याओं की गंभीरता की दूसरी कहानी इस प्रकार है :-

    हमारी संस्कृति को खतरा किससे कितना है :-

    1. सिनेमा एवं धारावाहिकों में प्रदर्शित यौन सम्बन्धों से 69%
    2. डिस्को, पब आदि से 64%
    3. M.T.V. एवं V.Channel से 32%
    4. विदेशी पत्रिकाओं से 30%
    5. सॉवर्ज प्रतिनिधियों से 25%

अपने समाज में यौन व्यवहार सम्बन्धी मानसिकता किस शहर में कितनी :-

बम्बई दिल्ली कलकत्ता मद्रास
62.5% 47.5% 56% 58.5%
हैदराबाद बैंगलोर लखनऊ पटना
48.5% 48% 37% 38.4%
अहमदाबाद कोची अखिल भारतीय
56.5% 44% 49.9%

यह सर्वेक्षण सभी समाजों के मिश्रण का है। परन्तु जो अन्य समाजों में हो रहा है कुछ प्रतिशतों में हमारे समाज में भी हो रहा है, ऐसा समझना ही चाहिए। पूरा संसार एक हो रहा है, इसलिए शहर, गाँव, समुदाय, अलग-अलग देश की वातावरण बन रहे हैं एवं एक जैसी मानसिकता भी बन रही है। इसलिए इस खतरे को हमारे समाज का उतना ही गंभीर खतरा समझना चाहिये |

तो हमें क्या करना चाहिए :-

क्योंकि समस्या गंभीर है, साथ ही नाजुक है इसलिए इसकी रोकथाम के उपाय सशक्त एवं सूझबूझ वाले होने चाहिए । ऊपर मार्गदर्शन तो दिया ही गया है कि हमें कौन कौन से कार्य रोक थाम हेलु करने होंगे। उन सब में निम्नालुसार कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण हैं :-

सर्वप्रथम प्रत्येक माता पिता का कर्तव्य है कि अपने बच्चों को संभाले । व्यापार का संभालना तो हम जानते हैं, परन्तु बदलते परिवेश में बच्चों का संभालना कठिन हो गया है। हम बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देते है, खर्च करते हैं एवं उच्च शिक्षा हेलु आग्रह एवं उत्साह भी बढ़ाते रहते हैं, परन्तु हमारे बच्चों के साथियों का वातावरण कैसा है, वे घर में टी. वी. पर क्या देखते हैं, किताबें/पत्रिकाएं कौन सी पढ़ते हैं, किनसे कैसी बाते करते हैं, उनके दोस्त कौन है, किसके घर जाते हैं, इन सब को भी जानना जरूरी है । बच्चों की दुनिया को जानना, समझना, उनको सम्रुचित मार्गदर्शन देना, उनके प्रश्नों का सम्मुचित उत्तर देना आवश्यक है । जानने के अत्तिरिक्त बच्चों को एवं माता-पिता को दैनिक जीवन घुल मिलकर जीना जरूरी है । पिता व्यापार में अति व्यस्त हो गया है । माता कम पढ़ी लिखी होने से लड़के / लड़कियों को शासन नहीं कर सकती अथवा समझा नहीं सकती । पढ़ी लिखी माताएं टी.वी. कार्यक्रम, kitty पार्टी एवम्‌ सामाजिक कायों में व्यस्त हो गई हैं। कुल मिलाकर बच्चों के साथ संवाद व एक साथ रहने का वातावरण नही है। आवश्यकता है कि रोज वार्तालाप, साथ में भोजन, साथ में खेलना, घूमने जाना ऐसे सभी कार्य आवश्यक है जिससे बच्चों की एवं मां बाप की दुनिया एक हो। कई लड़कियाँ दूसरे लड़को से प्रेम के चक्कर में इसलिये पड़ जाती हैं कि उन्हें घर में भाई का अथवा पिता का प्यार नही मिला। भाई व पिता के प्यार की भूख को शान्त करने के लिये किसी लड़के के साथ वार्तालाप द्वारा पिता व भाई के प्यार की पूर्ति करती है। फिर बह उससे प्रेम करने लग जाती है। इसी प्रकार किसी लड़के को मां का प्यार नही मिलता तो किसी लड़की में वह लड़का मातृत्व देखता है, आकर्षित होता है और आगे चलकर वह उस लड़की से प्रेम करने लग जाता है ।

दूसरा महत्वपूर्ण कदम है कि घर के वातावरण को आध्यात्मिक, धार्मिक, नैतिक एवं संस्कार युक्त बनाना ही होगा। आप सेक्सी सिनेमा देखने जायेंगे, घर में भी ऐसे सिनेमा व सीरियल या कार्यक्रम देखेंगे चाहे आप अपने कमरे मे देखें तो बच्चे आपसे नजर बचाकर घर में देखेंगे ही। अपने मित्रों के साथ बाहर भी देखेंगे। हमें समझना होगा कि जो हमारे बच्चों के लिये ठीक नही है वह हमारे लिये भी ठीक नहीं है। सभी सिनेमा, टी.वी. कार्यक्रम साथ में देखें । स्वस्थ कार्यक्रम ही आपके लिये एवं बच्चों के लिये हितकारी है । हम खुद मांसाहार व मद्यपान करेंगे तो बच्चों को कैसे रोकेंगे। आपके शरीर एवं मन से निकलनेवाली शराब एवं मांसाहार की लहरिया बच्चों को व पूरे घर को प्रभावित करती हैं, चाहे आप घर के बाहर खा-पीकर आयें। साथ संगीत एवं भजन का कार्यक्रम भी घर के वातावरण को एकरस एवं सात्विक बनाने में सहयोगी हो सकता है।

तीसरा महत्वपूर्ण कदम है कि बहू व बेटी के भेद को मिठायें । व्यवहार में बेटी व बहू.की बोल बतलाव व आदर अक्षुण्ण रखते हुये भी बेटी को कुछ भी करने व पहनने की छूट हो - चाहे सलवार कुर्ती हो व जीन्स एवं टी शर्ट का टॉप हो - यह अज्ञुचित है । जब आपकी लड़की देखती है कि मारवाड़ी घरों में बहुओं को बहुत वर्जनाएं हैं, बोलने, हंसने, नाचने एवं पहनने में भेदभाव है, जब लड़की को मालूम होता है कि उसकी बड़ी बहिन अथवा पड़ोस की सहेली के ससुराल में बहुत वर्जनाएं हैं तो उसे अपने समाज में विवाह के प्रति विद्रोह निर्माण होता है । वह किसी दूसरी जाति के घर जाना चाहती है जहाँ इन सब बातों की स्वतन्त्रता व सुविधा रहती है ।

आखिरी बात यह है कि १४ से २४ वर्ष की उम्र में लड़के एवं लड़कियों के शरीर एवं मन में यौन भावना प्रकृति की देन स्वरूप पैदा होती है । यह उम्र का धर्म है। आज के खान पान, खुला वातावरण एवम्‌ आक्रामक टी.वी व विदेशी संस्कृति का प्रवेश इस यौन भावना को पोषण व उत्तेजना देता है। ऐसे वातावरण में यौन भावना को गलत रास्ते नहीं जाने देने, समाज एवं परिवार की मर्यादाओं का मान देने के लिये यथाशीघ्र विवाह करना आवश्यक है । लड़के लड़कियाँ गलत रास्ते न जायें, समाज व परिवार की मर्यादा ओं को मान दें, इस हेतु ४००१/१278 द्वारा समुचित मार्गदर्शन लड़के / लडकियों को दिलाना चाहिए । साथ ही जैसे ही मालूम हो कि मेरी लड़की या लड़का किसी प्रेम प्रकरण में फंस रहा है, माता पिता का कर्तव्य है कि शीघ्रातिशीघ्र Counsellor से मार्गदर्शन दिलायें ताकि प्रेम प्रकरण गहरा व गंभीर बनने के पहले ही इसका निराकरण हो सके ।

लड़कियों का कैरियर (Carer)

लड़कियां कैरियर मानसिकता की होती जा रहीं हैं। मां-बाप ही असली दोषी हैं जो लड़कियों को कैरियर की शिक्षा देने की पहल करते हैं एवं कैरियर में जाने के लिए प्रेरणा भी देते हैं। आज कैरियर की महत्ता लड़कियों में इतनी बढ़ रही है कि कुछ लड़कियां विवाह ही नहीं करना चाहती क्योंकि उनका मानना है कि पति उनके कैरियर में अवरोध है। यदि लड़कियां कैरियर करती हुई विवाह कर लेती हैं तो संतान नहीं चाहती, क्योंकि संतान कैरियर में और अधिक अवरोध पैदा करती है। कैरियर में जानेवाली लड़कियों को संतान हो जाय तो वे आवश्यक समय नहीं दे पाती क्योंकि कैरियर की मांग रहती है कि वह अपना पूरा समय एवं शक्ति कैरियर में लगाए। वे २००० से ५००० रुपये की आया या मेट्रोन रखने को इकोनोमिक समझती हैं। ऐसी संतान मां बाप के प्यार, दुलार एवं मार्गदर्शन से वंचित रहती है। ऐसी संतान स्वस्थ व्यक्तित्व विकास में अपूर्ण हो जाती है। आजकल कैरियर को सफल करने के लिए प्रतिदिन १२ घंटे लगाना पड़ता है एवं पूरी क्षमता लगानी पड़ती है । ऐसी स्थिति में उनकी शारीरिक एवं मानसिक अवस्था माता-एवं पत्नी का कर्तव्य नहीं निभा सकती, हमें समझना चाहिए। देखा जा रहा है कि कैरियर का दबाव कितना अधिक हो रहा है कि पत्नी एक शहर में एवं पति दूसरे शहर में काम करने के लिए बाध्य हैं । ऐसी अवस्था में आपसी ताल-मेल कितने दिन रह सकता है, हम विचार करें| यह चित्र भारतवर्ष का बता रहा हूँ। कुछ वर्षो में यह चित्र माहेश्वरी समाज का हो सकता है, हमें समझ लेना चाहिए।

मेरे विचार से प्रत्येक लड़की को उद्यमी होना ही चाहिए एवं जीवन भर बने रहना चाहिए । समय आ गया है एवं परिस्थितियां बदली हैं, उसमें शिक्षा एवं हुनर के आधार पर लड़की उद्यम कर सकती है। प्रत्येक लड़की को उद्यमी बनने की शिक्षा एवं दीक्षा लेनी ही चाहिए । परन्तु आवश्यक है कि उद्यम एवं परिवार की सार सम्भाल दोनों का सामंजस्य हो। इस हेतु प्रत्येक लड़की आधा समय अर्थात्‌ & घंटे उद्यम में एवं बाकी समय परिवार को सम्भालने में लगाये। हमें ऐसे शिक्षाक्रम एवं उद्यम की खोज व जानकारी लेनी चाहिए जो आधे समय में किये जा सकें। यदि किसी उद्यम की आवश्यकता पूरे समय की हो तो सास-बहू, देराणी- जेठानी, दो सहेली मिल उस उद्यम को करें, जिसमें सबेरे एवं सायंकाल का समय बांटा जा सके ।

गंभीरता से विचार करना चाहिए कि विवाह की उम्र लड़कियों की १८ से १९ वर्ष एवं लड़कों की २२ से २३ वर्ष कैसे सम्भव हो। ऐसा होता है तो विवाह पूर्व शारीरिक सम्बन्धों की समस्या हल हो सकती है तथा तलाक, पति-पत्नी अथवा सास-बहू के ताल-मेल की समस्या भी बड़े प्रमाण में हल हो सकती है। इस उम्र तक लड़के एवं लड़कियों की शिक्षा पूर्ण नहीं हो सकती । हमें अभियान चलाना चाहिए कि लड़कियों को ही नहीं, बहुओं को भी पढ़ाना है । जब लड़के एवं लड़कियां विवाह के पूर्व आपस के मेल- जोल, टेलीफोन, SMS एवं Email में अपना समय लगाते हैं व सम्पर्क करते हैं । प्रेम प्रकरण में भी फंसते हैं तो विवाह पश्चात्‌ पति-पत्नी रूप में रहते हुए शिक्षा अग्रसर क्यों नहीं की जा सकती। इस व्यवस्था से समाज एवं परिवार की अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है।

लड़के-लड़कियों के स्वच्छंद एवं कैरियर मानसिकता व माता-पिता द्वारा संतान को समय देने में जो कमी है उसमें एक कारण यह भी है कि बच्चों व खासतौर से उच्चशिक्षा प्राप्त करनेवाले बच्चों को सम्रुचित मार्गदर्शन की क्षमता में माता-पिता की कमजोरी है। कहीं-कहीं तो संतान के प्रति अत्यधिक मोह भी कारण है। बच्चों को सम्मुचित समय देने की आवश्यकता को माता-पिता को समझना व मानना ही होगा| साथ ही बच्चों को मार्गदर्शन की क्षमता के लिए विशेषज्ञों व अज्ुभवी लोगों से ज्ञान बढ़ाना चाहिए ।

लड़कियों में कैरियर मानसिकता का एक कारण परिवारों व समाज में व्याप्त बेटी-बहू के प्रति सोच व व्यवहार में विषमता भी है । लड़कियों एवं बहुओं के प्रति व्यवहार में भेद-भाव रहता है। अलुचित व्यवहार भी कारण होता है। इसलिए आवश्यक है कि समाज के संगठन, खासतौर से महिला संगठन घर-घर में यह संदेश दें कि किसी भी प्रकार का लड़की एवं बहू में भेद-भाव एवं बहुओं के प्रति गलत व्यवहार न हो।

लड़कियों के लिए मेरे विचार से शिक्षा की दिशा लड़कों से भिन्न होनी चाहिए। प्रत्येक लड़की धन उपार्जन की शिक्षा ले एवं उपार्जन कें कार्य का अभ्यास भी करती रहे। परन्लु ऐसा धन उपार्जन का कार्य, जिससे व्यापार अथवा Job एवं घर की जिम्मेदारी दोनों को संभाला जा सकें व दोनों जिम्मेदारी में समन्वय रखा जा सके, ऐसी व्यवस्था रहनी चाहिए । यदि किसी कार्य में दिन भर कार्य करना आवश्यक हो तो सास / बहू, दो बहुएं अथवा दो सहेली मिलकर करे पर आधा समय घर के लिए सुरक्षित व आधा धनोपार्जन में लगाना चाहिए । यदि लड़की पूरे दिन भर नौकरी या व्यापार / उद्योग में समय व शक्ति लगायेणी तो घर-बच्चों-पति-सास-ससुर को कौन संभालेंगे ? ऐसा देखा जा रहा है कि लड़कियां Career को अधिक महत्व दे रही हैं। वे विवाह नहीं करना चाहती व बच्चे पैदा भी नहीं करना चाहती क्योंकि ये Career में बाधक हैं। यह स्थिति न तो उस लड़की के लिए एवं न परिवार व समाज के लिए ठीक है। विवाह बजैरह लड़की का जीवन असुरक्षित है । विवाह एवं बच्चों के बिना जीवन अपूर्ण व कोमल भावनाओं से शून्य होणा। एक लड़की को अपने पैरों पर सम्पूर्ण खड़े होने की आवश्यकता नहीं है । सामान्यतया उसे धनोपार्जन हेतु आधा समय ही लगाना चाहिए । आवश्यकता पड़ने पर पूरा समय धनोपार्जन में लगाया जा सकता है।

आधा समय घर एवं आधा व्यापार में लगाना संभव है । घर में काम कम हो गया है । परिवार छोटा व कार्य में सहायक Tools/Instrument हो गए हैं । एक या डेढ़ घण्टे में रसोई का काम हो जाता है। बाकी के छोटे काम के लिए Part-Time नौकर / आया मिल जाती है । बाकी का आधा समय बच्चों व सास-ससुर व घरेलू अन्य कार्य में लगाना पर्याप्त होगा | बाकी आधा समय अर्थोपार्जन में एक लड़की का लगाना ही चाहिए ।

परिवार में कम से कम दो व Desirable तीन संतान होनी चाहिए । एक ही संतान से, उस बच्चे व माता-पिता दोनों का अपूर्ण विकास होता है व बच्चा गलत शिक्षा प्राप्त करता है। बच्चा Share करना नहीं सीखता। उसको खेलने के लिए एक साथी चाहिए जो नहीं मिलता। School पड़ोस के बच्चों की भिन्न व गलत संस्कृति के साथ उसका विकास होता है। मां व पिता का प्यार भी एक बच्चा होने से अमर्यादित हो जाता है जो उसकी आदत को बिगाइने की स्थिति लाता है।

अच्छे संस्कार घर से व माता पिता से ही प्राप्त हो सकते हैं । School/collage में नहीं मिलते । इसलिए प्रत्येक माता पिता व परिवार को संस्कारी बनना ही चाहिए । इसी से बच्चों का Development संस्कारयुक्त व अच्छा होणा व माता-पिता को भी बच्चों से सुख मिलेगा । यदि मां बाप बच्चों को प्यार व समय नहीं देंगे तो बड़े होने पर बच्चे मां बाप को प्यार व समय कैसे देंगे।

लड़कियों में कैरियर की मानसिकता जागृत करने में माता-पिता एवं लड़कियों का जो मानस है उसमें हमारे परिवार व समाज में अभी भी व्याप्त विषमता भी एक कारण है। खास-तौर से लड़कियों एवं बहुओं में भेद-भाव बड़ा कारण है। कहीं कहीं तो सास एवं ननदों का बहू के प्रति अज्ुचित व्यवहार भी कारण होता है। मां-बाप की दूसरी संतान के बारे में एवं उस बहू.की सहेली व छोटी बहिन में भी यह भाव जागृत होता है कि मैं विवाह नहीं करूँ, अन्तर्जातीय अपनी इच्छा का विवाह करूँ एवं अपने कैरियर से अपने व्यक्तित्व को विकसित कऊरूँ। इसलिए आवश्यक है कि महिला संगठन घर-घर में यह संदेश दे कि किसी भी प्रकार का भेद-भाव एवं बहुओं के प्रति गलत व्यवहार न हो और जिस घर में होता हो उस गांव, शहर एवं उस घर के नजदीक रहने वाली कार्यकर्ता बहिनें ऐसे सास-श्वसुर को अपने व्यवहार में सुधार लाने के लिए आग्रह करें।

नववध्चू का ससुराल में समरस होना / विवाह विच्छेद

  1. स्त्री अपने जीवन को फैशन जैसा स्वच्छन्द वातावरण में अपेक्षा करती है।
  2. लड़की के विवाह के पश्चात् ससुराल आती है। सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी, ननद एवं पति के साथ adjust होना है। पति परिवार में establish होने, लेते सीख, advice आदि करना चाहिये।
  3. पुराने जमाने में संयुक्त परिवार में रहना होता था। आपस में काका, बाय, भट्ट, बहनोई, भाइयों में सहयोग व बड़े के समान के अनुसार संस्कार होते थे। अब अकेला परिवार रहता है। एक या दो बच्चे होते हैं। उनको हर सुविधा दी जाती है।
  4. बड़ी उम्र में विवाह होता है। विवाह एक नई होती है। अपेक्षाएँ बढ़ जाती हैं। अपनी अपेक्षाओं के अनुसार अपने को adjust करना पड़ता है।
  5. लड़के-लड़की की उम्र में काफी अन्तर होता था। पति का शासन माना जाता था। शिक्षा में भी अन्तर होता था। आज स्थिति बदल गई है।
  6. शहर के वातावरण के बदलने से परिवार के वातावरण पर भी बड़ा असर हो गया है।
  7. भारत अभी भी पुरुष प्रधान देश है। शासन पुरुष का सर्वोपरि होता है। लड़कियों में शिक्षा व नौकरी के कारण समानता की अपेक्षा रहती है। परन्तु पुरुषों में स्वतंत्रता देने की उतनी खुशी मानसिक रूप से नहीं होती है।
  8. सास-ससुर एवं पति बहू की अपेक्षा करते हैं, जबकि बहू भी अपने ससुराल परिवार से कुछ अपेक्षाएँ करती है।
  9. लड़कियों को विवाह पश्चात् बहू के रूप में कर्तव्य तथा शिक्षा का पालन करना चाहिए। परिवार के वातावरण में नीति है। आजकल फिल्म पर में शिक्षा देते हैं। पुराने जमाने में जीवन से सीख मिलती रहती थी।
  10. आजकल लड़कियों के प्रति बहुत बदलाव आया है। ससुराल में लड़की से छोटी-छोटी बातों की अपेक्षा की जाती है। उनके मनमाफिक बातें न होने पर सम्बन्धों में खटास आ जाती है। टेलीविजन व आधुनिक वातावरण के प्रभाव से भी परिवर्तन आया है।
  11. लड़की के विवाह के समय ही वर व ससुराल परिवार को स्वीकार करने की मानसिकता रखनी चाहिए। घरेलू, आर्थिक, Professional, उम्र, रूप, लड़की- लड़के के परिवार के सदस्यों का स्वभाव, जीव व शहर के वातावरण का असर आदि बातों को ध्यान में रखकर वर व वधू देखना चाहिए। समान आमदनी का भी ध्यान रखना चाहिए।
  12. कुछ समय के पश्चात् लड़की को ससुराल परिवार में स्थापित होना है। ससुराल परिवार के सदस्यों के स्वभाव को समझना है। ऐसी मानसिकता रखनी है कि शिक्षा सीखना माता-पिता से मिली है।
  13. सास-ससुर का भी कर्तव्य है कि आधुनिक युग में आज्ञाकारिता की अपेक्षा वैज्ञानिक सोच का तथा समझने का वातावरण रखें। बहू को बेटी समझते हुए सम्मानजनक समझ देना चाहिए।
  14. पति का भी कर्तव्य है कि पढ़ी-लिखी एवं समझदार बहू के प्रति अच्छा व्यवहार रखे। अपने परिवार को छोड़कर आई हुई बहू को ससुराल में समरस होने की सुविधा व वातावरण देना व दिलाना चाहिए। लड़की की परिस्थितियों में अपने माता-पिता को समझाने का कर्तव्य भी पति का है।

मुख्यरूपता से निम्न बिन्दुओं पर विचार करना उचित होगा :

  1. स्त्री-पुरुष की भूमिका संतुलित निभाने के लिए एक-दूसरे के प्रति क्या दृष्टिकोण होना चाहिए?
  2. क्या विवाह की उम्र 18/19 रखने से सामंजस्य होने में सहायता मिलेगी? इस बारे में क्या विचार है?
  3. घर व घर दोनों में जागरूकता व लड़के-लड़की की उपयुक्तता रखने की बात कितनी महत्वपूर्ण है? क्या आवश्यक है?
  4. सास-ससुर एवं पति की भूमिका बहू को ससुराल करने में क्या होनी चाहिए?

सम्बन्ध निर्धारण के पूर्व निम्नानुसार महत्वपूर्ण बातों पर माता-पिता एवं लड़के-लड़कियों को ध्यान देना आवश्यक व उपयोगी है।

  1. Bio-Data एवं परिचय तो जानकारी मात्र है। यह जानकारी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जरूर है परन्तु जानकारी को मात्र जानकारी ही समझना चाहिए।
  2. माता-पिता एवं लड़के व लड़की को Bio-Data से अपने मन में यह प्रश्न करना चाहिए कि क्या यह लड़का व लड़की एक दूसरे के लिए योग्य पात्र हैं जैसे- उम्र, ऊँचाई, शिक्षा, Hobbies क्या आपस में मेल खाते हैं? आखिर लड़के व लड़की का आपसी मेल तो महत्वपूर्ण ही है।
  3. लड़की व लड़की के घरवालों को इस जानकारी की नोंध लेनी चाहिए कि लड़का जहां कामकाज करेगा व रहेगा, वह गांव-शहर लड़की को स्वीकार्य है या नहीं।
  4. अनेक लड़कियाँ शिक्षा के बाद कामकाजी यानी Career करना चाहती हैं। क्या यह लड़के व लड़के के माता-पिता के विचारों व भावनाओं के अनुकूल है?
  5. लड़के व लड़की का निजी स्वभाव अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। लड़के व लड़की के स्वभाव में माता-पिता के स्वभाव का महत्वपूर्ण योगदान होता ही है, जिसकी जानकारी भी लेना उपयोगी होगा।
  6. सम्बन्ध में दोनों परिवारों के Status की समानता उपयोगी होती है। असमान Status आपसी व्यवहार में तकलीफें ला सकता है।
  7. जिन परिवारों को कुण्डली मिलाने की आवश्यकता हो, उन्हें सम्बन्ध की बात आगे बढ़ाने के पूर्व ही मिला लेनी चाहिए।
  8. उपरोक्त सभी जानकारी अपने सम्बन्धियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं / मित्रों के माध्यम से प्राप्त की जा सकतीं हैं।
  9. लड़के / लड़कियों के स्वभाव की जानकारी थोड़ी कठिन जरूर होती है परन्तु प्रयत्न करने से, साथ पढ़नेवाले अन्य लड़के / लड़की व उसी बिल्डिंग या पड़ोस में रहनेवालों से जानकारी निकाली जा सकती है।
  10. उपरोक्त प्रत्येक जानकारी का अपना-अपना महत्व है। कौनसी जानकारी को कम महत्व देना या नहीं देना इसका निर्णय लड़के व लड़की को अपने परिवार सदस्यों व हितैषियों के साथ चर्चा द्वारा ही करना चाहिए। सम्बन्ध तय करने में जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए।
  11. संयुक्त परिवार टूटते जा रहे हैं। इसलिए लड़के का आर्थिक स्वावलम्बन एक अत्यन्त महत्वपूर्ण मुद्दा समझना चाहिए।
  12. लड़के या लड़की को देखने का कार्य लड़के एवं लड़की के घर पर ही करना चाहिए। होटल, क्लब, मन्दिर व गार्डन में देखने की प्रथा गलत है। लड़का देखने जाना है तो लड़का व माता-पिता जहाँ रहते हैं वह घर देखना आवश्यक है। घर पर देखने से घर की स्थिति एवं नास्ता / खाने की सर्विस से रहन-सहन, खान-पान को समझा जा सकता है जो लड़की के भविष्य से जुड़ा हुआ होता है। लड़के के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों की बोल-चाल, वातावरण से घरवालों की संस्कृति की जानकारी भी मिलती है। उसी प्रकार लड़की के घर, परिवार, संस्कृति की जानकारी मिल सकती है।
  13. लड़की की भावी पति एवं पति परिवार के साथ निभाने (Adjustment) की मानसिकता होनी अत्यन्त ही महत्वपूर्ण मुद्दा समझना चाहिए।
  14. उपरोक्त व अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त होने के पश्चात् कहीं Compromise करना हो तो समझ-सोचकर कर लेना चाहिए। दोनों पक्षों के परिवार व लड़के-लड़की द्वारा समझ-सोचकर किये हुए Compromise से भावी जीवन में आपस में निभाना सरल हो जाता है। Compromise करने की मानसिकता रखना दोनों पक्षों के माता-पिता एवं लड़के-लड़की के सुखी जीवनयात्रा में सहायक होती है। समझ-सोचकर किया हुआ Compromise आपसी सम्बन्ध बनाये रखने में भी सहायक होता है।

बढ़ती हुई सम्बन्ध विच्छेद की घटनाओं में परिवार का दायित्व एवं सामाजिक संगठन की भूमिका

  1. देश भर में पारिवारिक एवं सामाजिक वातावरण में भारी बदलाव आ गया है।
  2. हम लोग गांव के वातावरण से शहर ही नहीं मुम्बई जैसे महानगर के वातावरण में रहने लगे हैं।
  3. परिवार के सभी सदस्य पढ़े-लिखे एवं प्रबुद्ध हैं। कुछ उच्च शिक्षा प्राप्त हैं।
  4. टीवी, Internet एवं पाश्चात्य सभ्यता का भारी प्रभाव समाज पर पड़ रहा है।
  5. उच्चशिक्षा हेतु विवाह की उम्र बढ़ गई है।
  6. लड़कियों एवं उनके माता-पिता की मानसिकता उच्चशिक्षा प्राप्त कर Career बनाने की बन गई है।
  7. लड़कियों को C.A., Engineer एवं Doctor जैसी उच्चशिक्षा साथ ही M.B.A. की शिक्षा दिलाई जा रही है जिससे विवाह की उम्र 28 वर्ष व अधिक हो रही है।
  8. लड़की को घरेलू व सामाजिक शिक्षा बिलकुल नहीं मिलती।
  9. लड़की की सुरक्षा बचपन में माता-पिता के घर एवं विवाह पश्चात् पति के घर में ही अच्छी हो सकती है। अविवाहित कामकाजी लड़कियों का जीवन सुरक्षित नहीं होता।
  10. लड़की को पत्नी, माँ एवं बहू बनना उसके जीवन की सार्थकता है एवं परिणति है। लड़की व परिवार का जीवन परिपूर्ण व सुखद तभी होता है जब वह विवाह पश्चात् माँ बनती है।
  11. माता-पिता का दायित्व है कि वे लड़की की मानसिकता घरेलू बनने व बने रहने की बनाते रहें एवं छोटी-मोटी सभी घरेलू व सामाजिक आवश्यकताओं की जानकारी व शिक्षा उसे देते रहें। C.A./Engineer/Doctor बनने के लिए जितनी पढ़ाई करनी जरूरी है, उतनी ही आवश्यक व उपयोगी घरेलू व सामाजिक बनने की है। घरेलू बनने की शिक्षा स्कूल / कॉलेज में नहीं मिल सकती। माता-पिता यदि यह शिक्षा नहीं देंगे तो लड़की घरेलू कैसे बनेगी? पुराने जमाने में गाँव का वातावरण ही लड़की को घरेलू बनाता था। कम शिक्षा एवं कम उम्र में विवाह के कारण ससुराल में भी घरेलू शिक्षा प्राप्त हो जाती थी।
  12. विवाह की उम्र 21 वर्ष की उचित माननी चाहिए जब लड़की सक्षम हो जाती है। आगे की शिक्षा आवश्यकतानुसार विवाह के पश्चात् ससुराल में करनी चाहिए। ससुराल में लड़के का पढ़ना व ससुराल वालों द्वारा बहू को पढ़ाना दोनों बातों का वातावरण बनाना आवश्यक है। जितना Adjustment विवाह पश्चात् लड़के-लड़की का शिक्षा हेतु हो जाता है उससे अधिक Adjustment ही लड़कियों में College Life में रहता है।
  13. मेरा आशय व अभिप्राय यह नहीं है कि लड़की उच्चशिक्षा प्राप्त न करे या मात्र Graduate शिक्षा ही प्राप्त करे। मेरा आशय है कि लड़की Career mind न बने। धन कमाने की मुख्य जिम्मेदारी पति की है। घर संचालन की जिम्मेदारी पत्नी की है। परन्तु लड़की पति व पति परिवार पर आर्थिक क्षमता हेतु पूर्ण आधारित हो यह समयोचित नहीं है। एक लड़की को भी कमाने की विद्या व हुनर सीखना व सिखाना चाहिए। सीखी हुई विद्या व हुनर का नियमित उपयोग करते हुए कमाते रहना चाहिए परन्तु कमाई पारिवारिक सम्पत्ति माननी चाहिए। इस हेतु आधा दिन अर्थात् 4 घण्टे समय का ही उपयोग अर्थोपार्जन में करना चाहिए। यदि किसी विद्या व हुनर की आवश्यकता पूरे समय के लिए काम करने की हो तो सास-बहू / देवरानी-जेठानी, दो सहेली मिलकर ऐसे काम को संभाला जाय। आधुनिक साधनों के फलस्वरूप घर का कार्य 1 या 2 घण्टे में पूर्ण हो जाता है। अन्य घरेलू जिम्मेदारी को निभाने के लिए अतिरिक्त 4 घण्टे सुरक्षित हों एवं दिन के बाकी 4 घण्टे कामकाज में लगाया जाना चाहिए। जीवन में आवश्यकता उत्पन्न हो तो पूरा समय भी कामकाज में लगाया जा सकता है। आधे दिन में करने लायक कामकाज की सूची बनानी चाहिए ताकि विचार अधिक स्पष्ट हो जायें।
  14. परिवार में सुख तभी तक रहता है जब तक पति-पत्नी घरेलू व आपसी आवश्यकताओं को मिलकर पूरी करने की मानसिकता रखेंगे। घर का मुखिया तो एक ही हो सकता है। घर का मुखिया पति हो या पत्नी, यह आपसी समझ व सोच से प्रेम-पूर्वक निर्णय हो सकता है। वर्तमान में अनेक देशों की प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति महिला हो रही हैं। पहले भी होती रही हैं फिर घर में क्यों नहीं? आजकल तो बड़ी-बड़ी कम्पनियों की Chairperson, Managing Director व CEO भारत में भी महिला हो रही हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संवाद निरन्तर होते रहना चाहिए। अहंकार चाहे पति का हो, चाहे पत्नी का, अहंकार तो तकलीफ व कठिनाइयाँ ही पैदा करता है। अहंकार से उचित निर्णय करने में कठिनाई ही होती है।
  15. माँ बनना पारिवारिक जीवन की आवश्यकता है। विवाहित जीवन की यह महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बच्चों से पारिवारिक जीवन में सरसता आती है। पति-पत्नी दोनों में कोमल भावों को पोषण मिलता है। पति-पत्नी के सम्बन्ध मधुर बनते हैं व आपसी सम्बन्धों में गहराई आ जाती है।
  16. शान्ति व समझदारी से आपसी विचार-विमर्श व व्यवहार नियमित किया जाय तो पति-पत्नी के आपसी झगड़े का कारण ही नहीं रहता। आवश्यकताएँ व समस्याएँ पति-पत्नी दोनों की सम्मिलित जिम्मेदारी होती हैं। यदि किसी समय व किसी विषय में आपसी विचारों में भिन्नता हो तो उस विषय पर Stay-off करना चाहिए, अर्थात् कुछ समय के लिए उस विषय पर विचार-विमर्श स्थगित रखना चाहिए।
  17. Ego पति-पत्नी के आपसी झगड़ों का एक अनावश्यक परन्तु महत्वपूर्ण कारण है। आधुनिक कामकाज में Stress बढ़े हैं। पति हो या पत्नी दोनों को, निजी Stress को स्वतः ही दूर करने का प्रयत्न करना चाहिए। परिवार में बड़ों से सलाह ली जा सकती है अथवा हितैषी व्यक्तियों से सलाह ली जा सकती है। आजकल तो Professional सलाहकार भी उपलब्ध हैं। Tension घरेलू जीवन में अनावश्यक बाधाएँ उत्पन्न करते हैं। यदि पत्नी कामकाजी अर्थात् Job में हो तो दोनों को ही Stress होने की संभावना बढ़ जाती है।
  18. विवाह सम्बन्ध निश्चित करने के पूर्व लड़के व लड़की के विचारों में सामंजस्य है अथवा नहीं, यह माता-पिता व लड़के-लड़की दोनों को समझ लेना जरूरी है। दोनों ही पक्ष के घरों के वातावरण में भी सामंजस्य है या नहीं, यह भी समझ लेना चाहिए। होनेवाली सास का स्वभाव प्रेम से समझाने व प्रोत्साहित करने के स्वभाव वाला है या नहीं, समझना चाहिए। अमेल सम्बन्ध नहीं करना चाहिए। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का कर्तव्य है कि होनेवाले समधी व बहू / जँवाई के विचारों में सामंजस्य व पारिवारिक समानता का दृष्टिकोण देखना नहीं भूलें। प्रेम विवाहों में इन बातों को देखने की संभावना नहीं होती, जिसे लड़के व लड़की को गंभीरता से लेनी चाहिए।
  19. सामाजिक संगठनों की भूमिका वर्तमान परिस्थिति में महत्वपूर्ण व उपयोगी है। संगठन के कार्यकर्ता अपने पड़ोसी व मित्रों के परिवारों पर नज़र रखें कि कहीं पति-पत्नी व सास-बहू के बीच विचार भिन्नता का वातावरण तो नहीं बन रहा है। विचार भिन्नता की प्रारम्भिक अवस्था में ही समझ स्थापित की जा सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता को इसे दूसरों के घरों में हस्तक्षेप नहीं समझना चाहिए। हमारा पड़ोसी व दोस्ती धर्म मात्र साथ चाय पीने व खाने-पीने तक नहीं होता। हमारे पड़ोसी व दोस्त के घर में समझ-फरक कहीं विवाद का रूप न ले, यह देखना / समझना हमारी वास्तविक दोस्ती / सामाजिक फर्ज है। ऐसी स्थिति को अपने ही घर की स्थिति समझकर समाधान लाने के प्रयास करने चाहिए। इस विषय में संगठन के कार्यकर्ता आवश्यकतानुसार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन व सहयोग ले सकते हैं।

अंतर्जातीय विवाह

पिछले कुछ वर्षो से विजातीय अथवा अन्तर्जातीय विवाह की समस्या माहेश्वरी समाज के लिए एक समस्या बन रही है, एवं धीरे धीरे विकराल रूप भी ले रही है। समाज के चिंतको के अनुसार इस समस्या से समाज के अस्तित्व का ही प्रश्‍न खड़ा हो गया है । २५ वर्षों के पश्चात समाज का क्या स्वरूप रहेगा यह विचारणीय विषय है । जब घरघर में इतर समाज की लड़कियां पहले पत्नी, फिर माता व घर की मालकिन की जिम्मेदारी वहन करेगी तो सर्व प्रथम हमारी माहेश्वरी होने की भावना कमजोर होगी । धीरे धीरे दूसरी जाति व धर्म के रीति रिवाज, त्यौहार, खान पान आदि का मिश्रण होगा एवं माहेश्वरी समाज की विशिष्टता धीरे धीरे नष्ट हो जायेजी ।

अन्तर्जातीय विवाह होने के कुछ महत्वपूर्ण कारण:

विजातीय/अन्तर्जातीय विवाह के अनेक कारणों में निम्न परिस्थितियां मुख्य रूप से पोषण देती है अथवा समस्या को गंभीर व समाधान के परे बनाती हैं-

  1. बड़ी उम्र में लड़के-/लड़की का विवाह एवं विवाह पूर्व आपसी प्रेम होने की बढ़ी हुई संभावनाएं।
  2. माता-पिता की व्यस्तता, जिस कारण बच्चों व वयस्कों को माता-पिता के सानिध्य एवं मार्गदर्शन का अभाव व रोकथाम की संभावना में कमी।
  3. परिवार में स्वच्छन्द अथवा अति आधुनिक जीवन शैली का वातावरण।
  4. परिवार में धार्मिक व सांस्कृतिक संस्कारों व वातावरण की कमी।
  5. फिल्म, टी.वी. का परिवार में, पारिवारिक जीवन में स्वच्छन्द उपभोग।
  6. वयस्क लड़के/लड़कियों को अकेले मित्रों की पिकनिक, वर्षगांठ पार्टी, गरबा नृत्य जैसे आयोजन में सम्मिलित होने की खुली छूट।
  7. दहेज एवं उससे संबंधित रीति रिवाज तथा बहू हेतु समय बाह्य कठोर व प्रताड़ना का वातावरण जिससे लड़कियां एवं उनके माता-पिता का अपने समाज में विवाह संबंध से घबराना।
  8. सामाजिक संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की उपरोक्त वातावरण के संबंध में उदासीनता व तटस्थता।
  9. सामाजिक संगठनों की अपने घटकों पर अनुशासन कर सकने में असमर्थता एवं स्पष्ट नीति अथवा दिशाबोध देने में संकोच।
  10. सह शिक्षा एवं लड़के/लड़कियों का आपसी मेल-जोल का स्वच्छन्द वातावरण।
  11. माहेश्वरी समाज के मूल्यों, विशेषता एवं मान्यताओं की तथा आज की परिस्थितियों में इनकी सार्थकता की जानकारी व समझ (Appreciation) का अभाव।
  12. माता-पिता का अपनी लड़की/लड़के के लिए एवं लड़के/लड़की का भी संबंध ढूँढते समय छोटी-छोटी बातों के लिए भी समझौता/समाधान (Compromise) करने की मानसिकता नहीं रहती है जिससे विवाह-संबंध स्थापित होने/ढूँढ़ने में कभी-कभी कई वर्ष लग जाते हैं। इससे न केवल माता-पिता अधीर होने लगते हैं बल्कि लड़के-लड़कियों के मन में भी बेचैनी/निराशा होने लगती है। ऐसी परिस्थिति के कारण भी माता-पिता या लड़के-लड़कियों के मन में अन्तर्जातीय विवाह करने के विचार बनते हैं एवं संभावनाएं बढ़ जाती हैं जो धीरे-धीरे निर्णय के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं।

अन्तर्जातीय विवाह से समाज में होनेवाले कुछ दुष्परिणाम :

  1. लड़का/लड़की के अलग-अलग परिवार में प्राप्त संस्कार, रीति-रिवाज, खान-पान, धार्मिक मान्यताओं में विभिन्नता से वैचारिक मतभेद एवं मन भेद, परिवार में असन्तोष, टकराव एवं बिखराव। धीरे-धीरे पारिवारिक स्थापित रीति रिवाज व धार्मिक मान्यता का लोप एवं खान-पान में बदलाव। साथ ही तलाक की संभावना।
  2. माहेश्वरी समाज के लम्बे समय से चलते आ रहे रीति-रिवाज, धार्मिक मान्यता, आचार-विचार, खान-पान, तीज-त्योहारों का जिससे समाज एकरूप बना हुआ है, अन्तर्जातीय विवाहों के कारण धीरे-धीरे लोप एवं सामाजिक संगठन के बेमाने एवं समाज के अस्तित्व की ही समस्या।
  3. विवाह में प्रेम की प्रमुखता से जीवन की ओर देखने के दृष्टिकोण में परिवर्तन, सुख व मोह की महत्ता एवं व्यक्तिवाद की प्रधानता जिससे परिवार में असंतुलन एवं बिखराव।
  4. पारिवारिक अनुशासनहीनता को मान्यता व स्वीकारोक्ति जिस कारण आने वाली पीढ़ी अनुशासनहीनता की शिक्षा अपने पारिवारिक व राष्ट्रीय जीवन में प्रारम्भ में ही प्राप्त कर लेती है।
  5. लड़के एवं लड़की की अलग-अलग जीवन पद्धति होने के कारण वैवाहिक बन्धन पश्चात् विवाहोत्तर जीवन पद्धति एवं संस्कारों में समरसता व एक रूप होने में कठिनाई एवं अन्ततः माहेश्वरी समाज के प्रचलित संस्कारों का ह्रास।
  6. अन्तर्जातीय विवाहित लड़के/लड़की का परस्पर पारिवारिक प्रसंगों में परिजनों की एवं सांस्कृतिक एकरूपता का अभाव तथा उनकी सन्तानों का ननिहाल परिवार से अलग व कटे रहने की समस्या।

अन्तर्जातीय विवाह की रोकथाम हेलु कुछ सुझाव :

  1. विवाह हेतु लड़की की उम्र १८ से १९ एवं लड़के की २२ से २३ ही योग्य है। लड़की को स्नातक या अधिक शिक्षा पूर्ण कराने का दायित्व विवाह पश्चात् ससुराल पक्ष को लेना चाहिए। विवाह पश्चात् शिक्षा का क्रम चालू रखने में पति व ससुराल परिवार को सहयोग देने का आग्रह करना चाहिए। लड़के एवं लड़की में चार-पाँच वर्ष का अन्तर समरसता एवं सुखी पारिवारिक जीवन हेतु पोषक है। बेटी को पढ़ाना या बहू को पढ़ाना समान है। विवाह पश्चात् बहू की शिक्षा चालू रखना संभव है। लड़के/लड़की विवाह पश्चात् दो/चार वर्षों के लिए परिवार नियोजन पालन कर सकते हैं। लड़की के विवाह की उम्र १८/१९ वर्ष करने से विवाह पूर्व प्रेम, प्रेम विवाह व अन्तर्जातीय विवाह की संभावनाएं बहुत कम हो जायेंगी।
  2. माता-पिता एवं अभिभावकों को अपने बच्चों एवं वयस्कों के लिए नियमित समय देकर उनके विचार एवं भावनाओं से सदैव अवगत रहना चाहिए तथा पारिवारिक व सामाजिक मान्यताओं की जानकारी देना व जिज्ञासाओं का समाधान करना चाहिए। इस प्रकार प्रेम की समस्या में उलझने की प्रारंभिक अवस्था में ही बच्चों को सचेत किया जा सकता है।
  3. घर में आध्यात्मिक, धार्मिक, नैतिक एवं संस्कारयुक्त वातावरण बनाये रखना चाहिए। बच्चों एवं वयस्कों को घरेलू वार्तालाप में सम्मिलित व सहभागी करना चाहिए जिससे आपसी विचार स्पष्ट करने व आपस में एकमत होने में सुविधा हो।
  4. विवाह संबंध में शत-प्रतिशत मन के अनुसार सभी बातें कभी भी नहीं मिल सकती एवं समझौता जीवन में करना ही पड़ता है। अपनी लड़की/लड़के का विवाह संबंध अच्छा मिले यह अवश्य लक्ष्य हो किन्तु जीवन में छोटी-मोटी कम महत्व की बातों पर समझौता करने की तैयारी माता-पिता/लड़के-लड़की की प्रारंभ से ही होनी चाहिए।
  5. माता-पिता एवं अभिभावकों को अपने वयस्क लड़के/लड़कियों का मानसिक झुकाव (Orientation) इस ढंग से विकसित करना चाहिए कि उनमें बढ़ती उम्र की आधुनिक विकृतियां प्रवेश न हों एवं प्रेम विवाह या अन्तर्जातीय विवाह की संभावनाओं व सोच से वे दूर रहें।
  6. सामाजिक संगठनों को चाहिए कि समयानुसार दहेज, बेटी/बहू के प्रति व्यवहार में अन्तर जैसे रूढ़िवादी रीति रिवाजों में आवश्यकतानुसार सुधार की पहल करें।
  7. संगठन के माध्यम से माहेश्वरी समाज की विशिष्टता एवं अन्तर्जातीय विवाह के दुष्परिणामों को समाज एवं विशेषतः युवा पीढ़ी को प्रभावी एवं व्यापक रूप से लेख, परिपत्र, चर्चा, सम्मेलन, नाटक व निबन्ध प्रतियोगिता आदि सभी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अवगत कराना चाहिए।
  8. माता-पिता एवं अभिभावकों को चाहिए कि आपसी प्रेम की घटना की जैसे ही आशंका हो तो शीघ्र संबंधित लड़के/लड़की तथा उनके निकटतम साथियों से सम्पर्क कर उन्हें उचित मार्गदर्शन देकर इसे टालने का प्रयास करें। आवश्यकतानुसार इस हेतु विशेषज्ञों (Professionals) से भी मार्गदर्शन लेना चाहिए।

भ्रुण हत्या

यह एक अभिशाप एवं कलंक हमारे समाज एवं परिवार के लिए है। इसे तत्काल रोकना ही चाहिए। उपस्थित भाईयों एवं बहिनों को मेरा सुझाव है कि उन्हें आज ही शपथ लेनी चाहिए कि हम अपने परिवार में भ्रूणहत्या नहीं होने देंगे। मेरे विचार से यह एक मिथ्या कल्पना है कि लड़का हमारा वंश चलायेगा व हमारे व्यापार एवं परिवार को सम्बल देणा । आधुनिक अलुभव तो यह बता रहा है कि माता-पिता का प्रेम लड़कियों के प्रति अधिक होता जा रहा है एवं लड़को एवं बहुओं के साथ समस्याएं हैं । आज के समय में बहुओं को सम्भालना कठिन है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक परिवार में तीन संतानें हों । हमारा समाज एक संस्कारी व व्यापारी समाज है एवं हमारा समाज एक प्रबुद्ध समाज है जिसमें तेजस्वी व्यक्तित्व के धनी लड़के / लड़कियां ही पैदा होती हैं। तीन सन्तान से हमारे देश व समाज की भी अधिक उन्नति होगी। आप सभी को मालूम ही है कि पूरे भारतवर्ष में एवं कुछ प्रंतं में लड़कियों की संख्या लड़कों की अपेक्षा कम है। माहेश्वरी समाज में तो आज से १५-२० वर्ष पहले के आंकड़े ही बताते थे कि १०० लड़कों के पीछे मात्र ६० लड़कियां ही उपलब्ध हैं। इसलिए भी समाज में लड़के कुंवारे रहने अवश्यंभावी हैं ।

वृद्ध परिवारजनों Senior citizens की समस्याएं

Senior citizens की समस्या

Senior Citizens की समस्या एक नई उभरती समस्या है। व्यापार / उद्योग Management के तरीके में भारी बदलाव आया है एवं और अधिक आ रहा है। इसलिये Senior Citizens को नौकरी एवं व्यापार दोनों से जल्दी Retire होना पड़ रहा है। व्यापार में यदि व्यक्ति खुद Retire नहीं होता तो उसका लड़का उसको Retire होने की सलाह देगा क्योंकि व्यापार व हिसाब करने के तरीके में भारी बदलाव आ रहा है। ऐसी अवस्था में Senior Citizens क्या करें ? घर में बेटे-बहू से ताल-मेल के प्रश्‍न उपस्थित हो रहे हैं। Senior Citizens के रहने के तरीके आधुनिक बहुओं को presentable नहीं लगते। यदि Senior Citizens दिनभर घर में रहें तो आधुनिक बहुओं को privacy नहीं मिलती। अपनी सहेलियों को घर नहीं बुला सकती। कुछ बहुओं को बच्चों के साथ Senior Citizens का व्यवहार व वार्तालाप अच्छा नहीं लगता। दूसरी तरफ अधिकांश 9९11०7 ९112९० के पास अपना पैसा नहीं होता। इसलिये बेटे-बहुओं पर निर्भर होना पड़ता है। जैसी उनकी स्वीकृति व राय मिलती है वैसा ही लेना-देना, खर्च, दवा, दान कर सकते हैं। समय काटना सवेरे से शाम तक भारी होता है। अकेला पुरुष अथवा स्त्री हो तो boredom होती है । मुम्बई जैसे बड़े शहरों में F1at छोटे होते हैं, इसलिए रहने के लिए अलग कमरा भी नहीं हो सकता। उच्च-शिक्षा प्राप्त लड़के Job के लिए दूसरे शहरों में जाने को बाध्य होते हैं तो गाँव में उन्हें अकेलापन निभाना पड़ता है। शहरों में अकेला रहना भारी भी होता है एवं मुम्बई जैसे शहर में खतरा भी होता है। इन सब मानसिक समस्याओं के कारण ५०[ए०५ऽi०n व आत्म- हत्या की स्थिति बनती है अथवा बन सकती है ।

इन सब समस्याओं का समाधान खोजना व्यक्तिगत, बेटे-बहू एवं सामाजिक संगठन सभी की जिम्मेदारी है। सर्वप्रथम व्यक्ति को प्रारम्भ से चिंतन करना चाहिए। व्यक्ति को savings प्रारम्भ से दृढ़तापूर्वक ले नियमित करनी चाहिए। प्रौढ़ावस्था में मिले इस प्रकार savings व investment करते रहना चाहिए। वृद्धावस्था तो प्रत्येक व्यक्ति को अवश्यसम्भावी है। Planning प्रारम्भ से करने से ही भविष्य सुरक्षित व सुविधाजनक होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने प्रारम्भिक जीवन काल से कुछ hobby एवं धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में लगे रहना चाहिए।

जीवन के प्रारम्भिक काल में समय कम मिलता है इसलिए धार्मिक, रचनात्मक व दुनिया में ऐसे कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं। ऐसी गतिविधियों का समय से पूर्वकाल के लिए की जा सकती हैं। इन गतिविधियों से कभी Retirement नहीं लेना पड़ता। बल्कि ऐसी गतिविधियाँ ही Retirements के कमी रहती हैं। जो ऐसी गतिविधियों में समय देते हैं, उनकी रुचि जगती जाती है। कोई व्यक्ति Retire होने के बाद ऐसी गतिविधियों में ज्यादा चाहे तो Post खाली नहीं मिलती, शायद ही Fit भी उसमें नहीं होते। Unwanted होते हैं।

Senior Citizens को अन्य Senior Citizens से सम्पर्क करते हुए सुबह-शाम साथ में एकत्र होना, आपसी बातचीत करना, मंदिर दर्शन व भजन कार्यक्रमों में सहभागी होना चाहिए। साथ ही सुबह-शाम टहलने के लिए सैर अथवा सुविधाओं हेतु धन-संग्रह व व्यवस्था में अपना समय लगा सकते हैं। तीर्थ-यात्रा हेतु भी उनके साथ कार्यक्रम बना सकते हैं। वृद्धावस्था में बीमार न हों इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बचपन से ही देना जरूरी है। बीमारी एवं स्वास्थ्य से बड़ी बीमारी है, Heart, Blood-pressure से बचने व सावधान रहने व Control करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि वृद्धावस्था में बीमारी अधिक तकलीफ देती है। हाथ से सेवा करने का जगह समाज हो या यहाँ असमर्थ आदमी क्या करें? सेवा कर सकते हैं / नेक काम मिलते नहीं। Hospital महंगे होते हैं। इन सब तकलीफों, समस्याओं व असुविधा के कारण वृद्धाश्रम बनाने व वहाँ Senior Citizens के भोजन / रहने की, सलाह / समाधान करना जरूरी है। यह स्थिति दुखद भी है एवं उचित भी नहीं लगती। परन्तु ऐसा लगता है कि यह व्यवस्था अपनाना होगा।

Senior Citizens परिवार की धरोहर हैं। उन्हें आदर सहित संभालने की जरूरत है। परिवार छोटे होते जा रहे हैं। घर में अनुभवी व्यक्ति की जरूरत होती है। पति-पत्नी में मतभेद को मिलाने में भी सहयोग मिलता है। पति-पत्नी के घर से बाहर जाना हो तो बच्चों व परिवार के साथ-साथ नाना-नानी / दादा-दादी का भी ध्यान रखना चाहिए। तो बच्चों व घर की संभाल होती है। गाँव के बाहर पीहर / भ्रमण में जाने पर भी बच्चों व घर की संभाल होती है। छोटे बच्चों पर अधिकार माँ-बाप का अनुशासन व Home work का ही आग्रह रहता है। दादा-दादी से छोटे बच्चों को प्यार मिलता है। दादा-दादी की शुभकामनाएं परिवार की सुख-शांति में योगदान करती हैं।

गाँव निवासी लड़कों के विवाह की समस्या

गांव में ३० या अधिक उम्र वाले लड़कों की विवाह की जो समस्या है वह कम लड़कियों के कारण तो है ही। बड़ा कारण तो यह है कि गांव की लड़कियां भी गांव में विवाह करना नहीं चाहती | मुझे यह बात कठिन लगती है कि लड़कियों को समझाया जाय कि वे गांव के लड़कों के साथ विवाह करने के लिए तैयार हों। मेरा व्यक्तिगत सुझाव है कि इस तात्कालिक समस्या का तत्काल समाधान कराना आवश्यक है। यदि बढ़ी हुए उम्र के हमारे लड़कों का विवाह नहीं हुआ तो वे भठकेंगे, गलत रास्ते जाएंगे, कोई बड़े हादसे में फंसेंगे और इससे उनके एवं अन्यों की पारिवारिक सुख-शांति में विघ्न होणा। मेरे विचार से माहेश्वरी समाज से नजदीकी विचारधारा, संस्कृति, खान-पान रखने वाले इतर समाज से विवाह सम्बन्ध करने की हमारे संगठन को छूट देनी चाहिए। यदि समाज आज अन्तर्जातीय विवाह स्वीकार करता है तो इस तरह के विवाह को स्वीकृति क्यों नहीं दी जा सकती ? इस संदर्भ में आप याद करें कि महाभारत काल में ऐसी ही समस्या के समाधान हेतु नियोग जैसी प्रक्रिया अपनाई गई थी।

© 2026 © Copyright - रीति रिवाज | Developed By webscos.com
हिन्दी 🌐 English