रीति रिवाज & माहेश्वरी समाज के रीति रिवाज
  • Home
  • वटवृक्ष की जीवनगाथा
    • भाईजी का विचार प्रवाह
    • भाईजी के प्रति विविध मनोगत
  • हमारे रीति रिवाज़
    • शिशु जन्म
    • सगाई
    • सावा बान बत्तीसी मायरा
    • पीठी बरणा निकासी
    • ढुकाव फेरा बिदाई
    • विवाह विवेचन
    • विवाह पश्चात नेगचार
    • देवी देवताओं के गीत
    • देहावसान
  • मारवाड़ी गीत
  • वीणा म्यूज़िक गीत
  • सम्पर्क
हिन्दी | English
रीति रिवाज & माहेश्वरी समाज के रीति रिवाज
Download PDF

वटवृक्ष की जीवनगाथा – शभाईजी के प्रति विविध मनोगत

भाईजी के प्रति विविध मनोगत

  1. मेरा सानिध्य परिवार के सदस्यों में पूज्य दादाजी लाधूरामजी से प्रारंभ हुआ, उनका जीवन न केवल प्रेरणादायक रहा था, बल्कि आज भी है। मैं ५०-६० वर्षों के उपरांत भी अपने बच्चों के साथ उनके जीवन मूल्यों की चर्चा करता हूँ।
  2. जीवन मूल्यों में भाईजी श्रीरामजी ने दादाजी के पद चिन्हों पर चलते हुए शांत एवं बड़प्पन का जीवन व्यतीत किया।
  3. ठीक दादाजी लाधूरामजी की तरह निःस्वार्थ भाव रखते हुए, स्वयं को पीढ़ी का अग्रज, वरिष्ठ सदस्य मानते हुए, दिन प्रति दिन आने वाली आवश्यकताओं को शांत चित्त से समाधान करते रहे। उनके किसी भी कदम में कभी भी ऐसा देखने में नहीं आया कि यह कार्य उन्होंने निजी स्वार्थ के लिए किया था।
  4. परिवार की परिभाषा उनके शब्दकोष में संकुचित कुछ लोगों तक सीमित नहीं थी। वे सर्वदा वृहद् परिवार की बात करते थे।
  5. समस्या या विषय गांव का हो, चाहे समाज का हो, अपना पूर्ण योगदान, यथाशक्ति तन, मन, धन से करने में कभी नहीं रुकते थे।
  6. आभार व्यक्ति के लिए कहूं तो महसूस ही की जा सकती है, भाषा में कहने, लिखने के लिए शब्द व्यक्त नहीं कर पाएंगे।
  7. वृहद् परिवार के अलावा, विशेषतया बृहन्मुंबई का माहेश्वरी समाज एवं गांव जसवंतगढ़, श्रीरामजी की निस्वार्थ सेवाओं के लिए सदा ऋणी रहेगा।

लक्ष्मीनारायण तापड़िया

श्री जयकृष्णजी तापड़िया द्वारा जसवन्तगढ़ गांव में आयोजित समा में श्रद्धांजलि उद्गार

आज मैं भाईजी श्रीरामजी को याद करते हुये, श्रद्धांजलि के रूप में, श्रीराम भाईजी के साथ के अपने कुछ अनुभव बता रहा हूँ। लादूरामजी दादाजी के बाद यदि किसीने परिवार का नाम ऊँचा उठाया तो वे श्रीराम भाईजी ही थे। उनकी विशेषताओं का वर्णन करना सूरज को दीपक दिखाना जैसा होगा। ऐसी अनेक घटनाओं का उल्लेख, किया जा सकता है जो उनकी महानता को दर्शाता है।

हर बड़े-छोटे गाँवों-शहरों मं माेश्वरियों की एक से अधिक संस्थाएँ हैं। किन्तु भाईजी के प्रमादशाली अनूठे, व्यक्तित्व के कारण आज भी इस महानगर में “माहेश्वरी प्रगति मण्डल' एक ही सांस्था है। मण्डल के एक पदाधिकारी के गुँह रो शुना है कि 'हमारी ट्रेन के हमलोग तो डिन है, इंजिन तो शरीरामजी ही है।'

उन्होने मुम्बई में माहेश्वरी प्रगति मण्डल में विविध विषयों में ऐसी अनूले व्यवस्था ळी कि पूरे भारत की समी संस्थाएँ मुम्बई मॉडल को अपनाना चाहती हैं।

उन्होंने समाजसेवी मधुश्री काबराजी को सहयोग के रूप में कामपर लगाया, किन्तु उनकी लेखनीपर अंकुश नहीं लगाया। मुझे यह सोच अनूठी लगी।

बृहद्‌ तापडिया परिवार को एक दूढ़ बन्धन में बांधकर रखने में भाईजी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनका सांकल्प था कि हमारा वृहद्‌ तापड़िया परिवार एकजूट रहे- दृढ़ बंधन में बघे रहे। इस सोच के आगे वे कुछ भी कुर्बानी करने के लिये तत्पर रहते थे। इस अपार सम्पदा का जितना मोल किया जाय उतना कम है

मेरे एक भांजे ने, अपनी मां से कहा भां तुम इसलिये विशेष हो क्योकि मामाजी ्रीरामजी की, तुम बहन हो'। मेरी भुवाजी के परिवार के मेरे कई भाई अनेकों बार, अनेक शब्दों में श्रीराम भाईजी के अनूठे व्वितत्व की, सराहना करते रहे हैं

भाईजी 'जिन्दा-दिल' थे। संगीत में भी उन्हें गहरी रुचि थी। स्वतः गीत गाना भी बहुत पसंद था। वे स्वयं को अपने पोते के 'ओबीडियन्ट' दादाजी मानते थे।

भाईजी बड़े सुलझे हुये विचार के और शिका प्रेमी भी थे। "हिन्दी विद्या भवन' स्कूल के रोक्रेटरी थे। राजस्थान में भी अपने गांव में, गहरी रुचि के साथ माता व पिता के नाम पर, विद्यालय चला रहे हैं।

अपनी मातृभूमि जसवन्तगढ़ गांव से बेहद लगाव था। इस मातृभूमि में शिक्षा प्रसार-प्रचार में इतनी गहरी रुचि थी कि उसे मैं उनका अनुज ही समझ सका हूं। विद्यालय भवन उनकी इस गहरी रुचि का एक छोटा-सा नमूना ही है।

गांव की गौशाला के प्रति वे समर्पित थे। मुम्बई से जसवन्तगढ की दूरी के वावजूद और अपनी ड़लती उम्र और मध्यम स्वास्थ्य के बावजूद उन्होंने गौशाला का अध्यक्ष पद संमाला। वैसे तो आप सब पूज्य भाईजी को श्रद्धांजलि देने यहां एकत्र हुए हैं, पर एक सूचना आपको इस मौके पर देना गलत नहीं होगा। भाईजी जब मृत्यु शैयापर थे और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, उस स्थिति में भी जसवन्तगढ़ को वे भूले नहीं और कागज पर लिखकर अपनी एक इच्छा व्यक्त की। वह इच्छा क्या थी? वह इच्छा यह थी कि जसवन्तगढ़ की गौशाला को उनकी तरफ से 15 लाख रुपये का अनुदान दिया जाय। गौशाला के प्रति उनका इतना गहरा अनुराग था।

आपने सत्युग के श्रीरामजी की कथा सुनी है, किन्तु इस कलियुग में भी मैने श्रीरामजी को देखा है और आज उनकी कथा सुनाई है।

उपस्थित सभी गुरुजनों माताओं बन्धु भगिनी को मेरा प्रणाम

श्रीरामभाईजी के बारे में जितनी कुछ भावनायें व्यक्त की गई और उससे कई गुनी जो समयाभाव के कारण व्यक्त नहीं की जा सकी, उसके बाद मेरा भाईजी के बारे में कुछ कहने का क्या औचित्य है यह पूछें तो उत्तर यही है कि वे तो एक अथाह सागर थे। महावैज्ञानिक न्यूटन के शब्दों में हम सब तो भाईजी रूपी सागर के किनारे खड़े चन्द सीप मोती चुग रहे हैं मैं कछ ऐसे मोती आपके सामने रखना चाहूंगा जो भाईजी के सामाजिक स्वरूप से अलग उनका स्वरूप है।

गत २४ जुलाई को जो श्रद्धांजलि सभा हुई उसका पहला ही भजन था वैष्णव जन तो तेने रे कहिये जे पीड़ पराई जाणे रे । मैं एक एक लाइन को टेली कर रहा था कि भाईजी पर वे सारी बातें फिट हो रहीं थीं। परदु:खउपकारी, निरभिमानी, समदृष्टि, तृष्णात्यागी, सत्यवादी, परधन न छूने वाला, सबकी वन्दना करने वाला, निन्दा न करने वाला, वाणी काया मन से निश्छल, मोहमाया से दूर, वैराग्यवान, निर्लोभी कपटरहित आदि आदि सच्चे वैष्णव के सारे ही तो लक्षण उनमें मौजूद थे। भाईजी का सबसे बड़ा गुण यह था कि उनसे मिलने वाला हर व्यक्ति उनका अपना था। अपनेपन का दायरा जो आज में और मेरे बच्चे तक सिमट कर रह गया है वह भाईजी के लिये परिवार, बृहद परिवार, समाज व देश की सीमाओं को लांघता हुआ वसुधेव कुटुम्बकम्‌ तक पहुंचा हुआ था। निरीह प्राणियों के प्रति भी इतनी करुणा थी कि एक बार करीब २० घायल ऊंटों को बम्बई से राजस्थान तक ट्रकों में पहुंचाने का बड़ा खर्च वहन किया ।

भाईजी का सबसे विराट स्वरूप तब दीखता था जब कोई पहाड़ सी बड़ी विपत्ति आ पड़ती थी जिसका हल नज़र नहीं आता था। उनके आत्मविश्वास के सुमेरु पर्वत के सामने और कन्धे पर उनके वरद हस्त के सामने वह विपत्ति बौनी हो जाती थी । विपदिधेर्यमथाभ्युदये क्षमा वाली सूक्ति उनपर पूरी लागू होती थी। दुनिया भर की पारिवारिक सामाजिक आर्थिक विवाद व समस्यायें उनके पास तबपहुंचती थीं जब सारे दिग्गज हार चुके होते और एक कशल सेनानायक की तरह वे उससे ऐसे जूझ पड़ते कि समस्या घुटने टेक देती। उन्होंने कितने लोगों की समस्याओं को सुलझाया यह रिकॉर्ड तो उनके साथ ही चला गया। उसके ५ प्रतिशत से अधिक हममें से किसी को भी नहीं मालूम । इसी तरह आर्थिक विपन्नता में कितने लोगों के आंसू उन्होंने चुपचाप पोछे यह भी कोई नहीं जानता ।

विपश्यना की जो गंगा भारत से लुप्त हो गई थी उसे वापिस भारत में लाकर उसका विश्व स्तर पर प्रसार करने का भगीरथ कार्य तो पूज्य गुरूजी गोयनकाजी ने किया पर उसमें जिन लोगों ने मुख्य सहायक की भूमिका निभाई थी उनमें भाईजी एक थे।

आधुनिक मीडिया यानी फिल्में टीवी अखबार पत्रिकायें होडिंग जो दिन पर दिन अश्लीलता की होड़ सी कर रहे हैं उसके दुष्परिणाम के बारे में भाईजी बहुत व्यथित रहते थे। उसपर लगाम लगाने के लिये उनकी ही प्रेरणा से हमारी संस्कृति नामकी संस्था बनी जिसपर भाईजी का पूरा वरद हस्त रहा।

समाज सुधार के दौर में उन्होंने भी इस प्रतिज्ञा को धारण किया कि ५० से अधिक की बारात न ले जायेंगे न उसमें शामिल होंगे। इसके लिये मेरे विवाह के मुख्य कर्ताधर्ता होने के बावजूद वे मेरी बारात में नहीं गये और फिर भी मुझे परिवार की एकता का वास्ता देकर बारात में जाने के लिये मनाया।

स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरूकता अनुकरणीय थी। वे हमसब से अधिक स्वस्थ थे और सभी को स्वास्थ्य के बारे में प्रेरणा देते रहते थे |

हमारे घर पर पोते पोतियों के वे सर्वाधिक प्रिय बड़ेदादा थे क्योंकि भाईजी उनके सर्वाधिक आज्ञाकारी थे।

हम परिवारजनों ने कितने पुण्य किये होंगे कि हमें उनकी छत्रछाया मिली । जो कुछ मार्गदर्शन व मदद उनसे हम सबने ली उसके अलावा कितना कुछ हम सबने उनसे अव्यक्त रूप में ग्रहण किया!

आज पूरे माहेश्वरी समाज में तापडिया परिवार की जो प्रतिष्ठा है उसमें काफी बड़ा श्रेय भाईजी को है। इस कमाई की कीमत कौन आंक सकता है? हां, हमें आज यह जरूर एहसास हो रहा है कि हम उनकी इस कमाई को अर्थात्‌ तापडिया परिवार की इस प्रतिष्ठा को कैसे उसी ऊंचाई पर रख पायेंगे ।

२४ ऑक्टोबर १९८८ पर उनकी ६०वीं वर्षगांठ पर हम सबने बड़ा आग्रह किया कि हम इसका उत्सव मनाना चाहते हैं पर उन्होंने दृढतापूर्वक इसे अस्वीकार कर दिया। इसके पीछे की उनकी फिलाँसोफी आप सब जानते हैं।

समाज के कई बन्धुओं का यह अनुभव रहा कि धुआंधार बहस के बाद भी जब कभी किसी विषय में भाईजी का मत औरों से अलग होता था तब आगे चल कर भाईजी ही सही साबित होते थे । यह उन्होंने अपने अन्त समय में भी सिद्ध कर दिया। जब बीमारी में एक्स रे में काफी दिन बाद सुधार दीखा तो हम सब उछल पड़े । पर भाईजी ने कह दिया कि तुम सब व डॉक्टर कुछ भी कहो, मेरे पास अब सिर्फ ५ दिन बचे हैं और मेरी पूरी तैयारी है। मुझे घर ले चलो। आखिर वे ही सही साबित हुए ।

भाईजी हमें छोड़कर नहीं गये, नहीं जा सकते। हम परिवार वाले ही नहीं, यहां बैठे इतने लोगों के दिल में वे हमेशा हमेशा मौजूद रहेंगे और मार्गदर्शन देते रहेंगे। आज हम सब जो यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये एकत्र हुए हैं वह भाईजी के पास अवश्य पहुंचेगी यदि मण्डल अपनी एकता को अक्षुण्ण रख प्रगति पथ पर कदम बढ़ाता रहेगा।

अन्त में पूरे तापडिया परिवार की ओर से यह कहना चाहूंगा कि आपने हमें आमन्त्रित कर जिन भावपूर्ण शब्दों में भाईजी के प्रति अपना अगाध प्रेम दर्शाया उसके लिये कृतज्ञता कैसे व्यक्त करूं ? मेरे पास शब्द नहीं हैं।

जयप्रकाश तापडिया

हम बड़े भाईजी से क्या क्या बातें बहुत कम सीख पाये

  1. मैं बचपन में पूज्य लाधूरामजी दादाजी के सम्पर्क में बहुत थोड़ा सा आया था पर उनके विशाल व्यक्तित्व के बारे में जानकारी बहुत बाद में मिली। आज मैं में महसूस करता हूँ कि लाधूरामजी दादाजी के व्यक्तित्व के महान पहलुओं को परिवार के सभी बड़े से कम उम्र के सदस्यों तक समझाना जरूरी है। पर सबसे अधिक यदि किसी ने आत्मसात किया है तो वे बड़े भाईजी हैं।
  2. भाईजी की पहली विशेषता है बड़ा दिल या उदार दिल। जिन पर उन्होंने दया दी है। मदद मांगने वाले को धन दिया है, समय दिया है, दिलासा दिया है, स्नेह दिया है। मदद लेने वाला जैसे आया, पर भाईजी देने नहीं झिझके।
  3. भाईजी की दूसरी विशेषता है स्वच्छता का मार्ग। स्वच्छाई के रास्ते पर कई बार आर्थिक नुकसान होता है। थोड़ा या झूठ बोलकर काफी समस्याओं से बचा जा सकता है पर भाईजी सच्चाई को पकड़े रहने से और तकलीफ उठा नुकसान को सहन करने को सदैव तैयार हैं।
  4. भाईजी की तीसरी विशेषता है झगड़े से दूर रहना और दूर रहने की सलाह देना। बड़ा नुकसान या अपमान सहन करके भी झगड़े को बढ़ाना। अधिकारी की शिकायत या भगवान में भाईजी दीन, अन्य का सहन करने, झूठी कीमत चुक कर भी झगड़े को नहीं मानते हैं।
  5. भाईजी की चौथी विशेषता है पद व प्रसिद्धि के प्रति अनासक्ति। बड़े बड़े दानी भी प्रसिद्धि के स्वाद को छोड़ नहीं पाते। भाईजी के दान की जानकारी कोई लेनेवाला बताता है तो ही मालूम पड़ती है बाकी मेनी कर कूछ में डाल दी जाती है।
  6. भाईजी की पांचवीं विशेषता है स्वास्थ्य की जागरूकता और स्वास्थ्य की सलाह देते रहना। यह भाईजी की ही देन है। ७० वर्ष की उम्र में उन्होंने खुद का स्वास्थ्य जो कायम रखा है वह देखते चले आओगे, यानी बीमारी को निकालने के लिए इलाज करते हैं।
  7. भाईजी की छठी विशेषता है सबसे प्रति समानता। किसी के प्रति दूरी और किसी के प्रति गलत नजदीकी यह भाईजी के स्वभाव में नहीं है। इसलिए तो लोगों के विश्वास के साथ अपने झगड़े निपटाने उनके पास आते रहते हैं।
  8. भाईजी की सातवीं विशेषता है प्यार व अपनापन का विशाल दायरा। पूरा मारवाड़ी परिवार तो उनका अपना है ही, सभी भाषाओं का, बहेली जात का परिवारीय का परिवार भी उनका अपना है। पूरा जसवंतगढ़ उनका अपना है। बड़वई कोई माहेश्वरी समाज तो उनका अपना ही है, पूरे भारत का माहेश्वरी समाज भी उनका अपना ही है। उन्होंने लिये ये अपनी सुविधा असुविधा का ख्याल न रखकर आखिरी रात को भी अनेक सुख दुःख में जाने की सेवा की है। इसी का नतीजा है कि सभी उन्हें अपना पाकर ही मानते हैं। प्यार के आवेग में भावुक होकर गला रुंधने न आंँखें भर आने का बार-बार अनुभव देखा है।

विशेषताओं की लिस्ट तो बहुत लम्बी है पर चूंकि भाईजी अपनी बड़ाई सुनना पसन्द नहीं करते इसलिये अधिक साहस नहीं कर यहीं हमारी वाणी को विराम दे रहे हैं|

श्री राम भाईजी के बारे मे मेरे अनुभव

श्री राम भाईजी सही मार्ग दर्शक सर्व हितकारी व अपार अनुभवो के धनी थे। उनके साथ जुड़ी हुई दो घटनाओ का मैं उल्लेख करना चाहूंगा।

१) मैं इण्टर साइंस (उस समय के हिसाब से बाहरवीं कक्षा) पास करने के बाद बम्बई में आया । मैने श्री राम भाईजी से आगे बी.एस सी करने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने कहा कि तुम व्यापारिक घराने से हो तथा बी.एस सी करके क्या कोई टीचर बनोगे या आगे एम:एस:सी भी करलोगे तो ज्यादा से ज्यादा प्रोफ़ेसर बन जाओगे | यह तुम्हारे योग्य नहीं है। तुम्हे कॉमर्स पढ़ना चाहिए और उनके परामर्श के अनुसार मैंने बी.कॉम किया। मुझे अपने व्यवसाई जीवन में बी.कॉम की अकाउंट की पढ़ाई अपार उपयोगी सिद्ध हुई | बाद में श्रीमद्‌ भागवत्‌ गीताजी से भी सीखा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने धर्म के अनुकूल ही आचरण करना चाहिए। श्रीराम भाईजी के विचार गीताजी की शिक्षा के पूर्णरूप से अनुकूल थे व यह शिक्षा प्रत्येक के लिए आचरण योग्य है।

२) मेरा दूसरा अनुभव भी व्यापार सम्बन्धी है।यह सन १९६०-६१ के आसपास की बात है। उस समयहम लोग पावरलूम से कपड़ा बनवा करके बेचते थे। उस वर्ष कपड़े में पड़ता बहुत अच्छी थी और मैं चाहता था कि ज्यादा से ज्यादा कपड़ा बन सके। परन्तु संयोगवश जिस मिल का ताना (वार्प) ख़रीदा था उस मिल ने वार्प पर साइजिंग ज्यादा कर दी थी इस कारण धागे कड़क हो गए और लूमों पर कपड़ा बनाते समय धागे टूट जाते थे। इस कारण कोई भी कारीगर हमारे लिए कपडा बनाने को तैयार नहीं था। मैंने इसका दोष आढ्तिया का समझा कि वे हमारा कपड़ा नहीं बना करके दूसरे का कपड़ा बना रहे है। उस कमाई के समय को हाथ से जाते देख कर मैंने किसी दूसरे आढ़तिया की तलाश की । कुछ लोगों से पूछने पर एक दूसरे आदृतिये का नाम सामने आया। उनकी बाजार में एक बड़ी दुकान भी थी अतः मैंने अपने काम को उन्हें देने के बारे में उनसे बात की। उनसे हर खर्चे का लिखित में खुलासा भी कर लिया परन्तु उनको धागे सप्ताई नहीं किये। उनसे कहा कि बम्बई जाने के बाद में फ़ाइनल करूंगा। इस बीचमें मालेगाँव के अन्य परिचित लोगो से नये आदृतिये के बरे में चर्चा की तो कुछ लोगों ने बताया कि अगर आप उनसे धन्धा करते है तो संभल करके कीजिये | इसके पश्चात्‌ जब मैं बम्बई आया तो श्रीराम भाईजी से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने मुझसे कहा कि जब कुछ लोगों ने नये आढृतिये से व्यापार करने पर सावधान रहने के लिए कहा है तो तुमको इसका मतलब समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि तुमने सब चीज़ो का भले ही स्पष्टीकरण कर लिया होवे परन्तु अगर तुमने उनको यार्न दे दिया और उन्होंने कपडा या यार्न लौ टाया ही नहीं तो तुम क्या करोगे। उन्होंने बताया कि कोई स्पष्ट रूप से किसी दूसरे की निंदा क्यों करेगा। श्रीराम भाईजी ने बताया कि ख़राब का मतलब ख़राब ही होता है और एक बार तुम उनसे सम्पर्क कर लोगे तो तुम्हारे लाख समझौते होने पर भी आखिर तुम्हे धोखा ही होगा। यह चीज़ जीवन के हर क्षत्र में लागू होती है । प्रत्येक मनुष्य को सिर्फ अच्छे आदमियों से ही व्यवहार करना चाहिए तथा निन्दित हर व्यक्ति से लेनदेन की बात तो दूर बातचीत का व्यवहार भी नहीं रखना चाहिए।

लक्ष्मीनारायणजी मून्दड़ा


२००२ मे जब अचानक मुझे सम्भालना पड़ा कि मुझे प्रोस्टेट कॅन्सर है, तो मालूम होते ही जीजाजी से बात की तो उन्होंने कहा कि तुरन्त बम्बई आ जाओ । बम्बई आने के बाद उन्होंने तीन- चार डॉक्टरों को दिखाया व सभी जगह साथ गये। वो बोन स्कॅनिंग, जसलोक हॉस्पिटल के अन्दर, हम लोग एकदम घबराये हुए थे, लेकिन इतनी अच्छी तरह से, शान्ति से उन्होंने टेस्ट करवाये। जसलोक में स्कॅनिंग करके पता चला कि बाहर नहीं निकला हुआ है । उसके बाद भी दो- तीन डॉक्टरों से मिले बिना उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया। उन डॉक्टरों से बात की। फिर डॉ. कुलकर्णी को फायनल किया कि उनसे ऑपरेशन करवायेंगे | हम लोग इतने परेशानी में और इतने चिन्तित थे लेकिन उन्होंने शान्ति से परिस्थिति को अपने हाथ में लेकर हमें चिन्तामुक्त कर दिया।

मदन मूँदड़ा


FUFAJI

The day I cannot forget, lost someone close to my heart...... "FUFAJI" ...... He was like a father figure not only for me but for everyone he knew. Someone who knew him would never be equally concerned about others as much as his own family, for him all of us are the same..... Need to learn this from him. Learned family, socialising, to hide worries and tensions behind that everlasting smiling face and loved his free away attitude. He was a guiding star in his own ways, every good when someone still asks me "Shreeram ji tumhare own FUFAJI they" and I proudly say YES.

I still remember whenever any proposal came for me and in the biodata his name was mentioned, the other side would not enquire more.... That was his name, fame and pride. I went through a lot in my life but always stood strong and faced boldly was just because of FUFAJI's inspiration and encouragement he showered on me. He stayed with pride and left us with pride........ You are missed always!

FUFAJI..... Love you from the core of my heart!

Dolly (Preeti Gilra, cuttack)

We all know Shreeramji was a great man,
I analyze him how he was little above human.
He had the in-built quality of "YOU ATTITUDE",
That made him reach that altitude.
People came to him for consultation,
He would go all out to give solution.
Be it business, Mandal, Social or School,
He took decision while remaining cool.
He was one of the pioneer for uniting family,
However he was icon of multifamily.
People called him Bhaiji or Papaji,
But he is the one and only my Babaji.

Anup and Seema

पूज्य फूफाजी सदा ही मेरे लिये स्नेह व प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उनकी तीक्ष्ण बुद्धि, दूरदर्शिता, व स्वभाव, ऐसे सद्गुण थे कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में उनकी सलाह लिये बगैर मन पूर्ण रूप से आश्वस्त नहीं होता था।

उनकी अनुपस्थिति से जो शून्य निर्मित हुआ है, उसकी क्षतिपूर्ति करने वाला, मुझे तो दूर-दूर तक कोई नज़र नहीं आता।

स्वयं को भुला कर, तन-मन-धन से सदैव दूसरों की मदद के लिये तत्पर रहने वाली उस दिव्य आत्मा को मेरा शत-शत प्रणाम।

- सुभाष मोहोता

पूज्य जीजाजी (श्रीरामजी तापड़िया) के बारे में कुछ लिखना ऐसा ही होगा जैसे सूरज को दीपक दिखाना! फिर भी मन के संतोष के लिए इतना ही कहना है कि उनके व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण था। सामने वाला गलत है, बुराई भी करता है तो भी मुस्कराते हुए सकारात्मक सोच के साथ बात को विराम लगा देते! सामने वाला सही है, अच्छी सोच वाला है तो उसका धन्यवाद करते! और सकारात्मक सोच को निर्णायक अंजाम देते!

हाँ एक बात और, मैत्री करुणा को जीवन व्यवहार में उतारते रहते थे, सभी के लिए मंगल मैत्री का भाव रखते थे!! मन सदैव उनकी आत्मीयता से श्रद्धा विभोर रहता है! यही मेरी उनके प्रति श्रद्धांजलि है!!

श्यामसुंदर मँड़वा

श्री आदरणीय भाईजी के बारे में जितना भी लिखा जाये वह थोड़ा ही होगा। उन्होंने समाज के लिए इतना कार्य किया है कि लोगों कि स्मृति में हमेशा उनकी यादे बनी रहेगी । उन्होने अपने दादाजी लादूरामजी व माँ रामप्यारी देवी की तरह पूरे परिवार को स्नेह-सू में बांधने का कार्य किया।

मेरे लिए तो वे अपने माता-पिता की तरह ही थे। मेरे तीन माता-पिता थे। एक ने मुझे जन्म दिया, भाईजी- भौजाइजी न मुझे संस्कार, शिष्टाचार व रिश्तों का महत्व समझाया । मेरे सासूजी-सुसराजी े मुझे प्यार दिया जिसे कम ही लोगों को प्रपत होता है।

ये तो मेरे ननिहाल वालों की खूबी है कि अपने जीवन के ६७ वर्ष व्यतीत होने पर भी मुझे अभी तक तापड़िया परिवार से अत्यधिक प्यार मिल रहा है, उसमें भाईजी-भौजाईजी का योगदान बहुत बड़ा है। वे जब भी मुझसे मिलते या फ़ोन से बात होती तो मै प्रसन्रता से भर जाती। मै हूँ तो उनकी भुआजी की लड़की कितु उन्होंने मुझे पतर जैसा प्यार दिया । मैं उनके पास ही पली, बढ़ी व शिक्षा पूर्ण की। मेरी १ १वी मं तो वे स्वयं पढाई की ओर ध्यान देते व परीक्षा देकर आने के बाद पेपर के बारेमें पूछताछ करते थे।

केवल मुझे ही नहीं, मेरी माँ ब हमारे परिवार को भी उन्होंने बहुत स्नेह दिया। भौजाईजी व बाकौ का परिवार भी अभी तक इतना ही परेम बनाए रखे हैं। आज के ज़माने में उनके जैसा प्यार व संबंध बनाये रखना मुश्किल है। मुझे जो अपनत्व, घर जैसा माहौल व प्यार ननिहाल में मिला वैसा ही ससुराल में शिक्षा के लिए रहने आये बच्चों को देने के लिए मे प्रेरित हुई।

मैं पनी जिन्दगी के उनके साथ बिताये हुए अविस्मरणीय अनुभवों को आपसे बांटना चाहती हूँ - मेरी सगाई होने तक मुझे रसोई का ज्यादा ज्ञान नहीं था। उन्होंने मुझसे रोज दो सब्जी बनवाकर स्वयं की थाली में परोसने के लिए प्रेरित किया जिससे मुझे ससुराल जाने पर रसोई बनाने में सुविधा हो । उन्हे मुझे पुत्री जैसे सब तरहे मार्गदर्शन दिया।

भोजाइजी ने भी सब तरह के शिष्टाचार सिखाए। मुझे पुरसगारी, मेहमानों की आवभगत व छोटी-छोटी बातें सिखाई।

मेरी बड़ी ननद जो मुझसे उम्र में काफी बड़ हैं, भौजाइजी ने मुझे समझाया कि उनके साथ आपको अच्छा व्यवहार व प्रेम बनाए रखना है जिससे आपसी सम्बन्ध सुद्धढ़ हो।

मेरे सुसराजी (हनुमानबक्षजी मूंधड़ा) जब शांत हुए तन मैं बहुत भावुक हो गयी थी तब भाईजी व भौजाईजी खास मेरे लिए ठाणे आये। उन्होने मेरे साथ दो घंटे बिताए व मुझे सब तरह से समझाया व सांत्वना प्रदान की। ऐसा एक बार नहीं अनेकों बार मुझे अनुभव हुआ।

भाईजी के लिए रिश्तों का महत्व बहुत ज्यादा था जिसे निभाने के लिए उन्होंने मुझे व मेरे पति को भी प्रेरित किया मेरा छोटा पुत्र अजय (हाँगकाँग) में रहता है। उसके पास जाने के लिए मेरे पति ने आना-कानी की तब भाईजी ने पति को समझाया कि अजय की दोनों पुतरियों के पास जाकर रहोगे तभी पोतियों का आपसे प्रेम व लगाव बढ़ेगा । राजीव व अजय मेरे पत्रो को भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया जिसे बच्चों ने हमेशा याद रखा।

'जब जब मुझे मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ा तब तब भाईंजी व भौजाईजी से बहुत मार्गदर्शन प्रप्त हुआ भौजाईजी तो अब भाईजी की भी कमी पूरी कर रही हैं। उनसे मुझे ज़िन्दगी में इसी तरह प्यार व संबल प्रदान होता रहे। ऐसी कई समृद्ध यादे ह जो हमेशा मेरे स्मृति-पटल पर अंकित रहेगी।

त्रिवेणी मूंधड़ा, ठाणे

श्री श्रीरामजी तापडिया

आदरणीय शरी श्रीरामजी तापडिया से मेरा परिचय माहेश्वरी प्रगति मण्डल के माध्यम से हुआ और मुझे उनके सानिध्य का आनन्द मिला।

मैने जो विशेषताएं उनमें देखी उनमें मुख्यतया आपकी विनम्रता, शालीनता एवं आपसी विचार विमर्श द्वारा बातो को समझाना आपकी दूरदशिता का परिचायक थी !

मण्डल की बैठको में सभी की बात सुनना एवं अपनी बात रखकर सभी को विश्वस मं लेते थे !

हर साधारण कार्यकर्ता से लेकर उच्चश्रेणी के कार्यकर्ता के साथ परिवार के सदस्य के रूप में व्यवहार करते थे!

मण्डल भवन के नवीनीकरण का कार्य हो अथवा देश में अकाल, वाढ़ जैसी विपदाओ में आपका हमेशा सहयोग एबं मार्गदर्शन रहता था।

सादाजीवन, उच्चविचार का व्यक्तित्व आपमें था !

सामजिक चिन्तन आपका मुख्य विषय था !

अ्न्तजातीय विवाह, मृत्युभोज, स्वास्थ्य आदि पर आपके विचार सपष थे !

शादी विवाह का प्रसंग हो अथवा मृत्यु का, आप हर जगह उपस्थित रहते थे ।

व्यवसाय में भी बडी दक्षता के साथ संचालन करते थे !

अनुशासन, समयकी पाबंदी, सपष्टवादिता, कार्यक्षमता, सहनशीलता आदि आपके गुण थे !

मैं समझता हूँ कि समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा !

ऐसे उच्च स्तर के ऐसे व्यक्तित्व की क्षतिपूर्ति करना असम्भव है !

आनन्द राठी

लोअर परेल, मंबई - ४०० ०१३

SHRI SRIRAMJI TAPARIA

Ihave had the good fortune of having met Respected Shri Shriramji Sahab ona number of occasions and more particularly during my working with the Election Committee for the Maheshwari Mahasabha.

Sri Tapariaji was really a man of sound principles, and who ever worked with him really leamt a lot fom him. He was an ideal social worker Keeping always the interests of the Mahasabha primarily in view. His sincerity was always well recognized. J saw him to be extremely meticulous and systematic in his workings. He was a great leader and kept his team together. | am aware that he contributed a lot to the progress and development of the Maheshwari Samaj not only in Mumbai but also atthe National level fora long long time.

I am happy that on the occasion of his second Death Anniversary a book is being released dedicated to his memories and | am sure this publication will work as an inspiration to all in the future, On this occasion, I express my respect and gratitude for his affection and guidance and wish the publication, all success.

RAMA SHANKAR JHAWAR

दूरदृष्टा भाईजी

श्री श्रीरामजी तापड़िया बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी विशेषताओंकी लंबी सूची बन सकती है। परंतु उनको प्रभावशाली रूपे प्रस्तुत करना मेरे बस की बात नही है। उनके व्यक्तित्व का एक पहलू उल्लेखनीय है - “उनकी दूरगामी सोच।'” उनकी यह विशेषता कार्यकर्ताओंके साथ वार्तालाप में सदा दृष्टिगोचर होती थी। जो भी बात हो उसका दूरगामी परिणाम क्या हो सकता है इसका आकलन करके ही वे सार्थ उनके को कार्य करने की सलाह देते थे। मण्डल की कार्य पद्धति, परिपाटियाँ, नियम उन दूरगामी सोच के जीते जागते सबूत हैं।

सामाजिक कुरौतियोंका निवारण हुये बिना समाज देश की मुख्य धारा से नहीं जुड़ सकता, ऐसी उनकी मान्यता थी। समाज बंधुओंको अपनी सोच बदलने की बात के साथ वे उन्हे संस्कार, संस्कृति को अक्षुण्ण रखने की बात भी कहते थे।

सामाजिक सोच

एक अत्यंत प्रेरणादायी प्रसंग का उल्लेख कर रहा हूँ। १९६७ में भाईजी अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री चुने गये थे । उसी वर्ष किसी कारण से वे नागपुर आये थे। समाज के कुछ लोगों के साथ वे चर्चा कर रहे थे कि नागपुर माहेश्वरी समाजबन्धुओं को मात्र 720 मे नही रहकर Industria! ३०६४४ में जाना चाहिए। उस दौरान उन्हे बताया गया कि नागपुर में एक माहेश्वरी ९१९० युबक ने ॥'३८।०।५ लगाई है परंतु वह बंद होने कगार पर है। उन्होने उस युवक को बुलाया, उसके ७ का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सलाह भी दी। 0! अपेक्षाकृत ठीक चल सके इस हेतु भविष्य में सभी सहयोग देनेकी बात भी कही। उन्होने खुलासा किया कि मुझे ए! के ?7०1/.085 में अधिक रुचि नहीं है परंतु ए यदि बन्द हो जाता है तो नागपुर माहेश्वरी समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस घटना से भाईजी की समाज के प्रति सोच और उनकी आत्मीयता कैसी थी यह स्पष्ट होता है। किनहीं अन्य कारणोंसे वह युवक ए! को चालू रख नही पाया । बह युवक दूसरा कोई नही था बल्कि मैं खुद ही था। मण्डल की गतिविधियोंमें समाज के संगठन पर आंच आये ऐसा कोई भी निर्णय नही लेने की सलाह देते थे । उनका मानना था कि संगठन सर्वोपरि है।

मृत्यु उपरांत रीति रिवाजोंमें समयानुकुल सुधार किया जाना चाहिए, ऐसा उनका मत था। उसी के चलते मण्डल ने इस विषयपर एक मार्गदर्शिका भी पारित की थी जिसको समाज बंधुओंने काफी सराहा था।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

सन १९८६ की बात है। एक दिन भाईजी ने मुझे बुलाया और मेरे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस समय मेरा 3।००4 ?7८४५०९ 11६ कुछ चलता था। उस समय नागपुर में मेरे दो औद्योगिक प्रतिष्ठान थे।

१) राज पाइप्स प्रइव्हेट लिमिटेड जिसमें श्री दामोदरजी लड मरे पार्टनर थे।

२) हरिविष्णु पेकेजिंग लिमिटेड जिसमे शरी विष्णुदयालजी सारडा एवं शरदजी शर्मा मेरे पार्टनर

उपरोक्त साथियों के अतिरिक्त मेरे पारिवारिक सदस्य गोविन्द, राधेश्याम बृजकिशोर आदि भी कार्यरत थे।

भाईजी ने मुझसे कहा '“भगवान ना करे पर यदि तुमको कुछ हो गया तो पूरे गुप का भविष्य ही खतरे में पड़ जाएगा। तुझे इतनी समझ होनी चाहिए कि तेरे शरीर का मालिक तू अकेला नही, बल्कि तेरे परिवार वाले और तेरे ?३१€7 भी हैं। सेहत ठीक रखना अति आवश्यक है। “पेलो सुख निरोगी काया””। कितना सही और मौलिक विचार था ?

- बालकिसन मनियार

।। श्र गणेशाय नमः ।।

।। श्र गणेशाय नमः ।।

श्री जयप्रकाशजी,

सस्नेह वंदे।

आदरणीय भाईजी शरी श्रीरामजी की स्मृति में एक संस्मरण पुस्तिका प्रकाशित करने का आप के परिवार ने निश्चय किया है यह उपयुक्त एवं अतिउत्तम विचार है। यह मेरा सौभाग्य रहा कि पूज्य भाईजी का सान्निध्य मुझे करीब चार दशक तक मिला।

भाईजी की कार्यशैली एवं समाज के प्रत निष्ठा, कार्यकर्ताओं को जोड़ कर रखना व उनके व्यक्ति से मैं काफी प्रभावित हुआ। भाईजी का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक रहा। एक महान संगठन में सबको साथ लेकर चलना। मैने मण्डल की सभाओं में पाया है कि जब तक सर्व सम्मति ना हो जाय तब तक विचार विमर्श करते रहना और सर्व सम्मति से आगे बढ़ना भाईजी का हमेशा लक्ष्य रहा है।

भाईजी समाज के महान चिन्तक व मार्गदर्शक रहे हैं। भगवान महेश हम सभी को उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें ।

पूज्य भाईजी अपने आदर्श व कर्मठ विचारों के साध भी हमासे मध्य उपस्थित हैं, ऐसा अनुभव लगातार होता है।

- बालकृष्ण रा. लखोटिया

पू. भाईजी के कार्यपद्धति का स्मरणीय अनुभव

  1. अपने जीवन के अन्तिम ४/५ वर्षों में पू. भाईजी ने माहेश्वरी प्रगति मण्डल के अन्तर्गत उच्च शिक्षा हेतु भवन निर्माण करने के अथक प्रयास किए।
  2. इन प्रयासों में उनका लक्ष्य केन्द्रित हुआ चेन्नई स्थित एक न्यास (Public Charitable Trust) के पास। प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार मुख्यतः चेन्नई न्यास की जमीन पर उस न्यास द्वारा संचालित विद्यालय के पुराने भवन का नया भवन देना एवं वर्तमान नियमों के अनुसार available balance FSI का उपयोग मण्डल के शैक्षणिक कार्यों हेतु उपयोग करना।
  3. चेन्नई न्यास से प्राप्त प्रस्ताव पर, भाईजी उच्च शिक्षा हेतु भवन निर्माण के project की feasibility पर विभिन्न भवन एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते रहे। उनके चिन्तन के मुख्य बिन्दु:
    1. महाविद्यालय में पढ़ाई projection पर विचार। इस हेतु इस field में specialised व्यक्तियों से राय करना एवं मान्य राय पर चिन्तन।
    2. भवनों के निर्माण हेतु budget एवं धनस्रोत पर चिन्तन। संभावित अनुदान दाताओं की सूची पर कार्यकर्ताओं से चर्चा एवं सह दायित्व निभानेवाले कार्यकर्ता पर विचार विमर्श।
    3. इस project हेतु नया न्यास बनाने अथवा वर्तमान न्यास के अन्तर्गत ही कार्य करें इस पर सोच विचार।
    4. नये भवन के plans बनवाने का चिन्तन एवं उस अनुसार planning करना।
    5. आयकर बिन्दुओं पर कानूनी राय लेना।
    6. इस प्रकार के सभी विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ निरन्तर चर्चा एवं विचार-विमर्श।
  4. चर्चा, मार्गदर्शन एवं निर्णय हेतु इस विषय को न्यास में प्रस्तुत किया गया। प्रस्ताव पर न्यास में गहरा चिन्तन हुआ। न्यास में विचार आया कि मुम्बई में महाविद्यालयों की उपलब्धता पर्याप्त है। महाविद्यालयों का व्यवस्थापन कार्य भी जटिल है। मुम्बई में समाज के छात्र/छात्राओं के लिए मण्डल का छात्रावास नहीं है। मुम्बई में नौकरी पेशा हेतु आनेवाली लड़कियों के निवास के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है।
  5. भाईजी का सदैव चिन्तन रहा कि मण्डल के कार्य collective wisdom इस सिद्धान्त पर होते हैं एवं होने भी चाहिए। अतः न्यास में आये सर्वसम्मत विचारों में सहभागी होते हुए छात्रावास निर्माण का चिन्तन एवं उस दिशा में कार्य प्रारम्भ किया। चेन्नई के proposal में यह सम्भव नहीं था। उनका यह प्रयास अधूरा रहा।
  6. मेरा सुखद अनुभव रहा कि भाईजी के इन प्रयासों में मैंने उनके निकटतम सहयोगी के रूप में कार्य किया।
  7. भाईजी के इन विचारों एवं कार्यपद्धति ने हमें संगठित रखा है।
  1. भाईजी के पक्षों में संगठन के सम्बन्धित सूत्र:
    1. शैक्षणिक कार्यपद्धति, सामाजिक विचार-विमर्श एवं सर्वानुमति से निर्णय हमारी कार्यपद्धति की महत्वपूर्ण कड़ियाँ हैं।
    2. संगठन को एकजुट रखने में समन्वय व compromise की भावना व तैयारी आवश्यक है। ये कहते थे—
      "Compromising does not mean that I am wrong and you are right. It means that I value our relationship much more than my views."
    3. दूसरों की सोच व विचार को जानने, सुनने व समझने का मन रखना।
    4. किसी कार्यकर्ता की भाषा एवं सोचने के शैली में पर्याय न हो तो भी उन्हें उस कार्यकर्ता को पूरा मन देते हुए सदैव उसकी बात सुननी चाहिए।
    5. आपसी वार्तालाप में कभी-कभी किसी कार्यकर्ता का स्वर व बातों में उत्तेजना आ जाती है। कार्यकर्ताओं को स्वयं धैर्य रखते हुए, समझाकार वार्तालाप को सामान्य बनाना।
    6. बहस नहीं बल्कि संवाद करते रहना।
  2. भाईजी की ये यादें कार्यकर्ताओं को सदैव मार्गदर्शन करती रहेंगी।

- भागीरथ लड्डा


आदरणीय श्री श्रीरामजी तापडिया, जिन्हें माहेश्वरी प्रगति मण्डल के सभी कार्यकर्ता स्नेह एवम्‌ आदर से “भाईजी'कहते थे, माहेश्वरी प्रगति मण्डल को लगभग ५० वर्षो तक अपनी सेवाएं दी । उनकी देखरेख में दो भवन बने। बोरीवली में भी प्लॉट लिया गया लेकिन इनसे भी ज्यादा महत्वपूर्ण था उनकी कार्यशैली एवं उनके द्वारा कार्यकर्ताओं का समूह तैयार करना। कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना। उन्हें समझाना कि स्वयंप्रसिद्धि एवं पद की लालसा नहीं रखनी चाहिए। स्वयंप्रसिद्धि एवं सम्मान कार्यकर्ता न लें। मण्डल के स्वर्ण महोत्सव समारोह में मण्डल के निवेदन को (भाईजी के सम्मान का प्रस्ताव था) नकार दिया था।

अनेक विशेषताओं में एक जो दुर्लभ है :- सामने वाले की बात बिना थके पूरी सुनना, उसका यथासंभव समाधान करना - सभी कार्यकर्ता बिना संकोच उन्हें किसी भी विषय पर सम्पर्क कर सकते थे।

दूसरी :- बिना थके प्रयास करते रहना। अगर बात ठीक है तो उसे बीच में ही थक कर नहीं छोड़ना। उनका यह वाक्य अनेकानेक बार याद आजाता है “ भाई, Batesman किसी Ball पर out हुसी मालूम थोड़ो ही हैं” - यह वाक्य कितना संदेश दे रहा है!

इस स्मरणिका में अनेक साथियों ने लिखा है - अत: मैं उपरोक्त पंक्तियों में थोड़ा लिखकर अपनी श्रद्धांजलि भाईजी को समर्पित कर रहा हूं।

- विष्णुदयाल सारड़ा


यादों का सफर नामा

दीपक की भाँति जलता है कोई कोई, वृक्षों की भाँति फलता है कोई कोई ।

आदर्शो की बात तो सभी करते है, इस मार्ग पर चलता है कोई कोई ।।

मै सन्‌ १९७९-८० में जयपुर से शिक्षा पूर्ण करके अपने पारिवारिक व्यापार में संलग्न होने हेतु मुम्बई आया। विश्वविद्यालय शिक्षा के दौरान मेरी सामाजिक कार्यो में रुचि उत्पन्न हुई । मुम्बई में आते ही संयोगवश माहेश्वरी प्रगति मण्डल की रजत जयंती समारोह में शामिल होने का अवसर मिला और मैं मण्डल की गतिविधियों में सक्रिय होने लगा।

कुछ ही दिनों की सक्रियता में पू. भाईजी श्री श्रीरामजी तापड़िया का सानिध्य प्राप्त हुवा और कुछ ही महीनों में उनके प्रति श्रद्धा ब उनका मेरे प्रति स्नेह स्पष्ट होने लगा । सेवा, सम्पर्क, साधन, अनुभव व उम्र का हमारे मध्य बहुत बड़ा अन्तर था । लेकिन भाईजी ने इसे इतना सहज बना दिया कि मैं उनके प्रति पूर्ण सम्मान रखते हुये मित्रवत भाव से अपने युवा विचारों को खुलकर उनके सामने रखने लगा और भाईजी मुझे सुनने लगे, समझने लगे या यूँ कहूँ, मुझे समाज कार्यो के अनुरूप तराशने लगे ।

माहेश्वरी प्रगति मण्डल, मुम्बई के साथ ही अ.भा. माहेश्वरी महासभा में भी भाईजी के मार्गदर्शन में मेरी सक्रियता बढ्ने लगी अतएव अब लगातार भाईजी से सम्पर्क के अवसर मिलने लगे । मुम्बई में फोन पर निरन्तर वार्तालाप, अनेक बैठकों व कार्यक्रमों में सहभागिता व महासभा के कार्यक्रमो हतु मुम्बई से बाहर प्रवास के अनेक प्रसंग आने लगे।

समय अपनी गति से चलता रहा और मैं भाईजी के सानिध्य में उनकी सामाजिक विचारधारा को आत्मसात करते हुए मुम्बई व महासभा में गतिमान होकर कार्य करने लगा । मेरे जीवन के अति महत्वपूर्ण करीब ३०-३२ वर्ष भाईजी के पितृतुल्य आशीर्वाद के साथ पूर्ण हुए। भाईजी के व्यक्तित्व की कुछ वो बातें जो सदैव मुझे स्मरण रहेगी।

  1. पू. भाईजी सदैव मन, वचन और कर्म से समाज के प्रति समर्पित थे। उनकी कथनी और करनी में कतई अन्तर नहीं था।
  2. भाईजी श्रीमंत और सर्वजन में कोई फर्क नहीं करते थे। दोनों के प्रति उनके एक समान भाव रहते थे।
  3. माहेश्वरी महासभा में भाईजी के विचारों और कार्यों का बड़ा मान-सम्मान था।
  4. माहेश्वरी प्रगति मण्डल मुंबई भाईजी की सामाजिक कर्मभूमि रही। इस संस्था के सिद्धान्तों, कार्यों और विचारों में आपके सामाजिक चिन्तन की पूरी छाप दिखाई देती है।
  5. प्रजातांत्रिक पद्धति में भी बहुमत के स्थान पर सर्वानुमति बनाना, विरोधी विचारों को मान देना, प्रशंसा और सम्मान से परे रहना, चुनाव के स्थान पर चयन पद्धति, कार्यकर्ताओं को सदैव आगे बढ़ाना, मण्डल के सभी पूर्व अध्यक्षों को सक्रियता से चिन्तन की धारा में जोड़े रखना, कार्यकर्ता के लिये मण्डल में सिर्फ Entry है, यहाँ Exit नहीं है, का भाव उत्पन्न करना आदि विचार भाईजी के चिन्तन की देन हैं।
  6. भाईजी के चिन्तन की यह फलश्रुति है कि आज मुम्बई जैसे अति व्यस्त शहर में माहेश्वरी प्रगति मण्डल पिछले ६० वर्षों से करीब ५०० कार्यकर्ताओं और ७५०० सदस्यों के साथ प्रति वर्ष २०० से अधिक कार्यक्रम करता है।
  7. मुम्बई शहर में २ विशाल भवनों का निर्माण गिरगांव व अंधेरी में हुआ है। गिरगांव भवन के उद्घाटन की तिथियां निश्चित हो गईं। प्रमुख अतिथियों के नाम सहित सूचनाएं प्रकाशित हो गईं और ऐसा लगने लगा, भवन का कार्य अधूरा ही रहेगा। भाईजी ने कार्य पूर्ण करने का निश्चय लेते हुए मण्डल के निर्माणाधीन भवन में अपना अस्थायी निवास बना लिया और दिन रात कार्यों को गति देते हुए समय पर निर्माण पूर्ण करवा दिया। भाईजी के इस प्रेरणादायी कार्य के आगे पूरा समाज श्रद्धावनत हो गया।
  8. सामाजिक सन्दर्भ में अनेक बैठकें भाईजी के निवास स्थान पर होती थीं। भाईजी एवं सुमन भाभीजी कार्यकर्ता साथियों के खान-पान का बहुत ही सुखदपूर्ण ध्यान रखते थे।
  9. भाईजी को गीत संगीत में गहरी रुचि थी। विशेषतः मारवाड़ी गीत - भजन का पूरा आनन्द लेते थे। जब भी कार्यकर्ताओं के साथ रेल यात्रा या प्रवास में साथ होते तो अक्सर कहते थे, “रमेशजी के गले को ध्यान रखो भाई, आं की आवाज ठीक रहनी चाहिये, आं से मारवाड़ी गीत भी तो सुनना है।”
  10. भाईजी समाज की प्रगति व सामाजिक समस्याओं के प्रति गहरा चिन्तन करते थे। इस सन्दर्भ में किसी भी समाचार पत्र, पत्रिका में कोई लेख या समाचार देखते तो उसकी फोटो कॉपी बना कर साथी कार्यकर्ता को भेज देते थे और समयानुसार उस पर चर्चा भी करते थे।
  11. माहेश्वरी भवन में आयोजित अधिकांश बैठकों के बाद भाईजी मुझे अपनी कार से मेरे घर तक छोड़ने आते थे। पूरे रास्ते आज बैठक में चर्चा किस रूप में हुई, यही हमारे चिन्तन का विषय रहता था।
  12. इतने लम्बे सानिध्य के बाद भी मुझे याद नहीं कि भाईजी ने कभी व्यक्ति विशेष की बात की हो। भाईजी सदैव सामाजिक चिन्तन व कार्यों पर ही चर्चा करते थे। प्रसंगवश किसी कार्यकर्ता की चर्चा भी होती तो कार्य के सन्दर्भ में ही रहती थी।

भाईजी के अनेक कार्य, विचार व आदर्श न सिर्फ स्मरण रहेंगे बल्कि जीवन दर्शन की तरह उज्ज्वलता भी बनाए रखेंगे। यादों का सफरनामा शब्दों में बंया करना मुश्किल है । इसे तो आत्मिक अनुभूति की साथ ही महसूस किया जा सकता है ।

पू. भाईजी की आदर्शमय स्मृतियों को वंदन के साथ ।

- रमेश मरदा, मुम्बई

भाईजी - एक वैचारिक तत्व

आदरणीय भाईजी स्व. श्री. श्रीरामजी तापड़िया के सानिध्य में मैने माहेश्वरी प्रगति मण्डल मुंबई में लगभग ३२ वर्ष तक एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे कार्य किया । इस कार्यकाल के दौरान के भाईजी के अनेकों संस्मरण मेरे मन मस्तिष्क में संजोये हुए है । मुझे लगता है भाईजी श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उपदेशित एक सच्चे “कर्मयोगी” ही थे क्योंकि उनकी समस्त सोच और रुझान केवल और केवल मात्र माहेश्वरी प्रगति मण्डल मुंबई (मण्डल) के माध्यम से समाज के निमित्त और समाज के लिये ही थी । भाईजी केवल समाज के लिये जिये और समाज में ही विलीन होकर हम सबके मन-मानस में बस गये । भाईजी के वैकुण्ठवास के ८ वर्ष बाद भी, एक पल के लिये भी हम भाई जी को विस्मृत नहीं कर पाये क्यों कि आज भी मण्डल में सामाजिक निर्णयों में दुविधा होने पर, हमें केवल एक ही सोच आती है कि यदि इस समय भाईजी होते तो क्या निर्णय लेते, और हमें अनायास ही सही निर्णय का मार्ग मिल जाता ।

जब भाईजी की याद आती है, तो भाईजी के संस्मरणों की अनेक यादें मन-मानस में एक छोर से दूसरे छोर तक समुद्रीय ज्चार भाटे की तरह टकराने लगती है । समस्त यादों का संकलन संभवत पुस्तक के एक खण्ड (Volume) में भी नहीं समा पाये, अत:कतिपय संस्मरण यहाँ यादगार के रूप में लिखने का प्रयास कर रहा हूँ ।

१. निर्णयोंमें '“सर्वसम्मतता'' - समाज को भाईजी की देन

प्रातांत्रिक कार्यपद्धति के पालक होते हुए भी, समाज और मण्डल के कार्य की प्रत्येक इकाई में, भाईजी, निर्णयों में सर्वसम्मतता चाहते थे । मेरे दृष्टिकोण से ““सर्वसम्मतता”” मुंबई कार्यकर्ताओं को भाईजी की ही देन है जिसे आज भी हम निभाते आ रहे हैं । एक दृष्टान्त याद आता है वर्ष २००७-०८ का, जब मण्डल विधान संशोधन का प्रस्ताव चल रहा था । मैं विधान संशोधन समिति का संयोजक था । विधान संशोधन के अनेक प्रस्ताव थे, उनमें से एक प्रस्ताव था बोरीवली क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन कर, मालाड और कांदिवली क्षेत्र की अलग समिति, ““मालाड क्षेत्रीय समिति'” के गठन का । बोरीवली क्षेत्र, परिवारों और क्षेत्र की दृष्टि से बहुत विशाल हो गया था और कई स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी यही राय थी । कतिपय कार्यकर्ताओं का विरोध था कि यह बोरीवली समिति को टुकड़े करके बाँटने का प्रयास है । जबकि क्षेत्र की विशालता के मद्देनजर यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है । हालाँकि यह व्यवस्थापिका सभा में पास होने के साथ ही AGM में भी २/३ बहुमत से ही पास होनेवाला विषय था, और विरोध करने वाले कार्यकर्ता भी अल्पमत में थे, तथापि भाईजी का मत था कि इस प्रस्ताव को पारित करने के लिये सर्वसम्मतता का प्रयास होना चाहिये । हमने अनेकों मीटिंग उन कार्यकर्ताओं के साथ की परन्तु वे नहीं माने । कषत्रं में भी मीटिंग की, सर्वसम्मतता नहीं बन पाई । फिर भी भाईजी ने, अपना प्रयास जारी रखा । और अन्तमें, सभी विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं ने भी इस पुनर्गठन के प्रस्ताव मे विवेक देखा और इसकी आवश्यकता समझी, और इसे मान लिया । परन्तु कुछ व्यक्तिगत कारणों से उनका मत था कि इस प्रस्ताव को एक वर्ष पश्चात्‌ क्रियान्वयन में लाया जाय जिसमें मण्डल को कोई तात्विक दोष नहीं दिखा। अन्ततः मण्डल की दि. १४ जून, २००८ की इजीएम (Extraordinary General Meeting) में ६८४ सदस्यों की भारी ऐतिहासिक उपस्थिति में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया । ज्ञातव्य रहेकि साधारणतया AGM में ५१ सदस्यों के उपस्थिति के कोरम को भी हमें अनेक सदस्यों को फोन करके बुलाकर पूरा करना पड़ता है ।

२. विरोधी विचारों को मान्यता और स्वीकार्यता

भाईजी का एक बड़ा बड़प्पन था कि उनके सामाजिक विचारों के विपरीत भी कार्यकर्ताओं का मत रहता था तो उसे भी ध्यान से सुनते थे, मनन करते थे, समझते थे, मान देते थे और यथासम्भव स्वीकार करते भी थे । ऐसी एक घटना मेरे साथ भी हुई । भाई जी लड़कियों की नॉर्मल शिक्षा के अलावा उच्च शिक्षा जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्सेज के मत में नहीं थे । क्योंकि लड़कियों को घर गृहस्थी संभालना होता है और विवाहों में देर होना यथोचित मैचमेकिंग और स्वस्थ संतानोत्पति के लिये भी उचित नही है। जब कि मेरा मत था कि आज के परिवेश में लड़कियों को भी उच्चतम शिक्षा मिलनी चाहिए। एक दृष्टि से दोनों ही विचार अपने अपने तर्क से सही है । परन्तु भाई जी ने स्वयं के विचार मुझ पर थोपने के बजाय, मेरे विचारों को यथोचित मान देते हुए उन्हें न केवल स्वीकारा अपितु मण्डल की २००२ वर्ष में प्रकाशित “अन्तर्जातीय विवाह - एक समस्या: कारण, दुष्परिणाम एवं समाधान”” पुस्तिका में यथोचित रूप से बुना भी और प्रकाशित भी किया । व्यक्तिगत और मण्डल की नीतियों और कार्यपद्धत को लेकर कार्यकर्ताओं के विरोध के कई पत्र भाईजी के पास आते थे । उन पर भाईजी की प्रतिक्रिया एक विलक्षण प्रकार की होती थी । भाईजी, पत्र लिखने का समय निकालने को भी अमुक कार्यकर्ता द्वारा उसके सामाजिक चिन्तन का ही भाग मानते थे । वाहरे ! मण्डल के ““महात्मा गाँधी””, तुझे शत शत नमन '।

३. भाईजी - एक वैचारिक तत्व

भाईजी का सामाजिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन गहरा था और यह चिन्तन मण्डल के हम कार्यकर्ताओं को निरन्तर प्रवाहित होता रहता था । भाईजी कभी भी हमको विचार शून्य नहीं रखते थे, चिन्तन हेतु विषय पर विषय देते रहते थे। भाई जी जब भी कोई नया लेख लिखते थे, या नया विचार आता था या नया उद्भोधन लिखते थे तो हमें शेयर करते रहते थे । महासभा के लिये उनके लेख हो या नवभारत टाइम्स की कोई अच्छे लेख की कटिंग हो, या “विवाह संस्था'' पर श्रद्धेय पाण्डुरंग जी शास्त्री के प्रबचनों से प्रकाशित पुस्तक, ““संस्कृति चिन्तन'” से उद्धरण, आदि हो, हमें भेजते रहते थे मानों वे हम लोगों में भी सामाजिक चिन्तन का बीज डालना चाहते हों या हम लोगों में भी सामाजिक चिन्तन की प्रवत्तिविकसित करना चाहते हों।

२०११ में भाईजी ने अमेरिका में रहने वाले उनके साले की १८ वर्षीय अमेरिका में ही पली-बढ़ी दोयती का “'एरेन्ज्ड मेरीज'' पर एक चार पृष्ठीय लेख भेजा जो उस उम्र के अनुसार गहरी सोच के साथ ही सारगर्भित भी था । उस लड़की का मत था कि अमेरिका के मुकाबले भारत में तलाक का प्रतिशत अत्यन्त कम है क्योंकि भारत में अधिकतर एरेन्ज्ड मेरीज होती है, अमेरिका की तरह लव मेरीज नहीं । यहाँ तक कि मुझे याद है, एक बार तो उन्होने, वर्ष २००४ में हमें एक पत्र लिखकर सन्‌ १९२१ में प्रकाशित “नागौरवाटी प्रान्तिक माहेश्वरी सभा, रोल मारवाड”' का कार्य विवरण'” यह अध्ययन करने और जानकारी के लिये भेजा कि हम जानें कि राजस्थान में रहने वाला माहेश्वरी समाज भी सामाजिक समस्याओं व संगठन के विषय में ८३ वर्ष पूर्व भी कितना जागरूक था और कैसा चिन्तन होता था । इस कार्य विवरण” में सभा में पारित २५ सूत्रों का प्रस्ताव था जिसमें विवाह के रीति रिवाज में सुधार से सम्बन्धित कई प्रस्ताव थे।

प्रकाशन में सदस्यों के निमन्त्रण पत्र की नकल” भी थी जिसका आरम्भ अत्यन्त ही रोचक था । जो यहाँ पर उद्धरित करने योग्य है -

सुभस्थान सर्वोपमा सकल गुण निधान सज्जन सिरोमणी समस्त माहेश्वरी सरदारां योग्य लिखी रोल से सर्व माहेश्वरी पंचा की जैगोपालजी की बंचावसी। अपरंच R अठारा माहेश्वरी पंच मूंडवा इत्यादि रा माहेश्वरी सरदारां सूं सलाह करने ओ निश्चय करयो है कि .... मेरा यह निश्चित मत है कि भाईजी केवल सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं अपितु एक “सामाजिक बैचारिक तत्व” हैं जो आज भी हमारे मनमानस को झक झोरता रहता है । यही नहीं, यह केवल भाई जी का बोया हुआ बीज है कि हमारे सामाजिक विचारों में व्यावहारिकता भी है और परिपक्वता भी ।

४. सिद्धान्तों में गरमाई, व्यवहारिकता में नरमाई

भाई जी, सिद्धान्त के अनुपालन में जितने कठोर / सख्त दिखते थे, कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार में उतने ही नरम थे । सच में वे फर्मनेस (firmness) और फ्लेक्सिबिलिटी (flexibility) के समन्वय थे । मण्डल के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से उन्हें बेहद लगाव था । वे सबसे गले में हाथ डालकर बात करते थे और हर कार्यकर्ता को विश्वास था कि भाईजी उसकी पहुँच में है । भाईजी मण्डल के प्रकाशन में फोटो छापने के विरोधी थे क्योंकि उनका मत था कि फोटो छापने की वृत्ति से कार्यकर्ताओं में स्वयंप्रसिध्दि और अभिमान का भाव पनपता है। परन्तु एक बार जब बोरीवली क्षेत्रीय समिति के रजत जयन्ती वर्ष की स्मारिका के प्रकाशन हेतु वहाँ के कार्यकर्ताओं ने फोटो छापने की आज्ञा माँगी तो वहाँ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सैद्धान्तिक विरोध के बावजूद भी, भाईजी ने कतिपय विशिष्ट फोटो के प्रकाशन की मंजूरी दे दी जिससे कार्यकर्ताओं में अत्यन्त प्रसन्नता छा गई । यह उनका व्यवहारिक लचीलापन था । इसके विपरीत वहाँ के आनन्द मेले में सटटेबाजी के गेम्स की उन्होने कत्तई मंजूरी नहीं दी । यह उनकी सैद्धान्तिक दृढ़ता थी।

५. भाईजी की 'उत्कृष्टता' (Excellence) की सीख

भाईजी ने मुझे और मेरे माध्यम से अति उत्कृष्टता क्या है, इसकी जीवनोपयोगी व बहुत ही दीर्घकालीन सीख दी है । सत्र २००१-०३ में मेरे मण्डल के मंत्रीपद के कार्यभार का निर्वाह करने के तुरंत बाद अगले सत्र २००३-०५ के लिये मुझे अध्यक्षपद का प्रस्ताव देते हुए भाई जी ने मेरी राय जाननी चाही । मैंने कहा, भाई जी, मंत्री पद का कार्यभार भारी था, मैंने बहुत समय भी दिया और काम भी बहुत किया, मुझे अच्छा लगा और संतोष भी है । परन्तु अध्यक्ष पद के दायित्व के लिये मुझे २वर्षकी छूट (moratorium) चाहिये क्योंकि मेरे स्वभाव से मुझे प्रत्येक कार्य में अति उत्कृष्टता चाहिये । भाई जी ने बहुत सुन्दर उत्तर दिया । उन्होंने कहा कि एक तो मण्डल मे छूट की परम्परा नहीं है । दूसरा, जहाँ तक उत्कृष्टता (Excellence) का सवाल है, उत्कृष्टता एक परस्पर संबंधित शब्दावली (relative terminology) है । यदि आप (यानि में) अकेले हैं तो आपकी अकेले की उत्कृष्टता एक मापदण्ड है। परन्तु जब आपकी शादी हो गई तो आपकी और आप की सहचारिणी की जो संयुक्त उत्कृष्टता है वो आपकी उत्कृष्टता हुई । बच्चे होने पर बच्चों के सहित जो उत्कृष्टता है वह आपके परिवार की उत्कृष्टता का मापदण्ड है । मण्डल के परिपेक्ष में आपके नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों की या कार्यकर्ताओं की जो संयुक्त उत्कृष्टता है, वही आपकी ही उत्कृष्टता है । भाईजी की यह सीख मैंने जीवन भर के लिए गाँठ बांधकर संजो ली । और यही संयुक्त उत्कृष्टता मूलत: मण्डल संगठन का मूल मंत्र है।

६. आखिर, वह 'अगस्त' आया ही नहीं

भाई जी की एक यह विशेषता थी कि मण्डल के निर्णयों में कभी भी उनकी कठोरता या सख्तता (rigidity) नहीं रही । यदि किसी विषय पर कोई नया पहलू सामने आता है तो चिन्तन और पुनचिन्तन के लिए भाईजी की सदा सहमति रहती थी । इससे निर्णय तो परिष्कृत होते ही थे परन्तु कार्यकर्ताओं की भी सकारात्मक सहभागिता रहती थी । माहेश्वरी प्रगति मण्डल मुंबई में २०१२- १४ के दौरान, केन्द्रीय युवा समिति की आवश्यकता और गठन को लेकर पदाधिकारियों में मत- मतान्तर हो गया । मेरा मत केन्द्रीय युवा समिति को गठित रखते हुए इसे निरन्तर जीवन्त रखने का था । परन्तु, पूर्व अध्यक्षों सहित २० सदस्यों की पदाधिकारियों की बैठक में, मेरे अतिरिक्त एक और पूर्व अध्यक्ष (भाई श्री गोपालजी छापरवाल) को छोड़कर १८ पदाधिकारियों की राय गठन के पक्ष में नहीं थी । उस सत्र से के .यु.स.गठित नहीं करने का प्रस्ताव पारित हो गया ।

यह बात मेरे गले कतई नहीं उतर रही थी । मैंने भाई जी से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर कहा, “भाई जी, के.यु.स. का गठन नहीं करने का निर्णय मेरे को बिल्कुल नही समझ में बैठ रहा है और इसे मैं मण्डल में बहुत बड़ी दुर्घटना के रूप में देख रहा हूँ, में आपसे इस बारे में मिलना चाहता हूँ।'' भाई जी ने मेरी बात ध्यान से सुनी । विषय की गंभीरता आँकी और तुरंत कहा, “सामरिया जी, व्यस्तता के कारण शायद मिलना संभव नहीं हो, परन्तु आप मुझे बिंदु स्वरूप आपके विचार भेजिये।'” इतना काफी था । मैने मेरे २३ जून, २०१४ के पत्र के साथ एक १ ६ बिंदुओं का प्रपत्र भाई जी को भेजा और जून में ही मिलने का निवेदन किया क्योंकि जुलाई (२०१४) में, मैं बाहर ही बाहर रहने वाला था । भाईजी ने मात्र ३ दिन बाद तुरन्त २६ जून, २० १४ को मुझे e-mail से सूचितकियाकि ३० जून तक मेरा मिलना डॉक्टरों ने बंद कर रखा है और जुलाई में अन्य साथी पदाधिकारीगण घूमने गये हैं और आप (मैं) भी नहं है, अत: अपने अगस्त (२०१४) माह में यथाशीघ्र चुनाव (मण्डल की व्यवस्थापिका सभा का सत्र २०१४-१ ६ के चुनाव) के पहले इस विषय पर (के.यु.स. के गठन सम्बन्धी) शान्ति से मिलकर पुनचिन्तन कर लेंगे । विधि की विडम्बना है । भाई जी का वैकुण्ठवास २२.०७.२०१४ को मुंबई में हो गया। अत: संयोग से भाई जी वाला अगस्त” भाई जी के साथ पुनचिन्तन हेतु, भाई जी के जीवन काल में आया ही नहं । में सोचता हूँ कि किसी भी सामाजिक विषय पर भाईजी का यह पत्र अन्तिम या अन्तिम में से एक है । मुझे यह भी संतोष है कि भाईजी ने एक सामाजिक विषय पर अन्तिम संवाद के लिये मुझे चुना । मैंने भाईजी को १६ बिंदुओं का जो पत्र लिखा और उनके २६ जून के जवाब का पत्र, दोनों ही मेरे २०१७ में प्रकाशित पुस्तक, “समाज एवम्‌ युवा, में प्रकाशित है।

मैने मण्डल के तत्कालीन अध्यक्ष महोदय को ये दोनों पत्र भेजकर उन्हे केन्द्रीय युवा समिति के गठन के निर्णय पर, भाईजी की भावना के अनुसार, पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर पुनचिन्तन का निवेदन किया । पदाधिकारियों की यह पुनचिन्तन बैठक अगस्त (२०१४) में ही हुई । और सबको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उस पुनचिन्तन बैठक में २० सदस्यों की उपस्थिति मे पर् में लिये गये निर्णय को बदलते हुए सर्वसम्मति से केन्द्रीय युवा समिति के गठन का निर्णय लिया गया और आज भी केन्द्रीय युवा समिति प्रत्येक २ वर्ष के लिये गठित की जा रही है और कार्यरत है । भाई जी द्वारा मुंबई मण्डल को दिये गये “'चिन्तन-पुनचिन्तन”” की कार्यपद्धति का ही यह सकारात्मक परिणाम है, ऐसी मेरी सोच है।

7. भाई जी से हम व्यक्तिगत और पारिवारिक विषयों पर भी समय समय पर बात करते रहते थे उससे भी हमें काफी सही रास्ता मिलता रहता था । भाई जी के निवास पर भी अनेकों बार मिलते थे । भाई जी से एक बार के व्यक्तिगत रूप से वन टु वन वार्तालाप के दौरान, मुझे भाई जी के निवास पर रात ८ बजे से १२.३० बजे तक कतिपय विषयों को लेकर बैठने का अवसर मिला। समय कब निकल गया, मालूम ही नहीं पड़ा । १२.३० बजे भी इसलिये उठना पड़ा कि चर्चगेट से मालाड के लिये लास्ट ट्रेन १.०० बजे चलती थी । भाईजी मन के साफ थे, कई बातें खुलकर बोलते थे । भाईजी आध्यात्मिक थे परन्तु मूर्ति पूजा के पक्षघर नहीं थे । मण्डल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बारे मे भी अपने “मन की बात”' खुलकर मुझे बताई जो शायद उनकी सर्व-विदित राय से मेल नहीं खाती थी । मैं उन दिनों मण्डल का अध्यक्ष था । परे विश्वास और आत्मीयता से मुझसे बात करते थे । अंधेरी माहेश्वरी भवन के लोकार्पण वर्ष २००४ में पूजन के समय भाईजी (ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष) और आ. सुमन भाभी और मैं (मण्डल अध्यक्ष) और मेरी धर्मपत्नी गीता जी साथ साथ पूजा में बैठते थे लगातार ९ दिन तक । उन दोनों में हम दोनों की प्रति अत्यंत ही अपनापन और सम्मान की भावना थी । भाई जी की स्फूति और सक्रियता देखते ही बनती थी । अंधेरी भवन के लोकार्पण मे भवन की छत पर चारों तरफ सूत का धागा बाँधकर ““दिशा बंधन” की परम्परा की होती है जिसमें मण्डल द्वारा दसों दिशाओं के दस दिग्पालों को जागृत कर यह प्रार्थना की जाती है कि, इस भवन पर दसों दिशाओं से कोई भी कुदृष्टि नहीं पड़े। हम सब छत पर चढ़ने के बारे में विचार विमर्श कर ही रहे थे कि भाई जी आगले ही पल तुरन्त सूत की कूकड़ी लेकर छत की दीवार पर चढ़ गये और धागा बाँधना प्रारम्भ कर दिया । भय और संतोष के वातावरण में भाई जी की मण्डल और भवनों के प्रति समर्पिता ने हम सब को भाव-विभोर कर दिया । सच में आँका जाए तो मुंबई माहेश्वरी समाज को दोनों भवनों की केवल और केवल मात्र भाईजी की ही देन है ।

कई व्यक्तिगत प्रसंग भी मेरे संस्मरण में है । मेरी पूज्य माताजी (स्व. रामचंद्रीबाई) का वैकुण्ठवास १९९५ के दशहरा (मंगलवार, ३ ऑक्टोबर) के दिन हुआ। तीसरे दिन मेरे निवास मालाड पर बैठक थी । भाई जी स्वयं व्यक्तिगत तौर पर आये, मेरे समीप बैठकर मुझे सांत्वना बधाई और यह कहते हुए उठे कि “आप जल्दी से इस शोक से बाहर आओ, अगले सत्र में, आपको मण्डल उपाध्यक्ष पद के भार का निर्वाह करना है।'” मानों वे एक साथ दो संदेश दे रहे थे । भाई जी का व्यक्तिगत लगाव देखते ही बनता था ।

भाई जी उन दिनों पुरानी एम्बेसिडर कार रखते थे । एक दिन मैंने भाईजी से पूछ ही लिया । “भाईजी, आजकल इतनी नई नई कारें चलन में है और आप अभी तक भी पुरानी एम्बेसिडर रखे हुए है । भाई जी ने बहुत ही पारिवारिक और परिपक्व उत्तर दिया । भाई जी ने कहा, “सामरिया जी, परिवार के सभी सदस्यों को साथ में लेकर चलना पड़ता है।” मुझे भाईजी के नेतृत्व में मण्डल परिवार की एकजुटता का उत्तर मिल गया ।

भाई जी के संस्मरणों का अथाह सागर हम सब कार्यकर्ताओं के मन में हिलोर ले रहा है । जितना लिखो उतना ही कम है । कहीं तो विराम देना ही होगा, विश्राम लेना ही होगा । भाई जी को क्या कहू - कर्मयोगी ? सामाजिक संत ? या कि वैचारिक तत्व ? जो कहूँ वह उनके लिये कम पड़ता है। परन्तु मेरी एक दृढ मान्यता है कि मेरे सामाजिक जीवन में जिन सामाजिक महापुरुषों का प्रभाव रहा, उनमें भाई जी और भाई जी की सामाजिक सोच और सामाजिक सोच की गहराई सदा-सर्वदा अग्रणी है और रहेंगे ।

- सीए. रामस्वरूप सामरिया, मुंबई

श्री श्रीरामजी तापडिया

जसवन्तगढ़ (नागौर जिला राजस्थानी के १२००० बस्ती के एक छोटे से गाँव के निवासी, अग्रगण्य व्यापारी एवं समाजसेवी स्व. सेठ श्री लादूराम जी तापड़िया के पौत्र श्री श्रीराम जी तापड़िया का जन्म दिनांक २४ अक्टूबर १९२८ को कलकत्ता में हुआ। जसवन्तगढ़ का तापड़िया परिवार प्रारम्भ से ही समाजसेवा व धार्मिक प्रवत्तियों में संलग्न रहा है और इनके परिवार द्वारा समाज को सदैव अच्छा योगदान मिलता रहा है। तापडिया परिवार द्वारा स्थापित लड़कों व लड़कियों के प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक चार विद्यालय एवं दो दातव्य आयुर्वेदीय ब होमियोपेथिक चिकित्सालय जसवन्तगढ़ में संचालित है।

श्री श्रीरामजी तापडिया ने अपना बी. ए. तक का अध्ययन सन १९४८ में सम्पूर्ण किया और व्यापार संभालते हुए सन्‌ १ ९५६ में एल. एल. बी. की परीक्षा मुम्बई में पास की। आपने बी. ए. ऑनर्स फिलोसोफी या दर्शनशास्त्र एवं संस्कृत विषय से किया। सन्‌ १ ९४९ में आप मुम्बई आये और आपने पैत्रिक कपड़े के व्यापार में सम्मिलित हुए। आपने अपनी कुशाग्र बुद्धि से कपड़े के निर्यात का काम भी प्रारम्भ करके व्यापार को विस्तृत किया। आपके मार्गदर्शन एव॑ निर्देशन में परिवार द्वारा बड़ी पॉवरलूम फैक्टरी, विशाल कंलेण्डरिंग कारखाना, चुम्बक बनाने की दो उद्योग इकाई (परमानेन्ट मेग्नेट लि), हाथ के औजार निर्माण का बड़ा कारखाना (तापडिया टूल्स लि) एवं कॉपर टी गर्भनिरोधक बनाने का कारखाना (फेमीकेयऱ प्रेग्ना इन्टरनेशनल) स्थापित हुआ।

समाज सेवा में आपकी विशेष रुचि रही और १९६२ से ही ३४ वर्ष की उम्र से पूरे उत्साह से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने लगे। आपने सामाजिक क्षेत्र मं मुम्बई एवं अखिल भारतीय स्तर पर काम किया। समाज की उभरती हुई समस्याओं पर आपका विशिष्ट अध्ययन था। सर्व प्रथम आप माहेश्वरी प्रगति मण्डल, मुम्बई में मन्त्री चुने गये। सन्‌ १९६२ से १९६५ तक मनरी, फिर उपाध्यक्ष और सन्‌ १ ९६ ६ से पांच वर्ष तक लगातार संस्था के अध्यक्ष रहे। आपके कार्यकाल में माहेश्वरी प्रगति मण्डल ने विविध कषत्रं में उल्लेखनीय प्रगति की ओर समाज सेवा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाया। पदाधिकारी न होते हुये आप मण्डल के दिशानिर्देशक एवं संगठक की भूमिका निभाते रहे । मण्डल के दो विशाल भवनों का नवनिर्माण और समाज के छोटे-बड़े ५०० सक्रिय कार्यकर्ताओं का समूह तैयार करना आपकी विशाल संगठन शक्ति का परिचायक है।

राजस्थान रिलीफ सोसायटी मुम्बई के आप मैनेजिंग ट्रस्टी थे । इस संस्था द्वारा राजस्थान के दुष्काल ग्रस क्षत्र जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर व उदयपुर जिलों में १९६८ / १९६९ में कुल मिलाकर ६० लाख रुपयों का राहत कार्य किया गया था। माहेश्वरी समाज की अखिल भारतीय संस्था ““माहेश्वरी महासभा के आप सन्‌ १९६७ से १९७२ तक प्रधानमंत्री रहे। शरी श्रीकृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट के सन्‌ १९६७ से १९९६ तक आप नयासी रहे। जाजू ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष १८,० ०,००० रु. की छात्रवृति और असहाय भाई / बहिनों को सहायता दी जा रही है। महासभा के चुनावों में आपकी मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका निष्पक्ष एवं पारदर्शी मानी जाती थी। मुम्बई के शैक्षणिक क्षेत्र में नर्सरी से एम.एस.सी. तक की पढ़ाई के लिए हिन्दी विद्या भवन विद्यालय के आप उपाध्यक्ष रहे। मारवाड़ी सम्मेलन, मुम्बई एवं महाराष्ट्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स मुम्बई की व्यवस्थापिका सभा के आप सदस्य रहे थे। विद्यार्थियों को प्रति माह “विपश्यना साधना'” का सघन प्रशिक्षण देने वाला विपश्यना विश्व विद्यापीठ “सयाजी ऊ बा खिन मेमोरियल ट्रस्ट”” द्वारा इगतपुरी (महाराष्ट्र) में संचालित है, उसके आप प्रथम अध्यक्ष रहे थे । इस विद्यापीठ के सहयोग से संसार के लगभग ६५ देशों के ५०,००० नागरिक प्रतिवर्ष विपश्यना साधना का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आपको राजस्थानी साहित्य एवं गीत-भजन में विशेष रुचि थी। राजस्थानी रंगभूमि की उन्नति में भी आप दिलचस्पी लेते थे।

मालिक एवं कर्मचारियों के बीच अच्छे सम्बन्ध एवं संस्था संगठनों में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय विषय में आप अनुभवसिद्ध मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते थे। आपने अपना उत्तरकालीन सम्पूर्ण समय समाज सेवा व सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रदान किया और संगठन व कार्यकर्ताओं के बीच कड़ी बने रहे । स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरूकता अनुकरणीय थी। सभी छोटों बड़ों को स्वास्थ्य के महत्व को वे समझाते थे। ८६ वर्ष की आयु में भी बे १२ घण्टे तक प्रतिदिन कार्य करते थे। गत १० जून २०१४ को उन्हें कुछ अस्वस्थता महसूस हुई। सभी तरह के इलाज किये गये लेकिन फेफड़े का रोग बढता गया। ५ दिन पूर्व उन्हें भावी का आभास हो चुका था और एक वीरपुरुष की तरह उसकी तैयारी उन्होंने प्रकट कर दी थी और अस्मताल से घर ले आने कास्ट निर्देश दिया। २२ जुलाई २०१४ को दोपहर वे घर आ गये और सायं ७.३० बजे अत्यन्त शान्त मुद्रा में उन्होंने महाप्रयाण किया। दिखावा आडम्बर से दूर रहने वाले और समाज सुधार के अग्रगामी श्रीरामजी ने अपनी मृत्यु को और अपने अन्त्यविधि संस्कार को भी लिखित आदेश द्वारा रूढि अन्धविश्वासरहित एक अनुकरणीय आदर्श बनाया।

माहेश्वरी जगत के युगपुरुष के चरणों में शत-शत प्रणाम !!

- एक माहेश्वरी पत्रिका


आदरणीय श्री श्रीरामजी तापड़िया के प्रति आदरांजलि

सर्वप्रथम मैं मुम्बई माहेश्वरी समाज के महानुभावो को को नमन करते हुए उनका आभार प्रकट करता हूँ जो आपने आदरणीय श्री श्रीरामजी तापड़िया के स्मरणार्थ एक स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लेकर मुझे भी उनके लिए अपनी भावना व्यक्त करने के लिए आग्रह किया। यह मेरा सौभाग्य है।

मेरा श्रीरामजी साहब से काफी वर्षो तक महासभा की मीटिंगों, चुनावों व अन्य विवाद सुलझाने वाली मीटिंगों आदि में उनसे सम्पर्क हुआ। उनमें सदैव समाज व उसके संगठन के प्रति विचार-चिन्तन जारी रहा। उन्होने माहेश्वरी महासभा के महामंत्री के दायित्व का सुचारू रूप से निर्वाह भी किया था किन्तु मुम्बई की माहेश्वरी समाज बन्धुओं में उनका काफी आदर व सम्मान था। सदैव वहाँ वे मार्गदर्शन व नेतृत्व प्रदान करते थे। वे अत्यन्त विनम्र, अपने विचार के प्रति दृढ़ थे। उनमें अच्छी सोच वाले महान व्यक्तित्व की ऐसी विशेषता थी जो बहुत कम लोगों में मिलती है।

श्रीरामजी साहब जब भी अपने विचार महासभा में या “माहेश्वरी के माध्यम से रखते थे समाज बन्धु भी उनके विचारों से सहमत हेते थे । मैने कभी भी उनके मुंह से बिना सार वाली बात नहीं सुनी।

एक बार की बात मुझे स्मरण आती है कि स्व. श्री मधुश्री जी काबरा जिन्होंने तापड़ियाजी के अधीनस्थ काम भी किया था समाज के लिए एक “समाज प्रवाह' नाम से पत्रिका का प्रकाशन करते थे। एक बार महासभा के सभापति स्व. श्री मुच्छालजी के प्रति अपनी पत्रिका में कुछ कटु लिख दिया था तब मैने भी श्रीरामजी से जिक्र किया तो डन्होंने कहा कि यह मधु के अपने विचार हो सकते हैं, किन्तु फिर भी मधुश्री जी को उनकी पत्रिका के लिए एक शब्द भी कहना उचित नहीं समझा । मधुश्रीजी को आसानी से कह भी सकते थे किन्तु यह उनकी उदारता एवं किसी के विचारों में हस्तक्षेप न करने की भावना को दर्शाता है।

ऐसे स्पष्ट विचारों वाले, समाज हित एवं समाज के संगठन को सर्वोपरि मानने वाले, उचित सलाह व मार्गदर्शन प्रदान करने वाले बिरले ही व्यक्ति थे जो समाज बन्धुओं की स्मृति पटल में सदैव रहेंगे एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेते रहेंगे।

- बनवारीलाल जाजू, इन्दौर

संस्मरण

तारीख :१५-१६ नवंबर १९९७, स्थान : त्र्यंबकेश्वर, प्रयोजन : बंबई प्रदेश, महाराष्ट्र प्रदेश, विदर्भ प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ताओंका सम्मिलित प्रशिक्षण शिबिर तथा गणमान्य सभी वरिष्ठ जनोके साथ पूरे २ दिन का, आदरणीय श्री श्रीरामजी तापड़याजी की गरिमामय, सादगीपूर्ण उपस्थिति व मुझे उनके सानिध्य में रहने का, उन्हे महसूस करने का सुनहरा अवसर। सामाजिक जीवन की उच्चतम अनुभूति के रूप में मने इन्हे संजोये रखा है।

आदरणीय विष्णुदासजी दरक, रमेशजी मर्दा, नारायणदासजी जाजू, श्यामजी सोनी आदि सभीने दो दिवसीय शिबिर में कई सामाजिक समस्याओं पर निराकरण हेतु गहन चितन तथा मार्गदर्शन किया। आदरणीय भाईजी के बोल मुझे अभी भी याद है 'कुंडली लड़के से नहीं उसकी माँ से मिलानी चाहिये” । वैवाहिक समस्या पर आजका लोकप्रिय नारा “बेटी जल्दी ब्याहो, बहूको खूब पढ़ाओ' वास्तव में १९९.७ के त्र्यंबकेश्वर शिबिर में आदरणीय भाईजी ने दिया हुआ है। वे सचमुच दूरदृषटा रहे। नासिक के राठी परिवार के कार्यों मे वे अक्सर आते, याद से मिलने बुलाते, समय रहा तो घर पे मिलने आते। सामाजिक बैठको में, कार्यक्रमो में वे जब भी मिलते, हाथ कंधेपर रखकर ही पूछते- कैसे हो भाई अशोक। उम्र में वे पितृतुल्य थे, लेकिन इतनी सहजता से बातचीत शुरू होती कि मेरे जैसा सामान्य कार्यकर्ता भी मनकी बात बेहिचक कर जाता।

संस्कार-क्षति, सामाजिक शुचिता, रिश्तो में तनाव इ.अहम सामाजिक विषयोंपर उनका चिंतन तथा भविष्य की आहट लेती नजर मुझे हमेशा प्रभावित करती रही। उनके हर सांस मे, खून की हर बूंद मे, हर चिंतन मे, हमेशा समाज ही रहा।

कार्यकर्ता निर्माण, उनका प्रोत्साहन तथा उन्हें साथ लेते हुए दिशादर्शन करते हुए अनेकों विशाल कार्यों को अंजाम हम बंबई प्रगति मंडल के तहत दृश्य स्वरूप में आज देख रहे हैं। वे हमेशा प्रसिद्धि से विमुख रहे तथा प्रगति मंडल के कार्यकर्ताओं को भी उनकी यही नसीहत रही। यही कारण है कि, सरसवाणी मे कभी किसीकी फोटो नही छपती। उन्होने सब को अहम्भाव से परे रखा। मेरे सामाजिक जीवन की नींव भी बंबई प्रगति मंडल की पूरी व्यवस्था तथा सामाजिक मापदंड ही रही। प्रगति मंडल मेरे लिये Role model है तथा मंडल के इस स्वरूप निर्माण का अधिकतम श्रेय आदरणीय श्रीरामजी को जाता है। आदरणीय भाईजी, विष्णुदासजी दरक, रामेश्वरलालजी काबरा, नारायणलालजी मानधना, रमेशजी मर्दा, स्व .यादवजी झंवर इत्यादि वरिष्ठों के साथ विचार गोष्ठी, कार्य करना हमेशा एक विशिष्ट अनुभव रहा।

मै कोई बड़ा कार्यकर्ता नही हूँ। मेरी क्षमता भी नहीं है कि मैं आदरणीय भाईजी के बारे में कुछ अंकित FE IR लिये तो उनके संस्मरण, उनके आदर्श वह धरोहर है जिसके सहारे मै आज भी कार्यरत हूँ। अभी भी किसी बैठक के समय पीछे से कोई कंधेपर हाथ रखता है तो अनायास लगता है आवाज आयेगी- “कैसे हो भाई अशोक'।

- अशोक बंग

आदरणीय श्री दरक जी एवम तापड़िया जी

सादर वंदे

अखिल भारतीय महेश्वरी महासभा के लोहपुरुष मृदुलभाषी धार्मिक एवम्‌ संगठन को एक सूत्र में बांध कर रखने वाले तथा मुंबई के समाज को संगठित करने एवं माहेश्वरी प्रगति मण्डल के माध्यम से ५ दशकों तक श्री राम जी तापड़िया ने समाज को संगठित रखने में तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। श्री तापड़िया जी ने देश के छोटे से बड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनका जीवित जन संपर्क बनाये रखा। राष्ट्रीय त्योहारों एवं धार्मिक त्योहारों पर उनके द्वारा प्रकाशित पुस्तकें भी हर समाज बंधु को पहुंचाने की कोशिश करते रहे।

महासभा की बैठकों में अपने साथियों सहित जाते रे हैं। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर का नेता भी बनाया उसमें प्रमुख मधु श्री काबरा आदि थे।

मैं करीब ३० साल से उनके संपर्क में रहा। महासभा की बैठकों में जाकर कई विषयों पर बोलने के लिए उनसे सलाह भी करता रहा। अखिल भारतीय महासभा के कानपुर अधिवेशन में मेरे कुछ मित्रों ने सभापति हेतु भी तैयार किया। महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मेरा आश्चर्य व्यक्त किया। मैने श्री तापड़ियाजी से मिलकर उनसे सलाह ली कि मुझे क्या करना है। तापड़िया जी ने कहा चूँकि आपने फॉर्म भर ही दिया है तो अड़े रहो, देखा जायेगा। ऐसे कई स्मरण उनके साथ रहे। वे मुझे महासभा में जोड़ने की बड़ी प्रेरणा देते R यही कारण है कि महासभा में मैंने अपनी पहचान बनाई । आपको एवं जगदीश तापडिया जी को सादर वंदे।

- बंसीलाल भूतड़ा (किरण)

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा (इंदौर)


समाज सेवा के समर्पित साधक

आदरणीय श्री दरक जी एवम तापड़िया जी

श्री श्रीरामजी तापड़िया

गौरव का विषय है उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी गौलोकवासी श्री श्रीरामजी तापड्या के जीवन पर विशेषांक निकलने जा रहा है। श्रद्धेय तापडिया जी अपने आप में एक संस्था थे। सामाजिक विषयों पर गहन चिंतन व उल्लेख आपकी दिनचर्या में शामिल था। आज की बिगड़ती हुई पारिवारिक व्यवस्थाओं को लेकर आपके मन में गहरी वेदना रहती थी । जिनका आभास आपके प्रवचनों से होता था।

साबू व तापड़िया परिवार के हमारे पारिवारिक संबंध तो है ही, लेकिन मेरे प्रति आपका संगठनात्मक तौर से काफी स्नेह रहा व आपका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा। आपकी सहदयता का संस्मरण याद आता है। सन्‌ २००७ में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के नेतृत्व का भार मैने सम्हाला हुआ था तब मुंबई में प्रथम बार महिला संगठन राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक-अधिवेशन हुआ जिसमें करीब ६०० बहनें पूरे भारतवर्ष से मुंबई आई। श्रीरामजी तापडिया साहब ने मुंबई के अन्य गणमान्य समाज के महानुभावो के साथ बैठक की । पूरी व्यवस्थाएं सम्हालने में सहयोग दिया व ३ दिन लगातार अंधेरी माहेश्वरी भवन में उपस्थित रहे। आपकी भावना यही रही कि समाज की बहनों के कोई तकलीफ न होवे व कार्य अच्छी तरह सम्पन्न होवे।

समाज के प्रति ऐसे समर्पित “साधक” की कमी तो सदैव ही रहेगी, यदि उनके चिन्तन व विचारों को समय- समय पर मंथन होता रहे तो उनके प्रति हम आत्मीय श्रद्धांजलि दे पायेंगे । पुन: अविस्मरणीय व्यक्तित्व को नमन।

- विमलादेवी साबू, सूरत

श्री श्रीरामजी तापडिया - एक महान समाज सेवक

श्रीरामजी तापडिया भारत के एक विख्यात उद्योगपति परिवार के सदस्य थे। प्रारम्भ से ही संयुक्त हिन्दू परिवार में रहने का उनका संयोग हमेशा ही बना रहा। उनके चार दादाजी,तीन पिताजी के भाई एवम्‌ सात भाइयों का संयुक्त परिवार आज भी वास्तविक रुप से संयुक्त ही चल रहा है। उनके स्वयं के कोई बच्चे नहीं थे लेकिन भाइयों के परिवार के बच्चों का सम्बन्ध भी उन्होंने ही खोज खोज कर संयुक्त परिवारों में ही करवाया। उनके सबसे बड़े दादाजी स्व. लादूरामजी तापड़िया भारत के विशिष्ट ज्योतिष विद्या के विद्वान थे । संसद की स्थापना में जिन ग्यारह ज्योतिषियों को स्थान मिला था उनमें आ. लादूराम जी साहब भी एक ये। लेखक के परिवार से उनके नजदीकी सम्बन्ध थे। तापड़्या परिवार के बहुत से उद्योग भी थे। इन्होंने कोटा साड़ियों की तर्ज पर पावरलूम पर कोटा डोरिया साड़ियों का उत्पादन प्रारम्भ किया। हमारा खुद का कपड़ा एवं कोटा डोरिया का व्यापार था। अतः तापड़िया जी द्वारा निर्मित कोटा साड़ियों के वितरण का कार्य भी वृहद रुप में किया। मेरा उनका सानिध्य वैसे तो छोटी उम्र में ही हो गया था पर सामाजिक एवं संगठनात्मक परिचय अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के बीकानेर अधिवेशन में १९७२ में हुआ। जहाँ मैं एक सामाजिक प्रतिनिधि के रुप में सम्मिलित हुआ था और आप का निर्वाचन महामन्त्री (तब प्रधानमंत्री) के रूप में हुआ था। समय की गति के साथ साथ मेरा संबंध उनके साथ प्रगाढ़ होता चला गया। उन जीवन से मैंने तनमनधन से संगठन के कार्य करने की प्रेरणा ली। उन्होंने कई बार महासभा के इतिहास, माहेश्वरी समाज के इतिहास,एवं माहेश्वरी समाज के विशिष्ट विभूतियों के जीवन चरित्र पर शोध कर पुस्तकें प्रकाशित करने की मुझे प्रेरणा एवं सम्पूर्ण मार्गदर्शन के साथ-साथ भरपूर सहयोग दिया। माहेश्वरी समाज के इतिहास के बारे में आ. रामगोपालजी माहेश्वरी, श्री रघुनाथदास जी सोमानी, श्री राधेश्यामजी धूत एवं श्री तापड़याजी के साथ-साथ मैंने भी कई वर्षो तक अथक परिश्रम एवम प्रयास किया परन्तु पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं हो सकी । माहेश्वरी महासभा के इतिहास के बारे में बहुत परिश्रम के पश्चात्‌ अमृत वल्लरी के प्रथम भाग का विमोचन इन्दौर अधिवेशन में श्री कृष्ण कुमार जी बिड़ला के कर कमलों द्वारा ९८५ में सम्पन्न हुआ एवं द्वितीय भाग १९०८ तक का भी प्रकाशन सम्पन्न हुआ।

श्री श्रीरामजी साहब की निरन्तर प्रेरणा रही कि माहेश्वरी समाज के महापुरुषों का जीवन चरित्र निश्चित रूप से छपना ही चाहिये। उनकी प्रेरणा से समाज के विभिन्न शीर्ष एवं विशिष्ट ५-५ महापुरुषों की जीवनी की ३ पुस्तकें प्रकाशित हुई। अभी तक १५ महापुरुषों की जीवनी प्रकाशित हुई है। मेरा प्रयास रहेगा कि यहब्रृंखला चालू रहे। आ. तापडिया जी विगत ५० वर्षो से मुम्बई में एक प्रमुख संगठनकर्ता के रूप से विख्यात थे। माहेश्वरी प्रगति मण्डल के तत्वावधान में उन्होंने चृहद संगठन का वृक्ष लगाया। उन्होंने गिरगांव,गोरेगाँव,बोरीवली,अंधेरी आदि अनेक स्थानों पर माहेश्वरी भवन का निर्माण सम्पन्न करवाया एवं समाज की सेवा निरन्तर करते रहे।

आ. श्रीरामजी साहब में एक विलक्षण लोकतांत्रिक परम्परा का पालन करने की अदभुत शक्ति थी।

किसी भी प्रस्ताव का, जिसमें उनकी अभिरुचि नहीं थी, उसका विरोध करते थे परन्तु प्रस्ताव पारित होने के पश्चात्‌ उसका अनुपालन पूर्ण रूप से करने की उनकी विशेषता थी। इस कारण उन्हे पूर्ण सांसदीय परम्परा का पालन करने वाला मानते थे। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा में वे कई बार चुनाव अधिकारी एवम्‌ विभिन्न जांच समितियों के संयोजक के रुप में सत्य एवं सही निर्णय लेने के सिद्धान्त पर हमेशा कायम रहे। उन्होंने कभी भी किसी प्रकार का समझौता नहीं किया। जिसके फलस्वरुप भले ही निरन्तर उन्हें मानसिक सन्ताप की ज्वाला झेलनी पड़ी ।

उद्योग,संगठन एवं परिवार के साथ-साथ आध्यात्मिक क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा योगदान था। उनका विपश्यना योग की तरफ पूर्णरूपेण झुकाव था। वो प्रत्येक वर्ष एक माह के लिये इगतपुरी जाकर श्री सत्यनारायण जी गोयनका द्वारा परिचालित विपश्यना शिविर में भाग लेते थे। शिविर एवं संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का संचालन स्वयं करते थे।

मुम्बई आने वाले परिचित बन्धुओं का व्यक्तिगत कार्यो में सहयोंग देना उनका प्रमुख कार्य था । बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप होने के कारण गिरगाँव माहेश्वरी भवन में अस्पताल में भर्ती मरीज के परिवार के लिये रियायती दरों में व्यवस्था करवाना उनकी इच्छा के अनुरूप ही था।

महासभा में जाँच में दोषी पाये जाने वाले लोगों द्वारा क्षमा मांगने पर ये उन्हे क्षमा करने पर विश्वास रखते थे। परन्तु उन्हें जीवन में इसके विपरीत असर भी हुआ। बिना किसी गलत कार्य के उन्हें सजा दी गई उन्होंने उसे भी झेला परन्तु अपने सेवा कार्य में कोई अवरोध नहीं आने दिया।

महासभा की मेरी सभी गतिविधियों की उनको पूरी जानकारी रहती थी। इसलिये हम लोगों में कार्य योजना बनाने में कभी परेशानी नहीं होती थी। प्रभु ने उस प्रेरणा पुरुष को हम लोगों से दूर कर दिया फिर भी प्रयास रहेगा कि उनके कार्यों एवं आदशों का अनुपालन नियमित रुप से किया जाये।

- गोवर्धन लाल झंवर, ज्ञानवापी, वाराणसी

To
Taparia Family
Re Shraddhanjali Sabha
Shri Shreeram Mamalji
A highly energetic person, good singer and wise man.
We will miss him and remember him with fondness for the love and affection he showered whever we met him
Love you Mamaji. Pranam !!!

ईश्वर मामाजी की पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करे ।

सुस्नेह

अनुपमा बिहानी

HARIKRISHNAJHAVER

“Jhaver Niwas”
No.21, Santhome High Road
Mylapore
Chennai - 600004
July 2017

I was really fortunate to have been associated with Pujya Sriramji for the past several years. Not only was he tall in stature, but he was also “Tall” in principles as well. In spite of hailing from a very illustrious and wealthy family of Mumbai, Sriramji followed a life of very simple living and devoted it to the welfare ofthe community. He always approached a subject in a very logical and positive manner. We used to meet quite often in connection with Mahaswari Mahasabha. In spite of him being very senior in age, he used to discuss With me Various subjects — connected to the community, connected to the Mahasabha and topics of general in nature - in a very open and frank manner, as if he was discussing with a friend. He always gave liberty to the other person to express his point of view without any hesitation. Many a times, he would listen to the views, which were contrary to his, very sportingly and with an open mind. These are qualities of great persons and Pujya Sriramji was one among them.

Whenever he came to Chennai, he used to make it a point to meet me and my wife Srikanta at my residence. He insisted that both of us should visit him at his house whenever we come to Mumbai. We did so and enjoyed an excellent hospitality of his family members especially, Smt. Suman Chachiji.

Many are aware that this renowned Taparia family makes thousands of kilos of the famous Ayurvedic tonic — “Chyawanprash”, every winter in Jaswantgadh. This is made under the supervision of senior members ofthe family including Pujya Sriramji. The making of Chywanprash, requires a lot of preparation and skill. This is then distributed to hundreds of their relatives and friends as a gift. Pujya Sriramji had been sending Chywanprash to us forthe past many years. He would personally call us from Mumbai before despatching it to Chennai. Such was his affection. Last year, Smt. Suman Chachiji called my wife Srikanta and said that “Our” Chywanprash bottles are ready and that she is sending the same to us. She has a list of friends to whom Sriramji used to send and she continues to do so. Such are noble qualities, the Taparia family possess.

We were really sad when we came to know that Sriramji Saheb is no more. I learnt a lot during my association with him.Pujya Sriramji was a good orator. Whenever he spoke, the audience will listen with attention because the contents of his talk will always be logical and innovative.

Maheswari Community has lost a great thinker, a torchbearer and a well-wisher. He was a person of simple living and high thinking. He had a great sense of humour and always greeted others with smile.

We willall miss him.

- Harikrishna Jhaver, Chennai

तमसो मा ज्योतिर्गमय

परम श्रद्धेय श्री श्रीराम जी तापडिया

वह दिन मेरे लिये अविस्मरणीय रहेगा जब १९७२ में कलकत्ता महाधिवेशन में समाज के चितनशील तथा सामाजिक क्षत्र में नेतृत्व प्रदान करने वाले अग्रणीय विभूतियों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मन में सामाजिक कार्य करने की भावना जागृत हुई । कहते हैं न, निःस्वार्थ भाव की चाह को राह भी मिल जाती है, ऐसा ही कुछ हुआ मेरे साथ। १९७६ के नागपुर महाधिवेशन में राष्ट्रीय महिला संगठन का गठन हुआ व ग्वालियर से मुझे कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया, किन्तु यह सत्र कार्य के हिसाब से शून्य रहा।

पुनश्च १९८२ में अलीगढ़ अधिवेशन में महासभा के नए अध्यक्ष के साथ महिला संगठन के भी पदाधिकारी बदले व श्रीमती ज्ञान कुमारी जी हेडा ने मुझे संगठन के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।

वृन्दावन मीटिंग - प्रथम बार महामंत्री की हैसियत से वृन्दावन मीटिंग में गई। सामाजिक चितन में विचारशील, मंचासीन, प्रभुता सम्मान वरिष्ठजन सब को नमन के साथ ही ज्ञान कुमारी जी ने मेरा परिचय सबसे कराया । किन्तु प्रथम बार जिस व्यक्तित्व ने मुझे प्रभावित किया, वे थे भाई जी। समाज की कोई एक बहन कुछ समय के लिए दिल्ली से आईथी (नाम मुझे याद नहीं), भाई जी ने उनसे बात की तो मेरा भी मन हुआ, उनसे बात करू परन्तु मन में संकोच था, कैसे बात करूं ? क्या बात करूं ? मैं वज्ञान कुमारी जी हम दो ही महिला मीटिंग में थे।

मीटिंग के दौरान - क्योंकि उस मीटिंग में महासभा के अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पर विचार विमर्श हो रहा था, मैंने भी अपने विचार रखे (स्थानीय स्तर पर कई संस्थाओं के साथ लायन्स इन्टरनेशनल से जुड़ी हुई थी)। भोजन सत्र के बाद जब दूसरा सत्र शुरू हुआ, भाई जी सभा भवन में आये तो मैने उन्हें नमन किया और उन्होंने मुझसे प्रथम बार बात की । मेरा मन श्रद्धा व खुशी से भर गया, फिर हर मीटिंग में उनसे सामाजिक महिला संगठन को कैसे आगे लायें आदि विषयों पर कुछ न कुछ चर्चाज्ञान कुमारी जी के साथ हो जाती।

सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता - नासिक मीटिंग में सभी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, नासिक मेरी कर्मभूमि है अतः रात्रिभोज के निमंत्रण को आप स्वीकार करें। भोजन स्थल पर जाकर उनकी सम्पन्नता की अनुभूति हुईं और इतनी सम्पन्नता में उनकी विनम्रता तथा समाज प्रेम समरसता की मैं कायल हो गई। बस द्वारा नासिक से बॉम्बे का सफर :- मेरा छोटा भाई बॉम्बे रहता था, इसलिए हमें बॉम्बे जाना था, डबल डेकर में अपना टिकिट करवा रखा था। जाकर बस में बैठे थे कि कुछ मिनिट बाद देखा, बॉम्बे के सभी भाई बस में चढ़रहेहैं व साथ में भाईजी भी हैं। मधु काबरा हमारे पूर्व परिचित थे, वे हमारे पास आये । मैने पूछा मधु जी, भाई जी बस में सफर करेंगे ? जिन्होंने महासभा के सब भाइयों को भोजन स्थल पर ले जाने के लिए कारों की लाइन लगा दी थी, वे बस में सफर करेंगे ? मधु जी ने कहा मनोरमा दीदी, भाईजी अन्य पैसे बाले लोगों की तरह नहीं हैं। वे सदैव ही सब कार्यकर्ताओं के साथ ही सफर करते हैं। तब मुझे उनके व्यक्तित्व के गहराई की अनुभूति हुई व मैंने समझा गहन गम्भीर सागर की गहराई और बरसाती पोखर के इतराने का अन्तर।

सागर से गहन - वे गम्भीर, किन्तु सामाजिक विषयों पर चिंतनशील व्यक्तित्व के धनी थे । बदलते परिवेश में महिलाओं की स्थिति, परिस्थिति पर सदैव चिंतित रहते थे। मनोवैज्ञानिकों, समाजशास्त्रियों के साथ चिंतन-मनन कर, अपने समाज की नारी शक्ति को कैसे पारिवारिक समरसता के साथ आधुनिकता से जोड़कर रखा जा सके, हमारे समाज की शुचिता, संस्कारशीलता कैसे बनी रहे, हमारे सामूहिक परिवार की युवा पीढ़ी कैसे दूर-दराज रहते हुए भी प्रेम की डोर से बंधी रहे, आदि अन्य विषयों पर सदैव चिंतन, लेख. वक्तृत्व विचार-विमर्श करते रहते थे। युवतियों की पढ़ाई के लिए वे जितनी हिमायत करते थे उतने ही परिवार में नारी की अहमियत को महत्ता देते थे। परिवार में नारी की भूमिका व मातृत्व की गरिमा के पक्षधर थे। परिवार को उपेक्षित करके धनार्जन के लिए महिलाएं नौकरी करें या आधुनिकता के रंग में रंगने के लिए अपने को स्मार्ट साबित करने के लिए महिलाएं नौकरी करें, उसके वे पक्षधर नहीं थे। किन्तु महिलाएं अपनी योग्यता का सदुपयोग करने के लिए पारिवारिक या स्वयं के व्यवसाय में कार्य करें, इसके वे पक्षधर थे। समाज, परिवार, संस्कार, शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत विशाल था। संस्कारों की भूमि पर पैर जमा कर जमाने के साथ चलने के वे पक्षधारी थे।

सूक्ष्म दृष्टिकोण - सत्र १ ९.... में भाई जी चुनाव अधिकारी बने। उस समिति में मुझे भी सौभाग्य मिला उनके अधीनस्थ कार्य करने का। मैंने देखा, कितना विशाल, कितना सूक्ष्म दृष्टिकोण, छोटी से छोटी बात को बारीकी से लेना, उस पर चितन करना, सब की राय लेना, सभी सदस्यों को महत्व देना। अकेली महिला सदस्य थी अत: मेरा विशेष ध्यान रखना। निष्पक्ष चुनाव अधिकारी के रूप में उनकी निष्पक्षता की कोई मिसाल नहीं। उस सत्र का चुनाव टक्कर की चोट का था। वोटर्स की निगाह चुनावी टीम पर थी किन्तु जिस मेहनत-निष्पक्षता से भाई जी ने कार्य किया, लोगों के लिए मिसाल बन गई। उनकी पारदिता एक अनुकरणीय उदाहरण, वोटिंग के दौरान पूरे समय खड़े रहकर वोट डालकर आने वाले प्रत्येक सदस्य से हाथ जोड़कर पूछना कि कोई शिकायत तो नहीं, कोई परेशानी तो नहां हुई । उनकी निष्पक्ष कार्यनिष्ठा, सूक्ष्म पारदशिता, उत्तम कार्यशेली और विनम्रता की पराकाष्ठा व सामाजिक कार्य के लिए अदम्य समर्पण की मिसाल थी। ऐसे सहज, सरल, समर्पित व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए मस्तिष्क स्वयं ही शरद्धा से झुक जाता है ।

विपश्यना - वर्ष २०१३ की बात है मैं अपने भाई के यहां बॉम्बे गई थी, वहा से मां के यहां उनसे मिलने गये। उन्होंने हमें केशव सृष्टि दिखाने (श्रीमती रत्नी देवी काबरा के साथ) की योजना बनाई । मैने मां से पूछा, मां मुंबई के विपश्यना सेंटर में आपकी कोई पहचान है कया? सुना है वहां मुश्किल से जगह मिलती है। मां ने तुरन्त मेरी बात भाई जी से करवाई। भाई जी विपश्यना के पुराने साधक थे, यह मुझे मालूम नहीं था। बड़े खुश हुए मुझे विपश्यना से जुड़ा जानकर । काफी देर सामाजिक व विपश्यना संबंधित फोन पर ही चर्चा हुई। उन्होंने कहा, जब भी जाना हो बता देना व दोनों साथ-साथ जाना । मैंने कहा मुझे तो जाना है इसलिए इनके पीछे पड़ी हूं किन्तु ये मानते ही नहीं। वे बोले अच्छा मनोरमा, कँवर सा से बात कराना। ग्वालियर आकर मैने भाई जी को फोन किया, भाई जी आप मेरी बुकिंग करवा दीजिये। उन्होंने कहा, मैं तुम दोनों की बुकिंग करवा दूंगा, मेरी कंवर सा. से बात करा दे। मैंने इनको फोन दिया, ये आना-कानी करने लगे । मैंने कहा, नहीं जाना है तो मत जाना, भाई जी से बात तो कर लो। इनसे भाई जी की क्या बात हुई, मुजे मालूम नहीं किन्तु जादू की तरह इनकी मानसिकता में परिवर्तन हो गया । तुरन्त जाने के लिए तैयार हो गये। आने-जाने के फ्लाईट के टिकिट करवाने के बाद मैने भाई जी को फोन कर दिया। वे हंस कर बोले - अरे एक दिन तो घर पर आने के लिए रखती । मैंने कहा, भाई जी इस बार टिकिट हो गये, अगले वर्ष जब भी आऊंगी, घर पर जरूर आऊंगी। पर ईश्वर को पता नहीं क्या मंजूर था, अगला वर्ष आने के पहले ही सामाजिक मंदिर के पुजारी व विपश्यना साधना के साधक को उन्होंने अपने पास बुला लिया। किन्तु विपश्यना का जो अमृत हमारे परिवार में घोला, उसके छागं से मेरे पति, पुत्र, पौत्र सभी अभिसिंचित हो रहे हैं। जून २०१६ में मेरे पोते कार्तिकेय का अमेरिका (बोस्टन) से फोन आया, दादी आज मैंने आपको यह फोन स्पेशली धन्यवाद देने के लिए लगाया। मैंने कहा, आज क्या खास बात है? कार्तिकेय बोला, मैं बोस्टन के पास विपश्यना सेंटर में जो दस दिन की साधना के लिए गया था, मैं जितना सोचकर गया उससे कई गुणा ज्यादा प्राप्त किया। दादी सचमुच धन्यवाद और तुरन्त मेरा अन्तर्मन भाई जी के प्रति नतमस्तक हो गया, जिन्होंने मुझे सामाजिक जीवन में आत्मविश्वास, समर्पण, त्याग व सेवाभाव की पगडंडी पर चलना सिखाया और आध्यात्मिक क्षेत्र में मुझे व मेरे परिवार को विपश्यना साधना के मार्ग से जोड़कर मानव जीवन को सार्थक करने का मार्ग दिखाया । धन्य थे वे। उस दिव्यात्मा को मेरा, मेरे परिवार का शत्शत्‌ नमन। उनके द्वारा बताये गये अच्छे पथ-प्रदर्शक को अश्रुपूरित नमन। उनको भुला पाना कठिन ही नहीं असम्भव है। ऐसे महापुरुष को पुन: एक बार हदय सेश्रद्धांजलि।

- श्रीमती मनोरमा लढा, ग्वालियर

श्री श्रीराम जी तापडिया एक संस्मरण

परम आदरणीय श्री श्रीरामजी तापडिया को मैने पहली बार शायद १,९६७ में देखा। पुणे शहर के पास आळंदी (महाराष्ट्र) में माहेश्वरी कार्यकर्ता सम्मेलन था । मेरी माताजी को उसमें सम्मिलित होना था। मैं और माताजी वहां पहुंचे तो सारे कार्यकर्ताओं के साथ उनके दर्शन हुए। उन्नत ललाट, गाल की हड्ियाँ उभरी हुई, दुबला -पतला शरीर, साधारण TRARA मे अलग ही व्यक्तित्व! वे किस पद पर थे यह तो याद नहीं पर हां, कुछ विशेष पद पर ही थे क्योकि काफी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर रखा था। सभा शुरू होने से मालूम हुआ 'समाज सुधार के लिए क्या करना चाहिए” यह विषय था। मार्गदर्शकों में एक श्री राधाकिशनजी लाहोटी भी थे। मेरी माताजी सौ. सोनूबाई हीरालाल जी भुतड़ा ने घूंघट में भाषण दिया। पुणे के १-२ व्यक्तियों ने घूंघट के लिए आपत्ति जताई, पर श्रीरामजी ने हाथ उठाकर उन्हें शांत किया। यहां पर उनकी सर्वसमावेशक प्रवृत्ति का परिचय हुआ। बाद में मैने भी ३-४ मिनट का वक्तव्य दिया पर १८-१९ वर्ष की पिद्दी-सी लड़की को क्या सुनना, यह भाव उनके चेहरे पर नहीं था बल्कि बहुत ध्यान से वे सुन रहे थे। उनका भाषण बहुत लंबा-चौड़ा भाषण नहीं था। बहुत ही सीमित शाब्दं मे उन्होंने अपनी बात रखी । कुछ वक्ताओं जैसी कर्कशता और कटुता तो बिल्कुल नहीं थी। एक सौम्य और मृदल स्वभाव के व्यक्ति लगे, वहीं पर श्री मधुजी काबरा, जो उनके निजी सचिव थे, आए थे। उनके हाथ में एक पारदर्शी पेन जैसी चीज थी। उसमें एक चावल के दाने पर श्री रामजी तापड्या खुदा हुआ था, वे उसे सबको बड़े चाव से दिखा रहे थे। उस वक्त मालूम हुआ कि श्री श्रीरामजी एक बड़े उद्योगपति हैं पर उनके व्यवहार से कहीं भी न पैसों का, न ही पद का घमंड झलक रहा था। बहुत ही विनम्रता के साथ सबसे मिल रहे थे। कर्मठ और सच्चे समाजसेवी लगे थे।

ठीक से याद नहीं पर शायद १९७२ या ७३ का वर्ष होगा। मुंबई में गिरगांव के माहेश्वरी भवन के सभागृह में मुंबई के ही की बैठक थी। बोरीवली से २ माहेश्वरी भाइयों के साथ मैं भी गई थी। वहां भी समाज सुधार के लिए, विवाह के फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए क्या किया जाए इसकी चचां हो रही थी। हम ५-७ महिलाएं और ३०-३५ पुरुष होंगे। भारतीय बैठक थी। मैंने भी खड़े होकर, लड़की दिखाने के कार्यक्रम में होने वाला धन का अपव्यय और झूठा आडंबर इस पर मेरे विचार रखे। तो मेरे आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब श्री राम जी तापड़िया ने उसी वक्त, मेरे बैठने से पहले ही मुझसे पूछा, आप ही बताइए कि इसे कैसे टाला जा सकता है? क्या उपाय हो सकते हैं ? और मैंने कुछ सुझाव दिए तो उन्होंने कहा, विचारणीय हैं। तब यह बात मेरी समझ में आ गई कि ये केवल हवाई बातें करने वाले में से नहीं हैं। पदलिप्सा के कारण समाज कार्य का दिखावा करने वाले नहं हैं। तो सच में समाज में सुधार लाना चाहते हैं। और उसके लिए प्रयत्नशील हैं।

तत्पश्चात्‌ अनेक बार श्री मधुजौ काबरा के मुंह से उनकी प्रशंसा सुनी । समाज प्रवाह पत्रिका में माहेश्वरी महासभा की कुछ बातों का खुलकर विरोध वे करते रहे। पर महासभा के अध्यक्ष होते हुए भी श्री श्रीरामजी ने उनसे कुछ नहीं कहा। उनकी एक बात और अत्यधिक प्रभावित कर गई कि ईसवी सन २०१४ में, उम्र की ढलान पर भी वे अपनी पुस्तक छपवाने के सिलसिले में ठेठ मुंबई से कलवा -थाने से आगे, स्वयं श्रीमती वैशाली बापट के घर गए। जहां ऑफिस जैसी सुविधाएं नहीं थीं। वहां दो-ढाई घंटे बैठकर अपना काम पूरा किया। किसी तरह की कोई असुविधा नहीं जताई। दूसरा कोई होता तो वैशालीजी को ही अपने यहा बुला लेता, पर हर एक इंसान के काम की कद्र करना और उनके समय का ध्यान रखना यह उनकी आदत और विशेषता थी। वैभव, संपत्ति, यश और कर्मठता के साथ इतनी विनम्रता बहुत ही दुर्लभ गुण हैं।

ईसवी सन २०१२ में मधुश्री काबरा-विशेषांक के विमोचन के अवसर पर मंच पर उनके साथ आसीन होने का सौभाग्य ईश्वर कृपा से मुझे मिला। मुझे बहुत संकोच हो रहा था और मैंने मधुजी से कहा भी कि इतने बड़े व्यक्तियों के साथ में सहज नहीं हो पाऊंगी। मुझे दर्शकों में ही बैठने दीजिए, पर वे नहीं माने। मेरा भाषण होने के पश्चात प्रक्षकों की भरपूर तालियों के साथ मंचासीन सभी से खासकर श्रीरामजी तापड़िया से भी तालियां मिलीं, यह उनके मन की उदारता ही दर्शाती है। उसी समारोह में परम आदरणीय श्रीरामजी के हाथों, शॉल और स्मृति चिहन और पीठ पर स्नेह, प्रशंसा भरी थाप पाने का चिरस्मरणीय सुयोग मेरे जीवन में आया। मुझे तो ईश्वर की असीम कृपा का ही आभास होता है जब इतते श्रेष्ठ और विनम्र व्यक्ति से शुभाशीष मिलले हैं।

- पुष्पा बल्दवा

चिरंजीवी व्यक्तित्व

समाज में कुछ लोग ही ऐसे होते है जो स्वयं के साथ पूरे समाज के लिए जीते है, इनकी सोच, इनके विचार, और इनकी दूरदृष्टि व्यापक परिवेश को सम्मोहित करती है, आदरणीय श्रीरामजी तापडिया ऐसेही बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

श्री तापड़याजी ने जहाँ लगभग ५० वर्षां तक मुम्बई के समाज की सेवा की, वहाँ पूरे देश का महेश्वरी समाज भी लाभान्वित हुआ। उनका सम्पूर्ण जीवन निश्चित ही एक आदर्श समाजसेवी का था। उनकी विशेषताओं से सामाजिक संस्थाओं को तो लाभ हुआ ही, साथ में बहुतों को उनसे समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

हमें अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि समाज को सही दिशा देने वाले निर्भिक वक्ता, सुस्पष्ट विचार एवं सुलझे हुए विचारों से सम्पन्न श्री तापड़ियाजी के जीवन की विशेषताओं को विस्तार से समाज के समक्ष, प्रस्तुत करने के उद्देश्य से एक संस्मारिका प्रकाशित करने का शुभ निर्णय लिया गया। हम हदय से स्वागत करते हैं। श्री तापड़ियाजी से हमारा सम्पर्क सदैव रहा है, चाहे प्रादेशिक स्तर पर हो, या महासभा में - हम बड़े ही आत्मीय वातावरण में पारस्परिक विचार विमर्श करते थे। इससे हम काफी लाभान्वित हुए। उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी कि किसी को आहत किए बिना, पूरी निर्भीकता से अपने विचार प्रस्तुत करते थे जिसे सभी बड़े आदर से सुनते थे, कारण उनके विचार बिना लागलपेट के समाज के हित में होते थे। समाज की प्रचलित प्रणाली से उनकी असहमति थी। वे चाहते थे कि चुनाव निष्पक्ष व शालीनता के साथ हो। नागपुर में महासभा की कार्यसमिति की बैठक में प्राय: सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया, लेकिन यह योजना आगे नहीं बढ़ी। श्री तापड़ियाजी ने समाज को सुदृढ और प्रभावशाली बनाने के लिए समय समय पर जो सुझाव दिये, यदि उनका पूर्णत: पालन किया जाता तो आज समाजस्वरूप कहीं और अधिक अच्छा होता। उनके न रहने से समाज की जो क्षति हुई, उसकी पूर्ति तो कठिन है। हाँ, उनके आदर्शों पर चलकर हम उनके परति सच्ची श्रद्धांजलि अवश्य अर्पित कर सकते है।

- नथमल डालिया, हैदराबाद


आदरणीय श्रीरामजी तापडिया मेरे बड़े भाई के समान थे । उनके प्रति मेरे मन में पूरा आदर व सम्मान है। मेरी उनसे अपनी समाज की बैठकों में सदा ही मुलाकात होती थी । वे स्पष्ट वक्ता व सीधे मुद्दे की बात किया करते थे। उनका जीवन सरल और व्यवस्थित था। उन्होंने लम्बे समय तक समाज की सेवा की तथा बड़े-बड़े कार्य किये। वे मेरी बातों को ध्यान से सुनते और उनका समाधान भी निदान पूर्वक करते थे। वे एक दार्शनिक की तरह मुझे मार्गदर्शन करते थे। वे मेरे लिए ७५९ थे।

आज वे हमारे बीच नहीं है, परन्तु उनके सम्पर्क मे रहा हर व्यक्ति उन्हें याद करता है। समाज उनके कार्यों को कभी नहीं भुला पाएगा।

- शंकरलाल गिलड़ा, गुलबर्गा (कर्नाटक)


हमारे प्रेरक, मार्गदर्शक, कुशल, कर्मठ, तेजस्वी, समाज के हृदयहार, अ.भा.माहे महासभा के गौरव, सबके प्रति सहयोग व समपर्ण भाव रखने वाले, सदाचार सेवा से परिपूर्ण आस्था व निष्ठा से जुडे परम आदरणीय भाईजी श्री श्रीरामजी तापड़िया बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भाईजी श्री श्रीरामजी तापडिया के व्यवहार में नम्रता, बेहिचक कार्य करने की सक्रियता, पारदशिता, प्रभावशाली मुखमुद्रा, सही सटीक निर्णायक शैली थी, जो किसी भी कार्यकर्ता को प्रभावित करती थी। विद्वत्ता, उद्यम एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। हँसमुख एवं प्रसन्नचित स्वभाव, विनम्रता, मृदुभाषिता व अपनत्व उनके व्यक्तित्व में झलकता था। ओजस्वी एवं गम्भीर भाषा शैली तथा स्पष्ट चिन्तन प्रोत्साहन देने वाला रहा। आपने मुम्बई को अपनी कर्मभूमि बनाया। कर्मभूमि में आर्थिक उपार्जन के साथ अपनी योग्यता का यहाँ के निवासियों को विलक्षण परिचय दिया। उद्योग जगत में आपका जाना पहचाना नाम था। आप मुम्बई समाज सेवा के शुभ संकल्प कर कई संस्थाओं से जुडे। अपनी योग्यता से सभी संस्थाओं के उच्च पद पर पहुँचे। उच्च कोटि के सेवा भावी कार्य कर, उन्हीं संस्थाओं के संरक्षक मार्गदर्शक बने । समाज सुधार के लिए सदैव आपके मन में चिन्तन चलता रहता था। मेरी उनसे जब भी चर्चा होती थी तब समाज उत्थान की ही बातें करते थे। उनका सामाजिक चिन्तन सदैव उच्च कोटि का रहा। आपको मुम्बई में चीरा बाजार एवं अंधेरी में माहेश्वरी भवन निर्माण की प्रथम ईट कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी । आपने भवन निर्माण में अर्थ एवं समय देकर अहम भूमिका निभाई । आप मुम्बई माहेश्वरी समाज के भीष्म पितामहथे।

निस्सन्देह भाईजी श्रीरामजी आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी जीवंत स्मृतियों का प्रेरणादायक इतिहास हमारे मन-मस्तिष्क को झकझोरे बिना नहीं रहता। उनकी स्मृतियों को उकेरते हुये हमारे जीवन को प्रेरणादायी और समाज के प्रति समर्पण की याद दिला रहे है। अनेक अवसरों पर मेने यह अनुभव किया कि जो भी व्यक्ति उनके पास किसी भी समस्या को लेकर आता था, वे बड़े धैर्यं और तल्लीनता से उसकी ब्रात सुनते थे और उसके समाधान के लिए प्रयास करते थे। महासभा ने समाज मे जो आचार संहिता का निर्माण किया, उसके क्रियान्वयन एवं पालन में आपका अटूट विश्वास एवं इसके पक्षधर रहे। मेरा उनसे महासभा स्तर पर सामाजिक सम्बन्ध ही नहीं बल्कि पारिवारिक रिश्ते भी है। मैं तापडिया परिवार का भानजा जवाँई हूँ। वे मुझे हमेशा कंवर साहब के नाम से ही सम्बोधित किया करते थे। परम आदरणीय भाईजी श्री श्रीरामजी तापड़िया आज हमारे बीच में नहीं है, परन्तु अपने गुणों से ऐसे प्रकाश- स्तम्भ बन गें, जिनके प्रकाश से मानवता, प्रेम व सच्चाई का पथ सदैव आलोकित होता रहेगा। इस स्मारिका के माध्यम से देश एवं प्रदेश के माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी एवं समाज के अग्रजों से निवेदन करता हूँ कि उनके बताये हुये रास्तों पर चलकर आपसी मन-मुटाव, गुटबाजी को परे रखते हुये संगठन को मजबूत करें । जिसके लिए आदरणीय भाईजी श्री श्रीरमजी तापडिया सदैव प्रयासरत रहे थे, यही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

- रामगोपाल मूंदडा, निर्मला मूंदडा

सूरत

हे नीलकंठ ! तुम्हें प्रणाम !!

“पद विरत, सेवा निरत” का जीता जागता उदाहरण थे श्रीयुत्‌ श्रीरामजी तापड़या। पद की आकांक्षा से कभी किसी संस्था से जुड़े नहीं मगर जिस संस्था से जुड़े उसके हमेशा कर्मठ, अनुशासित कार्यकर्ता रहे। यश-कामना” नामक प्रभावकारी तत्व के पास यह साहस नहीं था कि उन्हें छू सके । उनकी नाराजगी के भय से उनके निकट के लोग, उनके प्रति श्रद्धा रखने वाले भी उनका सार्वजनिक अभिनंदन करने का साहस नहीं जुटा पाएं। शालीनता के साथ वे अपना पक्ष सशक्त रूप से प्रस्तुत करते थे परन्तु यदि बहुमत उनकी बात को न स्वीकार करे तो उस बात को वहीं छोड़कर वे बहुमत का निर्णय शिरोधार्य करते हुए तदनुरूप व्यवहार करते À अपने विचार को मानने के लिए अपने साथियों को कभी विवश नहीं किया। अपने विचारों के प्रति दूसरे की मत भिन्नता का आदर करना उनसे बेहतर किसी से नहीं सीखा जा सकता । लोगों में विचार-परिवर्तन के लिए प्रतीक्षा करने का उनमें असीम धैर्य था। सशक्त लेखनी और वाणी में ओजस्विता, विचारों में स्पष्टता तीनों ही उनके व्यक्तित्व के अंग थे। जलालत झेलकर भी जीवनभर सिद्धांत पर टिके रहने का उनमें बेजोड़ गुण था। सेवा कार्यो की दृष्टि से माहेश्वरी समाज और “महासभा” में बीता। अपमान की तपिश झेलते रहे परन्तु उसकी आंच में समाज को नहीं झुलसने दिया। मान- अपमान से उठकर महासभा के एक कर्मठ एवं अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में अन्तिम सांस तक महासभा से जुड़े रहे। सिद्धांत पर चलने वाले व्यक्ति को सिद्धांतवादी कहा जाता है, परंतु ऐसे व्यक्ति को क्या कहा जाए, इसका निर्णय तो विद्वतजन करेंगे। तमाम कार्यकर्ताओं के मन में वे वंदनीय से भी ऊपर की श्रेणी के हैं। उनसे सहमति रखने वाले अथवा असहमति रखने वाले सभी उनकी विनम्रता व मिलनसारिता के कायल थे। वे पैसे वाले बड़े उद्योगपति होते हुए साधारण से साधारण कार्यकर्ता से पूरे सद्भाव के साथ मिलते थे। उनकी सरलता, सहजता और स्नेहपूर्ण व्यवहार से कार्यकर्त्ता के समस्त संकोच तिरोहित हो जाते थे। वे अपना पांडित्य कार्यकर्ता पर नहीं झाड़ते थे बल्कि उसकी बात धैर्यपूर्वक सुनते थे और समुचित समाधान देकर उसे संतुष्ट करते थे। सामाजिक संगठन नजदीक से देखने के अभ्यस्त होते हुए भी उनका चिन्तन दूरगामी था। लगभग ३ ०-३५ वर्ष वाराणसी में कार्यकर्ता के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने आशंका जताई थी कि भविष्य में जातिगत संगठनों को अपनी उपादेयता सिद्ध करने के लिए संगठन की रीति-नीति में इस प्रकार का परिवर्तन करना होगा कि प्रत्येक स्तर पर समाज बंधुओं को यह महसूस हो कि संगठन से उन्हें कुछ मिल रहा है।

उनके जीबन के सर्वाधिक वर्ष माहेश्वरी समाज और उसके संगठन “महासभा” की सेवा करते हुए बीते। मुम्बई माहेश्वरी प्रगति मंडल उनके चिन्तन, उनकी कार्यपद्धति, उनके लोकतांत्रिक मूल्यों की यश-पताका फहरा रहा है। भूल स्वीकार करते हुए उसके लिए क्षमा मांगने वाले को वे क्षमा करने के पक्षधर थे, परंतु उन्हें अपने जीवन में बगैर अपराध किए दण्ड भोगना पड़ा।

बीकानेर अधिवेश में वे महासभा के प्रधानमंत्री (उस समय महासभा के महामंत्री को प्रधानमंत्री कहा जाता था) चुने गए। तापड़िया जी ने अपने यहाँ महासभा के सचिवालय के लिए एक योग्य समाज बंधु भाई मधु श्री काबराजी की अपने यहाँ नियुक्ति की। विचारस्वच्छन्दता मधु भाई का स्वभाव था और महासभा के तत्कालीन अनेक शीर्षस्थ पदाधिकारियों के सोच और कार्यशैली से उनकी मत-भिन्नता थी। तापड़िया जी ने मधु भाई से कहा कि महासभा सचिवालय का काम तो मधु जी को उनकी (तापड़िया जी की) मर्जी और पॉलिसी के अनुसार ही करना होगा। ड्यूटी के समय के अतिरिक्त मे तुम्हारे विचार-स्वातंत्रय में बाधक नहीं बनूंगा। दोनों महानुभावो ने अपने वादे को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया। तापड़ियाजी के यहाँ डचूटी के बाद मधुजी अपनी विचार-स्वच्छन्दता को पार देते हुए महासभा के तत्कालीन शीर्षस्थ लोगों पर तंज कसते हुए भर्त्सना का पहाड़ खड़ा करने में देर नहीं लगाते थे। शब्दों की शिष्टता-अशिष्टता की परिधि तोड़ने में देर नहीं लगती थी। स्वयं भाई मधुश्री काबरा ने स्वाकारा हैकि “श्रीराम जी मुझसे कहा करते थे कि तुम्हारी बातें तो समाज हित की है, सिद्धान्तः ठीक होता है परंतु तरीका सही नहीं होता। ....भाषा संयत और शालीन रहे तो विरोधी भी सहमत होंगे । ...अपनी भाषा ठीक करो । उन्होंने (मेरे साथ) अपनी बात का आग्रह हमेशा बनाए रखा। इसके फलस्वरूप लंबे समय के बाद मेरी शैली में धीरे-धीरे नरमाई आने लगी, फिर भी तापड़याजी की राय की हद तक नहीं। कई बार ऐसे प्रसंग आए जब मेरे (मधु काबराजी की) लेखनी ने श्रीरामजी के बारे में लिखा। ऐसे में श्रीरामजी की प्रतिक्रिया की ओर इशारा करते हुए मधु भाई लिखते हैं कि “उनके (श्रीरामजी के) लिए भूगु ऋषि (व भगवान विष्णु) वाली उपमा ही मेरा जवाब है।'” तापड़ियाजी के कार्यालय के अतिरिक्त मधु भाई को जो प्लेटफार्म मिलता, जो भी साधन हाथ लगता उसका वे महासभा के खिलाफ जमकर उपयोग करते। यहाँ तक कि इसके लिए अपने सम्पादन में समाज-प्रवाह नामक पत्रिका का प्रकाशन भी शुरू कर दिया। धीरे-धीरे तापड़िया जी पर यह दबाव बढ़ने लगा कि वे मधु काबराजी को अपने यहाँ से कार्यमुक्त करें । इस प्रकरण में तापड़ियाजी का सैद्धान्तिक पक्ष यह था कि मधु काबरा मेरे वहाँ ८ घण्टे की नौकरी करता है। इस अवधि में मेरे विचारों के अनुरूप कार्य करना उसके लिए अनिवार्य है। शेष अवधि में उससे असहमत होने के बावजूद शेष अवधि में उसे उसके विचार-अभिव्यक्ति के लिए रोकना अथवा नौकरी से निकालना उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा। तापड़याजी के इस जवाब पर लोगों ने उन पर तोहमत लगाना शुरू कर दिया कि आप खुद ही मधु काबरा से वह सब करवा रहे हैं। बहुत समय बाद इसका सन्दर्भ देते हुए भाई मधु काबराजी ने लिखा कि, ““श्रीरामजी की महानता रही कि वे सबके तीर झेलते रहे। मुझको लेकर इतना बवण्डर मचा गया, मेरा घोरतम विरोध हो रहा था परन्तु शरीरामजी ने मुझे नौकरी से नहीं निकाला और न ही मुझे कोई ठपका दिया।'” आपने सैद्धांतिक पक्ष की रक्षा हेतु और विषाक्त हो रहे वातावरण से महासभा को बचाने के लिए तापड़याजी ने महासभा के पद से त्याग पत्र दे दिया। इसके पूर्व मधु श्री काबराजी को महासभा से निष्कासित किया जा चुका था। यहाँ यह स्मरण करना आवश्यक है कि समय-समय पर महासभा के कई शीर्ष-पुरुषों का अपने समय के नेतृत्व से टकराव हुआ तो वे महासभा से इस प्रकार विरत हुए कि वे सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भी संस्था से जुड़कर नहीं चले। एक मात्र तापड़िया जी अपवाद हैं जो सब कुछ सहने के उपरान्त एक सक्रिय व अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में महासभा से जुड़े रहे। उनसे काफी जूनियर लोगों ने नेतृत्व संभालते हुए तापड़िया जी को जब कोई काम सौंपा, उन्होंने बिना हिचक उसका निर्वाह किया।

सामाजिक संस्थाओं व समाज-चिन्तन को लेकर अपने समाज के कार्यकर्ताओं के नाम तापड़िया जी ने १२.०८.२०१० को एक आव्हान-पत्र जारी करते हुए लिखा था कि, “मैने जो सामाजिक समस्याओं पर चिन्तन किया उसकी परिधि व गंभीरताओं के बारे में सोचा और समझा, उनको लिपिबद्ध किया है। इस पत्र के साथ चिन्तन का एक संकलन संलग्न कर रहा हूँ।

मैं आपका आह्वान करता हूँ कि विभिन्न समस्याओं का अध्ययन करें, साथी कार्यकर्ताओं के साथ चिन्तन व विचार-मन्थन करें एवं समस्याओं के निवारण में अग्रसर हो।'' उनके संकलन में प्राय: समाज की सभी समस्याएँ सम्मिलित हैं, समस्याओं की विवेचना है और उनके समाधान के सूत्र भी हैं। आज से १ २ वर्ष पूर्व जारी पत्र आज भी प्रासंगिक है। आज भी हम उससे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें समाज की समस्याओं की पहचान थी, उसके समाधान के लिए उनके मन में तड़प थी, समाज के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वे उनका समाधान करना चाहते थे - यह सब जानने के लिये उनके उसे आह्वान-पत्र व उसके साथ संलग्न “संकलन” का अध्ययन आवश्यक है।

श्रीरामजी साहब मान-अपमान से ऊपर उठ चुके थे। वे वीतरागी हो गए थे। अपने ऊपर हुए अनर्गल आरोपों को दंश झेलते हुए भी उनका मन-मस्तिष्क किसी अन्यथा भाव से विचलित नहीं हुआ। इतना ही नहीं पूरे प्रकरण की तपिश तो खुद झेल लिया मगर समाज को उसमें झुलसने से बचा लिया। हमारी पीढ़ी इसकी साक्षी है इसलिए बरबस मुंह से निकल पड़ता है कि - हे नीलकण्ठ ! तुझे प्रणाम !!

- श्रीराम माहेश्वरी, वाराणसी

माहेश्वरी जुलाई-२०२२ से साभार

आदरणीय श्रीरामजी तापडिया साहब न केवल मुंबई समाज के बल्कि पूरे देश के माहेश्वरी समाज के अनमोल रत्नथे।

मेरा उनके साथ परिचय १९७० के दशक में हुआ था और तत्पश्चात्‌ उनके साथ पारिवारिक सम्बन्ध भी बन गया क्योंकि मेरे निकट के मित्र श्री गोविदलालजी काबरा के सुपुत्र के साथ आपकी पुत्री का विवाह सम्पन्न हुआ। इस कारण से उनसे नजदीकियाँ बनी और वे जब भी अहमदाबाद पधारते जब हमारी काबराजी के यहाँ पर गोष्ठी जमती थी और समाज से लेकर देश तक की चर्चाएं होनी स्वाभाविक होती थी। उनके विचारों में समाज के प्रति काफी गहरी रुचि होना इस बात का द्योतक था कि वे माहेश्वरी समाज के उत्थान के बारे में निरंतर सोचते रहते थे। उनका स्पष्ट अभिप्राय था कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर भाईयों को हाथ पसारने वाला नहीं, आत्म सम्मान के साथ अपना जीवनयापन कर सकें, ऐसा बनाना है। आपके विचारों से मै बहुत प्रभावित था।

श्री तापड़ियाजी के साथ बातों का सिलसिला रोचक होता था और चर्चा करते समय वक्त का ध्यान ही नहीं रहता था। मुझे स्मरण है कि एक बार बातें करते-करते काफी देर हो गई। दूसरे दिन उनका फोन आया जिसने उन्होंने इस बात का अफसोस किया कि उनके कारण रात में देर हो गई। उनके मन में कोई दुविधा नहीं होती थी और सबके साथ बड़े स्पष्टवादी थे। किसी भी समस्या के बारे में उनका स्पष्ट विचार होता था और लेशमात्र राजनीति नहीं थी। इसी कारण से सामाजिक सभाओं में उनकी स्पष्ट विचारधारा होती थी।

- रामनिवास राठी, अहमदाबाद


भाईजी श्रीरामजी अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के एक स्तम्भ अंग थें। प्रारम्भ से ही आपने महासभा को उच्च शिखर पर पहुंचाया । तत्‌ पश्चात्‌ जब चुनाव प्रक्रिया का माहौल शुरू हुआ तब से वह अपने आप महासभा से अलग होते गये। क्योंकि यह जो चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई तब से उनको बहुत बड़ा खेद पहुंचा था। उनकी सोच थी कि जो सेवा करने वाले लोग है वे आगे आयें। उसमे कोई चुनाव का उदेश्य नही रहता है। जब भी चुनाव का कार्यक्रम होता तब मेरे से मोबाइल पर एवं उनका मूल निवास जसवन्तगढ़ में रूबरू वार्तालाप होती थी। वे बोलते थे ““भाई श्रीनिवास अब महासभा केवल धनी लोगों की एवं माला पहनने वालों की संस्था हो गयी है। सेवाभाव अब महासभा में कुछ भी नहीं रहा है। जब महासभा का सोच इस तरह बन जायेगा तो नीचे की सभी संस्थाए उसी राह पर चलेंगी तो मेरा अब महासभा में किसी तरह की रूचि नही रही है। तो यह बहुत ही गम्भीर सोच उनके दिल मे रहती थी। आज उनके सोच का साकार रूप हम लोग देख रहे है।

जसवन्तगढ़ कई बार आते तो मुझे सूचना मिलते ही मै मिलने के लिये जाता था। जसबन्तगढ़ में एक माहेश्वरी भवन का शिलान्यास हुआ। उसमें भी मै राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद से मौजूद था। तो कई लोगो ने मुझे कहा कि तापड़िया परिवार की इसमें सहमति नही बन रही है। तो मेने उन लोगों से कहा कि श्रीराम भाईजी बहुत उच्च सोच के धनी है आप उनसे सम्पर्क कर तापड़या परिवार की सहमति बना लें। इससे आपका भवन का भव्य रूप से निर्माण हो जायेगा। मेरी इस बात पर गौर करके इस बात का मनन किया और श्रीराम भाईजी से सम्पर्क करने पर आज भवन का भव्य रूप से निर्माण हुआ है । जो नागौर जिले का एक भव्य अंग है।

भाईजी बहुत ही विशाल सोच के धनी थे। भगवान महेश से प्रार्थना है की ऐसी धार्मिक आत्मा को शा्ति प्रदान करें।

- श्रीनिवास तापडिया, जोधपुर

श्रद्धेय श्री श्रीरामजी तापडिया, मुम्बई

कीर्तिशेष श्री श्रीरामजी तापडिया उम्मीद के रूप में आज भी हमारे बीच हैं. कहते हैं कि महापुरुषों का जन्म होता है लेकिन मृत्यु नहीं होती। महापुरुष अपने विचारों के जरिए जेहन में हमेशा जिंदा रहते हैं। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सामने आदर्श मार्गदर्शक, नेतृत्व रखने के रूप में सबसे लोकप्रिय श्रीरामजी रहे, श्री श्रीरामजी तापडिया। पर इस मामले में यह कहावत पूरी तरह से सही साबित होती है। लगभग र वर्ष पूर्व दि. २२ जुलाई २०१४ वे हमसे बिछुड जाने के बावजूद श्रीरामजी सशक्त और सम्पन्न माहेश्वरी महासभा संगठन की उम्मीद के रूप में आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। उनकी बातें, उनकी कार्यशैली , कार्यक्षमता, सहन करने की वृत्ति के हम कायल हैं। उन्हे समझ लेने से हमारी जिंदगी भी बदल सकती है। माहेश्वरी महासभा के कुशल सारथी के रुप में शरीरामजी मनसा-वाचा-कर्मणा सदैव प्रयासरत रहे तथा अभूतपूर्व योगदान दिया. समाजोन्मुखी गतिविधियों के संवाहक के रुप में जीवन के अंत तक समर्पित रहे. भिन्न मत रखनेवालों से, अपने मातहत काम करनेवालों से भी बैर नहीं रखा।

आद. श्री श्रीरामजी तापडिया से मेरा व्यक्तिगत रूप से संपर्क नहीं रहा इसका मुझे खेद है। किंतु सभाओ में तथा पत्र पत्रिकाओं में उनके विचार, चितनपूर्वक उद्वोधनोसे उन्हे अपने निकट पाया. मेरी लिखी किताबों पर उनकी टिप्पणी हरदम मिलती रही। उनकी लेखनी से मानव समाज और मूल्यों को समझने, अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा मिलती रही। ऊंचा कद, इकहरा बदन, धीर गंभीर चेहरा, मर्मस्पशी नेत्रावली, सौजन्य के भाव, मोहक व्यक्तित्व, वाणी में ओज और तेज था। गहन अध्ययन के बाद ही कुछ कहते लिखते । सामाजिक संगठनों के परामर्शदाता, सामाजिक समस्याओं को न्यायपूर्ण सुलझाने के न्यायाधीश थे। निर्मल, निराभिमानी, रचनात्मक कायों के हिमायती, समाज के गौरव पुरुष एवं समाज के दीपस्तंभ रहे। अनेक संस्थाओं से संपर्क, सुख्यात उद्योगपति के बावजूद बेहद विनम्र और उदार थे।

मेरा सामाजिक कार्यो से ४४ वर्षो से सरोकार रहा। ४० वर्षो से श्रृंखलाबध्द सामाजिक संगठन में जमीनी कार्यकर्ता से महासभा कार्यसमिति सदस्य तक अविरोध चयन हुआ। यह सब कीर्तिशेष ऑड. नारायणदासजी राठी के मातहत संभव हुआ। लगभग ३ ० वर्ष पूर्व वेश्री श्रीरामजी द्वारा बिडला सभागृह में आयोजित एक परिचर्चा में भाग लेने मुंबई गए थे। बहां श्री शरीरामजी ने २ दिवसीय सत्र में सामाजिक ज्वलंत समस्याओंपर अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया था। पहला विषय था विधवा एवं परित्यक्ता बहिनों की समस्याए एवं समाजक दायित्व... ५ पेज. दूसरा विषय था वधू - हत्या एवं आत्महत्या की समस्या का निराकरण .... १४ पेज। अँड राठीजी ने पढने एवं चर्चा के बाद वे मुझे दिये। उन्ही दिनों मैंने सामाजिक चिंतन और लेखन की शुरुवात की थी। आज भी वे आलेख पढ़ता हूं तो उनकी कितनी दूरदृष्टि थी, विचारों से कितने परिपक्व थे, गहन चितन था, भविष्पद्रष्टा थे इसका एहसास होता है। उसमें का एक - एक शब्द आज भी प्रासंगिक है। ऐसी महान विभूति को जो नैतिकता, व्यावसायिकता, लौकिकता, सामाजिकता, मनुष्यता आदि के सभी उच्च मापदंड पूरा करते थे, महासभा का नेतृत्व करने नहीं मिला, यह समाज की बड़ी विडंबना है। काश वे महासभा के सभापतित्व का पद विभूषित करते तो आज की महासभा की दशा और दिशा कुछ और होती । उस समय बाहुबल, धनबल, समूहबल तो नही था पर ब्याही बल अवश्य चल रहा था। इतना अन्याय होने पर भी श्रीरामजी ने कभी अपनी व्यथा प्रकट नहीं की, संयम और अनुशासन बनाए रखा। उनके लिए पद, प्रसिध्दि कोई मायने नहीं रखती थी पर समाज की दृष्टि में पद के लिए उनका अपना महत्व था।

महासभा में सभापति चयन के बजाय अब चुनाव का दौर चल रहा है। प्रथम चुनाव समिति के कर्णधार के रूप में रीरामजी को यह दायित्व सौंपा गया। व्यापक समाज हित में एक चुनौती के रूप में उन्होंने स्वीकार किया। कानून और अधिकारों के बलपर शेषन ने देश में आदर्श पद्धति से चुनाव करवाये। सामाजिक संगठनों में चुनाव बड़ा दुरीह कार्य है। कानून कायदे का तो ध्यान रखना ही पड़ता है साथ में सभी को विश्वास में लेकर सामंजस्य और समझौतापूर्ण रवैय्या अपनाना पडता È श्री श्रीरामजी ने चुनावों का आयोजन सुव्यवस्थित, पद्धतपूर्ण किया कि वह अब मॉडल बन गया है। उसी के साथ उन्होंने आगे के चुनाव सम्पन्न करवाने श्री विष्णुदासजी दरक, श्री रमेशजी मरदा जैसे व्यक्तियों को प्रेरित किया। और इन लोगों नें भी तीसरी पंक्ति के लिएश्री प्रकाशजी बाहेती का सही सही चयन किया। यह श्ीरामजी का महासभा के प्रति प्रतिबध्दता का द्योतक है। आज ५-५ उपाध्यक्ष रहनेपर भी अस्थाई सभापति का पद संभालने एक भी व्यक्ति सामने नहीं आया । श्रीरामजी के आचरण को समझने यह मिसाल सामने रखी है।

श्रीश्रीरामजी तापडिया कभी पद के आकांक्षी नहीं रहे। प्रसिध्दि से भी अलाहिदा रहे। मैं कागदपत्र टटोल रहा था तो कुछ लोगों के ४-६ परिचय पत्र फोटो मिले । श्री श्रीरामजी बाबत कुछ नहीं मिला। समाज संगठन गठन और राष्ट्रीय चुनाव के प्रणेता, समाज में चल रही उच्छूंखलता को समझने के चाणक्य थे। योग कर्मषु कौशलम्‌ यह सूक्ति तापड़ियाजी पर सटीक बैठती है। नैतिकता, मर्यादा, धर्म, संस्कृति, परंपरा ऐसे समाज के सारे मानक एक ही व्यक्ति में साकार हेने से वे समाज के आदर्श बने । उन्होंने संकट और तनाव को असाधारण दुरूह क्षणों में भी संघर्षशील, विवेकशील मनोवृत्ति का परिचय दिया और अपनी भूमिका का सफल निर्वहन किया। यह वर्तमान और भविष्य की पीढी के लिए एक आदर्श है, प्रेरणास्त्रोत है.

श्रीश्रीरामजी तापडिया कर्तव्यनिष्ठ पुरुष थे । कर्मनिष्ठ नायक थे। धुन के पक्के, सरल, मधुरभाषी, मिलनसार, विनम्र थे। ऐसे महान समाजसेवी पर हमे गर्व एवं नाज है। समाज के एक अष्टपहलू हीरा थे । दक्षता और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था। समाज का विकास और विकसित समाज का जहास उनके चिंतन के बिंदु मुख्य थे । वर्तमान महासभा नेतृत्व ने इन विषयों को पूरी तरह दफना दिया है। पैसे जमा करना, अपनों के नाम से ट्रस्ट बनवाना, और रुपये बाँटना यही कार्य रह गया है। चुनाव में येनकेन प्रकारेण सफलता हासिल करना यही सेवा कार्य हो गया है। कहाँ ले जायेगा नवोन्मेष ? कथनी करनी के अंतर के कारण समाज में इनका प्रभाव नहीं रहा। एक वाक्य में कहूं तो समाजको गौरवपूर्ण अतीत कायम रखने और वर्तमान की आवश्यकता पूरी करने के लिये फिर किसी राम-श्याम के जन्म की जरूरत है, प्रतीक्षा है।

- श्यामसुंदर टावरी, अमरावती


श्री श्रीरामजी तापडिया का निधन

मुझे यह जानकर अत्यंत ही दुख हुआ है कि हम सबके प्रिय महासभा के भूतपूर्व महामती श्री श्रीरामजी तापड़िया हम लोगों के बीच नहीं रहे। श्री श्रीरामजी का जीवन सिद्धांतों एवं आदशों पर आधारित अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय था। सम्पूर्ण भारत के माहेश्वरी समाज ने अपना एक महान नेता एवं अभिभावक को खोया है। इस क्षति का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता है।

मेरा उनसे व्यक्तिगत निकट का सम्पर्क रहा है । मैं उनके कार्य करने की पद्धति एवं निःस्वार्थ सेवाभाव से अभिभूत रहा हूं एवं उन्हें सदैव अपना आदर्श मानता रहा हूं। मैं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा एवं सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज की ओर से हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस सदमे से उभरने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति

- जोधराज लड्ा

सभापति - अ.भा. माहेश्वरी महासभा

मेरा उनसे व्यक्तिगत निकट का सम्पर्क रहा है । मैं उनके कार्य करने की पद्धति एवं निःस्वार्थ सेवाभाव से अभिभूत रहा हूं एवं उन्हें सदैव अपना आदर्श मानता रहा हूं। मैं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा एवं सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज की ओर से हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस सदमे से उभरने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

महासभा के विभिन्न पदों पर जब-जब मेरी नियुक्ति हुई, उन्होंने मुझे सदैव बधाई प्रेषित की। कार्यसमिति का सदस्य संयुक्त मंत्री, अर्थमंत्री तथा माहेश्वरी बोर्ड के सदस्य रहने पर भी उन्होंने सदैव मेरा मार्गदर्शन किया तथा उत्साहवर्द्धन किया। उनका मुझसे कितना अपनापन था इसका उदाहरण एक वाकया है, एक दिन उनका अचानक फोन आया कि सुरेशा, मेरी लड़की मीना बाढ़ के कारण भड़ौच के आसपास पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण अटक गई है एवं कोटा १२ घंटे के विलम्ब से पहुँचेगी । तुम उनके भोजन की व्यवस्था कर देना, उन्होंने उसके मोबाइल नम्बर दे दिये। मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हुई कि मुझे उनकी लड़की की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं और पत्नी उन सबका खाना घर से लेकर ट्रेन पर पहुँचे एवं मीना से मिले एवं खाना खिलाया । इस बात से वे अत्यधिक भावुक होकर मोबाइल पर कृतज्ञता प्रगट करने लगे । मैने अत्यधिक विनम्र शब्दं में कहा कि मुझे आपकी सेवा का अवसर मिला इससे मैं धन्य हो गया और आपका आशीर्वाद प्राप्त करने वाले तो भाग्यशाली ही होते है।

इसी सन्दर्भ में एक बार स्वयं उनका फोन आया कि सुरेश, मैं कोटा से गणगौर ट्रेन से जयपुर जाऊंगा। तुम कोटा की कचौरी और खाना ले आना। यह मेरे जीवन में स्वणिम अवसर था जब साक्षात श्री एवं श्रीमती तापड़याजी के स्वागत का अवसर मिल रहा था। हम दोनों पति-पत्नी यथासमय उनसे मिले और कोटा की कचौड़ी आदि दी एवं भोजन सामग्री भेंट की, वे भी बम्बई से हमारे लिये विभिन्न सामग्री लाये थे जो उनके प्रेम, स्नेह एवं वात्सल्य की प्रतीक थी।

मैं जीवन में उनके द्वारा प्रदत्त स्नेह वात्सल्य एवं आत्मीयता को कभी नही भूल सकता, ऐसे युगपुरुष को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन।

- सीए सुरेश सोमानी कोटा

पूर्व अर्थमंत्री अ.भा.माहेश्वरी महासभा

मोडासा

सम्माननीया सुमन जी,

सादर नमस्कार।

स्वस्थ होंगे। स्वस्थता व कुशलता के लिए मंगल कामना। कुछ दिनों पूर्व पता चला हमारे वरिष्ठ एवं अति सम्माननीय धर्म स्नेही श्री श्रीरामजी की चिर विदाई का। दुःख हुआ।

आपके लिए उनका वियोग निश्चय ही कष्टकर रहा होगा, पर इसको धर्म भाव जगाये रखकर समता सह लिया होगा।आपका शरीर स्वास्थ्य ठीक बना रहे और धर्म भावना दृढ़ होती रहे यही धर्म कामना।

सम्माननीय वरिष्ठ की निकटता का लाभ पिछले अनेक वषँ में बहुत बार मिलने का सद्भाग्य मुझे मिला था, जिसकी याद से मन प्रसन्नता से भर जाता है। प्रशंसनीय है उनकी निस्वार्थ सेवा भावना, सबको साथ लेकर चलने की कार्य पद्धति, छोटे से छोटे धर्म सेवक से भी आत्मीय जन सम व्यवहार करते हुए उसे प्रोत्साहित करने का स्वभाव, संघ भावना के महत्त्व को समझते हुए, सभी इसी को प्रमुखता देते हुए सेवा करते रहे, इसके लिए सक्रिय प्रयास! सभी प्रकार की सेवा - चाहे विपश्यना के प्रथम केन्द्र के प्रथम प्रमुख ट्रस्टी के रूप में हो या चाहे किचन की कठिनतम सारी व्यवस्था को सुगठित व सुव्यवस्थित करते रखते हुए इसको संभालने की सेवा हो या समाज के किसी महत्त्वपूर्ण स्थान पर पदाधीन रहते हुए अपना योगदान दिया हो.... उनके लिए एक अर्थ में सभी समान थे। न एक के लिए लगाव नजर आया, न दूसरे के लिए दुराव। स्नेह भी देखा, सदभाव भी देखा । सत्य का साथ भी देखा, दृढ़ता का आचरण भी देखा। ममत्व भाव में प्रसन्नतापूर्वक अपनी सेवा द्वारा यथायोग्य योगदान करते रहें। पुण्य पारमी संवर्धन अथक करते रहे।

बरिष्ठ का स्मरण मन में कृतज्ञता का भाव भी जागता है। धर्म के पथ पर आगे बढ़ने एवं आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील ऐसे अनेक गुणों के धनी को निकटता से देखने-समझने का अवसर मिला। साथ ही पिछले कुछ वषा से दीपावली पर्व निमित्त लिखित रूप में संदेश के आदान-प्रदान के अवसर भी रहे थे। जिसको लेकर मन सेवा के भाव से व मोद से भर उठता है। उनके मंगल की... सेवामय, धर्ममय उन्नत जीवन की धर्मकामना भीतर से उठती है। मंगलभाव आ. वडील के लिए। खूब मंगल भाव आपके लिए। श्रद्धा सुमन वरिष्ठ के चरणों में।

- जयेश सोनी


भाईशरी शरीरामजी तापडिया सा. के स्वर्गवास के समाचारों से मैं ही नहीं हमारे पूरे समाज को गहन दु:ख हुआ है। समाज में उन जैसा स्पष्ट विचारक एवं समाज के प्रति चितन करने वाला अब कोई नहीं रहा। माहेश्वरी समाज में इस कमी की पूर्ति करना ही कठिन है I वैसे बीच में स्वास्थ्य ठीक था, फिर अचानक क्या हो गया ?

मैं अपनी एवं परिवार की ओर से एवं इन्दौर के समस्त समाज बंधुओं की ओर से उन्‍हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर समस्त तापड़िया परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति दे एबं उनकी चिरशांति प्रदान करें।

बनवारीलाल जाजू (माहेश्वरी)

अध्यक्ष-गीता भवन ट्रस्ट, इन्दौर

प.पू. उपसभापति अ.भा. माहेश्वरी महासभा


शोक संदेश

माहेश्वरी प्रगति मंडल - मुंबई के कर्णधार एवं हमारे समाज के परम सम्माननीय सदस्य आदरणीय श्री श्रीरामजी तापडिया कास्वर्गवास दिनांक २२ जुलाई २०१४ को मुंबई में हो गया । उनके स्वर्गवास से विदर्भ के पूरे माहेश्वरी समाज में शोक की लहर फैल गयी।

जो सबका मंगल करता है लोग उसी की वंदना में अपने शरद्धा सुमन आदर पूर्वक समर्पित करते है। ऐसे ही विरले लोगों में परम सम्माननीय एवं हम सबके लाड़ले श्री श्रीरामजी तापड़िया थे, जिन्होंने अपनी कुशाग्र बुद्धि, कर्तव्य परायणता, कर्मनिष्ठा, श्रेष्ठ संचालन तथा निस्वार्थ लगन से अपने व्यक्तित्व का स्वयं निर्माण तथा माहेश्वरी समाज का सुचारू रूप से गठन किया। इस धरा पर आज अपने कायों द्वारा खुशबू फैलाना और जाना यही जीवन है। प्रकृति के इस अटल नियम के आगे हम सब मजबूर हैं, नतमस्तक हैं। परभु से यही प्रार्थना है कि तापड़िया परिवार को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे, दु:ख की इस घटी में हम सब सहभागी हैं।

मैं विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन की ओर से तापड़िया परिवार को संवेदना प्रगट करता हूँ एवं पूजनीय श्री श्रीरामजी तापड़िया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके बताये सिद्धांतों को, उनके आदशोँ को जीवन में अपनायें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी । परम पिता परमेश्वर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें ।

- सज्जन कुमार मोहता

अध्यक्ष, विदर्भ प्रादेशिक माहेश्वरी संगठन


प्रार्थना

है प्रार्थना गुरूदेव से यह स्वर्गसम संसार हो,
अति उच्चतम जीवन बने, परमार्थमय व्यवहार हो।
ना हम रहें अपने लिए, हमको सभी से गर्ज है.
गुरूदेव यह आशीष दै, जो सोचने का फर्ज है।।
ॐ शान्ति शान्ति शान्ति

भाईजी के कुछ आदर्श हमारे जीवन में धारण किया उसका संक्षिप्त में विवरण लिख रहा हूँ।

भाईजी का यही बोलना था कि बच्चों का आपके साथ स्नेह, प्यार व लगाव तभी रहेगा - जब आप उनसे बार- बार मिलते रहे - चाहे वह भारत के कोई कोने में होवे या भारत के बाहर - जहाँ बच्चे रहे वहाँ अपने को आते-जाते रहना चाहिये यानि उनसे पूरा सम्पर्क रहना चाहिये।

भाईजी का यही बोलना था कि भाईयों में हमेशा प्रेम रहता है - बाकि नई पीढ़ी के विचार भाईयों से कुछ अलग हो सकते हैं - जो स्वाभाविक है - जब वो व्यापार में आ जावे या इन्कम करने लग जावे उस टाईम पर व्यापार साथ में रहते हुये अलग-अलग हो जावे तो हरजा नहीं प्रेम ज्यादा बना रहेगा।

भाईजी हमेशा बोलते थे कि जो भी अच्छा काम करोगे तो भी उसमें कमी रह सकती है - उसकी आलोचना हो सकती है - बाकि तुम अपने कार्य करते रहो - आलोचना से घबराओ मत।

भाईजी हमेशा यही बोलते थे कि शहरों में रहने के कारण सभी सदस्यों का मिलना रोज नहीं हो सकता - सो जैसा टाईम मिले सामूहिक रूप से बार-बार मिलते रहना चाहिये ताकि आपस में बैठकर दुख-सुख में सभी भागीदार बन सकें।

भाईजी के ये चार विचार मूँधड़ा परिवार में विचार-विमर्श होता रहता है - परिवार में सुख-शान्ति व समृद्धि बराबर बढ़ रही है। परिवार का कोई सदस्य चाहे भारत में, चाहे विदेश में सब पूरे सम्पर्क में रहते हैं। भाईजी आदर्श के पात्र रहे है व पूरा तापड़िया परिवार प्रेरणा के लायक हैं।

- नोरंगलाल मूँधड़ा


दिव्यात्मा श्रद्धेय भाईजी श्रीराम जी तापड़िया को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

लाखों आये, लाखों गये, जिनकी नहीं निशानी है। जिसने कुछ कर दिखलाया, उसकी अमर कहानी है।। समाज में अपने श्रेष्ठ कार्यो के द्वारा अपने नाम की अमर कहानी लिखने वाले कोई और नहीं हमारे अपने सामाजिक चिंतक, श्रेष्ठ विचारक, सहज एवं सरस व्यक्तित्व के धनी आदरणीय भाईजी श्रीराम जी तापडिया थे। आप दृढ संकल्प शक्ति, सकारात्मक चिंतन, समाज के प्रति समदृष्टिकोण को अपने चरित्र में संजोकर भारतीय संस्कार और संस्कृति के पोषक बने रहे। आपके अचानक चले जाने के समाचार ने सम्पूर्ण समाज बन्धुओं को शोक संतप्त कर दिया। मुम्बई माहेश्वरी समाज के तो आप कर्णधार थे। आपके कुशल नेतृत्व में माहेश्वरी प्रगति मण्डल, मुम्बई पिछले ५० वर्षो से एक सूत्र में अवगुंठित होकर सम्पूर्ण समाज के लिए एक मिसाल बना हुआ है।

किसी व्यक्ति की गरिमा का मापदण्ड सिर्फ उसकी धन संपत्ति से नहीं होता, बल्कि उसका अपना व्यक्तित्व होता है। जिसके पीछे उसको कर्मठता, सेवा, त्याग उसके जीवन के आदर्श उसका सौम्यता, शांतिप्रियता, सहभागिता, स्नेहभाव, समर्पण, सदभावना, सद्व्यवहार आहि होते हैं और मैंने उनके सम्पर्क में आकर पाया कि सह सभी गुण आदरणीय भाईजी में विद्यमान थे। वे सच्चे अर्थ में नायक थे। वर्ष १९८२ में जब मै राष्ट्रीय महिला संगठन की महामंत्री बनी और अध्यक्ष ज्ञान कुमारी जी हेड़ा के साथ प्रथम बार महिला महामंत्री की हैसियत से महासभा की सभा में गई तब ज्ञान कुमारी जी हेडा ने मेरा आपसे परिचय कराया। तब से मुझे महासभा की सभाओं में हमेशा आपसे मार्गदर्शन मिलता रहा और मैंने पाया कि आपमें वे सब गुण थे जो एक आदर्श गरिमामय व्यक्तित्व में होना चाहिए। आप व्यवसायिक जगत में सफल उद्योग पति एवं सामाजिक जीवन में बहुत ही सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी व उत्कृष्ट सामाजिक चिंतक À जिस तरह कमल जल में रहते हुए भी जल से निरलिप्त रहता है उसी तरह आप व्यवसाय, परिवार, समाज में सबके प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए सच्चे मानवीय जीवन जीने की कला के ज्ञाता थे। आप अपनी आध्यात्मिक प्रगति के लिए, जीवन मरण से मुक्ति के लिए सदैव साधना में लगे रहते थे और विपश्यना साधना स्वयं भी करते थे और आत्मोन्नति की इस साधना को सीखने के लिए अन्य साधकों को भी प्रेरित करते थे। आपकी साधना को नमन, आपके सादगीपूर्ण जीवन को शत्‌-शत्‌ नमन।

आपके वैकुण्ठ गमन से समाज ने एक श्रेष्ठ साधक, सामाजिक विचारक एवं एक निष्यक्ष मार्गदर्शन को खो दिया। आपके जाने से समाज में वैचारिक चिंतनशीलता में शून्यता आ गई। जिसकी भरपाई होना मुश्किल ही नहीं असंभव है। क्योंकि निःस्वार्थ चिंतनशील व्यक्तित्व की समाज में कमी है । आपकी कमी सदैव बनी रहेगी।

अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन आपको शत्‌-शतश्रद्धांजलि अर्पित करता है एवं ईश्वर से प्रार्थना करता है कि इस आकस्मिक दुख को सहन करने की सभी परिवारजनों को शक्ति प्रदान करे एवं आपकी आत्मा को सद्गति प्राप्त हो।

ॐ शांति-शांति-शांति।

- मनोरमा लङ्का, ग्वालियर

संपादक, “माहेश्वरी महिला'


श्रीमती कल्पना गगरानी, डोंबीवली (महामंत्री) श्रीमती सुशीला काबरा, इंदौर (अध्यक्ष)

श्री तापड़िया जी सरल स्वभाव, मृदुभाषी, स्पष्ट विचारधारा, चिन्तक थे। महासभा के कार्यो में अग्रगति आवे। उनके विचार-सुझाव को सदैव सभी समाज बन्धुओं ने ऊपरी स्थान दिया। उनके निधन से एक मार्गदर्शक की कमी का महासभा को सदैव अहसास रहेगा। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर शोक-सन्तप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें । हरिस्मरण के साथ।

- रामरतन लाहोटी

संयुक्त मंत्री (पूर्वाचल), अ.भा.माहेश्वरी महासभा


श्री श्रीरामजी तापडिया के आकस्मिक निधन से सम्पूर्ण महेश्वरी समाज स्तब्ध है। मुम्बई माहेश्वरी समाज की एकरूपता, विश्वसनीयता, उनके कुशल नेतृत्व क्षमता की ही देन है। माहेश्वरी समाज की उन्नति एवं प्रगति में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री के रूप में उन्होंने अतुलनीय सेवायें दी । सम्पूर्ण माहेश्वरी समाज के चिर-परिचित व्यक्तित्व, अग्रणी, चिन्तक, सेवाभावी व्यक्तियों में उनका प्रमुख स्थान रहा। महासभा द्वारा निर्मित समाज की आचार संहित को क्रियान्वित कराने में उनका विशेष योगदान था। मैं उनके काफी नजदीक रहा हूँ. उनका मार्गदर्शन मुझे सदैव मिलता रहा। समाज की ज्वलन्त समस्याओं का आभास उनका पहले से ही हो जाता था।

श्री तापड़याजी समाज के उच्च वर्ग के लोगों से लेकर सामान्य वर्ग तक बड़ी सहजता से मिलते थे। उनका चितन सदैव स्पष्ट सकारात्मक तथा प्रोत्साहन देने वाला था। कुछ भी नया सोचने एवं करने में पूरी तरह उत्साहित रहते थे। बड़े उद्योगपति के साथ-साथ एक आदर्श सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे। उनके अन्तर्मन में हमेशा सामाजिक कार्यो के प्रति संवेदनशीलता थी। उनकी समाज सेवा अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। एक अच्छे मिलनसार एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्‍होंने अपना अधिकतर समय जनहित एवं समाज सेवा में लगाया । इनका वैकुंठवास सम्पूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

परम पिता परमेश्वरी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा के अनंत शान्ति देवें एबं आप सब परिजनों को यह वियोग जनित अचानक आये हुये दुःख को सहन करने की शकित प्रदान करें ।मूंदड़ा परिवार इस शोक संतप्त दशा में आपका सहभागी है। हर तरह से धैर्यता रखियेगा।

- रामगोपाल मुंदडा,

उपसभापति (मध्यांचल), अ.भा. माहेश्वरी महासभा


बाबूजी श्री श्रीरामजी तापड़िया के देवलोक गमन के एसएमएस को पढ़ कर हतप्रभ रह गया। अनेक स्मृतियाँ एवं उनके साथ किये गए वार्तालाप एक-एक कर मस्तिष्क में आने लगे। वस्तुतः आदरणीय तापड़िया जी कर्मठ समाजसेवी, अपने निर्णयों पर दृढ रहने वाले तथा सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे । सन्‌ १ ९ ६७ में आदरणीय बाबूजी रामगोपाल जी माहेश्वरी के सभापति बनने के साथ तापड़िया साहेब को महासभा के महामन्त्री का दायित्व सौंपा गया। इन्होंने अपने कार्यकाल में नवगठित श्रीकृष्णदास जाजू ट्रस्ट के कॉरपस फण्ड को बढ़ाने तथा बीकानेर में माहेश्वरी छात्रावास बनाने का निर्णय लिया गया। इनके महामन्त्री काल में प्रथम बार समाज की आचार संहित को स्वीकार किया गया।

ऐसे कर्मयोगी, कर्मठ समाजसेवी एवं चिन्तक व्यक्तित्व के हमारे बीच से विदा हो जाना सभी के लिए कष्टप्रद है। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वे आदरणीय तापड़िया साहेब को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा सभी परिजनों, इष्टमितरों एवं समाज सेवियों को इस दुख को सहन करने की शकि प्रदान करें । ३ शान्तिः

- देवकरण गग्गड़

कार्यसमिति सदस्य, अ.भा. माहेश्वरी महासभा


आदरणीय श्री श्रीरामजी तापड़िया के स्वर्गवास के समाचार सुनकर स्तब्ध रह गया। आदरणीय तापड़िया जी न केवल समाज सेवी ही थे अपितु सामाजिक सामाजिक समस्याओं पर उनका स्वयं का चिन्तन था, जिस पर वे सदैव दृढ रहते हुए अपनी बात को तर्क पूर्ण तरीके से रखा करते थे।

महासभा के १ ६ वें सत्र में परम सम्माननीय श्री रामगोपाल जी से साथ महासभा के महामन्त्री के रूप में संगठन को सुदृढ़ करने, स्थानीय पंचायतों से संवाद स्थापित करने के साथ साथ आर्थिक एवं रचनात्मक कार्य हेतु इनका योगदान प्रशंसनीय रहा। मुम्बई माहेश्वरी प्रगति मण्डल मुम्बई की योजनाओं को मूर्तरूप प्रदान करने में उनके सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता।

मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शान्ति तथा परिजनों, सम्बन्धियों एवं इष्ट मित्रों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

- रामपाल सोनी, भीलवाडा

निवर्तमान सभापति, अ.भा. माहेश्वरी महासभा


आदरणीय श्री श्रीरामजी तापड़िया के स्वर्गवासी होने की जानकारी पाकर संपूर्ण भारत के माहेश्वरी समाज में शोक की लहर छा गई। श्रीयुत तापड़िया जी अंतिम सांस तक समाज सेवा में लगे रहे। उनका संपूर्ण जीवन समाज को समर्पित व प्रेरणास्पद रहा। टीम भावना के वे प्रबल समर्थक थे, व माहेश्वरी प्रगति मंडल-मुंबई के संगठन को मजबूत व एक सूर में बांधकर रखने में उनका विशेष योगदान रहा।

आप अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री व माहेश्वरी प्रगति मंडल-मुंबई के अध्यक्ष थे। उनका जीवन खुली किताब की तरह रहा बउम्रमें छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं की उनसे मिलकर अपनत्व की अनुभूति होती थी।

“ कर्मेण्येवाधिकारस्ते-मा फलेषु कदाचन'' - गीता के इस ब्रह्म वाक्य को उन्होंने जीवन में उतारा व संपूर्ण जीवन को उसी के अनुरूप जिया भी।

भगवान महेश उनको चिरशांति व दिव्य लोक प्रदान करें व उनके परिवार को इस महान्‌ दु:ख को सहने की शकिति प्रदान करें।

- रामनिवास जैथलिया, मुम्बई

उपसभापति (दक्षिणांचल), अ.भा. माहेश्वरी महासभा


आदरणीय तापड़याजी के निधन का समाचार सुनकर गहरा आघात लगा। हम सबके मार्गदर्शक महासभा के भूतपूर्व महामंत्री श्री रामजी तापड़िया का व्यक्तित्व सदैव सिद्धांतो एवं आदर्शो के लिए चिंतनशील रहा।

सन्‌ २००७ में मेरे अध्यक्षीय काल में मुंबई में अ.भा.मा.महिला संगठन की कार्यकारी मंडल की बैठक में अंधेरी माहेश्वरी भवन में संपन्न हुई थी। उस बैठक में आपने तीनों दिन लगातार उपस्थित रहकर समाज की ज्वलंत समस्याओं के निदान पर विचार विमर्श किया, जो सदैव स्मरण रहेगा। फोन से तो आपसे कई बार सम्पर्क रहता ही था।

माहेश्वरी समाज ने एक दूरदर्शी, चितक अभिभावक खोया है, उनकी क्षति सदैव महसूस होती रहेगी । दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान मिले, ऐसी परभु से प्रार्थना है।

- श्रीमती विमलादेवी साबू, सुरत

पूर्व अध्यक्षा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन


ईश्वर धरती पर जब सृजनात्मकता का प्रवाह संचारित करता है तो उसक रूप देशकाल, स्थितियों में अलग-अलग हुआ करते है। मानव रूपी अदभुत कृति में भी कई बार ईश्वर की इस नायाब कलाकारी का आभास होता है। ऐसी ही ईश्वर को सृजनात्मक शक्ति के प्रतीक थे श्रीरामजी तापड़िया ।

मैं जब भी उनसे मिला कुछ न कुछ उनकी अदभुत विशेषता से प्रभावित हुआ, लोगों को साथ जोड़ने और उनमें सकारात्मकता का संचार करने की गजब की शक्ति थी श्रीराम जी में। विद्यालय में संस्कारों और बच्चों में उत्कृष्टता के लिए वे सदैव चितित रहते थे।

एक बार हम नागौर गये थे। उस समय के तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रीमान्‌ विकास भाले थे। हम केबिन में पहुँचे। कलेक्टर साहब अपने नित्य कामों के हिसाब से हर किसी के साथ पांच से दस मिनिट का समय ही निकाल पाते हैं। केबिन में पहुंचने के बाद श्रीराम जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से कलेक्टर महोदय से चर्चा शुरू की, उनकी बातों से वे इतना मंत्रमुग्ध हुए कि लगभग घण्टा भर तक उन्होंने तापड़िया जी के सेवा संकलपों के बारे में चर्चाएं की। कलेक्टर महोदय महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं। उन्होंने आश्चर्य के साथ तापड़्या जी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर मिलने आने के लिए आभार प्रकट किया। जसवन्तगढ़ में श्रीराम जी तापड़िया के बारे में लोगों में आज भी यह चर्चा होती रहती है कि श्रीराम जी तापड़िया जसवन्तगढ़ के लिए जन्मभूमि को गौरवान्वित करने वाली शख्सियत थे। उनके स्वभाव, संस्कारों की छाप हर जगह मिलेगी। बे परिवार से लेकर, समाज, देश सब जगह आज भी मौजूद है। श्रीराम जी के भाइयों से मिलकर कभी कभी ऐसा लगता है जैसे वो साक्षात हो, उनके संस्कारों की अमिट छाप उनके परिवार में सदैव जीवित रहेगी। मुझे उनसे बात करने की सदैव उत्सुकता रही क्यों कि उनकी बातों से मुझे कुछ न कुछ ऐसा मिलता था जो सीखने जैसे था।

विराट व्यक्तित्व के धनी थे श्रीराम जी तापड़िया। उनके बारे में लिखकर शब्दो में उनके व्यक्तित्व को बांधना संभव नहीं है। उनकी स्मारिका के प्रकाशन की अपार खुशी है वे प्रेरणा थे और प्रेरणाएं हमेशा संचरित होती रहे तो समाज को दिशा मिलती है। शुभम्‌

डॉ. रामगोपाल जाट

कसुम्बी (नागौर)


शोक सन्देश

परम श्रद्धेय वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्रीरामजी तापड़िया के ब्रह्मलीन होने के समाचार संपूर्ण समाज के लिये ही नहीं, अपितु मानव समाज के लिये अपूरणीय क्षति है।

आदरणीय तापड़िया जी का जीवन एक मनिषी के रूप में समाज के लिये सदैव प्रेरणास्पद रहा। उन्होंने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामन्त्री के रूप में समाज के विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वाह किया। अपने आप को समाज में निर्विवाद एवं निष्पक्ष न्यायविद्‌ के रूप में प्रतिष्ठापित किया। उनकी जीवन यात्रा अभूतपूर्व, निरन्तर गतिमान एक मार्गदर्शक के रूप में रही।

हम सबके लिये उनका निधन निःसंदेह दुःखदायी है। मैं अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा एवं संपूर्ण महेश्वरी समाज की ओर से गहरी संवेदनाएँ प्रेषित करते हुए, परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ, कि उनकी महान आत्मा को अपने श्री चरणों मं स्थान दें एवं उनके परिवार एवं सभी शुभचिन्तकों तथा समाज बन्धुओं को धैर्य एवं शकि प्रदान करें।

- रामकुमार भूतड़ा, जोधपूर

महामन्त्री, अ.भा. माहेश्वरी महासभा

सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यगण


श्री श्रीराम तापडिया - एक आदर्श व्यक्तित्व

आकर्षक व्यक्तित्त्व के धनी श्री तापड़ियाजी अपनी धर्मपत्नी सुमनजी के साथ १९६९ में मुंबई के एक शिविर में सम्मिलित हुए, जिसमें मैं सेवा दे रहा था। तब उनसे एक सामान्य परिचय ही हुआ था कि वे एक कर्मठ उद्योगपति और उदार समाजसेवी हैं। असली परिचय तो तब हुआ जब वे शिविर के बाद विश्व भ्रमण करते हुए बर्मा गये और दादागुरु सयाजी ऊ बा खिन के साथ चार दिन तक उनके आश्रम में रह कर साधना करके, उन घटनाओं की साक्षी एक फिल्म लेकर पूज्य गुरुजी को दिखाने आये। उस चलचित्र में सयाजी के साथ उनके आश्रम की झांकी, पगोडा की रूपरेखा तथा माताजी का चेहरा और वहां की अन्य अनेक आकर्षक बातों का पता चला । उसे देख कर मन भावविभोर हो गया। पूज्य गुरुजी के शब्दचित्रं से सयाजी, मां सयामा और आश्रम के जिन अन्य सहयोगियों के बारे सुना था, मानो उनका प्रत्यक्ष दर्शन करके मन आनंदित हो उठा। सयाजी के कहने पर पूज्य माताजी श्रीमती इलायचीदेवी गोयन्का (उस समय वहीं पर थीं जो गुरुजी के आने के लगभग पौने दो साल बाद भारत आयीं।) ने भी श्रीमती सुमनजी के साथ उनके कमरे में ही रह कर चार दिनों तक साधना की और इन दोनों का उत्साह बनाये रखा | यह सब अपने आप में एक बड़ी घटना है। इसके बाद तो वे समय-समय पर पूज्य गुरुजी से मिलने आते और धर्म संबंधी लंबी चर्चाएं होती रहतीं। तब मुझसे भी थोड़ी-बहुत बातचीत हो जाया करती थी।

श्री तापड़ियाजी भारत के ऐसे पुराने साधक थे जो सयाजी से मिले और वहां उनके साथ साधना करके सुखानुभूति कर सके | साधना के बाद कृतज्ञता व्यक्त करते हुए जब उन्होंने सयाजी से पूछा कि मैं विपश्यना की क्या सेवा कर सकता हूँ? तब सयाजी ने उनसे कहा कि आप भारत में एक विपश्यना केंद्र स्थापित करवाने में मदद कर दें। इससे भावविभोर होकर जब श्रीरामजी भारत लौटे तो मुंबई के आस- पास केंद्र के योग्य भूमि देखने में जुट गये। पूज्य गुरुजी को कई जमीने दिखायी गयीं परंलु साधना योग्य कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिला | इस बीच १९ जनवरी, १९७१ में सयाजी का शरीर शांत हो गया, परंतु भारत में लगातार अनेक स्थानों पर अकेंद्रीय शिविर लगते रहे। श्रीरामजी अपनी दैनिक साधना का अभ्यास नियमित करते रहे। उनके घर पर साधना-कक्ष का वातावरण आज भी किसी केंद्र के समान धर्मतरंगों से तरंगित है।

साधकों की बढ़ती हुई संख्या और उनसे संपर्क बनाये रखने के लिए, उनकी दैनिक साधना को बल देने के लिए तथा सयाजी तथा विपश्यना की गहनता के बारे में साधकों को नियमित रूप से अवगत कराने हेलु पूज्य गुरुजी ने एक मासिक पत्रिका 'विपश्यना' प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा तो श्री तापड़ियाजी ने इस कार्य को पूर्ण करने के लिए अपने कार्यालय के कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया। जुलाई १९७१ में इसका पहला अंक प्रकाशित हुआ। प्रथम छह महीनों तक "विपश्यना पत्रिका' उनके कार्यालय के माध्यम से साइक्लोस्टाइल होकर पोस्ट की जाती रही। इसके बाद पत्रिका प्रेस में छपने 'लगी परंतु पोस्टिंग का काम उनके कार्यालय से ही होता रहा। इगतपुरी का विपश्यना केंद्र बन जाने के बाद धीरे-धीरे पत्रिका प्रकाशन का काम इगतपुरी में स्थानांतरित हो गया। अब तो इंटरनेट पर भी यह उपलब्ध है। धम्मगिरि से इसके अंग्रेजी और मराठी संस्करण भी प्रकाशित हो रहे हैं । अन्य स्थानों से भी स्थानीय सूचनाओं के साथ उनकी भाषाओं में विपश्यना के अलग-अलग संस्करण भी प्रकाशित होने लगे हैं।

सयाजी ऊ बा खिन के दिवंगत होने के पश्चात उनके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई के आसपास एक विपश्यना केंद्र बनाने की योजना बलवती होने लगी। इस निमित्त पूज्य गुरुजी ने एक ट्रस्ट बनाने की बात की तो श्री तापड़ियाजी उसमें तन, मन और धन से हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर हो गये। इस प्रकार 'सयाजी ऊ बा खिन मेमोरियल ट्रस्ट' की स्थापना हुई और श्री श्रीराम तापडिया भारत के इस प्रथम विपश्यना ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त हुए। उनके नेतृत्व में मुंबई के आसपास केंद्र के लिए जमीन खोजने का प्रयत्न सफल नहीं हो पाया। इस बीच उन्होंने नाशिक में एक विपश्यना शिविर 'लगवाया। उस समय भी केंद्र-संबंधी चर्चा हुई तो शिविर में बैठे इगतपुरी के एक साधक ने इगतपुरी में ही एक जमीन देखने की पेशकश की। कार से मुंबई लौटते हुए पूज्य गुरुजी वहां रुके और गांव के बाहर एक छोटी पहाड़ी पर स्थित अठारह एकड़ के विस्तृत चौरस भूखंड को देखते ही उन्होंने अनुमति दे दी। यह जमीन खरीद ली गयी और केंद्र का निर्माणकार्य आरंभ करने की बातें होने लगीं। श्री तापड़ियाजी अत्यंत कर्मठ ही नहीं, सूझबूझ में भी अति कुशल थे।

उन्होंने अपने भाइयों से सलाह-मशविरा करके मुंबई के एक ठेकेदार को निर्माण का कार्य सौंपा तो नाशिक में रहने वाले अपने दो भाइयों को सही मटीरियल आदि दिलवाने के साथ-साथ काम की देख-रेख की भी जिम्मेदारी दे दी । तब तक ये लोग भी साधना से लाभान्वित हो चुके थे। अतः सारा काम बड़ी तीव्र गति से आरंभ हुआ और अनेकानेक चुनौतियों का सामना करते हुए अंततः धम्मगिरि, विपश्यना विश्व विद्यापीठ में लगभग १०० लोगों का शिविर लगने लायक निर्माणकार्य पूरा हुआ।

दीर्घकाल तक वे ट्रस्ट का कार्य संभालते रहे। उसके बाद ट्रस्ट का अध्यक्षपद और ट्रस्टीपद छोड़ देने के बावजूद भी वे अपनी सेवाएं सतत देते रहे और जीवन के अंत तक धम्मगिरि के रसोईघर की सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। जो भी समस्या होती, उसके हर पहलू पर विचार करते, सभी पक्षों को संतुष्ट करके, काम को इतना सरल बना देते कि कोई समस्या रह ही नहीं जाती। जैसे-जैसे धम्मगिरि का विस्तार होता गया और साधकों की संख्या के अनुरूप सभी प्रकार के साज-सामान, मशीनरी आदि बढ़ाते गये। कभी कोई सामान कम हो जाता या स्थानीय व्यवस्थापक सहयोग न कर पाते तो महाराज के एक फोन पर उसकी व्यवस्था तुरंत करवा देते। चाहे कोई सामान मुंबई से भिजवाना होता या नाशिक आदि से, विलंब न होता । एक ही उद्देश्य कि साधकों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उनकी साधना में कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए । यों धम्मगिरि में लगभग १००० (एक हजार) साधकों के एक साथ तप सकने की सारी व्यवस्था हो गयी |

एक बार धम्मगिरि विपश्यना केंद्र के कर्मचारियों ने दीर्घकालिक हड़ताल कर दी और रसोईघर के लोगों को भी उसमें सम्मिलित होने के लिए उकसाया | परंतु इन्होंने महाराज को समझा कर उसे शांत रहने और सेवा करते रहने का पुण्य याद दिला कर संभाल लिया। इसे लेकर महाराज को चोट भी खानी पड़ी, मुख्य द्वार पर हड़तालियों ने घेरा डाल कर लोगों का आना-जाना बंद कर दिया, परंतु किचन का एक भी व्यक्ति इधर से उधर नहीं हुआ। सारा काम विधिवत चलता रहा और शिविर में कोई व्यवधान नहीं आने पाया। साधकों को कोई तकलीफ न होने पाये, इसके लिए काम करने वाले व्यक्तियों को संभालना और उनसे अच्छे से अच्छा काम लेना, उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी। ऐसा कर्मठ व्यक्तित्त् और समस्याओं को आसानी से सुलझाने का उनका अद्‌भुत तरीका स्तुत्य रहा ।

बड़े उद्योगपति होने के कारण आये दिन कर्मचारियों की मांगे आदि को लेकर होने वाली हड़ताल आदि को वे बड़े सहज ढंग से शांतिपूर्वक संभालते À | उनके उत्पाद पूरे विश्व में विख्यात हैं | 'तापड़िया हाथ के औजार' (तापड़िया टूल्स) को कौन नहीं जानता? क्योंकि उसकी गुणवत्ता ही सर्वोपरि è | वे जब भी मिलते, स्वास्थ्य और परिवार आदि की समस्याओं के बारे पूछते और उचित मार्गदर्शन देते रहते। ऐसे चहुँमुखी प्रतिभा के धनी श्री श्रीराम तापड़िया का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं।

रामप्रताप यादव,

कार्यसमिति सदस्य, अ.भा. माहेश्वरी महासभा

श्रद्धांजलि

धीर, गंभीर, मीठा बोलणा, परमारथ की सोच,
वणिक पुतर, दानी, ज्ञानी, शांत भोर का तारा।
बाताँरेसी जींवती, यादाँ महेश समाज
बैंकुठा में बास करीज्यो, श्रीरामजी सब का प्यारा ।।

A Tribute To Sri Sriram ji Taparia

He was grave, Sober, Sweet-tongued, having a contemplation for Salvation, donor, Knowledgeable, son ofa commercial family and calm like a morning star, His messages and memories shall ever remain alive in the Maheshwari Community, May the departed soul of Sriram-ji, who was dear and amicable to all, reside in Elysium.

बो लम्हे कितने सुन्दर थे ।
बो घड़ियाँ कितनी प्यारी थी ।।

जसवन्तगढ़ एक प्यारा नन्हा सा सलोना गांव ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई पुष्प अपनी शाखा पर विकसित हो रहा हो। ईसवी सन्‌ १९६४ का जेठ माह का गर्म महीना । उस समय का साढ़े तीन हजार की आबादी का यह ग्राम जल संकट से जूझ रहा था। सभी जातियां जल का अभाव सहन करती जीवन व्यतीत करतीं थीं। आज जसवन्तगढ़ के सेठ जगन्नाथ तापड़िया हाई स्कूल में एक भव्य आयोजन हो रहा है। गांव पूरा यहां उपस्थित है। मंच पर श्री श्रीरामजी तापड़िया, तत्कालीन राज्य गृहमंत्री शरी मथुरादास माधुर, गांव के चौधरी श्री छोगमल जी बगड़िया तथा अन्य महानुभाव उपस्थित हैं। आज पूरा गाँव प्रफुल्लित है। आज गाँव जिस अभाव को सहन करता आया है वह अभाव हमेशा के लिये दूर होने वाला है।आज सेठ लादूराम तापडिया जल प्रदाय योजना का उद्घाटन होने वाला है।

मंच पर एक स्वीडन के विदेशी नागरिक भी उपस्थित थे। उन्होनें अपने संक्षिप्त भाषण में कहा :-

"I am pleased to see in a large number the colored turbans on the heads of the males" जिसका श्रीराम जी ने उठकर हिन्दी तथा मारवाड़ी में अनुवाद करके सुनाया ““यहां बहुसंख्य लोगों के माथे पर रंगीन साफा देख कर मैं बहुत खुश हूँ।'” काफी देर तक तालियाँ बजीं। आज के इस समारोह के पूर्व की बीती रात में गाँव पानी का जुगाल करके, रात को जाग कर जल को चार-चार बैरियों से संग्रह करके अपने अपने घरों में जल से भरे घड़े रख कर लोग आये।

सेठ लादूराम तापडिया जल प्रदाय योजना का भव्य समारोह में उद्घाटन हो गया है। यह समारोह आज से ५२ बरस पूर्व हुआ था सन्‌ १९६४ में। जसवन्तगढ़ के इतिहास में ऐसा फंक्शन / समारोह आज तक नहीं हुआ है। जिसने देखा वह गद्गद्‌ हुआ।

अब सभा में आये व्यक्ति अपनें घरों को लौट रहे हैं तो एक अदभुत नजारा हर गली में देखने को मिला। पानी के फव्वारे उछल रहे हैं। गलियों में भी कहीं पानी लीकेज से बह रहा है चिड़िया पानी में पंख फड़फड़ा रही है। यह परिवर्तन कैसा? प्रकृति में पले पक्षी भी महसूस कर रहे है। हमारे गांव का हर नागरिक उस महान आत्मा को आशीर्वाद दे रहा है, जो गाँव का भागीरथ बना।

अब सभा में आये व्यक्ति अपनें घरों को लौट रहे हैं तो एक अदभुत नजारा हर गली में देखने को मिला। पानी के फव्वारे उछल रहे हैं। गलियों में भी कहीं पानी लीकेज से बह रहा है चिड़िया पानी में पंख फड़फड़ा रही है। यह परिवर्तन कैसा? प्रकृति में पले पक्षी भी महसूस कर रहे है। हमारे गांव का हर नागरिक उस महान आत्मा को आशीर्वाद दे रहा है, जो गाँव का भागीरथ बना।

इसके बाद जसवन्तगढ़ में स्वयं की पानी टंकी बनी। उसका उदघाटन भी उच्च स्तर का ऐतिहासिक स्मृति वाला बन गया। राजस्थान बीजेपी सरकार के PHE विभाग के मंत्री श्री भंवरलाल जी शर्मा, जो बन्नी पाक जयपुर से चुनाव में विजय हुए थे। वे स्वयं अपनी गाड़ी चलाते हुये जयपुर से जसवन्तगढ़ आ गये । पहिले वे स्व. छगनलाल जी दायमा, जो उस समय जीवित थे, उनसे मिलने गये और दोनों साथ- साथ पैदल उनके घर से चल कर टंकी स्थल तक आये। गाड़ी वहीं छोड़ दी थी । ऐसे मंत्री आजकल दुर्लभ हो गये हैं। सभा में मंच पर श्री श्रीरामजी तापडिया, PHE HA श्री भंवरलाल जी शर्मा, श्री छगनलाल जी दायमा, श्री मदनलाल जी भण्डारी इत्यादि विराजमान थे।

टंकी उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम पांच घन्टा तक चला। श्रोतागण बिल्कुल बोर नहीं हुये। सभी हँसते और तालियां बजा रहे थे। श्री श्रीरामजी तापड़िया की उपस्थिति में गाँव का दूसरा बेजोड़ समारोह हुआ था।

जब मैं ९वीं क्लास का छात्र थ तो अंग्रेजी में दूटी-फूटी तुकबन्दी करता था। एक बार श्रीरामजी अपने मकान के बाहर चार रास्ता पर खड़े थे। मैं कहीं से आ रहा था उनके पास थोड़ा रुका तथा बोल पड़ा -

There is no tension,
Is Taparia Mansion,
J.P. is very happy.

वे हंसे तथा अन्दर चले गये ।

गाँव में २० जनवरी का एक समारोह

गाँव में २६ जनवरी के एक समारोह में मैं था । समारोह की अध्यक्षता वैद्य तिलोकचंद जी मिश्रा ने की तथा श्री श्रीरामजी तापडिया मुख्य अतिथि थे । मुख्य अतिथि के रूप में उन्होने स्कूल प्रशासन को आश्वस्त किया कि तापड़या फेमिली सर्कल में कोई अभाव है तो पूरा करेगा। उन्होने मैं शाब्द कभी भी प्रयोग नहीं किया बल्कि उस जगह तापडिया फेमिली बोला करते थे।

सेठ सूरजमल तापडिया औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 171 जसवन्तगढ़ का उद्घाटन

एक चित्ताकर्षक समारोह में 171 का उद्घाटन दिनांक १५/०६ / १९९७ को पूजनीय श्री रमेश भाई जी ओझा के करकमलों से हुआ। श्री बजरंगलाल जी तापड़िया तथा उनके अनुज श्री महावीरप्रसाद जी तापड़िया व्यवस्था देख रहे थे। समारोह में माइक संचालन लाडनूंवासी आनंदी लाल जी माधुर कर रहे थे। इस समारोह में बीसों व्यक्तियों को शाल ओढ़ाये गये। लाडनूं विधायक श्री हरजीराम जी बुरड़क समारोह में थोड़ा विलम्ब से पूगे थे। पूजनीय रमेश भाई जी के अनुज भी समारोह में थे। उनको भी शाल देकर स्वागत किया गया। इस समारोह में बंगाल से चलाकर पहिले दिन मैं जसवन्तगढ़ पूगा था। समारोह में मै दो शब्द बोलने का इच्छुक था किन्तु आनन्दी लाल जी माधुर ने टोक दिया, यह कह कर कि यह पर्सनल समारोह है। ITI उदघाटन में शरी श्रीरामजी तापड़िया भी शरीक हुये थे। राजस्थान सरकार के दो सेक्रेटरी भी थे। एक शायद शिक्षा विभाग तथा दुसरे फांइनेस से थे। मैने दोनों सेक्रेटरीज के साथ काफी देर तक बात की थी। उसके बाद वहाँ श्रीराम जी आये तथा उनके बाद बजरंग लाल जी आये। वार्ता चली। फोटो साक्षी है। एक सेक्रेटरी ने पूछा कितनी तरह की औद्योगिक ट्रेनिंग यहां दी जायेगी । तब श्री श्रीरामजी तापडिया बोले At Present in six disciplines education will be given and more disciplines will be started as the demand comes. सेक्रेटरी समझ गये थे कि तापडिया परिवार शिक्षित è इसके बाद वहां बजरंगलाल जी आये थे। उन्होने दोनों सेक्रेटरीज को काफी जानकारीया दी। फोटो में यह परिलक्षित है। उपर लिखी बाते आज इतिहास बन गई है, सत्य है।

डाबड़ी रोड़ प्यारीदेवी हनुमानबगस तापडिया स्कूल का समारोह

श्रीराम जी तापड़िया द्वारा निर्मित डाबड़ी रोड़ वाली स्कूल में झमेला पड़ने से पूर्व, विद्या भारती के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का एक आयोजन हुआ था। उस समारोह में बम्बई से एक मुस्लिम विद्वान भी पधारे थे। उनकी बेगम साहिबा भी समारोह में बिराजमान थी। मुस्लिम विद्धान अंग्रेजी साहित्य के महान कवि Longfellow ATAA की कविता का उदाहरण दे रहे थे। जिसका सारांश था कि जहां सहयोग है, बहा स्वर्ग है। मैं जब सभा से निकल कर घर जा रहा था तो उनके मैनेजर बलदुआ जी मुझे श्रीरामजी तापड़िया के पास उनके कमरे में ऊपर ले गये। मुझे पूछा मीटिंग में कौन बोल रहा है? कैसी भीड़ है? मैनें सारी बात बता दी। तब वे बोले “नहीं नहीं, लॉगफेलों की पोइम यहां कोई नहीं समझेगा।'”

जसवन्तगढ़ हितकारिणी में गौशाला की मीटिंग

श्री श्रीरामजी तापड़िया के जसवन्तगढ़ हितकारिणी में आखिरी मीटिंग आज गौशाला की मीटिंग हितकारिणी में हो रही है। श्रीराम जी तापडिया सफेद पाजामा तथा पीले रंग का कुर्ता पहिने हुये हैं। सीरियस मूडमें हैं। वे गौशाला के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बंबई जा रहे हैं। उनका जीवन का आखिरी वाक्य जो मैने सुना, बह बड़ा मार्मिक है। उन्होने कहा “आज मैं बहुत दुख के साथ बंबई जा रहा हूँ। बंबई में छ हजार माहेश्वरी परिवारों को एक प्रेम की डोर में पिरोनें में मैं सफल रहा, किन्तु मुझे गहरा सदमा है कि जसवन्तगढ़ के मात्र तीन सौ परिवारों को एक नहीं कर सका। इस का मुझे हमेशा दुख रहेगा”।

मैं स्वयं सभा में उपस्थित था। सारी बात सत्य लिख रहा हूँ। अतिशयोक्ति कुछ भी नहीं। और वे बम्बई पहुंच गये। कुछ दिनों बाद एक दुखद समाचार सुनने को मिला। अब वे कभी नहीं दिखेंगे । उनकी स्मृतियां हमारे साथ हैं।

सोहन लाल दायमा, जसवन्तगढ़


Shreeramji Taparia

My association with Shreeramji Taparia dates back to 20 years when I first met him in 1996 in connection with the rescue of camels from the beaches of Mumbai. The Hon'ble Bombay High Court had passed an excellent order giving directions to BMC and Police Departments to confiscate all the camels from their cruel 'owners' for plying these camels on the beaches and exploiting them. The Hon'ble Court had passed an order of sending them off to arid areas of Gujarat or Rajasthan where they belong. Implementation of this order was a real challenge, and thatis when Shreeramji stepped in. This was a project taken up by Pune based Beauty Without Cruelty, and I was coordinating everything on their behalf with everyone in Mumbai, When Diana Ratnagar, Chairperson of BWC asked me to meet Shreeramji for rehabilitation of nearly 80 camels in Rajasthan, I was initially very hesitant, But as soon as I met Shreeramji, I felt positive that here is a man who is capable of undertaking this herculean task of transporting these 80 camels that were confiscated and sheltered at the animal hospital at Parel and atthe Cattle Pound of BMC at Malad.

The task was indeed onerous, but Shreeramji handled it with complete ease. I was witness to his organizational abilities and capabilities at that time. Though finding a place to house these camels was easily organized by him, the real issue was how to transport these camels safely, in trucks on such a long journey lasting over 36 hours. It was not at all easy but Shreeramji arranged everything beautifully. He got a team of camel handlers from Rajasthan, booked huge trucks to carry 4 camels in each, ensured that each truck had 2 drivers so that the vehicle could travel non- stop and reach Rajasthan in the shortest possible time. The manner in which he handled everything was awesome!! All the camels safely reached the farms of Rajasthan and lived happily thereafter.

Shreeramji's two brothers Shyamdji & Jayprakashji were like Laxman and Bharat to their brother 'Ram', and they complied with all his wishes without any hesitation or questions. Shreeramji's wife Sumanji was a strong support to him and always stood by him. Shreeramji-Sumanji's ‘jodi' was like Ram-Sita ‘jodi’. They both were always very courteous and kind to me, and maintained relations with me, even years after this camel rescue. Shreeramji's contribution to industry is widely known, so also his philanthropic activities, but above all people always knew him as a wonderful human being!

His passing away was not only a loss to his family, but to all of us who had come in contact with him one way or the other. I pray that he rests in peace after his hectic sojourn on earth...as my heart bleeds for Sumanji and all members of the Taparia family, who lost this Jewel of India to Heaven.

- Sudnya Patkar


आदरणीय भाईजी श्री श्रीरामजी तापड़िया के साथ मेरे कुछ अनुभव आपके साथ $1९ करते हुये मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे खुशी इसलिये हो रही है कि मेरी समझ में वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे कि उनके साथ कोई व्यक्ति यदि एक बार मिल भी लेता था तो उसे उनमें अपनापन दिखायी देता था, मैंने तो उनके साथ करीब १०-१२ वर्ष काम किया है अतः खुशी होना स्वाभाविक है।

मेरे पू. पिताजी स्व. श्री सत्यनारायणजी काबरा के साथ २००२-२००३ से पहले मुझे श्री श्रीरामजी से मण्डल के कार्यक्रमों में कई बार मिलने का अवसर मिला। तत्पश्चात्‌ व्यवस्थापिका सभा के सत्र २००३-२००५ के लिये मेरा नाम तीन में से एक चुनाव अधिकारी के रूप में घोषित किया गया। चुनाव अधिकारियों की ०१०९४१४५ के दौरान भाईजी से मिलने और विस्तार से बात करने का मौका मिला। मैंने उनकी बातों से, मण्डल में चुनाव होने जा रहे हैं इस बात का गंभीर चित्र या यों कहें कि, एक अनकहे दबाव सा उनके मन-मस्तिष्क पर अनुभव किया। उन दिनों २-३ बार जब भी मैं और मेरे दो अन्य साथी उनसे मिले तो उनको आश्वासन दिलाते रहे कि वे चिन्तित ना रहे। चुनाव बहुत अच्छी तरह, बिना किसी पक्षपात के, विधान द्वारा अपेक्षित तरीके से सम्पन्न करवा दिये जायेंगे। वे इस बात के प्रति बिलकुल निश्चिन्त रहें। २००३-२००५ के चुनाव बहुत अच्छी तरह से किसी भी पक्ष को शिकायत का मौका न देते हुये सम्पन्न हुये, जिसके लिये सभी मण्डल के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और सभी को इस बात की खुशी हुयी, खासकर भाईजी श्रीरामजी को। सत्र २००३-२००५ में ?r०f८55i०॥] ८३1३६०5 में मेरा चयन व्यवस्थापिका सभा के लिये किया गया और तब से आजतक सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का मौका मिलता रहा तथा सत्र २० ०५-०७/ ०८ में मुझे कोषाध्यक्ष की जवाबदारी दी गयी । भाईजी अधिकतर सभी ०१९९४४5 में उपस्थित रहते थे। मण्डल में Accounts Departmen के कार्य को लेकर उन्हे बहुत चिन्ता रहती थी, उन्हें यह कार्य बहुत चुनौतीपूर्ण लगता था जिसका जिक्र उन्होंने मुझसे कई बार किया था। इस सम्बन्ध में मैने उनसे कुछ समय मांगा था और उन्‍हें आश्वासन दिया कि शायद एक वर्ष बाद, यह विषय उनकी चिन्ता का नहीं रहेगा। मुझे बहुत खुशी है यह बात सभी के साथ $27० करने में कि एक वर्ष बाद हम जब भी मिले तो उनकी मधुर मुस्कराहट द्वारा उन्होंने इस विषय पर अपना सन्तोष कई बार प्रगट किया और उनकी इस अन्दरूनी खुशी ने मेरा मण्डल में और सक्रियता से काम करने का हौसला बढ़ाया।

भाईजी की बहुत सारी ९३/१/९४ में से ?३।०॥०० और हर कार्यकर्ता और उसके परिवार के प्रति संवेदनशीलता/ अपनापन दो ऐसी मुख्य बातें थी जो सभी के मन को छू लेती थी और मेरे खयाल से इन दो बातों से ही इतने लम्बे समय तक सभी समाजबन्धुओं के मन/ मस्तिष्क पर भाईजी छाये रहे। अन्त में यदि मैं यह कहूँ कि, भाईजी कोई व्यक्ति नहीं थे वे तो एक “'सोच”” थी, एक ““समझ थी, माहेश्वरी समाज के प्रति एक संकल्प” था, जिनको अपनाने से हर समाजबन्धु समाज सेवा के उनके इस यज्ञ को पूरा करने में निश्चित ही मददगार साबित होगा ।

भाईजी से सम्पर्क में आने के पश्चात्‌ तापड़िया परिवार से भी मेरा सम्पर्क बना और मुझे इस बात का बहुत हर्ष है कि पू. भाईजी के चले जाने के बाद भी तापड़िया परिवार, विशेषकर सुमन भाभीजी, श्री हरनारायणजी तथा श्री जयप्रकाशजी के साथ आज भी उतना ही प्रेम भाव बना हुआ है, इसे मैं भाईजी का आशीर्वाद ही समझता हूँ। भाईजी को शत्‌ शत्‌ प्रणाम । जय महेश।

- दामोदर काबरा


श्री श्रीरामजी तापडिया - एक असाधारण आदर्श व्यक्तित्व

सन्‌ १९७७ में मेरा अजमेर ( राज. ) से मुंबई आगमन हुआ तथा उसी वर्ष में मुंबई समाज की एकमात्र प्रतिनिधि संस्था माहेश्वरी प्रगति मण्डल मुंबई से जुड गया। मुंबई में मेरे लिए मण्डल ही एक ऐसा माध्यम था जिसके कारण मैं आदरणीय श्री.श्रीरामजी तापड़िया के सम्पर्क में आया। हम मण्डल के सभी कार्यकर्ता श्रीरामजी साहब को ““भाईजी'” के नाम से संबोधित करते थे। यदपि मुझे सामाजिक कायां में प्रारंभ से ही रुचि थी, परंतु मेरे सामाजिक जीवन को गति प्रदान करने में आदरणीय भाईजी की उल्लेखनीय एवं अत्यंन्त महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी के फलस्वरुप मैं मण्डल के सर्वोच्च पद अध्यक्ष का गुरुत्तर भार सफलतापूर्वक वहन कर सका । माहेश्वरी प्रगति मण्डल का आज आप और हम जो स्वरुप देख रहे हैं उसमें भाईजी का योगदान इतना अमूल्य एवम्‌ अतुल्य है, उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।सन्‌ १९९७ में अध्यक्ष बनने एवम्‌ उसके बाद के वर्षो में में अनवरत भाईजी के करीबी सम्पर्क में रहा, उनके जीवन को. बहुत ही नजदीक से देखने एवम्‌ समझने का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ।

भाईजी, बहुमुखी प्रतिमा के धनी थे। भाईजी का मैंने मण्डल के प्रति सम्पूर्ण समर्पण देखा । मण्डल के लिए उनके पास कभी भी समय की कमी नहीं रहीं। यद्यपि भाईजी कई अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी जुडे हुये थे, बावजूद इसके भी मण्डल के कार्यकर्ताओं को उन्होंने कभी भी समय की कमी का आभास नहीं होने दिया । यही कारण था कि न केवल कार्यकर्ताओं में अपितु सम्पूर्ण मुंबई समाज में भाईजी एवं मण्डल एक दूसरे के पूरक एवम्‌ प्रतीक माने जाने लगे। भाईजी की मण्डल के प्रति सम्पूर्ण समर्पिता के कारण ही हम मण्डल के सभी कार्यकर्तागण भारतवर्ष के सम्पूर्ण समाज के समक्ष एक रुप एवम्‌ एक छवि रखने में सफल हो सके ।

सामाजिक विषयोंपर भाईजी की सोच एक निरन्तर प्रकिया रही। उनके साथ लम्बे समय तक सम्पर्क में रहने के बाद मैं ने यह महसूस किया कि उनके चिन्तन में गहराई थी तथा समाज के प्रति उनके दिल में दर्द झलकता था। मुझे ऐसा प्रतीत होता था कि सामाजिक चिन्तन एवम्‌ सामाजिक सोच की भावना उनके रग रग में भरी हुई थी । अगर मैं यह कहूँ. तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि मण्डल में सामाजिक विषयोंपर कार्यकमो की प्रेरणा एवम्‌ स्त्रोत भाईजी के चिन्तन में ही निहित थी । उन्होंने हम सभी मण्डल के कार्यकर्ताओं को हर विषय को सामाजिक दृष्टिकोण से सोचने को प्रेरित किया। उदाहरण के तौर पर कई बार हमें उनके सामाजिक विषयों से सम्बन्धित अखबारों या अन्य पत्र पत्रिकों में प्रकाशित लेख एवम्‌ अग्रेलेखों की कटिंग हमारी सोच को ऊर्जा देने के लिए मिलती रहती थी और उनकी यही सामाजिक सोच मण्डल के कार्यों को गति देने का आधार भी बनी।

भाईजी का जीवन बहुत ही सरल, सहज एवम्‌ सात्विक था। छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात को भी ध्यान से सुनते थे । उनकी किसी भी शंका का पूर्ण समाधान किए बिना भाईजी को संतोष नहीं होता था । विपरीत विचारधारा रखनेवाला कार्यकर्ता को भी समझाने का अथक एवम्‌ निरन्तर प्रयास करते रहना उनकी कार्यपध्दति का अभिन्न अंग था ।

भाईजी की सोच में संगठनात्मक दूरदरिता कूट कूट कर भरी हुई थी। उनके हर सिध्दांत में, हर कार्य में, हर व्यवहार में संगठन ही मुख्य भाव थे। किसी भी विषय या समस्या का समाधान या सिध्दान्त के प्रतिपादन का संगठन पर प्रतिकूल प्रभाव नही पडे यह उनकी सहज एवम्‌ स्वाभाविक दूरदशिता थी। वे हमेशा कहते थे, मण्डल के चार कार्यक्रम कम होंगे तो कोई बात नही परन्तु संगठन की कीमत पर हम एक भी कार्यक्रम नहीं करेंगे। मण्डल का संगठन सुदृढ बना रहे यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। इसी का परिणाम है कि आज सम्पूर्ण भारतवर्ष के सामाजिक जीवन में मण्डल के मजबूत एवम्‌ अनुशासित संगठन की अलग ही मिसाल एवं पहचान है। तभी तो हिन्दुस्तान के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के दिल एवम दिमाग में माहेश्वरी प्रगति मण्डल मुंबई के प्रति विशेष आदर एवं सम्मान है। भाईजी, स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही जागरुक एवम्‌ सजग थे । उनका जीवन बहुत ही नियमित एवम संयमित था, खान पान बहुत ही शुध्द एवम्‌ सात्विक था, तभी तो वो जीवन के अन्तिम समय तक अर्थात ८४ वर्ष की आयु में भी अपने आपको पूर्ण स्वस्थ रख सके । हर इंसान के जीवन में अपने आपको पूर्ण स्वस्थ रखना बहुत बडी चुनौती होती है । इस मामले में भाईजी का जीवन अपवाद था, जो बहुत ही प्रशंसनीय एवम्‌ सराहनीय तो था ही साथ ही हम सबके लिए अनुकरणीय भी था। वे हम सभी मण्डल के कार्यकर्ताओं को सदैव कहते रहते थे कि आपका स्वास्थ्य समाज की सम्पत्ति है। आपको इसे बिगाड्ने का कतई अधिकार नही है। यह भी कहते थे हम सभी कार्यकर्ताओं की यह अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि हम अपने आपको पूर्णतया स्वस्थ रखें ताकि समाज सेवा की सभी गतिविधियों में हम सक्रिय रुप से भाग ले सकें।

किसी भी जरुरतमंद की मदद करना एवम्‌ अन्य साथियों से मदद करवाना उनका स्वाभाविक गुण था। उनके दर पर आया हुआ कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटा। भाईजी की, सादगी, सरलता, सहजता, विनम्रता, मृदुभाषिता, सहनशीलता, संवेदनशीलता आदि मानवीय गुणों से भला कौन परिचित नहीं था। मेरा कहने का तात्पर्य भाईजी ने बहुत ही आदर्श जीवन जिया।

अंत में मैं तो भाईजी के बारे में इतना ही कह सकता हूँ कि उन जैसे असाधारण आदर्श व्यक्तित्व इस धरा पर बिरलें ही आते हैं जो आज हम सबके बीच नहीं है परन्तु आप हम जैसे असंख्य लोगों के दिल में अपनी अमिट छाप छोड कर गये हैं।

- गोपालकृष्ण छापरवाल, मुम्बई

पूर्व अध्यक्ष - मा.प्र.मं., मुंबई


मानव सेवा ही माधव सेवा है

मानव सेवा ही जिनका कर्म था. मानव सेवा ही जिनका धर्म था.

ऐसे धीर पुरूष थे हमारे आदरणीय भाईजी श्री. श्रीरामजी तापडिया माहेश्वरी प्रगति मंडल से जुडने के बाद हमारा उसने संपर्क हुआ । जैसे जैसे घनिष्टता बढ़ी वैसे वैसे अनेक गुण, उनकी दृढता, $०1) व d$९।ए।१९ का परिचय मिलता गया। उन्हे माहेश्वरी समाज का भीष्म पितामह कहे तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी। माहेश्वरी समाज को सही मार्गदर्शन करने मे भाईजी का योगदान अकथनीय व अतुलनीय है। जोस्वर्णाक्षरों में लिखा जा सकता है। आप उनके पास कोई समस्या लेकर जायें तो उसे क वक सुनकर वे स्पष्टरुप से उसका उचित निधान करना उनकी खासियत थी। आज वे हमारे बीच नहीं है परंतु उनके विचार व सुझाव आने वाले कई पीढ़यों तक सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे इसका हमे पर्ण विश्वास है।

ऐसे व्यक्ति को भला कोई कैसे भूल सकता है ?

- ललित डागा


एक आदर्श व्यक्तित्व

भाईजी श्रीरामजी तापड़िया के संदर्भ में लिखने को कहे तो समझ में नहीं आता, कहां से शुरू करूं और कितना लिखूं यदि एक शब्द में भाईजी के लिए लिखा जाये तो वह शब्द है- “अजातशत्रु'। आपके संपर्क में जो भी आया उसने आपको अपना हितचितक ही समझा। जहां तक सामाजिक कार्यो के क्रियान्वयन की बात है- भाईजी कार्य के हर पहलू को बहुत बारीकी से समझते थे। किस निर्णय का कितना दूरगामी परिणाम होगा, यह सोचने-समझने की उनकी विशेषता थी। वे हर काम को महत्वपूर्ण समझते थे। perfection उनका मुख्य लक्ष्य रहता था। उदाहरण के लिए मण्डल के रजत जयंती एवं स्वर्ण जयंती के आयोजनों में मंच पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्वाभ्यास 7८९758] । इस निमित्त मण्डल द्वारा भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र, जो बड़ी संख्या में होते थे, उन्हें भी स्वयं देखने के पश्चात कूरियर करवाते थे।

इसी तरह मण्डल के महत्वपूर्ण कागजात- व्यवस्थापिका सभा तथा न्यास मण्डल के महत्वपूर्ण निर्णयों की कार्रवाई भी स्वयं देखते थे और हम साथियों से चर्चा करते थे। मुझे लम्बे समय तक आपके साथ सामाजिक कार्य करने का एबं आपसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।

आपने चुनाव की जगह चयन की जो परिपाटी मुम्बई में शुरू की,उससे भारत के अन्य भागों में माहेश्वरी ही नहीं अपितु अन्य समाज भी इसकी उपयोगिता का महत्व समझते थे।

कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य के लिए वे हमेशा चिंतित रहा करते थे। समय-समय पर वे हें स्वास्थ्य संबंधी जांच इत्यादि का आग्रह करते थे। आप हमेशा कहते थे, समाजिक कार्यकर्ता का जीवन केवल स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज एवं परिवार के लिए भी उनका स्वस्थ रहना अतिआवश्यक है।

कार्यकर्ताओं के प्रति आपका सदैव वात्सल्य भाव बना रहता था। नये कार्यकर्ताओं के साथ आप हमेशा अभिभावक की भूमिका निभाया करते थे, जिससे कार्यकर्ता आपको सम्मान देते थे।

मुम्बई समाज सदैव भाईजी का ऋणी रहेगा एवं उनकी स्मृति को भुला पाना हमारे लिए असंभव रहेगा।

- सत्यनारायण लोया


श्रद्धांजलि

श्रद्धेय भाईजी श्री श्रीरामजी तापडिया का निधन दि. २२-०७-२०१४ को हो गया है। आपका निधन माहेश्वरी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मेवाड माहेश्वरी मंडल मुंबई श्री श्रीरामजी तापड़िया के निधन पर शोक संतप्त है। हम सभी परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा को प्रभुचरणों में स्थान दे एवम्‌ शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे । संसार में आना जाना लगा ही रहता है किंतु कुछ बिरले ही होते है जो हमेशा याद किये जाते रहते है। श्री तापड़ियाजी उनमें से एक थे। आप निष्काम कर्मयोगी थे। आपने जीवनभर समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा की। समाज आपके द्वारा की गई सेवाओं एवम्‌ विचारों द्वारा समय-समय पर लाभान्वित होता रहा है। हम सभी समाज बंधु उनके दवारा बताए हुए मार्ग का अनुसरण करते रहे और समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहे यही दिवंगत श्री तापड़ियाजी को सच्चीश्रद्धांजलि होगी।

।। ॐ शांति शांति ।।

मेवाड़ माहेश्वरी मण्डल, मुम्बई

गिरीराज लखोटिया, अध्यक्ष रमेश जागेटिया, महामंत्री


श्री श्रीरामजी तापडिया की अविस्मरणीय घटनायें

स्व. श्री भाईजी श्रीरामजी तापड़िया कितने great (महान) थे इस विषय में दो रोचक अनुभव में आप सबके सामने प्रस्तुत कर रहा हूँ।

(१) श्री श्रीराम भाईजी तापड़िया अपने जिन्दगी के आखिरी दिनों में Breach Candy Hospital में ICU में admit थे। उनका condition काफी critical थी। मैं बेडिंग - doctor ICU में जाने को allow (Hospital द्वारा) किया गया था। उन्होंने oxygen लगाई थी। drip तथा अन्य equipment लगे थे। वे काफी serious थे। मैंने उनके स्वास्थ्य के विषय में कुछ पूछा उससे पहले भाईजी ने पूछा, अरे बालाकृष्ण, बाकी भाई लोग कैसे हैं? उनका हालचाल जानना चाह रहे थे। उनको अपनी तकलीफ की परवाह नहीं थी। इसका मतलब उनको अपनी तकलीफ से ज्यादा अपने पुत्रों के बारे में चिंता थी। यह वह उनकी greatness (महानता) ऐसे कहते हैं निरस्वार्थ भाव जो एक देवता ही हो सकता है।

(२) मैं श्रीराम भाईजी के स्वर्गवास के बाद की एक रोचक घटना लिख रहा हूँ। एक बार मैं अपने निवास (बांद्रा नगर गौरगांव वेस्ट) से अपने भाईयों के पास (गोरखुल्लाह गौरगांव ईस्ट) रिक्शे से जा रहा था क्योंकि मेरी गाड़ी service के लिये गई थी। Timepass के लिहाज से रिक्शावाले से पूछते कि तुम यह काम (रिक्शा चलाने) कब से कर रहे हो। उसने जवाब दिया यह काम पिछले ८-९ साल से कर रहा हूँ। उसके पहले मैं बोरीवली (highway के पास) एक सेट के यहाँ driving करता था। उत्सुकतावश मैंने पूछा वो किस सेठ के यहाँ काम करते थे? उसने कहा, मैं Permanent Magnet factory में मालिक श्रीरामजी तापड़िया के यहाँ काम करता था। उसने कहा कि वे साहब तो बहुत great थे। उन्होंने अपनी factory में बहुत worker जो कि गरीब या अन्य नगर का होते थे, उन्हें अपने घर से एवं salary सहित ईंटकार्जी (Deaddiction Center) भेजा ताकि उस इंसान की जिन्दगी सुधर सके। इस दौरान उस मजदूर का पूरा खर्च वे स्वयं देते थे। यहाँ तक कि उनके परिवार में कोई बीमारी हो या शादी-ब्याह हो तो Financial help भी करते थे।

मैंने जब उसके कहने पर श्रीरामजी तापड़िया का स्वर्गवास हो गया है। यह सुनते ही उस रिक्शा चालक को अत्यन्त दुख हुआ एवं उसके steering पर हाथ कांपने लग गये। वह कितना दुखमय था यह उसका चेहरा बता रहा था। यह श्रीराम भाईजी की greatness।

उस महान पुरुष की जितनी बढ़ाई की जाये उतनी ही कम होगी। वास्तव में एक देवता थे। माहेश्वरी प्रगति मण्डल के लोगों ने भाईजी को महात्मा कहते हैं।

उस महान आत्मा को अनेक प्रणाम।

- बालकृष्ण मूंधड़ा


धुंधली यादें

सौम्य व्यक्तित्व कोमल हृदय एवं मधुर वाणी के धनी श्री श्रीराम जी तापड़िया जीवन गाधा शेष रह गई पा गये मुक्ति शरीर

भाई जी से मेरा परिचय मेरे पिताजी श्री मधुश्री काबरा के सानिध्य में हुआ। कभी-कभी किसी पारिवारिक प्रसंगों पर वह मुझे घर पर बुलाया करते थे एवं शादी के कार्ड इत्यादि का चुनाव करने के लिए मैं उनके घर पर जाया करता था और उनके स्वभाव अनुसार जब तक वह अपने आप में संतुष्ट नहीं हो जाते थे तब तक उस कार्य को आगे बढ़ने नहीं देते थे । बड़ी तल्लीनता से अपनी बात को बहुत ही सहज रूप से मेरे जैसे छोटे व्यक्ति के साथ भी कर लेते थे।

माहेश्वरी प्रगति मंडल के विभिन्न सामाजिक प्रसंगों एवँ कार्यक्रमों पर जब उनसे मुलाकात होती थी तब बह मेरे कंधे पर हाथ रखकर यह कहा करते थे कि रमेश क्या हालचाल है, परिवार में सब कैसे हैं, मधु की तबीयत कैसी है । तब मुझे इस बात का एहसास होता था कि भाईजी श्रीराम जी कितने विराट एवं विशाल हृदय के व्यक्तित्व थे। यदा-कदा उनके द्वारा लिखित लेख एवं माहेश्वरी समाज मुंबई में अनेक प्रसंगों पर अपने विचार समाज हित में रखते थे एवं बहुत ही दूरगामी दृष्टि रखकर वह बात करते थे.. अब जब उनके द्वारा दिए गए प्रेरणा सूत्र विचारों को जब पढ़ते हैं तब हमें लगता है कि माहेश्वरी प्रगति मंडल मुंबई के वह एकमात्र भीष्म पितामह थे।

हर एक छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता की बातों को ध्यान पूर्वक सुनते थे एवं उनकी जिज्ञासाओं तथा मीमांसा को जब तक सामने वाला कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हो जाते थे तब तक उससे वार्तालाप जारी रखते थे एवं उस बात का समाधान निकलने के पश्चात ही अपनी बात को विराम देते थे।

मुझे एक प्रसंग याद आता है कि उन्होंने एक पुस्तक हमारे रीति रिवाज के प्रकाशन हेतु मेरे कंधे पर भार दिया था और वह एक एक शब्दों को, कोमा,फुलस्टॉप, मात्राओं का इतनी बारीकी एवं गहराई से ध्यान देते थे। कहीं बार तो मैं उनसे बात करके थक जाता था, लेकिन उनके स्वभाव अनुसार जब तक वह अपने आप से संतुष्ट नहीं होते थे वह आगे बढ़ते ही नहीं थे। पुस्तक का प्रकाशन जब अंतिम चरण पर था तब उन्होंने मुझसे कहा कि मैं स्वयं कंप्यूटर पर बैढूंगा जहां पर तुम काम करवा रहे हो, उसके घर पर चलूंगा और एक एक पेज को मैं स्वयं देख कर ही वही पर फाइनल करूंगा । मै उन्हें बोला बाबूजी आप कहां (कलवा) चलेंगे बहुत छोटी जगह है जहां पर यह कार्य हो रहा था और आप इतने बड़े ...आपका वहां चलना उचित नहीं है।

मैं स्वयं ही उनको आपके यहां पर ले कर आता हूं। तब उन्होंने बड़ी सहजता से मुझे कहा नहीं रमेश काम कभी भी कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है मैं स्वयं आऊंगा और तुम मेरे साथ चलना और मुझे याद है कि वह पूरे दिन वैशाली जी बापट के घर पर रुके और इस पुस्तक का कार्य पूर्ण किया और वहीं पर बैठकर घर से लाए हुए टिफिन का खाना खाया। यह सब देख कर मैं भी हतप्रत सा हो गया और मन ही मन यह सोचने लगा की उनके विचार बिशाल समुद्र थे जो मेरे जैसे छोटे व्यक्ति के हदय की गहराई तक छू गए। उनसे मेरी अंतिम मुलाकात अप्रैल २०१४ में हुई जब वे मुझे मेरे बाबूजी श्री मधु श्री काबरा के देहावसान के पश्चात मेरे घर पर मुझे मिलने के लिए आए एवं लगभग १ घंटे तक मेरे से मेरे पिताजी के उनके साथ बीते उन संस्मरणों की बात कही जहा पर वे आदरणीय भाईजी के पास नौकरी में थे. आदरणीय भाईजी ने उनके साथ बीती हुई बातों का उल्लेख किया। उन बातों के संस्मरण को उन्होंने मुझे विस्तार से बताया तथा यह भी कहा कि मधु विचारों से उग्र जरूर था लेकिन स्वभाव से बड़ा निर्मल था। और मुस्कुराते हुए मुझे कहां की वो अपने विचारों को मेरे यहां पर नौकरी करते हुए भी मेरे खिलाफ भी अपने विचारों को प्रकट कर देता था और समाज प्रवाह में छाप भी देता था। आगे यह भी कहा कि माहेश्वरी महासभा के विचारों से लेकर काफी गहमागहमी जब चलती थी और लोग मुझे यह कहा करते थे कि मधु आपके पास नौकरी करता है उसे नौकरी से आप निकाल दे। तब मैं यह कहा करता था कि जहां तक नौकरी का सवाल है वह अपना काम पूरा करता है और रही बात विचारों की तो मैं किसी के विचारों के ऊपर अपने विचार नहीं थोप सकता हूं। यह सुनकर मैं भी आश्चर्य प्रकट किया कि वास्तव में भाईजी एक देवतुल्य ऋषि थे। कितने महान विचार थे उनके । ऐसे ऋषि तुल्य मनीषी भाईजी हमारे मुंबई समाज के भीष्म पिता थे। इनका एक ही मूल मंत्र था संगठित समाज ही स्वतंत्रता का अमृत कुंड है। और उनके ही दिए गए सिधान्तों और विचारों पर माहेश्वरी प्रगति मंडल मुंबई समाज पुरे भारत वर्षमे उन्हीं की प्रेरणा तथा पद चिन्हों पर अग्रसर हो रहा है।

- रमेश काबरा

सम्पादक - “समाज प्रवाह”


आदरणीय बाबूजी

चरण स्पर्श बाबूजी। आपसे मेरा संबंध करीब १७ साल से ज्यादा का रहा है। इन १७ सालों में मेरी छोटी समझ या जो मैने देखा है कि आप एक पीपल के वृक्ष के समान हैं जिसके प्रभाव के स्पर्श से अन्त: चेतना पुलकित और प्रफुल्लित होती हैं। एक ऐसा वृक्ष है जो गर्मी में शीतलता और सर्दी में उष्णता प्रदान करता है। आप में भी क्रोध को जीतने की शीतलता है। मैने बहुत कम ही या ना के बराबर क्रोध करते हुए देखा है। जिस तरह पीपल के वक्ष में उसका पुष्प गुप्त रहता है ठीक उसी तरह आप भी अपने दुख को गुप्त रखते हैं किसी दूसरे व्यक्ति के दुख को आप अपना दुख समझ कर उसे हल करने की कोशिश करते हैं। पीपल का वृक्ष हमें हमेशा कर्म करने की शिक्षा देता है। आप भी उसी तरह कर्म पर विश्वास रखते है फल की चिन्ता नहीं करते हैं। जब अन्य वृक्ष शांत हो पीपल की पत्तियां तब भी हिलती रहती है। इससे इस गतिशील प्रकृति के कारण इसे चल वृक्ष भी कहते है। ठीक उसी तरह आप भी चल वृक्ष है, जो कभी भी शांत नहीं रह सकते। कुछ न कुछ हमेशा करने की ललक रहती है।

पीपल का वृक्ष का विस्तार, फैलाव तथा ऊँचाई व्यापक और विशाल होती है। आप में भी है उदाहरण तापड़िया फैमिली, इगतपुरी किचन स्टाफ, माहेश्वरी प्रगति मण्डल के ६००० मेम्बर, ६००० कार्यकर्ता को एक सूत्र में पिरोकर रखना वह भी इतने वर्षों से एक विस्तार, फैलाव, ऊर्जा, ऑक्सीजन व व्यापक ही तो है। आप उम्र के ८५ वर्ष पूरे करने के बाद भी पीपल के पेड़ की तरह गतिशील है जो कभी नहीं ठहरता। बस चलना ही उसका काम है। दूसरी तरफ बाईजी है जो आप के साथ दूसरी तरफ खड़ी होकर एक बरगद के पेड़ के समान है। आज भी बरगद के वृक्ष को ग्रामीण जीवन का केन्र बिन्दु माना जाता है। आज भी गांव की परिषद इसी पेड़ की छाया में पंचायत करती है। बाईजी भी आज के नये जमाने में ग्रामीण जीवन जीते हुये अपनी मातृ छाया प्रदान कर रही है। जो भी इस छाया के नीचे आया उसे सिर्फ ममतामय छाया ही मिली है। इसलिये मेरी नजर में आप और बाईंजी पीपल और बरगद पेड़ के समान है जो कभी किसी से लिया नहीं, देना ही जीवन है।

- संतोष झा

(भाईजी का निजी सहायक)

© 2026 © Copyright - रीति रिवाज | Developed By webscos.com
हिन्दी 🌐 English